अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला-खरसावां

योग हमारे कल्चर का हिस्सा है, योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त -सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उपायुक्त ने योग को “एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई है, और यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन हेतु योग को अपनाएं।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संबोधन भी सुना।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के मध्य गहरे संबंध को दर्शाती है। यह थीम योग के पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए वैश्विक एकता, शांति और करुणा का संदेश देती है।

आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिवर सिटीज एलायंस (आर सी ए) के तहत घाट पर योगा कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर नगर निगम द्वारा बाबा कुटी छठ घाट पर योग प्रशिक्षक किरणजीत कौर ने प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद के मौजूदगी में कार्यालय के नगर प्रबंधक , नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालयकर्मी , सी ओ, सीआरपी, एस ए जी के सदस्य , सफाईकर्मी, समाजसेवी आदि से योग करवाया।

इस अवसर पर प्रशासक ने वसुधैव कुटुंबकम् के थीम को योग के माध्यम से जन जन तक जागरूकता फैलाने की बात कही । योग प्रशिक्षक किरणजीत कौर ने प्रोटोकॉल के तहत तड़कासन, मार्कटासन, मंडूकासन, सवासन आदि योग करवाया, जिसमे बढ़ चढ़ कर स्थानीय लोग एवं बच्चों भी भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य इंस्टीट्यूट, परमार्थ एनजीओ, समाजसेवी राकेश कुमार , आदि का योगदान सरहानीय रहा।

सनराइज एनक्लेव सोसायटी योग दिवस जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सनराइज एनक्लेव सोसायटी योग दिवस जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर वन स्थित वार्ड संख्या दो के सनराइज एनक्लेव सोसायटी के प्रांगण में स्थित पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर सोसाइटी के सभी लोग एक साथ योग और प्राणायाम का सामूहिक रूप से अभ्यास किया। साथ ही सभी ने यह प्रण किया कि आज से अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन एक घंटा का योग, प्राणायाम कपालभाती, अनुलोम विलोम तथा साधारण आसनो का अभ्यास करेंगे।

मौके पर अंजली मजूमदार,समाजसेवी मीरा तिवारी,ममता सिंह,मंजू चतुर्वेदी,नीलम यादव,रचिता श्रीवास्तव,अनिताश्रीवास्तव,माधुरी विद्यार्थी,वंदना बनर्जी,हरप्रीत कौर और सीमा पाठक पुरुषों में अजय सिंह,राजीव पाठक,बी एन विद्यार्थी,घुघना जी,चंद्रभूषण श्रीवास्तव और सोसाइटी के बहुत से सम्मानित महिला पुरुष मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ 9वे योगा दिवस मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ 9वे योगा दिवस मनाया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम के भाव से मनाया गया. 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता ने भी भाग लिया और योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में संगीता सिंह और अश्वनी मंडल उपस्थित थे,जिन्होंने उपस्थित लोगो को लगभग डेढ़ घंटे तक कई आसनों से परिचित करवाया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,देवेश महापात्र के अलावा पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह,गणेश माहली,रमेश हांसदा,जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा,आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह,गम्हारिय मंडल अध्यक्ष बिमल साहू,आर.आई.टी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर,रमेश कुमार, रिंकू राय,कृष्णा प्रधान, अनीशा सिन्हा,अरविंद हीरा,हरिनंदन पांडे,ब्रह्मानंद झा,कृष्मुरारी झा,कुमुद रंजन,नीरू सिंह,अशोक सिंह,गणेश कालिंदी,विजय सिंह,गुरजीत मेहरा,माला देवी,लुस्की सोरेन,सपन दास,बबलू कुमार,बाबू चांद प्रजापति के अलावा कई अन्य लोगो ने भी भाग लिया.राकेश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सरायकेला खरसावां

वरिष्ठ नागरिक संघ ने मनाया 9वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

वरिष्ठ नागरिक संघ ने मनाया 9वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: बुधवार को आदित्यपुर टू मे 9वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के द्वारा संघ के अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर के नेतृत्व में रोड न 13,14 स्थित सामुदायिक भवन के सामने योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से संघ के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में सुबोध सरण एवं डॉक्टर दीपक झा उपस्थित थे, जिन्होंने उपस्थित लोगों को कई आसनों से परिचित करवाया एवं योग के महत्व को विस्तार से सभी को समझाया. पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है, इस बार के योग का भाव वसुधैव कुटुंबकम है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा, संघ के महासचिव भुवनेश्वर शर्मा, के पी सिंह, विन्देश्वरी मण्डल, स्वप्निल सिंह, प्रमोद राय, दीपक राय, राजेश गुप्ता, मिथलेश झा, अखिलेश झा, सौरभ पाठक, बृज किशोर सिंह, अभिलाष, विशाल, संजय चौधरी एवं अन्य शामिल हुए.

एनआईटी जमशेदपुर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

एनआईटी जमशेदपुर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर मे 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के बहुउदेशीय भवन में समूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक नंदकिशोर झा के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में योग प्रशिक्षण का भव्य आयोजन हुआ।

विदित है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिछले 9 सालों से संस्थान परिसर में पूरे उल्लास पूर्वक एवं उत्साह के साथ सामूहिक रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रभारी निदेशक (डॉ) राम विनय शर्मा ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से योग को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। हमारे सांस्कृतिक विरासत को अपने जीवन में धारण करने का यह पावन अवसर है। योग से आप अपने सिर्फ काया को ही नहीं आध्यात्मिक स्तर पर भी स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। एनआईटी के प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार ने बताया की प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार, योग शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है।शब्द “योग” संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है “जुड़ना”, “जोड़ना

कार्यक्रम में संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रहलाद प्रसाद, डॉ जितेंद्र कुमार संस्थान के कई वरिष्ठ अध्यापक, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।प्रशिक्षक नंदकिशोर झा से आग्रह किया की संस्थान परिसर में नियमित योग संचालन के लिए एक समुचित कार्यक्रम बनाएं।सुनील कुमार भगत जन सम्पर्क अधिकारी सह मिडीया प्रभारी एनआईटी जमशेदपुर

अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर बुरूडीह योगाभ्यास की गई।

अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर बुरूडीह योगाभ्यास की गई।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण झारखंड की ओर से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीन आयुष वएयरलएस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह जिप सदस्य असित सिंह पात्र ने द्वीप जलाकर किया गया। योगासन हमारे ऋषि,मुनि काल से चला रहा है। आयुष के डाक्टर श्वेता सुषमा, उनके सहयोगी,योग शिक्षक के उपस्थित में योगाभ्यास की गई। कुसम कमल सिंह,हरे कृष्ण महतो, आदि लोग उपस्थित थे।योगा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, अजित कुमार कर्ण,नयन कृषण ऋतिका कर्ण,सहयोगी योगा शिक्षक भीम सेन,भवानी महतो। इसके बाद हर घर के आंगन में योग होगा। इसी प्रकार पतंजलि योग शिक्षक बंक बिहारी महतो कई जगह योगाभ्यास का शिविर लगाया गया। हमारे पुर्वज योगाभ्यास करते थे। पहले स्कूलों में योगाभ्यास सुर्य नमस्कार हुआ करता था।

Design a site like this with WordPress.com
Get started