नक्सलियों के लगाए बम का शिकार हुआ 14 साल का मासूम बच्चा

नक्सलियों के लगाए बम का शिकार हुआ 14 साल का मासूम बच्चा

पश्चिम सिंहभूम/टोंटो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए IED बम की चपेट में आने से टोंटो थाना क्षेत्र की रेंगड़ाहातु में गुरुवार की शाम एक 14 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है अति सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली मृत बच्चा नारा कोड़ा के कैरी कोड़ा का पुत्र था

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव निवासी कैरी कोड़ा के पुत्र नारा कोड़ा गुरुवार को परिजन के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने गया था वहीं वापसी के दौरान शाम के लगभग 6:00 बजे एक प्रेशर  IED बंम पर बच्चे का पैर पड़ने से IED ब्लास्ट हो गया और घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद शुक्रवार को टोंटो पुलिस ने CRPF की मदत से बच्चे का शव बरामद कर लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free