सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने लगाया भसुर-सास पर हत्या का आरोप।

सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने लगाया भसुर-सास पर हत्या का आरोप।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोनारी बंगाली पाड़ा भीम सिंह की आत्महत्या के मामले में कुछ घंटे के बाद ही नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले में पत्नी अनिता देवी ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत अनिता नवे सोनारी थाने ने भी जाकर की है. अनिता सुबह 11.30 बजे थाने पर अपने मायका पक्ष के साथ और रिश्तेदारों के साथ पहुंची हुई थी.

अनिता देवी का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का कहना है कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है. अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है.

अनिता देवी ने कहा कि भसुर दो नंबरी कारोबारी है. उसका कहना है कि पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था।

सोनारी में 19 पेटी विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार,, उत्पाद विभाग की कार्यवाही

सोनारी में 19 पेटी विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार,, उत्पाद विभाग की कार्यवाही

जमशेदपुर

सोनारी

जमशेदपुर: रविवार 19 फरवरी को सोनारिका डोमोहनी पुल से जमशेदपुर के उत्पाद विभाग की टीम ने एक टेंपो में विदेशी शराब बरामद किया है

जानकारी के मुताबिक टेंपो से 19 पेटी गोवा केक व्हिस्की मिली है 19 पेटी में कुल 171 लीटर व्हिस्की थे इसके अलावा उत्पाद विभाग ने टेंपो भी बरामद किया है

वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी अवैध शराब के साथ परसोदी के राजकुमार भगत को गिरफ्तार किया है

Design a site like this with WordPress.com
Get started