ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

सरायकेला/आदित्यपुर

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण लोगों की मौत होने के बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही है. यात्री रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं उन्हें पार करने से रोकने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं की गई हैं

बता दे घटना रविवार की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने का कारण पता नही चल पाया।

वही घटना इतनी दर्दनाक है कि लोग शव को देखते ही उनके रोंगटे खड़े हो जा रहें है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी नहीं रही।

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

सरायकेला/कांड्रा

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम कंपनी के मजदूर ने शनिवार की सुबह कांड्रा ओवरब्रिज के समीप किराए के मकान में रहनेवाले अमलगम कंपनी के मजदूर रमेश हांसदा उनकी पत्नी माधुरी हांसदा, बड़ी बेटी प्रतिमा एवं छोटी बेटी प्रिया को बेसुध अवस्था में पुलिस ने घर से बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मजदूर रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी बेटी प्रिया की स्थिति नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया है

बता दे पत्नी माधुरी एवं बड़ी बेटी प्रतिमा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूर रमेश हांसदा परिवार सहित कांड्रा ओवर ब्रिज के समीप राजू महतो के मकान में किराए पर रहता था. शुक्रवार की रात मजदूर खाना-पीना खाकर अपने घर में परिवार सहित सो गया. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां देखा सभी बेसुध अवस्था में पड़े हुए हैं. जिसके बाद फौरन सभी को रेस्क्यू करते हुए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचा।

वहीं रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी पुत्री प्रिया की स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. बेसुध होने के पीछे चिकित्सक जहर खाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. वैसे मजदूर एवं उसका परिवार इस अवस्था में कैसे पहुंचा इसका खुलासा फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है।

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला के टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की अहले सुबह 5.20 बजे पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर एक वाहन से गिरे मछली को कुछ लोग लूटने में लगे थे, तभी कांड्रा की ओर से आ रहा डम्पर मछली लूटने वालों को बचाने की कोशिश कर रहा था. इतने में पीछे से आ रहा एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने डम्पर में पीछे से ठोक दिया. इससे दोनों वाहन डिवाइडर से जा टकराये।

इस दुर्घटना में 407 ट्रक को अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुट गई. आदित्यपुर थाना के एएसआई मो.खलील ने बताया कि घटना सुबह 5 बजकर 20 मिनट की है. इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. 407 वाहन के ड्राइवर को हल्की चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए आदित्यपुर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल भेज दिया. घायल चालक का नाम रामजी साहू है. वहीं डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया है. आदित्यपुर पुलिस क्रेन के मदद से दोनों वाहन को सड़क से हटवाया गया है. करीब एक घन्टे मसक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया गया।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

स्कॉर्पियो और ट्रेलर में हुई टक्कर,स्कोर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त..

बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा व एक युवती की हुई मौत, एक कि हालात गंभीर

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो शाम 6:30 बजे चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के पुत्र का संतुलन बिगड़ने से स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गया. जिससे स्कॉर्पियो एक ट्रेलर से जा टकराया.

जानकारी के अनुसार इस घटना में बास्को बेसरा के पुत्र व पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची.

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहारे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा और एक लड़की जिसकी मृत्यु हुई है वह डिमना की बताई जा रही है और युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है जिसका इलाज चल रहा है.

अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी सीधी टक्कर, सवारी समेत ऑटो पलटा, तीन घायल, चालक की हालत गंभीर…

अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी सीधी टक्कर, सवारी समेत ऑटो पलटा, तीन घायल, चालक की हालत गंभीर…

सरायकेला/आदित्यपुर

बुधवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा भवन के समीप हुई. इस दुर्घटना में टेंपो पलटने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी मुताबिक ऑटो चालक गोलमुरी रोड नं 10 का रहने वाला है.

बता दे आदित्यपुर पुलिस ने घायलों को आदित्यपुर स्थित  साई नर्सिंग होम के अस्पताल में भेजवा दिया है. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा भवन मोड़ के समीप तेज गति से आता हुआ सफेद रंग के नैक्सन गाड़ी ने ऑटो में सीधी टक्कर मारी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. मौका देख घटना स्थल से भाग गया. वही इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

दो मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

चक्रधरपुर

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी में एक ट्रेन हादसा हुआ है. लेकिन गनीमत है कि इसमें जानें नहीं गयी है, लेकिन यहां पर हादसे में मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. सूचना पाकर खुद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गए.

डांगवापोसी रेलवे स्टेशन के निकट दो मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना इतना भयावह था कि मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गये है. डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे घटनास्थल पर जा रहे हैं. वहां जाकर सबकुछ देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डांगवापोसी में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. फिलहाल, घटना का असल कारण अबतक स्पष्ट नही हो पाया है . ये जाँच का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल, मालगाड़ी को पटरी में लाने के लिए रेल प्रशासन लगी हुई है

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

सरायकेला

सरायकेला में मां रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियो (जेएच 22 डी 4300) को हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे गुस्साए भाजपाइयों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. जाम करने में भाजपा नेता उदय सिंहदेव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, आदि शामिल थे.

बता दे घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है. सड़क जाम की सूचना पाकर एसपी डॉ बिमल कुमार मौके पर पहुंचे औऱ भाजपा नेताओं को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर समझा कर जाम हटवाया. तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर के टाटा-कांड्रा सड़क आरआइटी मोड़ पर सोमवार को एक हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया. घटना में महिला और बाइक सवार दोनों घायल हुये हैं, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब है. घटना के बाद महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है.
दिन के 2.20 बजे की है घटना।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआईटी मोड़ के पास दिन के 2.20 बजे बाइक पर सवार होकर महिला और पुरूष जा रहे थे. तभी आरआईटी मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई. इस बीच हाईवा चालक ने महिला को रौंद दिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला के कमर के नीचले हिस्से पर हाईवा से रौंदा गया है. इस कारण से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा : सोमवार की सुबह सरायकेला थाना अंतर्गत घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पहली घटना भोलाडीह ग्राम के पास की है. जहां आयरन पिलेट लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया. मिट्टी गीली होने की वजह से चालक हाईवा पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और हाईवा पलट गया. इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए और सरायकेला पुलिस को सूचना दी गई.दूसरी घटना निश्चिंतपुर ग्राम के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई. जहां एक ट्रेलर को एक स्कूटी सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी सवार कोलाबीरा से कांड्रा की ओर आ रहा था. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को काफी चोटें आई जिसे जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. इन दुर्घटनाओं के पीछे सड़क पर खड़े बड़े मालवाहक वाहनों की बड़ी भूमिका है. बावजूद इसके बड़े मालवाहक वाहन उक्त मार्ग पर जहां- तहां खड़े रहते हैं. इसे हटाने में ना तो जिला प्रशासन और ना ही ट्रैफिक पुलिस उठा रही है।

कोयला लदा हाईवा सड़क पर पलटा हाईवा का चालक बाल -बाल बचा

कोयला लदा हाईवा सड़क पर पलटा हाईवा का चालक बाल -बाल बचा

सरायकेला/कांड्रा

सरायकेला/कांड्रा: चौका कांड्रा मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी में सोमवार की सुबह एक स्टील कम्पनी जा रहा ओवरलोडेड कोयला लदा हाईवा (जेएच 05 बी एन 4424) बीच सड़क पर पलट गया. गनीमत रही की इस दुर्घटना में हाईवा का चालक बाल-बाल बच गया. चालक को भीतरी चोट लगी है, जिसे ईलाज के लिए चांडिल स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी तेज थी और घाटी में चालक वाहन पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं रख सका. जिससे यह दुर्घटना हुई.हाईवा चांडिल रेलवे यार्ड से कोयला लेकर कोहिनूर स्टील कम्पनी जा रहा था. सूचना पाकर चौका पुलिस मौके पर पहुंची. इधर दुर्घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए।

वहीं चौका पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. ज्ञात हो कि इन दिनों सरायकेला जिला के सभी रोड पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगातार जारी है ल, जिस पर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है. नतीजा यह है कि आए दिन दुर्घटना हो रही है।

रिटायर्ड रेलकर्मी 76 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

रिटायर्ड रेलकर्मी 76 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या दो के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. शव की पहचान चक्रधरपुर के चांदमारी निवासी 76 वर्षीय वृद्ध रिटायर्ड रेलकर्मी के सूर्या राव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रविवार दोपहर प्लेटफॉर्म पार करने के दौरान के सूर्या राव किसी मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर रेलवे जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से उठवाया. इस घटना में वृद्ध का सिर शरीर से अलग हो गया. वहीं शव की पहचान स्थानीय लोगों द्वारा किये जाने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई. जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

राजनगर

राजनगर: राजनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कोरियर वैन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कोरियर वैन ड्राइवर चालक पिंटू सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है। हादसा तब हुआ जब चालक चाईबासा से कोलकाता लौट रहा था।

बताते हैं कि राजनगर के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई। आंख खुली तो देखा सामने एक गाड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई. घायल पिंटू घोष इंटरप्राइजेज में कोरियर ड्राइवर है। चालक ने रविवार की सुबह जमशेदपुर के सुंदरनगर के बाद सरायकेला के आदित्यपुर में सामान उतारा। इसके बाद चाईबासा चला गया था। वहां से लौट रहा था तब दुर्घटना हुई।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Design a site like this with WordPress.com
Get started