बादिया फुटबॉल मैदान पर लाटिया युवा संघ की ओर से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

मुसाबनी: मकर पर्व के शुभ अवसर पर अखान यात्रा के दिन लाटिया – बादिया फुटबॉल मैदान पर लाटिया युवा संघ की ओर से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खेलकूद कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में मुर्गा उड़ाव रहा

प्रतियोगिता के संबंध में लाटिया निवासी व मुख्य आयोजनकर्ता बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया की मकर संक्रांति के दूसरे दिन आखान यात्रा के शुभ अवसर पर लाटिया गांव के नायके (पुजारी ) खेला राम सोरेन के द्वारा पूजा अर्चना के बाद ग्राम प्रधान की ओर गांव के शुख समृद्ध के लिए अछूत को एक मुर्गा उड़ाव  के माध्यम से गांव से बाहर किया जाता है । उड़ाए गए मुर्गा को जिंदा पकड़ने वाले को कमिटि के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है ।

उक्त कार्यक्रम में बादिया मौजा की ओर से पुरुष तीरंदाजी का आयोजन किया गया और तीरंदाज में निशान लगने वाले को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कार किया गया है।  इस अवसर पर महिला तीरंदाजी में सुनीता सोरेन, बच्चों के  गणित रेश में प्रथम बारियार टुडू,हिमांशु महाली, बिस्कुट रेेश में मंत्रिशा शर्मा, सुई धागा रेश में तनुश्री हेंब्रम,स्नेहा पातर, 100 मीटर रेस में अमित हेंब्रम, बुधराई मार्डी, बंदर रेश में हिमांशु माहाली व मोसो सोरेन ने प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया

सभी विजेता प्रतिभागिता को कमिटि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर शंकर सेन महाली, चंद्रशेखर माहाली, डोमन महाली, जगदीश महाली,  शेखर महाली,कृष्णा महाली,सुरेश महाली,मनोज महाली, पिरु महाली , तापस महाली आदि का सहयोग रहा ।

बिजली विभाग अपनी गलती  छुपाने के लिए भोले-भाले आदिवासियों की बिजली काट रही है -रामदेव हेंब्रम

राज्य के बिजली व्यवस्था को   लेकर  भाजपाइयों ने  की बैठक ।

मुसाबनी: जादूगोड़ा थाना अंतर्गत कुमीरमुड़ी गांव के गाजूडिह टोला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग एक बैठक की गई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

बैठक में विगत कुछ महीनों से बिजली विभाग के द्वारा गांव के भोले-भाले आदिवासियों के बिजली बिल अधिक बढ़ने के कारण उनकी बिजली कनेक्शन को काट रहे है और उन पर केस कर रहे हैं जब बिजली विभाग के द्वारा समय पर लोगों तक बिजली बिल नहीं पहुंचाते हैं जिसके चलते उनके बिल बढ़ जाता है अपनी गलती विभाग नहीं दिख रही बिजली काटने के चलते बहुत विद्यार्थियों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है बिना नोटिस दिए लोगों की बिजली कनेक्शन को काटना और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का तरीका बिजली विभाग का गलत है! बहुत ही जल्द इन सभी मुद्दों को लेकर के बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत करेंगे उनको ज्ञापन सौंपेंगे! फिर भी अगर विभाग अपने रवैया को सुधार नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन करेगी!

बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सह मुसाबनी प्रमुख रामदेव हेंब्रम जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लिटा राम मुरमू, जिला मंत्री दुलाराम टूडु, खेलाराम मुरमू, वरुण सिंह, चंद्रकांत सोरेन, विक्रमादित्य महतो, राजाराम मुर्मू आदि उपस्थित रहे

नि:शुल्क स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया

जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला

सड़क सुरक्षा सप्ताह

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आज पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर मे नि:शुल्क स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया

आए दिन हर क्षेत्र में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही है कोई बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं तो किसी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और उनके परिवार को देखने वाला कोई नहीं रहता इन सभी को मध्य नजर रखते हुए एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

सड़क सुरक्षा टीम एवम पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से वाहन चालक एवम वाहन चालक के सहयोगी को हेल्थ टीम के सहायता से निशुल्क नेत्र एवम स्वस्थ जांच कराया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 147 चालक एवं लोगो का किया गया जाँच।

चांडिल:जोयदा मेला में सहायता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चांडिल:सोमवार दिनांक 16 एक 2023 को जोयदा मेला चांडिल में सहायता शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया गया

सहायता शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विशु हेंब्रम जिलाध्यक् के द्वारा किया गया

शिविर में मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्री माधव सिंह मानकी जी जिला महासचिव श्री सुकुमार गोराई जी जिला सचिव श्री राजू चौधरी जी पंचायत समिति सदस्य चांडिल प्रखंड बीस सूत्री सदस्य श्रीमती रजिया सुल्ताना जी कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता श्री अश्वनी मुर्मू जी घोड़ा नेगी पंचायत अध्यक् श्री शिवचरण महतो जी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मंगल माझी जी इचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्री उपेंद्र गिरी जी और अनेकों नेता कांग्रेस कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता गण उपस्थित है

घोड़ा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अखान जात्रा पर दिखे श्रद्धालुओं की जनसैलाब…

विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर

सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में हर साल अखान जात्रा के दिन भगवान बलराम की पूजा धूमधाम से की जाती है.

बता दे भगवान बलराम को ग्राम देवता के रूप में यहां पूजा जाता है. मान्यता है, कि वर्षो पूर्व क्षेत्र में भीषण महामारी फैली थी. जिसके बाद पूर्वजों ने भगवान बलराम का आह्वान किया था, और यहां उनके वाहन के रूप में घोड़े का स्थापना किया था.

जिसके बाद क्षेत्र से महामारी समाप्त हुई थी. तब से लेकर आज तक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. जिनकी मन्नते पूरी होती है, वे मिट्टी के घोड़े यहां चढ़ाते हैं. इसके अलावा प्रसाद का भोग भी लगाते हैं.

वही मान्यता हैं कि आस्था एवं विश्वास के साथ पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं. यहाँ त्योहारों में अपनी परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर आसपास के गांवों के हजारों भक्त पूजा करने पहुँचते हैं. भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमेटी की ओर से दर्जनों वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं.

दूसरी ओर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए आदित्यपुर पुलिस एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं. इस अवसर पर प्रांगण में विशाल मेला का आयोजन भी किया गया हैं. मेले का काफी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठा रहे है.महाभोग का आयोजन भी किया गया.समिति की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया. बताया कि मकर संक्रांति के एक दिन बाद इस पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है. पूजा को सफल बनाने में मनोरंजन बेज, सत्य नारायण दास, नारायण पॉल, बंकिम चौधरी, बादल पाल, मृत्युंजय दास, आशीष दास, सीताराम बेज, त्रिभंग प्रमाणिक, अनादि बेज, अजय पाल, सत्यरंजन दास, खगेन दास, गोपाल पाल, कन्हाई पाल, के अलावा समिति के तमाम सदस्यों एवं गम्हरिया वासियों का सहयोग सर्वोपरि रहता हैं.

मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत में कोई सुधार नहीं नाजुक,विशेष विमान से ले जाया गया चेन्नई,न…

जमशेदपुर: राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत नाजुक देख सोमवार को विशेष विमान से चेन्नई डीएमएस अस्पताल ले जाया गया. बीते 14 जनवरी को मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर शुगर लेवल में गिरावट होने एवं तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डीएमएस चेन्नई रेफर कर दिया.

बता दें कि मंत्री पूर्व से ही डीएमएस चेन्नई में इलाज करा रहे हैं. तबीयत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष विमान से ले जाने की व्यवस्था की गई. इस दौरान जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, झामुमो नेता महावीर मुर्मू सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, चंचल गोस्वामी सहित अन्य झामुमो नेता सोनारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

उधर मंत्री के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है. लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर दुआएं कर रहे हैं.

सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगो को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

सरायकेला: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ज़िला परिवहन कार्यालय सरायकेला-खरसावाँ के ज़िला सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगो को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान ऐसे दो पहिया चालक जो बिना हेलमेट पहने आहाँ चलाते पाए गए को गुलाब के फ़ुल और माला पहनाकर सर्मिंदगी महसूस कराया गया साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बिना हेलमेट पहने वाहन ना चलाने तथा दुसरो को भी जागरूक करने हेतु अपील किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ज़िला सड़क सुरक्षा के सदस्य सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री कुंदन वर्मा ,सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक श्री आशुतोष कुमार सिंह, आई टी सहायक श्री धृत कुमार एवं याताया पुलिस भी शामिल रहे।

नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन 21 जनवरी को

मारवाड़ी धर्मशाला ( अग्रसेन ठाकुरबारी भवन ) धर्मशाला रोड सराइकेल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला:श्री कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि दिनांक 21 जनवरी शनिवार को कालुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जा रहा है जिसमें जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद शिविर में आंखों की जांच उपरांत मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज का नि: शुल्क आपरेशन हेतु चयन किया जाएगा।

उक्त शिविर में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच व नि:शुल्क रक्त (रक्त का ग्रुप, ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन) की जांच की जाएगी।

पूरे भारतवर्ष के साथ इस क्षेत्र में एनेमिक रोगियों की भारी संख्या है किशोरों के अनुपात मे किशोरियों में इसका अनुपात ज्यादा है कुपोषण के कारण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी होती है रक्त की कमी से क्षेत्र की हजारों गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल में काफी कष्ट झेलना पड़ता है। प्रसव उपरांत नवजात शिशु में भी स्किल सेल, एनेमिया व थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है। क्षेत्र के सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह है कि अपनी बच्चियों का पोषण पर विशेष ध्यान रखना चाहिए एवं नियमित तौर पर हिमोग्लोबिन की जांच कराते रहनी चाहिए। हेल्थ कैंप में विभिन्न प्रकार के रोगों के भी जांच की जाएगी।

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्ति, आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा मकर पर्व।

सरायकेला:तड़के सुबह से ही लोगों का रुख नदी घाटों की ओर रहा। लोगों ने स्नान की और नया कपड़ा परिधान कर मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना की। और भक्ति आस्था के साथ दिन की शुरुआत की।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भक्ति, आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा मकर पर्व

बताया जाता है कि इसी दिन सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन में आ जाते हैं। मकर संक्रांति मानव जीवन में बड़ी महत्व रखता है। कहा जाता है कि “जोदी बोन्चबू 12 मास तेबे देख्बू माघ मास” अर्थात जब 12 महीना जिंदा रहोगे तभी माघ मास देख पाओगे। माघ मास का महत्व समाज में बहुत बड़ी है। बड़बिल गांव में आदिवासी इस पर्व को माघे पर्व के रुप में मनाते हैं।

इस पर्व को टुसू पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। चांडिल के जयदा मेला,कुक्डू के छातापोखर मेला इन्हीं में से हैं। इसके अलावा राजनगर के बोन्ग्बोंगा नदी पर लगने वाली मेला, खरसांवा के आकर्षणी मेला लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। सप्ताह भर तक चलने वाली मकर पर्व में लोग भक्ति, आस्था व उल्लास के साथ जीवन बिताते हैं।

वहीं सरायकेला में केवल महिलाओं के लिए मेला लगता है।खरकाई नदी के गर्व में मृगचिहढ़ा मेला का विशेष महत्व है। यह मेला 21 जनवरी शनिवार को आयोजित होने वाली है।

मकर संक्रांति के दिन बच्चे स्नान कर नए परिधान धारण कर अभिभावकों का आशीर्वाद लिए। मंदिर में भक्ति व आस्था का वातावरण रहा। शंख और घंटी के ध्वनि से मंदिर गूंज रहा था।कुदरसाई शिव मन्दिर, श्मशान काली मंदिर, में लोगों ने पूजा-अर्चना की और आस्था जताया। गांव से लेकर शहर तक मकर पर्व का उल्लास है।

कृतज्ञता का पर्याय मकर संक्रांति जाने मुहूर्त….

मकर संक्रान्ति 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों पर आधारित है. अत: सूर्यदेव हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं, इसलिए सभी संक्रांति में मकर संक्रांति को अति महत्वपूर्ण माना गया है. मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्यदेव उत्तरायण की ओर प्रस्थान प्रारंभ करेंगे. इसी के साथ खरमास की समाप्ति होगी और विवाह आदि शुभ कार्यो की शुरुआत होगी.

वर्ष भर में 12 सूर्य संक्रांति होती हैं और इस समय को सौर मास भी कहते हैं. इन 12 संक्रांतियों में चार को महत्वपूर्ण माना गया है, जिनमें सबसे खास मकर संक्रांति है जिस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर के अलावा सूर्य जब मेष, तुला और कर्क राशि में गमन करता है, तो ये संक्रांति भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं.

जिस तरह चंद्र वर्ष माह के दो पक्ष होते हैं- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष. उसी तरह एक सूर्य वर्ष यानी एक वर्ष के भी दो भाग होते हैं- उत्तरायण और दक्षिणायन. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य छह माह उत्तरायन रहता है और छह माह दक्षिणायन. उत्तरायन को देवताओं का दिवस माना जाता है और दक्षिणायन को पितरों आदि का. मकर संक्रांति से शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू हो जाता है.

मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्यदेव पूर्व से उत्तर की ओर गमन करने लगते हैं, तब सूर्य की किरणें सेहत और शांति को बल देती हैं. सूर्य की गति से संबंधित होने के कारण यह पर्व हमारे जीवन में गति, नव चेतना, नव उत्साह और नव स्फूर्ति का प्रतीक है, क्योंकि यही वो कारक हैं जिनसे हमें जीवन में सफलता मिलती है. स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरायन का महत्व बताते हुए गीता में कहा है कि जब सूर्य देव उत्तरायन होते हैं, तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोगों को सीधे ब्रह्म की प्राप्ति होती है.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान सूर्य अपने पुत्र भगवान शनि के पास जाते हैं, उस समय शनि भगवान मकर राशि का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं. पिता और पुत्र के बीच स्वस्थ संबंधों को स्थापित करने के लिए, मतभेदों के बावजूद मकर संक्रांति को महत्व दिया गया. महाभारत से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार, बाणों की सज्जा पर लेटे पितामह भीष्म को यह वरदान प्राप्त था कि वे अपनी इच्छा से मृत्यु को प्राप्त होंगे. तब वे उत्तरायण के दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे और उन्होंने इस दिन अपनी आंखें बंद की और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई. इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भागीरथ के पीछे−पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं. साथ ही महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए इस दिन तर्पण किया था. यही वजह है कि मकर संक्रांति को लेकर गंगासागर में हर साल मेला लगता है.

हमारे ऋषि-मुनियों ने इस अवसर को अत्यंत शुभ व पवित्र माना है. उपनिषदों में इस पर्व को ‘देव दान’ भी कहा गया है. इस दिन से देवलोक में दिन का आरंभ होता है, इसलिए इस दिन देवलोक के दरवाजे खुल जाते हैं, इसीलिए इस अवसर पर दान, धर्म व जप-तप करना उत्तम माना गया है. भविष्य पुराण के अनुसार, श्री कृष्ण ने सूर्य को संसार के प्रत्यक्ष देवता बताते हुए कहा है कि इनसे बढ़कर कोई दूसरा देवता नहीं, संपूर्ण जगत इन्हीं से उत्पन्न हुआ है और अंत में उन्हीं में विलीन हो जायेगा, जिनके उदय होने से सारा जगत चेष्टावान होता है.

पढ़िए शुभ मुहूर्त

  • सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश : शनिवार, 14 जनवरी को अपराह्न 08:45 बजे.
  • मकर संक्रांति पुण्यकाल : रविवार, 15 जनवरी को पूर्वाह्न 06:49 से अपराह्न 05:40 बजे तक.
  • मकर संक्रांति महापुण्यकाल : 15 जनवरी को पूर्वाह्न 07:15 से पूर्वाह्न 09:06 बजे तक.

गबन के आरोप में फरार आरोपी सौमित्रो के घर SDPO ने दी दबिश

सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर आई टाइप निवाशी आरोपी सौमित्रो के घर सरायकेला SDPO हरविंदर सिंह ने सीआईडी केस से संबंधित गबन मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर दबिश दी.

आपको बताते चलें कि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे SDPO हरविंदर सिंह ने गबन मामले के फरार आरोपी सौमित्रो शीट के घर कुर्की करने पहुंचे थे हालांकि आरोपी अपने पैतृक घर पर नहीं मिला SDPO हरविंदर सिंह ने बताया कि सीआईडी से जुड़े गबन मामले में आरोपी के घर की कुर्की जब्ती का आदेश था.

वही इसी आलोक में कार्रवाई की जानी थी लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी का घर एक अन्य मामले में पूर्व में ही कुर्की हो चुका है और घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला है कि आरोपी सौमित्रो सीट को पिता ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पैतृक संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है.

मकर संक्रांति के मौके पर परमानंद देवा देवी ट्रस्ट ने मुसाबनी के लॉकेशरा में सबर बच्चों के बीच वस्त्र का किया वितरण

मुसाबनी:परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से मकर संक्रांति के मौके पर मुसाबनी प्रखंड के लॉकेशरा सबर बस्ती में दर्जनों सबर बच्चों के बीच नए वस्त्र,गर्म कपड़े व स्वेटर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

प्रखंड प्रमुख एवं आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी समरीन के पहल पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों के बीच मकर संक्रांति पर वस्त्र एवं गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए थे।

किसी कारणवश ट्रस्ट के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इनके अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, पंसस भरत चन्द्र भकत, हरिशरण महाकुड़, आदिवासी आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी सबरीन,समाजसेवी बाबू लाल सिंह,जय प्रकाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल आदि के द्वारा बच्चों के बीच नए कपड़े एवं स्वेटर का वितरण किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started