गढ़वा: नहीं थम रहा तेंदुआ का आतंक, 24 घंटे में दूसरा हमला, फिर एक बच्चे की ले ली जान

गढ़वा: अनुमंडल क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड में तेंदुआ ने एक बच्चे को हमला कर मार डाला है। यह घटना रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत कुशवार गांव की है। मृतक की पहचान कुशवार गांव निवासी स्व बलि घासी के पुत्र हरेंद्र घासी के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बलीगढ़ पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 3 बच्चे घर के पास में ही खेल रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ ने अचानक हमला बोल दिया। हरेंद्र घासी के गर्दन पकड़ कर उसको घसीटते हुए ले जा रहा था। पास में खड़े ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाते हुए पीछा किया गया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग। हालांकि तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है।

रंका अनुमंडल में तेंदुआ के हमले की यह तीसरी घटना है और चौबीस घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। लोगो के मन मे डर इस कदर बैठ गया है कि सभी लोग घर से भी निकलने में भी डरने लगे है। लगातार हो रही घटनाओं से सबसे अधिक बच्चों के मन मे डर देखा जा रहा है।
उधर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से वे मर्माहत है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करते हए मार गिराने की मांग किया है।

कांड्रा: खड़े ट्रक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…..

कांड्रा ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में बुधवार देर शाम खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से ठोकर मार दी. इसमें रापचा पंचायत के पदमपुर निवासी राजू बास्के और गोपाल माझी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने इसकी सूचना कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी

तत्काल कांड्रा थाना पुलिस पहुंच कर एंबुलेंस से दोनों घायलों को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया एवं दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. बताते चले कि रोड़ किनारे जगह- जगह बिना इंडीकेशन के बड़े मालवाहक वाहन खड़े रहते हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाय होती रहती है. पुलिस प्रशासन द्वारा ना इन वाहनों को हटाया जाता है ना ही कोई कारवाई की जाती है.

कांग्रेस का स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने लिया हाथ मजबूत करने का संकल्प

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेसियों में दिखा उत्साह

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प।
इससे पहले मंच में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम का स्वागत हुआ।

पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष सम्यरंजन रथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला के पार्टी पदाधिकारी सहित युवा कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा की क्रांति का आगाज कांग्रेस ने की थी। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदूईया ने भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। यहां तक कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मंच तक पहुंचे। और कांग्रेस का जयकारा के साथ सभा में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, पूर्व जिला अध्यक्ष देवु चटर्जी, सुरेश धारी, रविंद्र मंडल, समरेंद्र तिवारी, संगीता प्रधान, लालबाबू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

28 बुधवार दिसंबर को नियोजनालय गोलमुरी में लगेगा कौशल मेला उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

गोलमुरी जशेदपुर में 28 दिसंबर को एक दिवसीय कौशल मेला का आयोजन किया जा रहा है।  

मेला को लेकर व्यापक जागरूकता लाने ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मेला में शामिल हों, इस उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा समाहरणालय से जागरूकता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में जाकर युवाओं को कौशल मेला में शामिल होने को लेकर जागरूक करेगा 03 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रहना खाना किताबें व यूनिफार्म नि:शुल्क पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों में अलग-अलग ट्रेडों में 03 माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें जिले एवं राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष की हो वे निबंधन करा सकते हैं कौशल मेला पूर्वाहन 10.00 बजे लेकर अपराहन् 04.00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार अभिरूची के अनुरूप ट्रेड का चयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण अवधि में रहना खाना किताबें तथा यूनिफार्म की सुविधा भी निःशुल्क है

जनसंख्या फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

जनसंख्या फाउंडेशन समाधान के द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।सरायकेला-खरसांवा जिले से एक लाख लोगों का हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा और उनसे यह मांग किया जाएगा कि देश में बढ़ती बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि भारत तभी आगे बढ़ेगी भारत तभी संवरेगी जब जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जाएगा और साथ ही हम दो हमारे दो के अभियान को सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को ही नहीं पूरे देश को मानने का आग्रह किया।

जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने बताया कि आज देश की आबादी 144 करोड़ के करीब आधार कार्ड के माध्यम से हो चुकी है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में प्रभावी तरीके से लागू होना अतिआवश्यक हो गया है। अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइन ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बन चुका है जिसका 2019 में संशोधन भी हो चुका है। अब आवश्यकता इस बात की है कि यह पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू हो। इस कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाय वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर जनसंख्या नियंत्रण हस्ताक्षर कार्यक्रम में अपनी सहमति दिखाई। 

यह अभियान कार्यक्रम को जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रदेश संरक्षक अभय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह कोल्हान प्रमंडल प्रभारी घनश्याम पांडे जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा सराय किला कार्यकर्ता प्रभु नाथ तिवारी जमशेदपुर कार्यकर्ता रानी ठाकुर सराय किला कार्यकर्ता प्रीति लोहार अवधेश कुशवाहा राजू सिंह मनोज कुमार अरुण श्रीवास्तव अभिषेक कुमार उपेंद्र झा रामेश्वर प्रसाद विनोद सिंह अरविंद सिंह विजय यादव आदि उपस्थित हुए।

– December 27, 2022 

Design a site like this with WordPress.com
Get started