कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का किया गया भूमिपूजन,, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता रहे उपस्थित

कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का किया गया भूमिपूजन,, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता रहे उपस्थित

जमशेदपुर/कदमा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना अंतर्गत एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन किया गया।

भूमिपूजन कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। पंडाल का भूमिपूजन में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता गण नीरज सिंह, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंकर रेड्डी, दीपू सिंह, मनीष पांडेय पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, केंद्रीय महासचिव आशुतोष सिंह मौजूद थे।साथ में दुर्गा पूजा कमिटी के महासचिव सिमरन भाटिया, कमेटी के प्रदीप कुमार, कुंदन सिंह, जयंती पटेल, अनिल, सीनू राव, कुमार राव, कृष्ण राव, मधु एवं सभी पूजा कमिटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।

कदमा के एक महिला को बढ़ते कदम अवार्ड में किया गया सम्मानित.

कदमा के एक महिला को बढ़ते कदम अवार्ड में किया गया सम्मानित.

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली रंजीता सिन्हा के बढ़ते कदम अवार्ड के तहत अवार्ड मिला है बढ़ते कदम अवार्ड सीजन 2 कार्यक्रम 27 अप्रैल को कानपुर के स्वरूप नगर क्षेत्र सेलिब्रिटी सैफ कविता सिंह द्वारा किया गया जिसमें महिला आयोग की पूनम कपूर सोशल मीडिया से रितु भारद्वाज और मास्टर सैफ सीजन सेवन की कमलदीप कौर ने शिरकत की इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया जो कई मुश्किलों के बावजूद अपना काम मेहनत लगन और जुनून से करती है। लेकिन कहीं ना कहीं उनको और पहचान नहीं मिल पाई

झारखंड पंजाब गुजरात असम आदि कई जगहों की 46 महिलाओं को बढ़ते कदम अवार्ड से सम्मानित किया गया कुकिंग और Art का ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास लेती है सोशल वर्कर के विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों का क्लास लेती है ऑनलाइन और ऑफलाइन एक प्रतियोगिता की विजेता रही है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started