चांडिल
तिरुलडीह
पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने मोटरसाइकल चोर को धर दबोचा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर को पकड़े जाने की खबर सामने आई है जहां तिरुलडीह से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

पकड़ाए चोरों में आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रहने वाले धीरज कुमार तांती और सूरज सोय उर्फ डाकू शामिल है. दोनों शातिर चोर हैं. इसके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक के अलावा चाभियों का गुच्छा, दो मोबाइल और नकद नौ हजार रुपये बरामद किया गया है. मीडिया को जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं. इस दौरान ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरभ कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे.
तिरुलडीह स्टेशन के समीप से दोनों ने तिरुलडीह के हेडेमुडीगांव के रहने वाले त्रिलोचन कालिंदी की पल्सर बाइक (जेएच 05बीजेड 2724) की चोरी की. इसके बाद ईचागढ़, चौका के रास्ते भागने लगे. तिरुलडीह पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दिया. ईचागढ़ पुलिस ने पातकुम में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों चोर को मोटरसाईकिल समेत पकड़ लिया.
जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पहले आदित्यपुर से एक मोटरसाईकिल की चोरी कर भागे थे. चोरी किए मोटरसाईकिल को कहीं बेचकर वापसी में तिरुलडीह से फिर एक मोटसाईकिल चोरी कर जा रहे थे.आदित्यपुर से चोरी गए मोटरसाईकिल को बरामद नहीं किया जा सका है.
































