सब्जी खेती को नष्ट कर आवासीय विद्यालय निर्माण से परेशान किसान प्रेम कुमार ने मुखिया को भेजा त्राहिमाम संदेश

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नुवागढ़ मौजा में सब्जी खेती को नष्ट कर आवासीय विद्यालय निर्माण से परेशान किसान प्रेम कुमार महतो व अन्य ने मुखिया को भेजा त्राहिमाम संदेश।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भूमि अधिग्रहण किए बिना ही आवासीय विद्यालय निर्माण एवं सब्जी खेती को जबरन नष्ट करने के संबंध में उन्होंने मुखिया से फरियाद की है।

किसान प्रेम कुमार महतो एवं अन्य द्वारा नुवागढ़ पंचायत मुखिया को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि विधिवत अधिग्रहित किए बिना ठेकेदार जबरन निर्माण कार्य शुरू किया है। प्रेम कुमार के मुताबिक वह शुरू से ही इस बंदोबस्ती जमीन पर खेती करते आ रहा है। इस जमीन से परिवार का भरण-पोषण हो रहा है। उन्होंने उचित कार्यवाही की मांग की है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started