दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन की विशाल रैली।
दिल्ली
युनाईटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमेन का विशाल रैली रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित कि गयाया जिसमें सभी राज्यों से भारी संख्या में लगभग पचास हज़ार पुर्व सैनिकों ने भाग लिया l OROP की विषंगतियो, पे और पेंशन विषंगतिया तथा अन्य तरह के भेद भाव पर चर्चा हुईं और निम्नलिखित रेजोल्यूशन पास किया गया।
1.भारत सरकार को जल्द से जल्द पीओके को वापस लेना चाहिए।
2.देहरादून के सीएसडी कैंटीन में ऑफीसर पोर्शन में सामानों की प्रचुरता और JCOs जवानों की कैंटिन में अनुपलब्धता से नाराज पुर्व सैनिकों द्वारा विरोध करने पर 50 सैनिको पर सब एरिया कमांडर के निर्देश पर झूठा एफआईआर दर्ज़ करवाने वाले सब एरिया कमांडर को बर्खास्त किया जाय l सरकार को यह संदेश दिया गया कि अगर पुर्व सैनिको के मांगो को गंभीरता से नही लिया तो अगली रैली रेवाड़ी में होगी और प्रत्येक राज्यो की राजधानी में आयोजित किया जाएगा l पूर्व सैनिकों को यह शपथ दिलाई गई कि जब तक JCOs जवानों के साथ होने वाले सभी तरह के भेद भाव खत्म नही होता तब तक हम संगठित होकर तन मन और धन से संघर्ष जारी रखेंगे और पुर्व सैनिकों को जागरूक भी करेगें l कार्यक्रम में झारखंड से सैकड़ों सैनिकों ने हिस्सा लिया मंच संचालन अविनाश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन आभास नाथ ने किया l सुशील कुमार ने अपने जोरदार भाषण से कार्यक्रम में लोगों के अंदर जोश भर दिया।
बीर बहादुर जी ने सबको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए तयार रहने की अपील की।
2000 के नोट बंद करने का आरबीआई ने किया ऐलान,,30 सितंबर तक अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं 2000 के नोट
2000 के नोट बदलने की आखिरी तारीख है 30 सितंबर 2023
2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं.
8 नवंबर 2016 की वो रात जब 500 और 1000 के नोट अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए थे और आज फिर एक बार खबर आ रही है कि 2000 के नोटों को बंद कर दिया गया है भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया है. आरबीआई ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा है कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है.
खबर आ रही है कि 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद भी ये नोट वैध रहेंगे. आरबीआई के अनुसार, 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है और नोटों की बदली की जा सकती है.
आपको बताते चलें कि आरबीआई ने बैंकों से नए 2000 के नोट जारी करने पर तुरंत रोक लगाने को कहा था नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भी भेजा गया था
लोग अपने बैंक खाते में 2000 के नोट जमा कर सकते हैं या किसी बैंक शाखा में जाकर नोट बदल सकते हैं 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक बार 20,000 तक के 2000 के नोट बदले जा सकते हैं नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त फीस या शुल्क नहीं ली जाएगी
आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर 2023 तक दो हजार के नोटों को बदला या जमा किया जा सकता हालांकि आरबीआई ने यह साफ नहीं किया है कि इसके बाद क्या होगा संभावना यह जताई जा रही है कि आरबीआई कोई नया निर्देश जारी करेगी
31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के ही 2000 के नोट बाजार में चलन में थे इन नोटों का सर्वाधिक सरकुलेशन 31 मार्च 2018 को 6.73 लाख करोड़ रुपए था जो कुल नोटों का करीब 10% है
आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 ( 1 ) के तहत पहली बार 2000 के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे तब ₹500 और हजार रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद अर्थव्यवस्था में मुद्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000की नोट जारी किए गए थे जब छोटे नोटों की आपूर्ति सुचारू हो गई तो 2018-19 में दो हजार के नोटों को छापने बंद कर दिया गया आरबीआई के अनुसार 2000 के 89% नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे
आरबीआई अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोटों को बंद करती है या नए नोट जारी करती है
नोटबंदी के बाद सामने आया था 2000 का नोट
नवंबर 2016 में एक रात अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी फिर सरकार गुलाबी रंग का ₹2000 का नया बड़ा नोट लेकर आई थी
8 नवंबर की उस रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि 12:00 बजे के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो जाएंगे और इनकी जगह भारतीय रिजर्व बैंक ₹2000 और ₹500 के नए नोट जारी करेगी
हालांकि बीते सालों में पांच सौ का नोट तो खूब चला लेकिन एटीएम और बैंकों में 2000 के नोटों की किल्लत पर सवाल उठते रहे
साल 2021 में तत्कालीन वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि आरबीआई ने साल 2019 और 2020 में ₹2000 के नए नोट छापे ही नहीं है
वही अनुराग ठाकुर ने साल 2020 में कहा था मार्च 2019 में 329.10 करोड़ रुपए कीमत के ₹2000 के नोट बाजार में चल रहे थे वहीं मार्च 2020 में इनकी कीमत कम होकर 273.98 करोड़ रुपए रह गई
2000 के नोट बंद करने पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा
इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।
2000 के नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा
कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है।
शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।
दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन बिल्डिंग में वसुधैव कुटुम्बकम( विश्व एक परिवार है) कार्यक्रम का आयोजन किया गया
DELHI
दिल्ली: दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन बिल्डिंग में वसुधैव कुटुम्बकम( विश्व एक परिवार है) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मौके पर आंध्रप्रदेश, असम, केरल, हरियाणा,
उक्त कार्यक्रम के मौके आंध्र प्रदेश, असम, केरल, हरियाणा मणिपुर और सिक्किम राज्य से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य), इंद्रेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई,केरल से कलाकारों ने मुख्य अथिति का स्वागत पारंपरिक अंदाज़ में किया। कार्यक्रम का आयोजन सन ड्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड, नीलम यूनिवर्सटी के तत्वाधान में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के चेयरमैन भीष्म सिंह को मानव अधिकार, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और उस क्षेत्र में विशिष्ट आयाम हासिल करने के लिए अवार्ड प्रदान दिया गया।
‘बीवीसीआई’ पूर्व क्रिकेटरों को क्रिकेट के संपर्क में रहने के प्रदान कर रहा है निरंतर अवसर – वीरेंद्र सहवाग
New Delhi
‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के द्वारा क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मसौदा तैयार – प्रवीण त्यागी, कार्यवाहक अध्यक्ष, बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)
गाजियाबाद के ‘वीवीआईपी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम’ में ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ का आयोजन होना उत्तर प्रदेश के लिए एक गर्व का विषय – रविंद्र त्यागी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन
नई दिल्ली: 13 मार्च, 2023। देश के दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों को क्रिकेट से निरंतर जोड़े रखने के मकसद से ‘बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)’ ने एक बहुत बड़ी पहल की है, ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ का आयोजन करने की ठानी है। यह भव्य आयोजन 22 से 30 मार्च, 2023 के बीच गाजियाबाद के प्रसिद्ध ‘वीवीआईपी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम’ में खेला जाएगा। उसके संदर्भ में ही सुपरस्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की मौजूदगी में आज राजधानी नई दिल्ली के होटल ललित में किया गया। जिसमें पूर्व क्रिकेटरों के लिए नौ दिनों तक चलने वाले इस टी20 टूर्नामेंट का विस्तार से विवरण दिया गया, इस टी20 टूर्नामेंट में छह टीमें खेलेंगी और फाइनल सहित कुल 18 मैचों का आयोजन होगा। आज ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के लॉन्च के समय देश के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ प्रवीण त्यागी, कार्यवाहक अध्यक्ष, बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई), सुधीर कुलकर्णी, संयुक्त सचिव, बीवीसीआई, रविंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष बीवीसीआई और प्रसन्ना वेंकटेशन, प्रधान सलाहकार उपस्थित थे।
इस अवसर पर बताया गया कि “भारत में अनुभवी क्रिकेटरों के बोर्ड का एकमात्र उद्देश्य वरिष्ठ और अनुभवी क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच के नीचे लाना और सक्रिय और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना है। इस ‘एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के आयोजन के माध्यम से हमने क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मसौदा तैयार किया है। इस अवसर पर ‘बीवीसीआई’ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रवीण त्यागी ने अपने संगठन ‘बीवीसीआई’ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि वर्ष 1998 में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय चेतन चौहान ने इसका गठन किया, जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से अधिक आयु के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक प्लेटफार्म देने का था, आज हम लोग स्वर्गीय चेतन चौहान के इस सपने को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और बोर्ड का पूरे देश में विस्तार कर रहे हैं। प्रवीण त्यागी ने कहा कि बोर्ड ‘एक्स खिलाड़ी लीजेंड क्रिकेट लीग के आयोजन में पूरी निष्पक्षता व नियमानुसार सभी कार्यों का आयोजन करेगी और ‘बीबीसीआई’ सभी सम्मानित पूर्व खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखेगी व उनका विशेष सम्मान करेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए, भारत के पूर्व तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “यह शानदार है कि ‘बीवीसीआई’ पूर्व क्रिकेटरों के लिए जो कर रहा है, उससे उन्हें उस खेल के संपर्क में रहने का अवसर प्रदान कर रहा है जिससे वह बहुत प्यार करते हैं। ये दिग्गज टूर्नामेंट हमें विभिन्न में मदद करते हैं।” हमारे पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने, पुराने दोस्तों के साथ-साथ हमें फिट रहने में मदद करने सहित कई तरीके से मददगार बनते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसकों को भी अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ पकड़ने और कुछ जादुई पलों को फिर से जीने का मौका मिलता है, जो दोनों ने किसी समय एक साथ अनुभव किया है। क्रिकेट बहुत प्रतिस्पर्धी है और मैं कहने की हिम्मत करता हूं कि हममें से कुछ के पास अभी भी कुछ वर्तमान क्रिकेटरों को चुनौती देने के लिए है। मुझे विश्वास है कि ‘एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी’ खेल के प्रशंसकों को विशेष रूप से मनोरंजन प्रदान करेगी। ‘वेब उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने इस अवसर पर एक बेहद महत्वपूर्ण नयी शुरुआत करने के लिए प्रवीण त्यागी का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दूसरा इतना विशाल व भव्य आयोजन करने का निर्णय लेकर के उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेटर सिस्टम को खुश कर दिया है।
इस अवसर पर रविंद्र त्यागी ने ‘बीवीसीआई’ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण त्यागी को आश्वासन दिया कि किसी भी खिलाड़ी को और दर्शकों को इस आयोजन में कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि है यह टूर्नामेंट गाजियाबाद में आयोजित होना उत्तर प्रदेश व गाजियाबाद के लिए एक गर्व का विषय है, साथ ही इस टूर्नामेंट के चलते ही हमें अपने चहेते दिग्गज क्रिकेट सितारों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का प्रसारण वैश्विक स्तर पर 30 से अधिक देशों में किया जाएगा और इस टूर्नामेंट में शीर्ष सम्मान के लिए छह फ्रैंचाइजी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। छह टीमों को चंडीगढ़ चैंप्स, नागपुर निन्जास, पटना वारियर्स, विजाग टाइटन्स, इंदौर नाइट्स और गुवाहाटी एवेंजर्स का नाम दिया गया है। वहीं इस टूर्नामेंट में देश व दुनिया के दिग्गज कुछ प्रमुख पूर्व क्रिकेटर जो विरेंद्र सहवाग के अलावा एक्शन में नजर आएंगे, जिसमें प्रमुख रूप से हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, निक कॉम्पटन, रिचर्ड लेवी, इसुरु उदाना, प्रवीण कुमार, थिसारा परेरा आदि शामिल होंगे।
वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से पत्रकारों के हितों की कल्याण कार्य के एवज में सभी को सम्मानित किया गया
Delhi
नैशनल मीडिया फाउंडेशन के 45 वे स्थापना दिवस पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आज दिल्ली के गांधी शांति शिक्षित प्रतिष्ठान में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के पत्रकारों के हितों की कल्याण कार्य के एवज में सभी को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय कुमार मन्ना, विपिन चौहान,सदस्य ईश मलिक, संजीव चौहान व दिल्ली यूनिट कार्यकारिणी के सचिव सुनील परिहार, व सदस्य महेश dhondhiyal,प्रितपाल सिंह, अशोक कुमार सक्सेना ,वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य , बिशन शर्मा शामिल थे ।
संघर्ष और मजबूरियों के बीच जीवन जीने वालो की अक्सर कमी ये ही होती है कि उनको उनके अधिकार नहीं मिले। उन्हें स्वार्थी, बेईमान और लालची लोगो से पाला पडा और उन्होने उसका फायदा उठाया।
Delhi
मानवीयता जिनसे कोसो दूर है, ऐसे धूर्त लोगों से घिरा व्यक्ति अक्सर खुद को असहाय पाता है। लेकिन जब कोई हाथ मदद के लिए आगे बढे तो उसमें हिम्मत, हौंसला जागता है और वो फिर से जीवन की मुख्यधारा में जुडता जाता है। ऐसे ही मददगार संगठनों में एक है वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन। दिल्ली से विश्व भर में नेटवर्क जोड़े हमारे बालेंटियर्स ऐसे ही लोगो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए, सरकार और प्रशासन से मिल कर उनके अधिकार दिलाने का काम करते हैं।
आप भी अगर world human rights organization से जुडना चाहते हैं तो डाक्यूमेंटस, औपचारिकताओं, सहयोग राशि और अन्य किसी भी जानकारी के लिए वटसअप करे। 7011490810/WHRO
मंडोली जेल: दिल्ली के एक जेल में मोबाइल बरामद किए जाने की खबर सामने आई है. आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली स्थित मंडोली जेल में कई मोबाइल फोन बरामद हुआ है. इस घटना के बाद दिल्ली कारागार विभाग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बताया जारहा है कि निलंबित अधिकारियों में दो उपाधीक्षकों एक सहायक अधीक्षक एक प्रमुख वार्डर और एक अन्य वार्डर शामिल है. इसकी जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी
जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का दिया गया था निर्देश
जेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मंडोली जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद अधिकारियों पर विभाग ने कार्रवाई की है. कार्रवाई करते हुए उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा तथा धर्मेंद्र मौर्य, सहायक अधीक्षक सन्नी चंद्रा, प्रमुख वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया है. कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और जेल में मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का निर्देश दिया था.