झारखंड के सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों का तांडव ,

JCB सहित कई वाहनों में लगाई आग

Simdega झारखंड में उग्रवादी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला सिमडेगा का है यहां पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( PLFI ) के उग्रवादियों ने बुधवार देर रात बड़ा हादसे को अंजाम दिया है

उग्रवादियों ने पड़ेगा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और पोकलेन सहित कई वाहनों में आग लगा दी उग्रवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है जिसमें चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य संगठन से वार्ता किए बिना ना किया जाए


ओड़गा का रेलवे स्टेशन के पास हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा रेलवे स्टेशन के पास की है यहां पीएलएफआई के हथियारबंद दस्ते ने निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और पोकलेन सहित कई वाहनों में आग लगाई वहां रखे पानी के टैंकर को भी आग के हवाले कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है

PLFI ने दी यह चेताव

पीएलएफआई के स्टेज प्रभारी राजेश ग्रुप की ओर से जारी परिचय में घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया है कि संगठन को सूचित किए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है और कहा गया है कि यदि संगठन से भविष्य में भी वार्ता नहीं की गई तो ऐसे ही कार्यवाही की जाएगी

झारखंड में सक्रिय है कई उग्रवादी संगठन

गौरतलब है कि झारखंड में उग्रवादियों के कई संगठन सक्रिय हैं भाकपा माओवादी, टीपीसी और PLFI जैसे कई उग्रवादी संगठन आए दिन हिंसक वारदातों को अंजाम देते रहते हैं हालांकि नक्सलियों से निपटने के लिए प्रदेश में झारखंड पुलिस सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के संयुक्त टुकड़ी ऑपरेशन ऑक्टोपस चला रही है और उसने उल्लेखनीय सफलता भी मिलती है पिछले साल सितंबर महीने में बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया गया दर्जन भर से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है

इसी बीच भाकपा माओवादियों ने 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद बुलाया है इसे लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है

प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

सरायकेला :- प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह में 18 जनवरी को कार्यरत रही रसोईया माता श्रीमती रूदन गोप को पूरे हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई |

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार रथ ने उन्हें बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया एवं अपने संबोधन में कहा कि सेवाकाल के उपरांत विदाई एक शाश्वत सत्य है इस घड़ी से हम सभी को एक दिन गुजारना पड़ता है इसलिए इसे हमें सहर्ष स्वीकार करना चाहिए |

विदाई कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, भाषण आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर इटागढ़ पंचायत के मुखिया श्रीमती संध्या रानी सरदार, पूर्व मुखिया रविंद्र सरदार, पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप गोप, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुडरा के संकुल साधन सेवी यशोदा महतो सभी ने रुदन गोप के क्रियाकलापों की प्रशंसा की इनके अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य और अभिभावकों की उपस्थिति रही |

बम विस्फोट से दहला धनबाद, बीच चौक पर चले बम और गोलियां…एक दर्जन से अधिक लोग घायल

धनबाद : धनबाद के झरिया में भारी मात्रा में बम ब्लास्ट हुआ है। यह घटना झरिया के सिंह नगर भुइयां पट्टी की है। 19 जनवरी की सुबह एक साथ कई बमों के विस्फोट हो गया।

रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। करीब एक दर्जन बम छोड़े गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाना पुलिस ने 4 से 5 जिंदा बम बरामद किए हैं। अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर धनंजय मंडल व रामबाबू धिक्कार के बीच चल रहे पुराने विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व सिंह नगर भुइयां पट्टी के दर्जनों महिला व पुरुष चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही वहां तनाव की स्थिति थी। गुरुवर अहले सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक व धनंजय यादव समर्थक आपस में भिड़ गए। बम और गोलियों के तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मोहल्ले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरायकेला: आईजी पंकज कम्बोज ने की बैठक, जाने क्या दिया निर्देश

सरायकेला: आईजी पंकज कंबोज 18 बुधवार को सरायकेला पहुंचे. जहां एसपी कार्यालय पहुंचने पर आईजी का कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, उपायुक्त अरवा राजकमल, सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश, एसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया. 

स्वागत के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. आईजी के कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे. सभी को तैयार रहने को कहा गया था. 

मीडिया को जानकारी देते हुए आईजी ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण है. 15 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष के बचे कार्यों का निष्पादन करने की जिम्मेवारी सभी अधिकारियों को दिए गए हैं. साथ ही थानों के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निष्पादित करने, फरार अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने, सरेंडर करने वाले नक्सलियों की आद्यत स्थिति प्रस्तुत करने, गुंडा एलिमेंट्स के खिलाफ स्टेशन डायरी अंकित करने. अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान डीआईजी अजय लिंडा, एसपी आनंद प्रकाश सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

कांड्रा: लखना सिंह घाटी में स्कोर्पियो- फोर्ड में भिड़ंत, चांडिल के पूर्व थानेदार शंभु शरण दास घायल

कांड्रा: बुधवार देर शाम एक और सड़क दुर्घटना में चांडिल के पूर्व थानेदार शंभु शरण दास घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोट गम्भीर नहीं हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार चांडिल के पूर्व थाना प्रभारी शंभू शरण दास रांची की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान लखना सिंह घाटी के समीप विपरीत दिशा से फोर्ड गाड़ी पर सवार एक दंपत्ति आ रहे थे, जिन्होंने शंभू शरण दास की स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. फोर्ड गाड़ी के चालक को भी चोट लगी है. वे नशे में थे जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले गई है.

वहीं रांची की ओर से ही आरआईटी के पूर्व थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान लौट रहे थे. जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच चौका थाना प्रभारी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शंभू शरण दास का हाल जाना. फिलहाल कांड्रा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौड़ समाज के लोग संकल्प दिवस में शामिल होकर संकल्प दिवस को एतिहासिक बनाएं: बलराम प्रधान

सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस के सफल आयोजन को लेकर आदित्यपुर के आसंगी में बुधवार को समाज के बुद्विजीवी शांति प्रधान की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक हुई।

बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को खरसावां के बड़ा सरगीडीह में आयोजित गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बताया गया इस वर्ष गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस को समाज के सभी लोगो के परस्पर सहयोग व सहभागिता से एतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय सह सचिव बलराम प्रधान ने कहा कि गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस समाज की दशा व दिशा तय करती है इसलिए गौड़ समाज के अधिक से अधिक लोग सपरिवार संकल्प दिवस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ताकि समाज हित में विकास के नए नए संकल्प लिया जा सके।

साथ ही कहा कि समाज को बांट कर समाज के विकास की कल्पना नही की जा सकती है बल्कि समाज के युवा व महिलाओं को उचित स्थान व दायित्व देकर हम समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो का विकास कर सकते है। बैठक में उपस्थित समाज के लोगो ने संकल्प दिवस के सफलता को लेकर गौड़ बहुल गावं में जागरुकता अभियान चलाने की बात कही। मौके पर गौड़ सेवा संघ के संरक्षक राजु गिरी,वीरेन्द्र प्रधान,दिलीप प्रधान,जगत किशोर प्रधान,अनिल प्रधान,मदन प्रधान,नीलमाधव प्रधान,डॉ संजय गिरी,सानतुनु प्रधान,सुग्रीव प्रधान,आशुतोष प्रधान,अनंतो प्रधान,संजीव प्रधान व बाबूलाल प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की जोहार खतियानी यात्रा को सफल बनाने के लिए झामुमो जिला कमेटी की बैठक

राज्य के सभी जिलों में यूपीए महागठबंधन के द्वारा खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

सरायकेला: आगामी 30 जनवरी 2023 को द्वितीय चरण के खतियान जोहार यात्रा कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिला में भी कार्यक्रम तय किया गया है जिसके तहत जिला मुख्यालय सरायकेला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य कैबिनेट के मंत्री जिला के सभी विधायक और सांसद समेत महागठबंधन दलों के राज्यस्तरीय नेतागण शामिल होंगे

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला में झामुमो के माननीय विधायकों और झामुमो जिला समिति ने पूरी ताकत लगा दी है

पूरे जिले में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है इसको लेकर जिला झामुमो द्वारा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कि गई है स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित हो झामुमो जिला समिति saraikela-kharsawan इस लक्ष्य के साथ तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है

हेमंत सरकार द्वारा राज्य में खतियान आधारित स्थानीय नीति तथा सरना धर्म कोड और एसटी एससी ओबीसी की आरक्षण के मुद्दे पर झारखंडी जन भावना के अनुरूप निर्णय लिए जाने तथा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन कर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने से लोगों में खास उत्साह है जिसके कारण आम सभा में अधिक से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज बुधवार 18 जनवरी को परिसदन भवन सरायकेला में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के अध्यक्षता में झामुमो जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई

बैठक में कार्यक्रम के लिए विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने से प्रचार पर पैसा खर्च किया है झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीन से जुड़ी पार्टी है इसके नेता झारखंड की माटी के नेता है बिना प्रचार की सरकार काम करने में विश्वास रखती है पैसा को विकास कार्य में लगाकर उसका सदुपयोग किया जा रहा है 1932 के खतियान को आधार बनाए जाने से स्थानीय युवाओं व जनता को लाभ मिलेगा वर्तमान सरकार यहां के जनता के हित में काम कर रही है आगे भी काम जारी रहेगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर लोगों की समस्या को दूर करने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है

बैठक के अंत में प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मा मुर्मू जी की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर, जिला परिषद,सोनाराम बोदरा,विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, पितोवास प्रधान,सुखराम हेंब्रम,तरुण डे, चारु चांद किस्कु, संयुक्त सचिव, नींबू प्रधान, खानू मुखी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे

राज्य के मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक…

जिला प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं का समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए गए निर्देश

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित तैयारीयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

बताते चले की राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का जिला भ्रमण कार्यक्रम आगामी 30-31 जनवरी को प्रस्तावित हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण, जिला स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समेत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रमों के तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जिला एवं प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, ऐसे योजनाएं जिनकी कार्य प्रगति धीमी है का व्यापक प्रचार प्रसार कर, विशेष शिविर आयोजित कर योग्य लाभुकों को योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत श्रेणी A, B, C के तहत अहर्ताधारी लाभुकों के आवेदनों का वेरिफिकेशन के उपरांत उन्हें लाभ प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 18-19 वर्ष के छूते हुए किशोरियों को चिन्हित कर आवेदन प्राप्त कर सत्यापित करते हुए जिला को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत योग्य छात्र-छात्राओं को लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा शिविर आयोजित कर स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

वहीं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए प्रति गांव पांच से अधिक योजना संचालित कर मानव सृजन की संख्या में वृद्धि करने के निदेश दिए गए। उपायुक्त ने राजस्व न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित प्राप्त आवेदनों का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए सभी यथाशीघ्र लंबित मामलों के निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई , परियोजना निदेशक आई टि डी ए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

जनता दरबार कार्यक्रम मे आए फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश

विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 30-40 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

बताते चलें कि कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, विद्यालय संबंधित मामले, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सम्बन्धित मामले समेत अन्य मामले आए। इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम जैसे- सोसाइल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर उक्त मामलो के निष्पादन करने के निदेश दिए।

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कार्यक्रम में रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में आम जनों का सहयोग आवश्यक, कृपया अपने एवं अपने परिवार क़ी सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन अवश्य करें- उपायुक्त

सरायकेला: सड़क सुरक्षा सप्ताह (11 से 17 जनवरी) कार्यक्रम का आज समापन समारोह मे रन फॉर रोड सेफ्टी (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस सरायकेला से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित पैदल मार्च एवं जागरूकता वाहन को उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एनआर प्लस टू उच्य विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारा लगाते हुए “हेलमेट पहने जान बचाएं” “सीट बेल्ट पहने परिवार बचाएं” “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” “वन मिस्टेक गेम ओवर” “स्पीड थ्रील बट किल” “गाड़ी चलाएं शौक से शोक से नहीं” “ड्रंक एंड ड्राइव जानलेवा है” नारा लगा लोगो को यातायात नियमों के जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा क़ी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु राज्य सरकार के निदेशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा सप्ताह के अतिरिक्त भी चलाया जायेगा ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में आम जनों का सहयोग अपेक्षित है कृपया अपने एवं अपने परिवार क़ी सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी स्थिति में बड़े वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री प्रमोद कुमार झा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, श्री कुंवर जी, अंचल अधिकारी सरायकेला, थाना प्रभारी सरायकेला समस्त सड़क सुरक्षा समिति टीम एवं अन्य उपस्थित रहे।

सजायाफ्ता कैदी ने सीओ को पत्र लिख कर जमीन बिक्री पर रोक लगाने की मांग की

सरायकेला: केन्द्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सजायफ्ता कैदी राजेश मंडल ने गम्हरिया के अंचल अधिकारी,एलआरडीसी व थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अपने मां के नाम की जमीन का बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

सजायाफ्ता कैदी राजेश मंडल ने पत्र में लिखा है कि वह गम्हरिया अंचल के दुग्धा मौजा का निवासी है जो वर्त्तमान में घाघीडीह कारा में सजा काट रहा है। उनकी मां स्व कल्पान देवी के नाम पर दुग्धा मौजा में खाता नं 36,प्लॉट नंबर 172 में एक भूखंड है जिसको उनके पिता फनीधर मंडल व भाई सुरेश मंडल नियम विरुद्व भूखंड को बेचना चाह रहे है।

साथ ही राजेश मंडल ने यह भी बताया की उस भूखंड का हिस्सेदार में मेरे पिता फनीधर मंडल,स्वंय राजेश मंडल,भाई सुरेश मंडल,बहन सुमित्रा मंडल व बहन सावित्री मंडल का बराबर हिस्सा है किंतु बगैर हिस्सा किए उनके पिता व भाई उक्त जमीन को बेचना चाह रहे है। जिसकी सूचना उन्हें उनकी पत्नी के माध्यम से मिली है।

सजायाफ्ता राजेश मंडल ने पत्र लिख कर मांग की है कि जब तक कानूनी रुप से जमीन का बंटवारा ना हो जाए या सभी हिस्सेदारो का आपसी सहमति ना बन जाए तब तक जमीन के बिक्री एवं पंजीयन पर रोक लगाई जाए।

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से कुईडा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

चाईबासा : हाटगम्हरिया के ग्राम कुईडा टोली ईचापी , पंचायत जयपुर में लगे ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण काफी दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।

ट्रांसफार्मर जल जाने और काफी दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या से सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया गया

उक्त समस्या पर संज्ञान लेते हुए सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से मंगलवार को २५ केबीए का एक ट्रांसफार्मर विधुत विभाग द्वारा प्रदान किया गया जिसका अधिष्ठापन भी कर दिया गया है ।
जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है उन्होंने सांसद श्रीमती कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

मौके पर स्थानीय जोटेया लोहार , योगेन्द्र लोहार , इन्द्र लोहार , रीना लोहार , मंगल सिंह लोहार , बुरजू लोहार आदि मौजूद थे ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started