खतियानी जोहार यात्रा 17 से, इन छह जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री….

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से खतियानी जोहार यात्रा पर निकल रहे हैं। दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है। इसकी शुरुआत कोडरमा से होगी। इस दौरान दूसरे चरण में कुल छह जिलों का मुख्यमंत्री दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान छह जिलों की समीक्षा भी करेंगे।


सीएम सोरेन का कोल्हान के तीन जिलों में इनका प्रवास होगा तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कोल्हान से झामुमो के पांच विधायक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। ‘खतियानी जोहार यात्रा’ को लेकर मनोहरपुर विधायक सह समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श भी किया। खतियानी जोहार यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

खतियानी जोहार यात्रा

17 जनवरी, 2023 को कोडरमा में
18 जनवरी, 2023 को गिरिडीह में –
23 जनवरी, 2023 को सिमडेगा में
24 जनवरी, 2023 को पश्चिम सिंहभूम में
30 जनवरी, 2023 को सरायकेला-खरसावां में
31 जनवरी, 2023 को पूर्वी सिंहभूम में.

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 40 पर FIR उपायुक्त की वाहन को घेरा…

पलामू:बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में समाहरणालय में डीसी ए डोड्डे की गाड़ी घेर कर प्रदर्शन किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उत्पीड़न विरोधी अभियान के बैनर तले विभिन्न जन संगठन में यह प्रदर्शन किया था।

उपायुक्त को घेरे रखा

प्रदर्शन के दौरान डीसी को उनके वाहन के साथ घेरे रखा गया। जिले के उपायुक्त ए डोड्डे अपने वाहन का शीशा खोलकर प्रदर्शनकारियों से बात भी की थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी ने उनकी बात नहीं मानी।

कार्य में बाधा डालने के आरोप में 40 प्रदर्शनकारियों पर एफ आई आर दर्ज की गई है। कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद के आवेदन पर मेदनीनगर शहर थाना में एफ आई आर दर्ज की गई। बुधवार की शाम इसकी पुष्टि शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने की। प्रदर्शन के क्रम में मेदनीनगर के एसडीपीओ आईपीएस ऋषभ गर्ग ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और गेट से जाम हटाने का आग्रह किया। यह भी कहा गया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।इसके बावजूद प्रदर्शनकारी नही माने।

यह है घटना

जिले के पाटन के खाम के दलित छात्रा सामूहिक दुष्कर्म कांड के सभी अभयुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा देने, पीड़िता के परिजनों को ₹10 लाख और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने सहित अन्य मांग कार्य कर रहे थे।

मेदनीनगर अंबेडकर पार्क से आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी पलामू डीसी, एसपी कार्यालय का घेराव किया एवं प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता झारखंड क्रांति मंच के संस्थापक सदस्य केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु ने की। संचालन अखिल भारतीय महिला सभा के प्रभारी दिव्या भगत ने की।

सभा में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बीएन सिंह, झारखंड बौद्ध महासभा की सुषमा बौद्ध, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव नागमणि रजक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभादेवी, पीड़िता की मां, मंच की केंद्रीय सचिव निर्मला कुमारी, नगर अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप राम, आइसा की जिला उपाध्यक्ष ममता कुमारी, पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम, जय मंगल राम,सामाजिक न्याय मंच के रवि पाल, विनय वैध, चंद्रधन मेहता, पूर्व मुखिया बाबूलाल राम, कृष्ण कांत बौद्ध, प्रेम कुमार, माले के सरफराज आलम, श्रवण विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, राजेंद्र बौद्ध, सुरेंद्र राम एवं अन्य शामिल थे।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न

कोडरमा:-समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर BDO-CO के साथ बैठक हुई संपन्न

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के संभावित कोडरमा आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत वीडियो सीईओ के साथ बैठक की गई बैठक के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन पशुधन सर्व जन पेंशन केसीसी सुखाड़ राहत विभिन्न प्रकारों के छात्रवृत्ति समिति मनरेगा संबंधित योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की गई।

इस दौरान महोदय ने शिक्षा विभाग व समाज कल्याण विभाग को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदनों को तेज गति से निष्पादन हेतु निर्देशित किया

इसी तरह उन्होंने कल्याण पदाधिकारी को सभी प्रकार के छात्रवृत्ति का भुगतान शिक्षा विभाग से संबंध भी बनाते हुए करने पर बल दिया साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अधिकाधिक आवेदन जनरेट करने एवं प्राथमिकता के आधार पर सभी आवेदनों का निष्पादन करने पर बल दिया

वही सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों की भी जानकारी ली साथ ही पशुधन योजना की भी समीक्षा की इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा मनरेगा सुखाल रात्रि योजना पर्यटन संबंधित योजना के कार्य कार्यान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश निर्देश दिए गए

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर किए जाने वाले स्थल भ्रमण की वास्तविक स्थिति का जांच करने साथ ही सभी कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देश दिया गया उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई पेंट करने का निर्देश दिया मौके पर पुलिस अधीक्षक उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी समय सरिया प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे

केंद्र ने झारखंड सरकार को सम्मेद शिखर के मामले पर लिखा पत्र….

Jharkhand News

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से सम्मेद शिखर मामले में जारी किये गये नोटिफिकेशन में संशोधन करने के लिए अनुशंसा करने को कहा है

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री चंद्रप्रकाश गोयल ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा है

राज्य सरकार को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पारसनाथ अभ्यारण्य को इको सेंसिटिव जोन (इएसजेड) घोषित किया था.

इसके लिए दो अगस्त 2019 को गजट (एसओ-2795) प्रकाशित किया गया था. गजट प्रकाशित होने के बाद से जैन समुदाय व अन्य द्वारा ज्ञापन दिया गया. इसमें यह कहा गया था कि पारसनाथ अभ्यारण्य जैन समुदाय का पवित्र तीर्थस्थल है. यहां इको टूरिज्म की गतिविधियों से जुड़े विकास कार्य किये गये हैं. इससे जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. जैन समुदाय की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में पारसनाथ को इको सेंसिटिव जोन घोषित किये गये फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गयी है. मंत्रालय को इससे संबंधित और भी ज्ञापन मिले हैं. इन ज्ञापनों को राज्य सरकार के पास भेजा जा रहा है.

चांडिल: फर्जी दस्तावेज वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार”भेजे सलाखों के पीछे

चांडिल: चंडीगढ़ अनुमंडल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचे जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आपको बताते चलें कि चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वर्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के सोनारी निवासी संजय घोष, कपाली कमारगोड़ा के राजू कर्मकार, पश्चिम बंगाल पुरुलिया निवासी वीरेन कर्मकार ,चांडिल तामुलिया के धासु कर्मकार को गिरफ्तार किया गया.

वही गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी के पास से पुलिस ने जाली दस्तावेज, आधार कार्ड, जमीन के कागजात आदि भी बरामद किए हैं. गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने जालसाजी की बात भी स्वीकार कर ली है.

माननीय गृह मंत्री के चाईबासा आगमन पर खरसावां- कुचाई में भाजपाईयों ने की बैठक

खरसावां :07 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर खरसावां- कुचाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाईयों और आम जनता के शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने खरसावां काली मंदिर परिसर में भाजपा नगर कमेटी, पथ निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्वी भाग तथा कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक की गई.

कुचाई से सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुशील कुमार सारंगी, उदय प्रताप सिंहदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, दुलाल स्वासी, लाल सिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संासद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, आसु मुंडा, अशवनी सिंहदेव, लुबूराम सोय, राहुल दास, मनोज मुदुईया, सोमा कलिन्दी, कमल महली, रामचंद्र मुंडा, कंचन मुंडा, जितेन घड़ाई, उत्तम मिश्रा, भीमसेन चौधरी गोवर्धन राउत, सुदीप घोड़ाइर्, समीर नायक, मथुरा पुष्टि, पहलवान पुष्टि, दीपक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

चाईबासा कांग्रेस भवन में मनाई गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

चाईबासा: मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई । कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे : कांग्रेस

कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे , आज भी उनके विचार बहुत सामयिक है। जयपाल सिंह मुंडा ने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को एक स्थायी रूप दिया, बल्कि संविधान सभा में भी पूरे देश के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके हक के लिए संविधान में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जयपाल सिंह मुंडा ने ही यह कहा था कि आदिवासी समाज में ही सबसे अधिक प्रजातांत्रिक व्यवस्था का उदाहरण है, जिसे अन्य लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए। इस समाज में चाहें वह अमीर हो या गरीब सबकों समान अधिकार प्राप्त है।

जयंती पर याद किए गए मारंग गोमके

जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में यह कहा था कि संविधान में विशेष व्यवस्था के तहत आदिवासियों को ऐसे संरक्षण दिए जाए ताकि वे जंगल से निकलकर विधायिका एवं अन्य जनमंच पर आ सके। उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण में यह भी कहा था कि आदिवासी ही प्रथम श्रेणी के भारतीय नागरिक है।

वही मौके पर कांग्रेस के देवेन्द्र नाथ चंपिया , चंद्रशेखर दास , त्रिशानु राय , अनिता सुम्बरुई , रंजीत यादव , जया सिंकु , मुकेश कुमार , बिक्रम बिरुली , मोहन सिंह हेम्ब्रम , मतलूब आलम , गुरुचरण सोनकर , डॉ. क्रांति प्रकाश , विक्रमादित्य सुंडी , नंद गोपाल दास , नारायण मछुआ ,
बिजेंद्र मल्लिक , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4-5 जनवरी को खरसावां में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

खरसावां:सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अनुसंगी संस्थान पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 से 5 जनवरी को छऊ सेंटर, खरसावां में एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा, माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री दशरथ गागराई, माननीय विधायक, खरसावां के कर कमलों से होगा।

जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से सुसज्जित इस उत्सव में खरसावां छऊ, सरायकेला छऊ, संथाली नृत्य, मानभूम छऊ, मागे, हो, नटवा और झूमर सहित कई टीमें भाग लेगी। छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां के सहयोग से संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं का आकर्षक मिश्रण होगा।

भाजपा के बाघमुंडी प्रखंड सेरेनगेटी क्षेत्र कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद व जिलाध्यक्ष।

चांडिल : सराइकेला खरस्वान जिला के कुकडू प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा महासचिव व पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो व पुरुलिया जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक रंगा ने सोमवार की शाम करीब चार बजे भारतीय जनता पार्टी के बाघमुंडी प्रखंड अंतर्गत सेरेंगडी प्रखंड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया

सांसद ज्योतिर्मय सिंह महत ने बोलते हुए कहा कि आवास योजना में भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह से तृणमूल नेता जिम्मेदार हैं और उन्होंने यह भी कहा कि दीदी जय श्री राम सुनते ही नाराज हो जाती हैं. इस कार्यक्रम में दो जिला महासचिव शंकर महतो, विप्लब मुखर्जी, बाघमुंडी विधानसभा संयोजक दुर्गाकांत महतो, प्रखंड संयोजक राकेश महतो, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश कुमार, मंडल अध्यक्ष विभूति रजक, विधानसभा ए संयोजक गौतम कुएरी, मंडल पर्यवेक्षक मोहित कुमार मौजूद रहे. साथ ही बाघमुंडी विधानसभा मंडल नंबर 3 व सेरेनगेटी क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता व सैकड़ों समर्थक शामिल हैं.

झारखंड के ग्रामीण इलाकों की सुधरेगी हालत 400 करोड़ की लागत से बनेगा सड़क व फूल PMGSY से मिली इतनी की स्वीकृति

झारखंड: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में एक साथ चार हजार करोड़ से अधिक की सड़क और पुल योजना शुरू होगी. दो से तीन महीने में सारी योजनाओं पर काम शुरू हो जायेगा. इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2308 करोड़ की सड़क और पुल योजना है. इसमें से 2037 करोड़ की सड़क और 271 करोड़ की पुल योजना पर काम होगा. ग्रामीण इलाकों की सड़कों के अपग्रेडेशन का काम होना है. यानी जो सड़कें खराब हालत हैं, उन्हें बेहतर किया जायेगा. भारत सरकार ने इसकी स्वीकृति आदेश झारखंड को भेज दिया है.

मुख्यमंत्री सड़क योजना का डीपीआर तैयार :

वहीं मुख्यमंत्री सड़क योजना से हर विधायक के क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़क योजना देनी है. इसका डीपीआर तैयार हो गया है. सारे विधायकों से अनुशंसा लेकर सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है. इन पर राज्य मद से जल्द ही काम शुरू होना है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से भी हर विधायक को 10 करोड़ की पुल योजना देनी है. 50 से ज्यादा विधायकों की अनुशंसा लेकर योजनाओं को स्वीकृति दे दी गयी है. अब योजनाओं का टेंडर किया जायेगा. जल्द ही इस पर काम शुरू होना है. इन दोनों योजनाओं से करीब 1700 करोड़ की योजनाओं पर काम होना है.

पीएमजीएसवाइ में गड़बड़ी की जांच है अधूरी, टेंडर कराना होगा चुनौती

केंद्र ने काफी मशक्कत के बाद पीएम ग्राम सड़क योजना से 3106 किमी की सड़क योजना दी है. इसके तहत 336 सड़क और 143 पुल योजना पर काम होना है. इनका टेंडर झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी को करना है. लेकिन अभी अथॉरिटी में मुख्य अभियंता का पद खाली पड़ा है. मुख्य अभियंता जेपी सिंह प्रभारी व्यवस्था के तहत थे.

वह अधीक्षण अभियंता स्तर के हैं, पर पथ विभाग में प्रभारी अभियंता प्रमुख के रूप में पोस्टिंग थी. अब उन्हें हटा दिया गया है. इस तरह वह दोनों पद से हटा दिये गये हैं. ऐसे में पहले मुख्य अभियंता की पोस्टिंग करनी होगी, क्योंकि बिना उनके टेंडर का निबटारा संभव नहीं है. टेंडर सहित सारे महत्वपूर्ण कार्यों के निबटारे की जिम्मेवारी मुख्य अभियंता की होती है. पिछली बार पीएमजीएसवाइ के टेंडर निबटारा में बड़ी गड़बड़ी हुई थी.

बड़ी संख्या में विभाग को इसकी शिकायतें मिली थीं. इसके आलोक में जांच का निर्देश दिया गया था. अभी भी इसकी जांच अधूरी है. ऐसे में अब फिर टेंडर का निबटारा पारदर्शिता के साथ कराना चुनौती होगा, हालांकि विभाग ने यह फैसला लिया है कि छवि को सुधारा जायेगा.

सराइकेला पुलिस ने ठाना है अवैध शराब कारोबारी को जड़ से मिटाना है, एक ही दिन में कुचाई थाना को दूसरी सफलता

गुजरते वर्ष 2022 को अलविदा कहते कहते एक ही दिन में कुचाई थाना को दूसरी सफलता हाथ लगी

जहां एक तरफ पूरा देश गुजरते हुए वर्ष और आने वाले नए वर्ष की स्वागत की खुशियां मना रहा है वहीं दूसरी ओर कुचाई थाना पुलिस बल अवैध शराब कारोबारियों को मिटाने में लगी है

आपको बताते चलें कि 31 दिसंबर शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर रुचाव गांव के पास सोना नदी किनारे अवैध शराब के कारोबारी की जाने की सूचना मिली थी जिसे कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने अपने दल बल के साथ छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब पट्टी को नष्ट कर दिया और वंही 31 दिसंबर शनिवार को एक और गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना द्वारा अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी की गई

जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचाई चौक के समीप मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमोड़ा द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता अपने दल बल के साथ कुचाई चौक स्थित मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमुना की दुकान पर पहुंची पुलिस बल को आते देख दोनों दुकान संचालक भाग निकले

उक्त अभियान के दौरान कुचाई थाना द्वारा दोनों दुकानों से कुल 38 पिस अंग्रेजी शराब और 5-5 लीटर देसी महुआ शराब जप्त किया गया

मीडिया को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भक्ता ने बताया कि कुचाई चौक के समीप दो दुकानों में अवैध शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई। थाना प्रभारी विष्णु चरन भोक्ता ने बताया कि फिलहाल फरार हुए दोनों दुकान संचालक की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा

Design a site like this with WordPress.com
Get started