ट्रेन के धक्के से एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

ट्रेन के धक्के से एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: मुरी रेलखंड के ऐदेलडीह गांव के पास रेलवे लाइन के पोल संख्या 317/9 के समीप एक युवक की ट्रेन का धक्का लगने से शुक्रवार रात्रि को मौत हो गई। इसकी सूचना शनिवार सुबह को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरपीएफ ओर तिरुलडीह थाना के पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने में जुट गए।

तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खोखरो गांव निवासी 26 वर्षीय मंटू महतो के रूप में हुई है, उनके पिता का नाम फलारी महतो है। उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरा करने बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में तिरुलडीह थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

रोड क्रॉस करने के दौरान बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति।

रोड क्रॉस करने के दौरान बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति।

सरायकेला

सरायकेला शनिवार देर शाम कांडा मुख्य मार्ग पर साहिबगंज के समीप घटी सड़क दुर्घटना में सुरताडीह गांव निवासी 52 वर्षीय सोनू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि सोनू महतो रोड क्रॉस कर रहे थे इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से सरायकेला की ओर कलेक्शन के लिए आ रहे बाइक सवार कोटे क महिंद्रा के स्टाफ अभिषेक की बाइक के साथ टक्कर हो गई जिसमें सोनू महतो के सिर पर गंभीर चोट आई है स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सोनू महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू महतो को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया।

इधर स्थानीय लोगों द्वारा टक्कर मारने वाले बाइक सवार अभिषेक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा बाइक को जप्त करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

ट्रक और टेलर में जोरदार टक्कर चालक फसा, हाइड्रा के मदद से निकाला बाहर।

ट्रक और टेलर में जोरदार टक्कर चालक फसा, हाइड्रा के मदद से निकाला बाहर।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला: चांडिल के कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार को सुबह ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। काफी देर बाद उसे हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, उसके पैर में चोट लगी है। सुबह चांडिल की ओर से जमशेदपुर की तरफ आम लेकर जा रहे एक ट्रक और जमशेदपुर की ओर से चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का चालक तेज रफ्तार से अपने वाहन को डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। इसी क्रम में जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर उस ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के पैर में चोट लगी है।

रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला गिरी दोनों पैर कटी।

रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला गिरी दोनों पैर कटी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे दुर्घटना हुई. टाटानगर जा रही रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक अधेड़ महिला गिर कर रेलवे लाइन पर गिर गई जिस कारण महिला का दोनों पैर कट गया है।

जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने बताया कि चूंकि ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं है.ट्रेन स्लो होने पर एक अधेड़ महिला उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी वह फिसल कर गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे चली गई. इससे उसका दोनों पैर कट गया है. महिला को तत्काल टाटानगर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है. महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके।

नशे के हालत में वैन चालक ने कई लोगों को ठोकर मारी।

नशे के हालत में वैन चालक ने कई लोगों को ठोकर मारी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी चौक के पास मंगलवार दोपहर नशे के हालत में वैन चला रहे व्यक्ति ने चौक पर मौजूद कई लोगों को ठोकर मार दी. जिसके बाद वह भागने लगा. इसी क्रम में उसे लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी के तरफ से एक वैन चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से वैन चला कर ला रहा था. जिसके बाद आकाशवाणी चौक के समीप उसने कई लोगों को ठोकर मारी. आक्रोशित लोगों ने वैन चालक को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. वैन चालक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कॉलोनी से सटे वास्तु विहार निवासी पप्पू तिवारी के रूप में की गई है. जो शराब आदि का सेवन कर अक्सर वैन चलाता है. घटना के बाद आकाशवाणी चौक पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा बाद में ट्राफिक पुलिस के जवानों ने वहां यातायात सामान्य कराया

शेर ए पंजाब चौक पर स्ट्रीट लाइट पर टकराए पिकअप बैन बाल बाल बचे लोग।

शेर ए पंजाब चौक पर स्ट्रीट लाइट पर टकराए पिकअप बैन बाल बाल बचे लोग।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर शेर ए पंजाब चौक के समीप भोर के सुबह-सुबह अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर पर चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट में जा टकराया, जिससे स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गया. और मेकअप वैन बीच सड़क पर ही पलट गई.वैसे गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जेसीबी क्रेन के द्वारा हटाया गया.वही गाड़ियों का आगमन कुछ देर के लिए बाधित रही क्षतिग्रस्त वैन को जेसीबी क्रेन के द्वारा आदित्यपुर थाना लाया गया. वही जेआरडीसीएल स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने में जुट गई. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन कांड्रा से बिष्टुपुर की तरफ जा रही थी भारी बारिश के कारण यह हादसा बताई जा रही है

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस पहचान करने में जुटी।

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस पहचान करने में जुटी।

सरायकेला/चौका

सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के झाबरी के निकट अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार मैं आने से घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई चौका थाना गश्ती दल ने गश्ती के दौरान व्यक्ति को सड़क पर पाया गया. गस्ती दल ने तुरंत उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मृत व्यक्ति लूंगी और गंजी में सड़क पर मृत पड़ा हुआ था मृत की पहचान करने की कोशिश की जा रही है विभिन्न ना माध्यम से मृतक का फोटो शेयर कर लोगों से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है उन्होंने बताया कि झाबरी पंचायत के मुखिया को भी लाश की पहचान करने के लिए बुलाया गया है पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया जायेगा वहीं दूसरी और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

दो ट्रक आपस में भिड़े एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर।

दो ट्रक आपस में भिड़े एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ कटिंग तालाब के पास सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ट्रक का चालक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला. दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बताया गया. दुर्घटना के बाद एकत्रित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी।

सूचना पाते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की.इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी क्रम में पहाड़ कटिंग तालाब के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक के किनारे से टकरा गया. दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

टिप ट्रेलर ने ट्रक को ठोका, चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

टिप ट्रेलर ने ट्रक को ठोका, चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

सरायकेला/चांडिल

 चंडीलटाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात भी बड़ी दुर्घटना घटी. 

घटना रात दस बजे की है. एक 10 चक्का ट्रक को टिप ट्रेलर ने पीछे से ठोक दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि टिप ट्रेलर के परखच्चे उड़़ गए हैं. टक्कर मारने के बाद टिप ट्रेलर का चालक लहूलुहान अवस्था में अपनी सीट पर ही फंस गया था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और चांडिल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी.सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने वाहन के अंदर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए क्रेन मंगवाया. क्रेन की मदद से ट्रेलर के सामने के हिस्से को खिंचवाया गया. तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया. टिप ट्रेलर के घायल चालक की पहचान डिमना निवासी राधेश्याम यादव के रूप में हुई हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो चालक शराब पी कर गाड़ी चला रहा था।

कांड्रा सड़क पर हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया।

कांड्रा सड़क पर हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: कांड्रा रोड इनदिन डेंजर जोन बनी हुई है.आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है.जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद ना तो वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है, और ना ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ले रही है. सोमवार देर रात कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया.घटना रात 130 बजे की है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. हाईवा सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रही थी. बाद में दूसरे वाहन चालकों ने स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. इससे स्कूल के 500 मीटर का दायरा डेंजर जोन बन चुका है, लेकिन ना तो वाहनों की रफ्तार कम हुई है और ना ही इन पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई की है जिला प्रशासन ने।

Design a site like this with WordPress.com
Get started