Breaking newsबालू लदी नाव गंगा नदी में पलटने से 14 मजदुर डूबे/7 के लापता होने की आसंका….

Patna. पटना के मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट पर एक नाव के पलटने से 14 लोग डूब गए. हालांकि सात लोगों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचाई. लेकिन सात अन्य लोग गंगा नदी के तेज धारा में बह कर लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी के मेघनाथ राय का नाव बालू लोडिंग कर सारण की ओर जा रही थी. इस दौरान नाव पर 14 मजदूर सवार थे. इसी बीच गंगा नदी में तेज धारा होने के कारण नाव पलट कर डूब गई. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नाव पर 14 लोग सवार होकर गंगा नदी के उस पार दियारा में जानवरों का चारा लाने गए थे. चारा लेकर वापस लौटने के क्रम में महावीर घाट के कुछ ही दूरी पर नाव अचानक अनियंत्रित होकर नाव पलट गई.

नाव पलटने के बाद सभी सवार लोग गंगा नदी में डूब कर बहने लगे. हालांकि किसी तरह सात मजदूरों ने तैरकर अपनी अपनी जान बचा ली. लेकिन 7 मजदूर गंगा नदी में बह कर लापता हो गए हैं. जिसमें ब्रह्मचारी पोखरा पर मेघनाथ राय 25 वर्ष, टुनटुन सुधीर 24 वर्ष, मनीष 25 वर्ष, पवन 22 वर्ष, अखिलेश 45 वर्ष, झुंझुन साव 40 वर्ष शामिल है. सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर के माध्यम से लोगों की तलाश में जुटी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घाट पर जुटी रही.

रमना: सिलीदाग निवासी आनंद सिंह पर पड़ोसी लालजी सिंह ने किया एफ आई आर

रमना:- गढ़वा थाना

गढ़वा:थाना क्षेत्र के सिलीदाग निवासी आनंद सिंह को अपने पड़ोसी लालजी सिंह पर गाली गलौज करने सहित पिस्तौल दिखाने के आरोप में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लेकर जेल भेज दिया है। 

जानकारी देते हुए थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि एक दिन पूर्व आनंद सिंह के द्वारा अपने पड़ोसी लालजी सिंह के गाली गलौज देते हुवे लालजी सिंह के ऊपर पिस्तौल निकालकर तान दिया था.

उक्त क्रम में छीना झपटी के दौरान उक्त हथियार एवं पांच जिंदा गोली आनंद सिंह से छीन लिया गया था.जिसकी पुष्टि होने के बाद 134/22 मामला दर्ज करते धारा 341/323/504/भा द वि 25(1-b)a /26आम्स एक्ट दर्ज करते हुवे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.जिसके दरम्यान आनंद सिंह ने अपना जुर्म कबूल किया.डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया की आनंद सिंह का अपराधिक इतिहास भी रहा है.वह घरेलू विवाद के मामले में जेल भी जा चुका है.मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,पुलिस अवर निरक्षक विवेक कुमार पंडित,महिपाल पूर्ति,सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे.

हांथी का आतंक ट्रस्कर हाथी कई ग्रामीणों की ले चुकी हैं जान

सरायकेला

इचागढ़:चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी वन एवं पर्यावरण विभाग की अनदेखी के कारण आज विशालकाय हाथी आतंक का पर्याय बन चुके हैं। मनुष्य को देखते ही ये आक्रोशित होकर यह दौड़ाने लगते हैं और अपने पैर तले कुचल कर मार देते हैं आए दिन इस तरह लोगों की जान ले चुके हैं कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिए हैं सुरक्षा के नाम पर वन विभाग फटाका देकर अपना पल्लू झड़ लेते हैं। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया है । 

एक तरफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग को प्रति बर्ष करोड़ों रुपया मुहैया कराते हैं जंगल व जंगली जीव जंतु की सुरक्षा के लिए

हाथी को आक्रोशित होने का मुख्य कारण जंगल की तराई में अवैध रूप से देशी महुआ भाटी । दारू माफिया द्वारा सुचारू रूप से चलाई जा रही है । जिसमे उपयोग होने वाले मादक पदार्थ जावा महुआ खाकर हाथी के झुंड मस्त हो जाते हैं ।ओर गांव में घुसकर ये दिन के उजाले में भी गांव के आसपास विचरण करते हैं। 

हाथी के आतंक से इचागढ़ विधान सभा के दर्जनों पंचायत के ग्रामीण आक्रोशित और भयभीत होकर्ण जीने पर मजबूर हैं। सूर्य ढलते ही ग्रामीण अपने घर से बाहर नही निकलते हैं।

बिरसानगर में नाबालिग का अपहरण, परिजनों ने लगाया बहला फुसलाकर भगाने का आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला सामने आया है. वहीं परिजनों का कहना है कि बिरसानगर के ही गुरूड़बासा के शिवा सांडिल ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भागाया है. उसके खिलाफ परिवार के सदस्यों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

यज्ह घटना 25 दिसंबर की शाम की है. जहां नाबालिग अपने घर पर ही थी. अचानक शाम को वह गायब हो गयी. जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. नहीं मिलने पर बिरसानगर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं पुलिस ने बताया की मामले में नाबालिग की खोजबीन जारी है. दोनों के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है. जिससे दोनों का पता लगाया जा सके.

आगामी 1 जनवरी शहादत दिवस कार्यक्रम का कोल्हान आयुक्त ने लिया जायजा

माननीय मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के तैयारियों का निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी 1 जनवरी 2023 को खरसावां सहादत दिवस कार्यक्रम में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई मंत्रीगण व विधायक शहीदों के मजार पर आनें के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं शहीद स्मारक समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का कोल्हान आयुक्त श्री मनोज कुमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, ASP-SDPO सरायकेला श्री हरविंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरिक्षण क्रम मे आरसीडी गेस्ट हाउस, हेलीपेड, सेफ हाउस, पार्किंग, शहीद पार्क, चांदनी चौक एवं जनसभा हेतु किए जा रहे तैयारीयों का स्थल निरिक्षण कर कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए एवं आम जनों के सहूलियत को देखते हुए आवागमन, पार्किंग, पेयजल,शौचालय एवं सहायता केंद्र जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने, शहीद पार्क एवं गेस्ट हाउस की सफाई सभी साइनेस बोर्ड कल तक लगाने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं समिति के सदस्य आपसी तालमेल स्थापित करते हुए शहीदों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलवा सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, अंचलाधिकारी राजनगर श्री धनंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह कार्यपालक पदाधिकारी आरसीडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी माइनिंग इरिगेशन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

पलामू के बंधन बैंक में लूटपाट

पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र बंधन बैंक में दिनदहाड़े लूट हुई है।बताया जा रहा है कि बेखौफ लुटेरों ने पलामू के विश्रामपुर बंधन बैंक में लूटपाट की इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बंधन बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने 50 हजार से अधिक की लूट कर उड़ा ले गई लोगों की माने तो नकाब में आए ‌2 बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस बैंक के साथ-साथ आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त करने में जुट गई है। गौरतलब है कि बिते 5 दिनों में इस इलाके में लूट की ये दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले ऊंटारी रोड में भी लूटपाट हुई थी।

Breaking news : गंगा नदी में पलटी मालवाहक जहाज .. जहाज पर लदे कई ट्रक पानी में समाए

साहिबगंज गंगा पुल निर्माण करा रही डीबीएल कंपनी की मालवाहक जहाज गंगा नदी में पलट गई है। साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी (डीवीएल) कि मालवाहक जहाज गंगा किनारे अपना संतुलन खो दी और गंगा नदी में समा गई। जानकारी के मुताबिक जहाज पर 6 ट्रक लदे थे। लेकिन कितने ट्रक पानी में डूबे इसका आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक जहाज पर सीमेंट लोड था और बिहार के मनिहारी जा रहा था। फिलहाल ड्राइवर की खोजबीन जारी है। सूत्रों के मुताबिक दो लोगों के लापता होने की आशंका है। कंस्ट्रक्शन मैनेजर भानु ने कहा कि की खोजबीन जारी है। कुहासे की वजह से परेशानी हो रही है। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।

ट्रेन की चपेट में ASI : GRP प्रभारी की मौत, हादसा या आत्महत्या ?

धनबाद:GRP के ASI की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। हादसे में ASI के शरीर के दो टुकड़े हो गये। GRP प्रभारी का नाम बबलू पाठक बताया जा रहा है। मामला भागा रेलवे स्टेशन का है। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गयी है। मौके पर पहुंच कर जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना गुरुवार देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे जीआरपी के एएसआई व प्रभारी बबलू पाठक का शव दो भागों में कटा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक सर धड़ से अलग हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है सूचना पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह जीआरपी पुलिस, घटना स्थल पर पहुंची।

मृतक GRP बबलू पाठक मूलत रोहतास जिले बिहार के रहने वाले हैं, उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। भागा जीआरपी ने रेलवे ट्रेक से बबलू का शव कब्जे में ले लिया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल GRP बबलू पाठक जीस रेलवे के क्वार्टर में रहते हैं, उस क्वार्टर को ताला लगाया गया है ताला परिवार एवम उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही खोला जाएगा।

आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी पुलिस को बाइक चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राकेश देवगम और बरसा मुर्मू बताया जा रहा है.

गिरफ्तारी की जानकारी आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल मेहता ने दी

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को वादी उत्तम कुमार ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में मास्टर प्लान तैयार किया गया था. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राकेश बाईक चोरी करता था और बरसा उसे ठिकाने लगाता था. दोनों मिलकर आपस में पैसों का बंटवारा करते थे. उन्होंने बताया कि राकेश बाइक चोरी में तरह- तरह के हथकंडे अपनाने में माहिर है. उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना

West Bengal: आज पश्चिम बंगाल में pm मोदी जी का कार्यक्रम था. वह बंगाल को 7,800 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले थे. साथ ही प्रधानमंत्री यहां रेलवे की भी करीब 5,250 करोड़ की लागत वाली कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करने वाले थे. इसके लिये उन्हें आज कोलकाता जाना था. लेकिन पीएम मोदी की मां के निधन के कारण उन्हें अपना तय शेड्यूल रद्द करना पड़ा. सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इन कार्यक्रमों में शामिल हुये. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया.

सुरक्षा को लेकर किया गया था इंतजाम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑनलाइन के जरिये हावड़ा-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री 335 करोड़ रुपये से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पुनर्विकास योजना का शिलान्यास भी कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने न्यूकॉम्प्लेक्स के तीन प्लेटफॉर्म सहित कैब रोड को बंद करने का फैसला किया था. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि 28 दिसंबर की रात 12 बजे से प्लेटफॉर्म संख्या 21, 22 और 23 से ट्रेनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद कर दी गई थी. कैब रोड को भी बंद कर दिया गया था. यह बंदी शुक्रवार दोपहर दो बजे तक लागू रहने वाली थी. लेकिन अब पीएम मोदी की मां के निधन होने से कार्यक्रम रद्द हो गया है. जिसके कारण वह कोलकाता नहीं आ सकेंगे.

कोरोना की चौथी लहर आना तय, मौत की आशंका कम हो सकती है

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो तीसरी लहर की तुलना में चौथी लहर और कमजोर होगी और अस्पतालों में भर्ती होने की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह से संक्रमितों के मौत की आशंका भी नहीं रहेगी।

नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण और पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखें तो कोरोना की चौथी लहर आना तय माना जा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो तीसरी लहर की तुलना में चौथी लहर और कमजोर होगी और अस्पतालों में भर्ती होने की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह से संक्रमितों के मौत की आशंका भी नहीं रहेगी। सरकार की कोशिश चौथी लहर का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को पूरी तरह से रोकने की है, ताकि विकास की मौजूदा रफ्तार को कायम रखा जा सके।

जनवरी में शुरू हो सकती है चौथी लहर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पूर्वी एशियाई देशों से शुरू होने के बाद 20 से 35 दिनों के बीच भारत में कोरोना संक्रमण की लहर पहुंचने के अब तक ट्रेंड का हवाला देते हए इसके जनवरी में कभी शुरू होने का अनुमान लगा रहे हैं। बीएफ-7 के जुलाई से भारत में मौजूदगी के बावजूद उसके केस नहीं बढ़ने के तर्क को खारिज करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसके आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। अभी भले ही इसका असर नहीं दिख रहा हो, लेकिन जनवरी में कभी भी संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है।

चौथी लहर में सामान्य इलाज से लोग होंगे ठीक
विशेषज्ञों के अनुसार, इससे आने वाली चौथी लहर के दौरान बुखार, बदन दर्द जैसे कोरोना के सामान्य लक्ष्य वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है और सामान्य दवाई से आसानी से उनका इलाज हो सकता है। लेकिन वैक्सीन और पहले के संक्रमण के कारण बनी हाईब्रीड इम्युनिटी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की कम जरूरत पड़ेगी। लेकिन सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसीलिए सभी अस्पतालों में माक ड्रील के माध्यम से डाक्टरों, बिस्तरों, दवाइयों, वेंटिलेटर, आक्सीजन, सपोर्ट स्टाफ की उपलब्धता का खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर के दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए यह पर्याप्त होगा।

नहीं रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन, शोक की लहर, ट्वीट कर दुख व्यक्त करने का सिलसिला जारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी है। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दे कि अहमदाबाद के यूएन मेहति अस्पताल में भर्ती थी। जहां आज तड़के तकरीबन 3:30 बजे उनके निधन की खबर है।
सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि उनकी हालत स्थिर है. हर कोई प्रार्थना कर रहा था कि वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएं, लेकिन दुआएं काम नहीं आईं और हीराबेन सभी को छोड़कर चली गईं. पीएम मोदी का उनके साथ बेहद ज्यादा स्नेह था।
पीएम मोदी हर जन्मदिन में उनके पास जाते थे और उन तस्वीरों में स्वस्थ्य नजर आती थीं
बताया जाता हैं कि इतनी उम्र में भी वो अपना काम खुद करती थीं. उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. इसके पहले पीएम मोदी से उनकी मुलाकात गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी. दूसरे और अंतिम चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी थी. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे थे. दूसरे दिन पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला था।
मां के पांव धोकर खिलाई थी मिठाई
पीएम मोदी 18 जून को मां हीराबेन के 100 वें जन्मदिन के मौके पर मिलने पहुंचे थे और बधाई दी थी. जहां पर पीएम मोदी ने करीब 30 मिनट मां के साथ गुजारे थे. इस दौरान उन्होंने मां के चरण धोए और मिठाई खिलाई थी. उसके बाद मां का आशीर्वाद लिया था.हालांकि, इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी इसी साल 27 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अचानक अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे. जहां पर वे साबरमती नदी पर अटल पुल के उद्धाटन और खादी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी अपनी मां के आवास पर पहुंचे थे.
छोटे बेटे के साथ रहती थीं हीराबेन
हीराबेन गुजरात के गांधीनगर के बाहर इलाके में रायसण गांव में मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ रहती थीं. पीएम मोदी ने अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनके लिए एक पत्र लिखा था. पीएम मोदी ने मां के लिए इसमें मोदी ने तमाम यादें ताजा करते हुए अपने जीवन में मां के महत्व को समझाया था. लेटर में लिखा था “मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है. जीवन की ये वो भावना होती जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया होता है. दुनिया का कोई भी कोना हो, कोई भी देश हो, हर संतान के मन में सबसे अनमोल स्नेह मां के लिए होता है. मां, सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं गढ़ती बल्कि हमारा मन, हमारा व्यक्तित्व, हमारा आत्मविश्वास भी गढ़ती है. और अपनी संतान के लिए ऐसा करते हुए वो खुद को खपा देती है, खुद को भुला देती है।
उनके निधन के बाद शोक व्यक्त करने की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भी दुख जताया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Design a site like this with WordPress.com
Get started