चतरा का बेटा राजद नेता अपने जन्मदिन पर पहाड़ी मंदिर, जलाभिषेक कर चतरा की जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

चतरा का बेटा राजद नेता अपने जन्मदिन पर पहाड़ी मंदिर, जलाभिषेक कर चतरा की जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

चतरा

सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान आज अपने जन्मदिन पर राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक और अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किए। वहीं पुजा करने के बाद अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने अपने जन्मदिन का केक काटा और अनाथ आश्रम में रहने वाले सभी के बीच स्वयं केक बांटे।

चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान ने कहा कि लोग अपने परिवार और साथियों के साथ तो अपनी खुशियां हर दिन बांटते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे मौकों पर भी यदि अनाथ आश्रम के लोगों को याद कर लें तो इन्हें भी अपनापन महसूस होगा और इनके चेहरे पर भी मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि केक के मात्र एक टुकड़े से इनके चेहरे पर जो खुशी छा गई,ऐसी खुशी महल में रहने वालों के चेहरे पर नहीं आ सकती है। इनके चेहरे की मुस्कान ही सुबोध पासवान के जीवन की यही कमाई है।

Advertisement

संघर्ष हमने उस बीज से सिखा है जो जमीन में दफन होकर भी लडाई लड़ता है। और तब तक लड़ता है,जब तक धरती का सीना चीरकर अपने अस्तित्व को साबित नहीं कर देता है। सुबोध पासवान भी अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधी को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधी को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किसी भी हालत में शांति भंग होने नहीं दिया जाएगा:-सीडीपीओ अविनाश कुमार

झारखंड/चतरा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पिस्टल जिंदा कारतूस दो बाइक नक्सली पर्चा और मोबाइल फोन समेत 4 अपराधियों को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है अनुमान यह लगाया जा रहा है कि गिरफ्त में आए चारों व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे जिसे चतरा पुलिस में विफल कर दिया है।

घटना के संबंध में छात्र एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि आपको पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 4060 रुपये नकद के साथ-साथ 2 नक्सली पर्चा भी बरामद किया है।

आगे एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नये नक्सली गिरोह बनाकर चल रही विकास योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में दो टीम गठित कर बरैनी चौक और तिलैया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच बरैनी चौक पर नवादा की ओर से दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखे. रोककर जांच करने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इस दौरान उनके पास से दोनों मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 2 नक्सली पर्चे समेत 4060 रुपये नकद बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपियों ने बरामद हथियार व गोली के संबंध में कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया।

आगे उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया और आगे भी इसी तरह से अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शांति भंग होने नहीं दिया जाएगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started