बिहार/बक्सर
29 अक्टूबर 2023 को संध्या बेला में मां गंगा अहिल्या सेवा दल के द्वारा आयोजित 51 सप्ताह पूर्ण होने पर गंगा महा आरती का आयोजन सफल पूर्वक काशी के तर्ज पर किया गया इसमें हजारों के तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए गणमान्य व्यक्तियों में अहिरौली मठाधीश मधुसूदनाचार्या जी महाराज,बक्सर कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपा जी,भूतपूर्व चेयरमैन बबन सिंह,औद्योगिक थाना क्षेत्र अहिरौली के थाना प्रभारी राजेश मालाकार भी शामिल हुए। वहीं माँ गंगा महाआरती अहिरौली बक्सर में दीपप्रज्जवलन एवं रंगोली डिज़ाइन करने वाली छात्राओं के ग्रुप की कर्मठता से ये आयोजन भव्यता हासिल कर सका।





मंच का संचालन श्री अजय चौबे द्वारा किया गया . माँ गंगा सेवा दल के अध्यक्ष रवि चौबे की अगुआई में उनके टीम के बाकी सदस्य पंडित अभय चौबे,संयोजक,शिवा जी चौबे उपाध्यक्षय,विशाल पांडेय कोषाध्यक्ष,अलोक चौबे,बचन चौबे,दीपक कुमार,शनिदयाल मांझी,विशाल पाण्डेय,मुकेश गोंड,मनिष गोंड,शोले पासवान,भूलन मांझी,अजीत कुमार,दीपनारायण चौबे,अमन चौबे,सिद्धार्थ चौबे,शिवम चौबे,विष्णु चौबे,अजीत मांझी,अरविन्द मांझी,बिटू मांझी,
तुलसी मांझी का सहयोग रहा। साथ ही विशेष सलाहकार के रूप में अजित चौबे, विनय चौबे,डॉ रितेश चौबे का भी योगदान रहा।
