पांच तत्वों से मिलकर बना है पंचशुल

पांच तत्वों से मिलकर बना है पंचशुल

देवघर

देवघर बाबा बैद्यनाथ का मंदिर एक ज्योतिर्लिंग है यह विश्व का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर त्रिशूल की जगह पंचशूल होता है यही पंचशूल रावण के लंका के महल के ऊपर भी राज्य की सुरक्षा के लिए लगाया गया था देवघर बाबा मंदिर के परिसर में स्थित 22 मंदिर में पंचशूल लगा है आज शिवरात्रि के दो दिन पहले भोलेनाथ के मंदिर के शीर्ष के ऊपर स्थित पंचशूल और माता पार्वती के मंदिर के ऊपर स्थित पंचशूल को उतारा गया और दोनों का मिलान कराया गया इस पंचशूल को स्पर्श करने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी जिसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी मौके पर देवघर डीसी विशाल सागर और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे दोनों पंचशूल को उतारने के बाद इस सरदार पंडा के पास ले जाया गया जहां पर इसका स्पर्श कराया गया कल यानी शिवरात्रि के 1 दिन पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद इसे पुन: मंदिर के शीर्ष पर स्थापित कर दिया जाएगा।

बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ चोर-उचक्के भी पहुंचे…

बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ चोर-उचक्के भी पहुंचे…

देवघर

महाशिवरात्रि

देवघर: ऐसा माना जाता है कि बाबा भोले की बारात में भूत, पिसाच पहुंचते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि के अवसर पर भूत-पिसाच के साथ साथ भगवान शिव की बारात में चोर-उचक्के भी पहुंच गये। चोर उचक्कों ने बाबा भोले के कई भक्तों की जेबें काट ली, और कईयों की मोबाइल पार कर दिये। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल चोरी की 17 घटनाओं की शिकायत थानों में पहुंची।

य़े घटना शुक्रवार और शनिवार दो दिनों के दौरान मोबाइल चोरों ने जमकर उत्पात किया। बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्र व बाजार में बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार को शाम तक मंदिर व आसपास के इलाके से मोबाइल चोरी की 17 शिकायत नगर थाना पहुंची।

वहीं, शुक्रवार की रात भी करीब आधा दर्जन लोगों का मोबाइल चोरी की गई। इधर, कुछ लोगों ने बाबा मंदिर में इसकी शिकायत की।कई लोगदूसरे प्रदेश से भी बाबा शिव की बारात में शामिल होने आये थे, चोरों ने उन्हें भी अपना निशाना बताया।

पुलिस मोबाइल चोर गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108. https://www.hotelparasheights.com/m/

देवघर डीसी को बड़ा झटका, निर्वाचन संबंधी कार्यों से हटाये गये

देवघर आखिरकार देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को झटका लग ही गया। चुनाव आयोग ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ को चुनाव कार्य से हटा दिया है। अब देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में डीडीसी ही सभी निर्वाचन संबंधी कार्य करेंगे। नियम के अनुरुप जिले के डीसी ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी होते हैं। चुनाव कार्य कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी ही निभाते हैं, लेकिन देवघर डीसी ऐसा नहीं कर पायेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने जारी पत्र में कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950(43) की धारा 13क की उपधारा(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड सरकार के परामर्श से आयोग ने पांच दिसंबर, 2003 की अपनी अधिसूचना संख्या 508/Jhar/2003 में संशोधन किया है। देवघर डीसी की सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत की थी।

मधुपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के दौरान गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के मद्देनजर आयोग ने उक्त आशय का निर्देश जारी किया है। इस तरह देवघर डीसी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मधुपुर उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मधुपुर एसडीओ पर जेएमएम कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं, एनडीए नेताओं के घरों से बीजेपी का झंडा उतरवाने का भी आरोप लगाया था। यहां यह भी बता दें कि झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद देवघर के मधुपुर में उपचुनाव कराया गया था। इस उपचुनाव में दिवंगत हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल हसन ने एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को हराया था।

Design a site like this with WordPress.com
Get started