वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मीडिया महाकुंभ राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2023 से नवाजा गया।

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मीडिया महाकुंभ राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2023 से नवाजा गया।

हरियाणा/पंचकूला

वक्त से लड़ कर खुद की तकदीर बदल दो परिश्रम इतना करो की हाथों की लकीर बदल दो

हरियाणा: 28 मई रविवार को झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह को हरियाणा पंचकूला में मीडिया महाकुंभ राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया

आपको बताते चले कि इस अवसर पर देशव्यापी कई पत्रकार बंधु एवं कई गणमान्य लोग की मौजूदगी में झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं सरायकेला खरसावां जिले के  प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह इस सम्मान से नवाजा गया

उक्त मौके पर सम्मान समारोह में सभी मीडिया बंधुओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं तिरंगा रैली निकालकर सभी सम्मान समारोह स्थल पर पहुंचे जिसके बाद श्री भरत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

समारोह का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र समूह के समाचार क्यारी के संपादक राजेश शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर झारखंड का गौरव बनकर भरत सिंह हरियाणा में सूर्य की तरह उदय मान नजर आए और झारखंड का मान बढ़ाया.

शहीदी दिवस पर मुसाबनी बाज़ार में चना-शर्बत का हुआ वितरण

शहीदी दिवस पर मुसाबनी बाज़ार में चना-शर्बत का हुआ वितरण

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी गुरूद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा सिखों के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी का शहीद दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहीदी दिवस पर मुसाबनी बाजार में स्टॉल लगाकर सैकड़ों लोगों के बीच चना-शर्बत का वितरण किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने राहगिरों को प्रसाद के रूप में चना-शर्बत का सेवन कराया। सिख समुदाय के सदस्यों ने बताया कि गुरुद्वारा में महिला संगतों द्वारा सुखमनी साहब की पाठ की गई। जिसका समापन हुआ। गुरुद्वारा समिति के महासचिव सरदार राजू सिंह ने कहा कि गुरू अर्जुन देव जी महाराज ने समाज को मिलजुल कर रहने का पाठ पढ़ाया और धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए थे। कहा कि हमे गुरूओं के बताए मार्ग पर ही चलना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सफल हो सकें।

मौके पर मुसाबनी गुरुद्वारा के प्रधान सरदार अर्जुन सिंह ,प्रबंधक समिति के सरदार गुरु वचन सिंह, महासचिव सरदार राजू सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह ,जगमीत सिंह शमशेर सिंह, रविंदर सिंह, इश्मीत सिंह ,सतमित सिंह ,हरजिंदर सिंह ,अमृतपाल सिंह गोगी सिंह गुरूंबिदर सिंह ,विवेक गुप्ता, पप्पु अली, जलधर प्रधान, शिबु गुहा, सतमीत सिंह, अनिता, रंजीत सिहं गोल्डी सिंह आदि मौजूद थे।

जिला प्रशासन से पारंपरिक जाहेर पूजा स्थल एवं फुटबॉल मैदान की अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग

जिला प्रशासन से पारंपरिक जाहेर पूजा स्थल एवं फुटबॉल मैदान की अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के पुड़ीसिली ग्राम के पारंपरिक मांझी बाबा जादू मार्डी की अध्यक्षता में पुड़ीसिली क्लब भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें शामिल ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पारंपरिक जाहेर पूजा स्थल, गौचर भूमि एवं फुटबॉल मैदान की अवैध खरीद बिक्री पर रोक लगाते हुए अवैध तरीके से किए जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कर पुड़ीसिली पारंपरिक जाहेर पूजा स्थल, गौचर भूमि एवं सार्वजनिक फुटबॉल मैदान को सुरक्षित करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीण शांति पूर्वक सभी प्रकार के कार्यक्रम, पूजा-पाठ और खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से कर सकें और गौचर भूमि पर गाय, बैल, बकरी आदि को चरा सके.

इसके बाद भी पारंपरिक प्राकृतिक सरहूल व बाहा पूजा स्थल, गौचर भूमि और सार्वजनिक फुटबॉल मैदान को भू-माफियाओं द्वारा अवैध खरीद बिक्री करते हुए भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि ऐसा कर भू-माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को पूर्व की पूजा स्थल, गौचर भूमि एवं सार्वजनिक फुटबॉल मैदान से बेदखल किया जा रहा है, जो असंवैधानिक है.बैठक में ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मामले में अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो ग्रामीण अपने स्तर से उग्र आंदोलन करते हुए कार्रवाई करने को बाध्य होंगे. इस दौरान उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी. बैठक में जादू

मार्डी, मारांग सोरेन, नुनूराम मुर्मु, बालिराम मार्डी, बाबु राम सोरेन, सुनाराम सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।

मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रविवार को सालडीह बस्ती स्थित लिटिल चाइल्ड एजुकेशन क्लब में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया. 

इसमें पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा आंखों की जांच की गई. शिविर में दंत चिकित्सक भी मौजूद रहे. वहीं ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का फुल बॉडी चेकअप किया गया. शिविर में टीएमएच एवं एमजीएम के भी चिकित्सकों ने भी अपनी सेवा दी. शिविर में करीब 200 लोगों ने अपनी शारीरिक जांच करवाई. 15 व्यक्तियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया. जिनका सोमवार को ब्रह्मानंद अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा. शिविर संचालन में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों के साथ एजुकेशन क्लब के लोगों ने भरपूर सहयोग किया.

सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गया, दुकानदारों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही

सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गया, दुकानदारों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिले के तिरूलडीह बाजार में लगाया गया सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. वर्तमान में उस सरकारी संपत्ति को देखकर ही लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इस भीषण गर्मी में बाजार के दुकानदारों के अलावा विभिन्न गांवों से बाजार पहुंचने वाले लोगों को सोलर जलमीनार से पेयजल की सुविधा नहीं मिल रहा है. खराब पड़े इस जलमीनार को दुरुस्त कर उपयोग में लाने के लिए ना पंचायत प्रतिनिधि गंभीर है. ना सांसद-विधायक और ना विभाग, ना प्रशासनिक पदाधिकारी. ऐसे समय में समाजसेवी भी चुप्पी साधे हुए है. 

बताया गया कि उक्त जलमीनार तिरुलडीह बाजार का एकमात्र पेयजल का साधन है, जिससे पूरे बाजार के दुकानदारों के साथ राहगीर भी अपनी प्यास बुझाते हैं.दुकानदारों ने बताया कि निर्माण के बाद से ही सोलर चालित जलमीनार आए दिन खराब होते रहता है. कई बार तो छह माह तक लोगों को जलमीनार का लाभ नहीं मिलता है. अब भी जलमीनार महिनों से बंद पड़ा है और इसकी सुधी लेने वाला अबतक कोई नहीं पहुंचा है. भीषण गर्मी के समय में जब सरकार व प्रशासन विभिन्न उपाय लगाकर लोगों तक पेयजल पहुंचा रहे हैं. वैसे समय में जलमीनार का खराब पड़ा रहना विभागीय कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है. दुकानदारों ने बताया कि जलमीनार का निर्माण की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि बार-बार खराब होता रहता है. जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्र सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसे रोकने में ट्रैफिक और परिवहन विभाग विफल होता दिख रहा है. ताजा मामला रविवार तड़के सुबह 4 बजे का है जहां सड़क किनारे ख़ड़े हुए ट्रक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.कांड्रा थाना अंतर्गत चांडिल- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टॉल के नजदीक दोनों ट्रक आपस मैं ज़ोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया.घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम खाली कराते हुए दुर्घटना के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

गौरतलब है कि अभी हाल ही में इस सड़क पर ट्रक और हाईवा की जोरदार सीधी टक्कर में दोनों वाहन के चालक मौके पर ही वाहनों में दबकर मर गए थे. बावजूद इसके सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.

झामुमो जिला कमेटी की संयुक्त बैठक मे, मंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन धर्म का होगा पालन

झामुमो जिला कमेटी की संयुक्त बैठक मे, मंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन धर्म का होगा पालन

सरायकेला

सरायकेला: झामुमो कमेटी की बैठक रविवार को गम्हरिया स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए.

मंत्री ने जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें .

उन्होंने कहा कि सरायकेला नगर कमेटी, आदित्यपुर नगर कमेटी और पंचायत कमेटियों को कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है. मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करें. ताकि संगठन को मजबूती मिले. मंत्री ने विशेष तौर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि केंद्र सरकार के उपेक्षा के कारण झारखंड में योजनाओं के फलीभूत नहीं होने भी जानकारी आमजन तक पहुंचाएं.बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव अंतर्गत पश्चिम सिंहभूम सीट से पार्टी प्रत्याशी संबंध में शीर्ष नेतृत्व तय करेगी.उन्होंने कहा कि जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा और इस बार भी महा गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा. बैठक में मंत्री चंपई सोरेन के अलावा ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका मंडल, रंजीत प्रधान, केंद्रीय सदस्य पितोवास प्रधान, गणेश चौधरी, गोपाल महतो, राम हांसदा, कृष्णा बास्के, 20 सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, वीरेंद्र प्रधान, जिप सदस्य पिंकी मंडल अमृता टूडू, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

खरकई टीओपी जयप्रकाश उद्यान से फिर अवैध बालू उठाव शुरू ,थानेदार मूकदर्शक

खरकई टीओपी जयप्रकाश उद्यान से फिर अवैध बालू उठाव शुरू ,थानेदार मूकदर्शक

सरायकेला/आदित्यपुर

एसडीपीओ ने कार्रवाई की कही बात

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित खरकई टीओपी से सटे जयप्रकाश उद्यान घाट से चोरी-छिपे जारी बालों उठाव अब बड़े पैमाने पर खुलकर हो रहा है. जिसे रोकने में स्थानीय आदित्यपुर पुलिस नाकाम है. पिछले वर्ष नवंबर महीने में सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में अवैध बालू उठाव को लेकर जयप्रकाश उद्यान में छापेमारी के बाद से बालू का उठाव बंद था. लेकिन विगत 3 दिनों से फिर से बालू का अवैध उठाव कर स्टॉक किया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई ना करना स्थानीय आदित्यपुर पुलिस की भी भूमिका को संदिग्ध रूप से दर्शाता है.

जयप्रकाश नगर से सटे घनी आबादी वाले क्षेत्र में खाली पड़े जमीन पर बालू का भंडारण किया जा रहा है. देर रात ट्रैक्टर से बालू का उठाव कर यहां स्टॉक किया जाता है.रात भर ट्रैक्टर के चलने से स्थानीय लोगों की नींद हराम हो रही है .स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 1 बजे के बाद और सुबह 4 बजे तक बालू का उठाव और भंडारण किया जा रहा है. बताया जाता है कि इन्हीं लोगों द्वारा पूर्व में भी यहां से बालू का अवैध उठाव किया जाता था.जो एसडीपीओ के कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक बंद था. लेकिन सांठगांठ से फिर बालू उठाव गोरखधंधा धड़ल्ले से शुरू हो गया है. इस संबंध में जब जानकारी लेने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ,ना ही वापस कॉल बैक किया.

जयप्रकाश उद्यान से फिर शुरू हुए अवैध बालू उठाव मामले को लेकर सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया है कि वह मामले की पड़ताल करेंगे और फिर कार्रवाई करेंगे. गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर महीने में धड़ल्ले से बालू उठाव मामले को लेकर देर रात एसडीपीओ ने छापामारी कर जय प्रकाश उद्यान से 9 ट्रैक्टर ज़ब्त किए थे .इधर खरकाई टीओपी प्रभारी मनोज सिंह से जब बालू उठाव संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि वह विगत डेढ़ महीने से ट्रेनिंग के लिए सरायकेला पुलिस लाइन में है और फिलहाल टीओपी का प्रभार किसी हवलदार के पास है. इन्होंने बताया कि वे भी वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराएंगे.

आदिवासियों संथाल के साथ धोखा किया हेमंत सोरेन की सरकार-रमेश हांसदा।

आदिवासियों संथाल के साथ धोखा किया हेमंत सोरेन की सरकार-रमेश हांसदा।

सरायकेला/आदित्यपुर

मुख्यमंत्री ओलचिकी भाषा को कर रहे दरकिनार

आदित्यपुर: झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासियों के साथ धोखा किया आदिवासी के नाम पर सत्ता चलाने वाले हेमंत सोरेन ने ना आदिवासी हित की रक्षा कर पा रहे हैं और ना आदिवासियों को बचा पा रहे हैं. उक्त बातें भाजपा नेता रमेश हांसदा ने आदित्यपुर इमली चौक भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही गई.

रमेश हंसदा ने कहा कि झारखंड काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में संताली ओल चिकी लिपि से प्राथमिक स्तर की किताबें छापने को खारिज कर दिया. अब झारखंड में देवनागरी से बच्चे से पड़ेंगे. झारखंड के तमाम बुद्धिजीवियों ने हेमन्त सोरेन से कई बार गुहार लगाया की संताली भाषा के संताली भाषा को ओलचिकी से ही किताबे छापा जाए. क्योंकि आठवीं अनुसूची में शामिल संताली भाषा केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, उड़ीसा सरकार और आसाम की सरकार ने भी मान्यता दी.लेकिन दुर्भाग्य झारखंड मुक्ति मोर्चा का संथाल समुदाय वोट बैंक होने के बावजूद ईसाई मिशनरियों के दबाव में ओलचिकी को हेमंत सोरेन डर किनार कर दिया. इस मामले पर झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन भी चुप्पी साधे हुए हैं. यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है. झारखंड के बुद्धिजीवी लोग ठगे महसूस कर रहे हैं.

दूसरी और आज आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी जा रही है मुख्य्मंत्री चुप्पी साधे हुए. बोकारो में सनत संथाल का सचिव की हत्या हो जाती है. अपने जमीन को बचाने का गुहार लगाने के बाद भी जमीन माफिया आदिवासी की हत्या कर दिये. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का अब कोई अधिकार नहीं बनता है.आदिवासियों को इन्होंने बेवकूफ बनाया और भावना भड़का करके सत्ता अपनाया. लेकिन आज आदिवासियों की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है.

भाजपा नेता रमेश हंसदा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर झारखंड सरायकेला खरसावां जिला में खाद्यान्न आपूर्ति में बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने जो खाद आयोग में मामला दर्ज किया था जिसमें दिसंबर महीना का चावल अधिकतर लाभुकों को नहीं मिलने और वह चावल कहां गया इसकी जांच की मांग की थी. जिसमें आयोग के समक्ष तीसरी सुनवाई में जिला के डीएसओ ने अपना प्रतिवेदन में पत्रांक संख्या 607 तिथि 10 5 2023 में स्पष्ट लिखा है कि खाद्यान्न की कमी के कारण कई लाभुकों को चावल का वितरण नहीं हो पाया था. ऐसे में आयोग सदस्य सचिव खाद आयोग को रिपोर्ट को निर्देश देता है कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला खरसावां 607 के माध्यम से भेजे गए प्रतिवेदन में जो अनियमितता परीक्षित होती है उसका विस्तार से उल्लेख करते हुए अनियमितताओं को और कारणों पर स्पष्ट प्रतिवेदन जिला आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला खरसावां से मंगाया जाए. प्रेसवार्ता में भाजपा अजजा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, बिशु महतो, महाजन साव, पवन महतो, विदेश राव और केदार जायसवाल शामिल थे.इस प्रेस वार्ता में बिशु महतो, महाजन साव,बिजेश राव, केदार जायसवाल, पवन कुमार महतो आदि मौजूद थे.

आदिवासी आक्रोश जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा।

आदिवासी आक्रोश जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के गांगुडीह मैदान में चार जून को होने वाली आदिवासी आक्रोश जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. शनिवार को संगठन की ओर से ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा के माझी बाबा और चांडिल प्रखंड के रोयाडीह गांव के माझी बाबा के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न आदिवासी सामाजिक अगुवाओं से मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के श्यामल मार्डी ने लोगों से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि चार जून को आदिवासी समाज पूरे दल-बल के साथ बड़ी संख्या में जनसभा स्थल पहुंचे. अपने हक व अधिकार के साथ अस्तित्व रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने भी अपना समर्थन देते हुए जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के साथ ही हक व हुकुक के लिए एकजुट रहने का भरोसा दिया. इस अवसर पर सुधीर किस्कू, संजीव टुडू, शक्तिपद हांसदा, महावीर हांसदा, सोमचांद सोरेन समेत अन्य शामिल थे.

प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने कोल्हान विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने कोल्हान विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

पश्चिम सिंहभूम

शनिवार 27 मई को सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार( भा०प्र०से०) ने निवर्तमान कुलपति “कोल्हान विश्वविद्यालय” डॉ० गंगाधर पंडा से विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।

ज्ञात हो कोल्हान विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डॉ० गंगाधर पंडा का कार्यकाल 27 मई 2023 को पूरा हो रहा है। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त-सह-कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय श्री मनोज कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल दौरान हमेशा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दायित्व का निर्वहन करुंगा।

पदभार ग्रहण के उपरांत निवर्तमान कुलपति डॉ० गंगाधर पंडा और प्रति कुलपति श्रीमती कामिनी कुमार का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त-सह-कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा डॉ० गंगाधर पंडा और कामिनी कुमार को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ० गंगाधर पंडा के कार्यकाल को विश्वविद्यालय सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है, जिससे नौकरीपेश व्यक्ति को एक ना एक दिन गुजारना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब डॉ० पंडा समाज के लिए और भी बेहतर तरीके से बिना किसी नियम और बंधन के कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ० पंडा ज्ञान के अनंत सागर की तरह है, जिनसे हमसब ने सीखने का कार्य किया है। उन्होंने डॉ० पंडा और कामिनी कुमार के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्रोफेसर और शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करगें।

बेथल होम में अनाथ बच्चों के बीच पके आम का वितरण किया गया

बेथल होम में अनाथ बच्चों के बीच पके आम का वितरण किया गया

मुसाबनी: बच्चों के बीच रहकर अपने आप को खुश रखना कोई बेथल होम के निदेशक से सीखें। छोटी-छोटी चीजों से बच्चों को खुसी देना, उनके साथ खेलना, उनके साथ मस्ती करना, उन्हें प्यार से पढ़ाना, दुलार करना अनाथ बच्चों के लिए पिता बन जाना बेथल होम बेनाशोल के निदेशक लिविंगस्टन जोशेफ़ के दिनचर्या में शामिल है।

आपको बताते चलें कि बेथल होम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चे रहकर नि:शुल्क पढ़ाई करते हैं। सभी बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं यहां उपलब्ध है। शनिवार को होम में लगे आम के पेड़ से पके व ताजे आम तोड़कर सैकड़ों बच्चों के बीच बांटा गया।

पके आम लेने के लिए बच्चों में होड़ मच गई। आम तोड़ने से लेकर वितरण किए जाने तक में बच्चों की भूमिका देखने को मिली ।बच्चे पके आम लेने के लिए कतार में देखे गए। होम में पढ़ने वाले सभी बच्चों को बराबर हिस्से में आम बांटा गया। फलों का राजा आम पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free