जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: कुकड़ु प्रखंड अंतर्गत जानुम स्कूल परिसर में सीमन्त कुमार महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया।

इस जनसभा में झाड़खंड एवं पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कुड़मी समुदाय के बुद्धिजीवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग हमारा संवैधानिक अधिकार है। उल्लेखनीय है कि तथाकथित संगठन कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने का विरोध करते हैं । जबकि हमें एसटी बनने से कोई रोक नहीं सकता। पटना हाई कोर्ट का तीन जजमेंट हमारा प्रमाण है। कुड़मी हिंदू विधि से नहीं बल्कि अपने प्रथागत नियमों (कास्टमारी रूल्स) द्वारा शासित होते हैं। कुड़मी गैर आर्य वंश अर्थात् अनार्य है। अबहमारी आन्दोलन निरंतर जारी है।

विशिष्ट अतिथि हरमोहन महतो ने कहा कि आप जब केंद्र में भाजपा की सरकार है और अर्जुन मुंडा खुद जनजातिय मंत्री हैं , तो ये मांग को रोकना एक साजीस है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, केन्द्रीय सदस्य जीतेन महतो, जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, प्रो श्रीकांत महतो आदि ने सभा को संबोधित किया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free