सरायकेला: रापचा में हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

सरायकेला: रापचा में हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

सरायकेला

ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ जल.. ग्रामीण रहेंगे रोगमुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद को लेकर गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत में बीते एक महीने से ग्रामीणों को आरो ड्रिंकिंग वाटर पिलाए जाने के अभियान को मूर्त रूप दिया गया. यहाँ तारा ड्रिंकिंग वाटर स्टेशन का शुभारंभ किया गया .जिसका विधिवत उद्घाटन कांड्रा ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ललित सिंह ने किया.

इस मौके पर ब्रांच मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि हर घर को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया प्रयास सराहनीय है. इन्होंने बताया कि बैंक के माध्यम से युवा, महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बैंक ऋण प्रदान करेगी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार को लेकर कई योजनाओं को चलाया जा रहा है. जिससे जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोजगार पाने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं.

उक्त मौके पर ड्रिंकिंग वाटर स्टेशन प्रोपराइटर भरत सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सिंधुकोपा नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा है.

गम्हरिया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंधुकोपा नदी तट से अवैध बालू का उठाव चोरी-छुपे किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. जहां सिंधुकोपा नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने सामरम गांव के पास पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल मुर्मू और ठाकुर मार्डी को भी मौके से हिरासत में लिया. दोनो ट्रैक्टर चालक राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं .

इस संबंध में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद विधिवत सूचना दी गई है. जिसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

सरायकेला थाना के सिंधुकोपा नदी घाट से हो रहा था अवैध उठाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधुकोपा नदी तट के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट से अवैध उठाव संबंधित लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. दो थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते बालू माफिया आसानी से अवैध खनन कर बच रहे थे लेकिन गम्हरिया पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है.

गम्हरिया:-वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।

गम्हरिया:-वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।

सरायकेला

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत चमारू पंचायत भवन परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।


जिसमे आरबीआई से श्री अरविंद एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वीरेन्द्र कुमार शीट, डीपीएम JSLPS श्री शैलेन्द्र जारिका ,FLC श्री नोगरा समद एवम SHG सखी ,ग्रामीण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्तीय जागरूकता , बैंको के साथ लेन देन, सामाजिक सुरक्षा योजना, बैंको में शिकायत निवारण प्रणाली , डिजिटल फ्रॉड साथ ही साथ अन्य बैंकिंग ,ऋण प्रक्रिया से लोगो को जागरूक किया गया।

आरबीआई एजीएम श्री एक्का द्वारा वर्तमान परिदृश्य में बैंकिंग जरूरतों, डिजिटल धोकादड़ी ,शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक
सरायकेला खरसावां।

Design a site like this with WordPress.com
Get started