संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला कमिटी एवं बुथ कमिटी का गठन करें – आनन्द बिहारी दुबे

संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला कमिटी एवं बुथ कमिटी का गठन करें – आनन्द बिहारी दुबे

जिलाध्यक्ष ने BLA-2 में प्रदेश नेता, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी को जोड़ने का आह्वान किया

जमशेदपुर/साकची

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को संध्या 6:30 बजे से साकची जे एन ए सी चौक के पास आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सह प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी शामिल हुए।


जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साकची प्रखण्ड कांग्रेस के अन्तर्गत सभी मुहल्ला कमिटी का गठन करें, संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दें, मुहल्ला क्षेत्र में आने वाले बूथों का गठन करें, प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग के गाईडलाईन के अनुसार BLA-2 का चयन करें और BLA-2 का फार्म भरें। आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित है। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे।

प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाए, जनता के समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में आवाज को बुलंद कर समस्या समाधान करायें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे, राकेस तिवारी,धर्मा राव,के के शुक्ला,आशुतोष सिंह,कमलेश पाण्डे,प्रभात रंजन,राजेश चौधरी,ज्योती मिश्रा,अरुण बारीक़,दीपक दस,विनोद यादव,सुनीता ओझा,इंदु देवी,बंटी सिंह,विशाल शर्मा,राजीव कुमार सिंह,फ़िरोज खान,विकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे ।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

जमशेदपुर/साक्ची

प्रोपराइटर शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में गांधी घाट पार्क साक्ची पर हुई जिसमें प्रोपराइटर ने कहा कि जमशेदपुर में गीत संगीत नाटक फिल्म के प्रति लड़के और लड़कियों का काफी रूझान है लेकिन यहां कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं है कि बच्चों को काम करने सिखने और उनको अपने हूनर और मेहनत के अनुसार मुआवजा मिल सके इसलिए बच्चों का मनोबल गिर रहा है।यहां गीत फिल्म लिखने वाले लोग हैं लेकिन पैसे के अभाव में बड़ा फिल्म नहीं बन रहा है जो मार्केट में बिक्री हो सके कुछ लोग शौक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जो बनने के बाद बक्से में बंद हो जाता है जिससे न प्रोड्यूसर को पैसा मिलता है न कलाकारों को मुम्बई से प्रोड्यूसर लोग आते हैं यहां के बच्चों को मामूली पैसा देकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए सिंह फिल्म प्रोडक्शन जमशेदपुर सरकार से मांग करता है कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म को प्रोत्साहित करने और यहां नौनिहाल बच्चों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराये जैसा यहां पहले भी मिलता था। इसके लिए प्रोडक्शन सरकार से आग्रह करेगा बैठक में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गीता दिक्षित रनवीर सिंह उदय साहू इत्यादि मौजूद थे।

शिव पुजन सिंह
प्रोपराइटर

Design a site like this with WordPress.com
Get started