चाईबासा में फिर आईईडी विस्फोट सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर घायल…

चाईबासा : चाईबासा बुधवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंजदबेड़ा गांव से जोजोहातु के बिच में नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया गया विस्फोट में सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर इंसार अली घायल हो गया

एक सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर इंसार अली घायल हो गए ।बीते 15 दिन के अंदर सुरक्षाबलों का यह 11 जवान है जो नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईआईटी के चपेट में आने से घायल हुआ है।  मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने चप्पे-चप्पे पर आईडी बम लगा रखा है । बुधवार को सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान अंजदबेड़ा गांव के पास जंगल में आईडी की चपेट में आने से यह जवान घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेज दिया गया है। जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि

मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने चप्पे-चप्पे पर आईडी बम लगा रखा है । बुधवार को सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान अंजदबेड़ा गांव के पास जंगल में आईडी की चपेट में आने से यह जवान घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेज दिया गया है। जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि

कोल्हान क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्राप्त सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 , 203 बटालियन , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 , 174 , 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः लगभग 8 बजे मुफसिल थानान्तर्गत ग्राम जोजोहातु से अंजदबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक आईईडी का विस्फोट किया गया।

जिसके चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एसआई इंसार अली आईईडी विस्फोट से जख्मी हुए है तथा सर्च अभियान के दौरान उसी क्षेत्र में एक अन्य जिन्दा पाईप बम बरामद किया गया है। जिसे सुरक्षा बलों एवं बम निरोधक दस्ता के सहायता से सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज के लिए रॉची ले जाया गया। जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है। जबकि नक्सलियों के विरोध पूरे क्षेत्र में सघन अभियान सुरक्षा बलों की और से चलाया जा रहा है। जख्मी पदाधिकारी इंसार अली की स्थिति स्थिर है।

अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय का श्री के. निवासन सचिव कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार ने किया निरिक्षण

आवसीय परिसर, शौचालय, किचन इत्यादि का लिया जायजा लिया गया एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के दिए निदेश

सरायकेला: श्री के. निवासन सचिव कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार ने आज सरायकेला प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय का औचक निरिक्षण किया।

निरिक्षण क्रम मे उन्होंने विद्यालय परिसर, शौचालय, किचन समेत विभिन्न बिन्दुओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चो के लिए बनाए जा रहे नास्ते, भोजन इत्यादि का जायजा ले सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को बच्चो को सप्ताहिक रूट चार्ट के अनुसार भोजन मिले सुनिश्चित करने तथा आवसीय परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निदेश दिए।

मौक़े पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुरईबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार कार्यक्रम कार्यक्रम की तैयारीयों का उपायुक्त ने किया समीक्षा

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने 24 जनवरी मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की खतीयानि जोहार यात्रा अंतर्गत आगामी दिनांक 30-31 जनवरी को संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा किया।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकास, पुलिस उपाधिक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री हरविंद्र कुमार, परियोजना निदेशक आई टि डी ए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, उनके ठहराव, विभिन्न योजनाओं के स्थल निरीक्षण, जनसभा समेत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए की आवश्यक दिशा निदेश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को ससमय पूर्ण करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को ससमय रिपोर्ट कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

सप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम मे आए फरियादियों से मिले उपायुक्त…

विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

उपायुक्त ने की जिलेवासियों से अपील कहा जनता दरबार मे पहुंच अपनी समस्याओं से प्रशासन को कराए अवगत, नियमसंगत होंगे निष्पादन

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 60-70 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। बताते चलें कि कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित मामले, कल्याण विभाग, भू अर्जन कार्यालय समेत अन्य मामले आए। इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम जैसे- शोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर उक्त मामलो के निष्पादन करने के निदेश दिए।


उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार में ना आए क्योंकि न्यायालय संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही निर्णय लिया जाता है ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।

सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया अपराधी …

सरायकेला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक अपराधी वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया

सरायकेला: मंगलवार 23 जनवरी को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुए इसमें के सराय किला थाना कांड संख्या 79/2022 दिनांक 22/06/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त कार्य एवं उसके सहयोगी लोग किसी घटना को अंजाम देने हेतु सराय किला आने वाले हैं इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सरायकेला थाना प्रभारी पु०अ०नि० नीतीश कुमार,पु०अ०नि० नितेश कुमार प्रसाद एवं सशस्त्र बल के साथ बैटरी बॉर्डर पहुंचे तथा चेक नाका लगाकर एंट्री क्राइम चेकिंग लगाएं अभियान चलाया गया

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान ही करीब 2:00 बजे कंट्रा की ओर से आ रहे काले रंग के अपाचे मोटरसाइकिल जिसमें की नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था उस मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे

जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया परंतु दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे जिसके साथ एक सशस्त्र बल पकड़ने के लिए दौड़े एवं चलती गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल में बैठे व्यक्ति के पीछे से पकड़ लिया जिससे पीछे बैठे व्यक्ति गिर गया तथा मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्ति ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चला कर

पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम संजय सरकार उम्र 38 वर्ष पिता स्वर्गीय हराधन सरकार पता:- मांझी टोला बैंक कॉलोनी आदित्यपुर थाना क्षेत्र जिला सरायकेला का रहने वाला बताया है एवं भागे हुए मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति के बारे में पूछने पर बताया कि उस व्यक्ति का नाम कादिर मोमिन पिता जमाहित मोमिन पता:- सिंदूरपुर थाना निमडीह जिला सरायकेला खरसावां का रहने वाला है

पकड़ाई हुए व्यक्ति संजय सरकार के पास से एक देशी कट्टा जिसमें जिंदा कारतूस को बरामद किया गया संजय सरकार सराय किला थाना कांड संख्या 79/2022 दिनांक 22/06/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त कादिर मोमिन का सहयोगी है एवं घटना के दिन यह भी घटनास्थल पर उस दिन मौजूद था संजय सरकार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है जिसके आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 11/2023 दिनांक 23/01/2023 धारा 25 ( 1-B )(a)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है

इस छापेमारी अभियान में पु०अ०नि० नीतीश कुमार थाना प्रभारी सराय किला,पु०अ०नि० नितेश कुमार प्रसाद पु०अ०नि० रामदेव दास एवं सशस्त्र बल सरायकेला थाना मौजूद रहे

जंगल में पेड़ पर झूलता हुआ मिला महिला का शव

सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी के पास जंगल से एक महिला का शव मंगलवार सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बता दे कांड्रा लखना सिंह घाटी के पास स्थित जंगल मे पेड़ से लटके महिला के शव को सुबह-सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने सबसे पहले पेड़ से लटके शव को देखा. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गयी.

वही घटना की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है.

इधर शव की पहचान की जा रही है. इधर बताया जा रहा है कि मातकडीह से एक महिला विगत 1 माह पूर्व लापता थी. जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए बुलाया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं.

सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार होंगे सम्मानित..

सरायकेला: अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार को सम्मानित किया जाएगा,, 19 जनवरी 2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है

आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार को सम्मानित किया जाएगा उन्हें 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा

महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतिस्पर्धा के साथ शुरुआत हुई प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना…

प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का हुआ शुभारंभ

सरायकेला: पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सौजन्य से सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सरायकेला प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का शुभारंभ किया गया

इस योजना में मुख्य अतिथि सह जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पिछड़े इलाकों के खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए इस खेल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है बस उन्हें मंच प्रदान करने की है और जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य सरकार अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।

समारोह के पूर्व मूरूप पंचायत की मुखिया श्रीमती पानू महाली के निधन पर शोक प्रकट किया गया एवं 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार ने किया।

सोमवार 23 जनवरी को सहाय खेल योजना के प्रथम चरण में महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हुई। 24 जनवरी को फुटबॉल के साथ-साथ वॉलीबॉल की भी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

समारोह में मुख्य रूप से विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि श्री सनद आचार्य, खरसावां विधायक प्रतिनिधि श्री सुधीर महतो, उप प्रमुख श्री वासुदेव महतो, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार सहित कई लोग उपस्थित थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलिय चित्र पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण

सरायकेला: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयन्ति पर आज जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा आवसीय परिसर मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलिय पर माल्यार्पण कर नमन किया गया ।

इस मौके पर जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेताजी के तालिया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति और आजादी के लिए समर्पण की भावना थी। उन्होंने कहा की देश के युवा पीढ़ी को नेता जी के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन मे करते हुए आगे बढाना चाहिये। नेता जी के संघर्ष एवं बलिदान को यूं ही नहीं भुलाया जा सकता है। देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

मुरुप पंचायत के मुखिया पानो माहली का निधन,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने जताया शोक

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली का सोमवार 23 जनवरी सुबह इलाज के क्रम में टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया।

मुखिया के निधन से मुरुप पंचायत के साथ पूरे जिले में शोक की लहर है।

मुखिया पानो माहली के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,खरसावां के विधायक दशरथ गागराई,भाजपा नेता गणेश माहली व सरायकेला के बीडीओ मृत्युंजय कुमार समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

जानकारी हो मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली अपने पति शंभु माहली के साथ नई स्कूटी पर 15 जनवरी को सरायकेला से अपने घर जा रही थी इस बीच कीता के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ हुई टक्कर में दोनो घायल हो गए थे। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था। जहां मुखिया का सोमवार सुबह निधन हो गया जबकि उनके पति शंभु माहली का इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। बताया गया मुखिया के स्थिति में सुधार होने पर दो दिन पूर्व अस्पताल से छोड़ दिया गया था फिर सोमवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद उनके शव का अंतिम संस्कार महालिमोरूप में किया जाएगा।

उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) की समीक्षा बैठक संपन्न

SCA अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य/विकासात्मक कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें पदाधिकारी- उपायुक्त

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में एस सी ए अंतर्गत चयनित योजनाओं के कार्य प्रगति का उपायुक्त ने क्रमवार समीक्षा कर योजनाओं में सुधरात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि एससीए अंतर्गत लघु सिंचाई, भवन निर्माण, कृषि, मत्स्य, पेयजल स्वच्छता, भवन प्रमंडल एवं विशेष प्रमंडल अंतर्गत चयनित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकासात्मक कार्य हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य में प्रगति ला निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करे उपायुक्त ने कहा की संबंधित विभागीय पदाधिकारी चयनित कांट्रेक्टर के साथ तालमेल स्थापित करते हुए आगामी 1 सप्ताह में सुधारात्मक प्रगति लाए।

बैठक में उपायुक्त के साथ जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल समेत अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

डॉ अजय पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश.. आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई

सरायकेला: डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनीवार को आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई साथ ही त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह का पुतला भी फूंका गया

आपको बताते चलें कि डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को आर आईटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक से आक्रोश रैली निकाली गई जो रोड नंबर 4 में जाकर समाप्त हुई वहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह के पुतले को भी जलाया

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सीएम भाजपाई गुंडों पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें

डॉ अजय कुमार को राष्ट्रव्यापी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की गई

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडीया, कांग्रेसी नेता विनोद प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, राम शंकर पांडे, खिरोज सरदार, कुणाल राय,छोटू राय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, सिद्धेश्वर उपाध्याय, जगदीश नारायण चौबे शामिल थे

Design a site like this with WordPress.com
Get started