शिक्षक – छात्रा अश्लील ऑडियो मामले में दोनों आरोपी शिक्षक बर्खास्त, DEO ने जारी किया नोटिफिकेशन

शिक्षक – छात्रा अश्लील ऑडियो मामले में दोनों आरोपी शिक्षक बर्खास्त, DEO ने जारी किया नोटिफिकेशन

शिक्षक एवं छात्र के बीच अश्लील ओडियो हुआ वायरल

गढ़वा

गढ़वा DEO ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए शिक्षक एवं छात्र के बीच वायरल हुई अश्लील ओडियो के मामले में दो आरोपियों को किया बर्खास्त

शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त किया। उक्त मामले में DEO गढ़वा ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

आपको बताते चलें कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, खरौंधी के पत्रांक 79 दिनांक 9 फरवरी 2023 द्वारा स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, भलुही, खरौंधी के सहायक अध्यापकों नवलेश कुमार सिंह एवं विभूति नारायण सिंह का विद्यालय प्रबंधन समिति एवं पंचायत स्तरीय प्रशासनिक-सह- अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक में सेवा समाप्ति संबंधी लिये गये निर्णय को अनुमोदित करते हुए दोनों सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को शिक्षक एवं छात्रा के बीच तथाकथित अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में उक्त शिक्षकों की बर्खास्तगी को लेकर खूब बवाल कीया था। जिसके बाद गुरुवार को स्थानीय समिति ने उक्त दोनों शिक्षकों की बर्खास्तगी का प्रस्ताव पारित किया था, जिसके आलोक में डीईओ गढ़वा द्वारा दोनों शिक्षकों की बर्खास्तगी का पत्र जारी कर दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started