Jamshedpur:-आदित्यपुर में युवक पर गोलीबारी आंख में फंसी गोली

Jamshedpur:-आदित्यपुर में युवक पर गोलीबारी आंख में फंसी गोली

आदित्यपुर के विद्युत नगर में फायरिंग

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर विद्युतनगर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत नगर में एक युवक पर फायरिंग की गई युवक की हालत गंभीर है घायल हुए युवक का नाम बांगो सरदार बताया जा रहा है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के दौरान शुरू हुई विवाद के बाद बांगो सरदार के साथियों ने ही उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी बांगो शारदा द्वारा अपना बचाव करने के क्रम में गोली उसके बाएं आंख में जाकर लगी

घटना के बाद उसके साथी घटना से फरार हो गए घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बांगो को इलाज के लिए MGM अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

अदरखी -अवध बनियां समाज सेवा संघ द्वारा एक दिवसीय पारिवारिक मिलन सह वनभोज का किया गया आयोजन

सरायकेला खरसावां

कोरोना काल के 2 वर्ष पश्चात पुण: अदरखी-अवध बनियां समाज सेवा संघ मिलन शाह परिवारिक वन भोज का किया गया आयोजन

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार 5 फरवरी को जयप्रकाश उद्यान में अदरखी-अवध बनियां समाज सेवा संघ द्वारा एक दिवसीय पारिवारिक मिलन सावन भोज का किया गया आयोजन

इस मीलन सह वनभोज कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बनिया समाज के लोग शामिल हुए एवं एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे का हाल जाना एवं वनभोज का आनंद लिया

आपको मालूम हो कि अदरखी की अवधि बनिया समाज सेवा संघ की संस्था काफी पुरानी संस्था है 1962 में मूलतः बिहार झारखंड एवं अन्य जहां जाति बाहुल्य हैं वहां से लोग जमशेदपुर पहुंचे और जमशेदपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने एक संस्था सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए एक संस्था का गठन किया तो अदरखी समाज सेवा संघ के नाम से दर्ज हुआ और इसके बाद फिर अदरखी की अवध बनिया समाज सेवा संघ दोनों संस्थाओं को मिलाकर इस संगठन की स्थापना की गई और साथ ही इसके अध्यक्ष सूर्य देव प्रसाद एचडी प्रसाद महासचिव डॉक्टर महेश्वर प्रसाद एवं इसके अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र प्रसाद अधिवक्ता विनोद प्रसाद विनय प्रसाद मिथिलेश प्रसाद विपिन कुमार उर्फ बबलू कुंदन कुमार महतो एवं अन्य लोग को शामिल करके जमशेदपुर में यह संस्था स्थापित की गई

साथ ही संस्था के द्वारा कई रचनात्मक कार्यों को पिछले कई वर्षों से संचालित की गई संस्था के बैनर तले पूरे समाज का जनसंख्या निर्धारित करने के लिए समाज की जनगणना की गई जनगणना करने के साथ ही समाज में कहीं भी किसी प्रकार की किसी को तकलीफ होने पर संस्था के जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा यथाशीघ्र उन्हें लाभ पहुंचाने तथा उनके सुख दुख में शरीक होने से कई कार्य किए गए

आदित्यपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे DIG अजय लिंडा…

DIG को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया

आदित्यपुर: 03 फरवरी शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के DIG अजय लिंडा आदित्यपुर थाना वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

डीआईजी ने 2 साल से अधिक समय से जमे एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को बदलने का निर्देश दिया

उक्त निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचने डीआईजी के साथ सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश एसडीपीओ हरविंदर सिंह भी आदित्यपुर थाना पहुंचे जहां आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.

डीआईजी ने थाना प्रभारी समेत अधिकारियों को टारगेट देते हुए निर्देशित किया है कि 1 महीने के भीतर चोरी जैसे लंबित कांडों का उद्भेदन करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करें.

बता दे की निरीक्षण के दौरान DIG ने पुलिस जवानों को वर्दी संबंधित जारी दिशा-नर्देशों के शत-प्रतिशत पालन किए जाने का निर्देश दिया इस मौके पर डीआईजी ने 2 साल से अधिक समय से जमे एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को बदलने का निर्देश दिया.

खाने को लेकर हुइ विवाद रेस्टोरेंट मैनेजर पर तानी पिस्टल

खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ विवाद होने पर युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर पिस्टल तान दी

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर एक रेस्टोरेंट मे बुधवार देर रात खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ किसी बात पर विवाद होने पर युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर ही पिस्टल तान दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

वहीं जानकारी के अनुसार टीचर ट्रेनिंग मोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात करीब 10:00 बजे गम्हरिया निवासी युवक बाबूदास अपने दोस्तों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट्स पहुंचा था इस बीच खाना खाने के दौरान मैनेजर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिससे बकरा युवक ने मैनेजर पर ही पिस्टल तान दी जिससे कुछ देर के लिए रेस्टोरेंट बैठे अन्य लोग सहम गए

वहीं घटना के बाद रेस्टोरेंट्स संचालक द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया बाद में मौजूद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ इधर फौरन मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए युवक बाबूदास को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाने के दौरान केवल विवाद हुआ है पिस्टल हटाए जाने की जानकारी इन्हें प्राप्त नहीं है और वे मामले की अनुसंधान में जुटे हैं

झारखंड राज्य अनुबंध N H M पारा मेडिकल कर्मचारी संघ ने परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन जी को सौंपा ज्ञापन

आदित्यपुर: झारखंड राज्य निबंधन पारा मेडिकल कर्मी संघ ने जनजातीय मामलों के मंत्री सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार माननीय चंपई सोरेन को ज्ञापन सौंपा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जानकारी के अनुसार पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रहे अनुबंधन पदाधिकारी संघ पिछले 16-01-2023 को मुख्यमंत्री आवास को घेरा था एवं 17-01-2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं

फिर 24-01-2023 से आमरण अनशन पर बैठे हुए है

सरकार की ओर से दिए गए चुनावी वादे पूरा नहीं होने से झारखंड राज्य अनुबंधन NHM पारा मेडिकल कर्मी संघ ने रविवार 29-01-2023 को आदित्यपुरी इमली चौक जेएमएम कार्यालय में जनजातीय मामलों के मंत्री सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार चंपाई सोरेन जी को ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा के विभिन्न स्थानों पर झंडा फहराया गया

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा आदित्यपुर के विभिन्न स्थानों पर झंडा तोलन किया गया


हरिओम नगर दुर्गा पूजा मैदान, आदित्यपुर टू, रेलवे कॉलोनी ,इंदिरा बस्ती आदि स्थानों पर झंडा तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई एवं उपस्थित जनसमूह के बीच मिठाई एवं बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई!
इस मौके पर स्थानीय कॉलोनी निवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

इच्छापुर स्टूडेंट बॉयज क्लब द्वारा वैदिक मंत्रोचार से मनाया गया सरस्वती पूजा.. शामिल हुए हैं कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार

आदित्यपुर: 26 जनवरी बृहस्पतिवार को एडल्ट आदित्यपुर-2 स्थित इच्छापुर में स्टूडेंट बॉयज क्लब में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा की गई

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा आदित्यपुर 2 अंतर्गत इच्छापुर स्टूडेंट बॉयज क्लब के द्वारा निर्मित सरस्वती पूजा पंडाल का मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर के फीता काटकर के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया!


इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि मां सरस्वती की आराधना पूजन से इंसान के जीवन में ज्ञान एवं संस्कार का उदय होता है ! मां भगवती के ज्ञान का प्रकाश पुंज ही समस्त जगत के विकास का कारक बनने में सहायक होता है।

इस मौके पर मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष संदीप गोप धीरेंद्र महतो अजय महतो कुणाल राय मुकेश श्रीवास्तव विनीता देवी रमा देवी सिद्धेश्वर उपाध्याय दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

आदित्यपुर के सतबहनी जमालपुर में ऑक्सफर्ड क्लब द्वारा विद्यादायीनी सरस्वती पूजा मनाया गया

सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहनी जमालपुर Oxford club सर्वजनिक सरस्वती पूजा कमिटी द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनाया गया

श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमीटी oxford club क्लब करकमलों के द्वारा आयोजित संध्या भजन एवं झाकी कार्यक्रम आयोजित किया गया

संध्या भजन एवं झांकी कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता गणेश माहली एवम पंकज सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया

स्कूल विद्या दायिनी सरस्वती पूजा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी सह भाजपा नेता अशोक सिंह,के साथ कई समाजसेवी उपास्थित हुए जिसमे मुख्य रूप से क्लब के मेंबर कुन्दन सिंह,सोनू सिंह, सम्राट कुमार, गणेश सिंह, रूपक कुमार, आदर्श शर्मा, शुभम, सोनू कुमार, मधु सिंह,कुंजन,मोहन,मोनू आदि शामिल हुए।

स्कूटी में लगी आग, स्कूटी जलकर राख में बदल गई

आदित्यपुर : सोमवार 23 जनवरी की शाम को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कमर्शियल व्हीकल शोरूम व आर आईटी मोड़ के समीप एक स्कूटी में चलते वक्त ही आग लग गई. स्कूटी सुजुकी कंपनी की बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार स्कूटी में दंपति सवार थे जो टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग से आर आईटी मोर की ओर जा रहे थे. अचानक गाड़ी चलते वक्त ही उसमें आग लग गई. जिससे दंपति सवार तुरंत मौके से स्कूटी से उतरकर दूर खड़े हो गए.

वही घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने ज्यादा आग लग जाने के कारण अग्निशमन विभाग में फोन करके दमकल गाड़ी को बुलाया.

दंपति के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना इंश्योरेंस कंपनी को भी दिया. मगर इंश्योरेंस कंपनी से पूर्ण रूप से प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल पाई है. गाड़ी ज्यादा पुराना नहीं था.जिसकी कुछ दिन ही पहले ही खरीदारी की गई थी. फिलहाल स्कूटी को पुलिस अपने साथ लेकर आदित्यपुर थाना ले कर गई है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 150 वी जयंती पर सुभाष मंच के द्वारा विशेष कार्यक्रम….

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मंच सिंहभूम बंगिया एसोसिएशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी

जानकारी के अनुसार नेता जी का जन्म दोपहर 12: 15 बजे हुआ था इसलिए उसी समय सभी अनुयायी अपने घर में शंख ध्वनि करेंगे 12:15 शेखर डे के द्वारा शेरे पंजाब सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा मुख्य कार्यक्रम शाम को 5:00 बजे से फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा इसमें कमिश्नर कोल्हान मनोज कुमार कोलकाता से फिल्म निर्देशक अलमान कुसुम घोष पूर्व कमिश्नर विजय कुमार को आमंत्रित किया गया है

अम्लान कृष्ण नेताजी पर रिसर्च कर फीचर फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं शाम में 6:00 बजे छऊ गुरु तपन पटनायक द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा

वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जो नेता जी के जीवन पर आधारित नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा

कार्यक्रम में जिले के डीसी, एसपी, एसडीएम सभी को आमंत्रित किया गया है

मौके पर मंच के अध्यक्ष अभिजीत तिवारी, सीताराम, मो सत्तार, मो जुबेर, बेके सेन उपस्थित थे

आदित्यपुर के RSB transmission ( plant-3 ) में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

आदित्यपुर: आदित्यपुर के RSB TRANSMISSION ( plant-3 ) में शनिवार 21 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया मैं समिति कॉल 501 यूनिट रक्त संचित किया गया

उक्त मौके पर RSB GROUP के MD SK बेहरा ने कहा कि सामाजिक रोजगार के सभी क्षेत्रों में RSB GROUP महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहा है अपने स्थापना काल में ही रक्तदान कार्यक्रम संचालित करने वाली से लेकर जागरूकता बढ़ाने वाले सभी ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

RSB के सभी प्लांट में नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है आज के शिविर में कुल 501 यूनिट रक्त संचित किया गया

इस अवसर पर कर्मचारियों की उत्साह देखने योग्य रहा रक्त दाताओं ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

शिविर की सफलता और व्यापक रक्तदान से जहां ब्लड बैंक से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की वहीं उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी से मिलकर उनके जज्बे को जाना तथा इस नेक कार्य हेतु उनका हौसला अफजाई भी किया

साथ है जिला दंडाधिकारी सह उपाय अरवा राजकमल ने कहा कि रक्तदान महादान इसमें निहित सबका कल्याण मानवता की सेवा में सब का योगदान

मौके पर ADC सुबोध कुमार CO मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि कंपनी के vice chairman एवं managing director नलिनी बेहरा संगीता बेहरा plant head विश्वजीत जेना एवं HR head जया सिंह समेत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला जज ने की बैठक

न्यायिक अधिकारी बार एसोसिएशन व पुलिस अधिकारी बैठक में हुए शामिल

आदित्यपुर: चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बैठक की

गुरुवार को हुई इस बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन की दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके

वहीं सभी ने अधिक से अधिक बाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया

बता दें कि नासा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

Design a site like this with WordPress.com
Get started