चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्र सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसे रोकने में ट्रैफिक और परिवहन विभाग विफल होता दिख रहा है. ताजा मामला रविवार तड़के सुबह 4 बजे का है जहां सड़क किनारे ख़ड़े हुए ट्रक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.कांड्रा थाना अंतर्गत चांडिल- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टॉल के नजदीक दोनों ट्रक आपस मैं ज़ोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया.घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम खाली कराते हुए दुर्घटना के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

गौरतलब है कि अभी हाल ही में इस सड़क पर ट्रक और हाईवा की जोरदार सीधी टक्कर में दोनों वाहन के चालक मौके पर ही वाहनों में दबकर मर गए थे. बावजूद इसके सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.

कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे मे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,

कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे मे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिले के इन दिनों सड़कों पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं घट रही है.सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे हो गए तेज गति से आ रहे ट्रक और हाईवा की सीधी टक्कर हो गई।जिससे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर ही हाईवा और ट्रक चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव बीएसएनल एक्सचेंज के नजदीक कांड्रा से चौका और चौका से कांड्रा की तरफ़ जा रहे हाईवा और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस भीषण सड़क हादसे में मृत हाईवा चालक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 वर्षीय रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 वर्षीय विजय महतो के रूप में हुई है.कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से शव को निकाला गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

जिले में कहीं ना कहीं रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।बताया जाता है कि रघुनाथपुर में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है. वहां कल ही एक टेलर का पिछला हिस्सा खुलकर सड़क पर आ गया था।जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला था. वही आज फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। वहीं रविवार को भी सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

गम्हरिया: ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी घायल

गम्हरिया: ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी घायल

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग ऊषा मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक समेत ऑटो पर सवार दो महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे उषा मोड़ के पास तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत ऑटो में सवार गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी रीना कुमारी और शशिलता देवी घायल हो गयीं. बाद में मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं स्थानीय लोगों के प्रयास से पलटे हुए ऑटो को सीधा कर अन्य सवार यात्रियों को भी सकुशल बाहर निकाला गया.

कोलाबीरा में सरकारी बोर्ड लगा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बाइक भी आया चपेट में, दो घायल, बना अफरातफरी का माहौल,

कोलाबीरा में सरकारी बोर्ड लगा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बाइक भी आया चपेट में, दो घायल, बना अफरातफरी का माहौल,

सरायकेला/कोलाबीरा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अब हालत यह हो गई है कि जिले की सड़कों पर दौड़ रही सरकारी बोर्ड लगे वाहनों के रफ्तार पर भी लगाम लगता नहीं दिख रहा है.

वहीं ताजा मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा का है, जहां सरकारी बोर्ड लगा एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी. इस दौरान दो बाइक भी वाहन की चपेट में आ गए. इससे देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं, इस घटना में एक व्यक्ति भी जख्मी हो गया. इस बीच सरकारी बोर्ड लगे वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, दुकानदार को भी सामानों की भारी क्षति होने की बात सामने आ रही है. वैसे यह पूरा माजरा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है. उसके मुताबिक घटना सोमवार की दोपहर की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस तरह से तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन एकाएक दुकान में जा घुसा उससे घटना बड़ी हो सकती थी, लेकिन दुकान के पास बने लोहे की सीढ़ी की वजह से वाहन की रफ्तार थम सी गई. फिर भी इस घटना में नुकसान तो हुआ ही है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सरकारी बोर्ड लगे किसी वाहन की रफ्तार पर लगाम न हो तो आम लोगों से कैसे रफ्तार पर अंकुश लगाने की उम्मीद की जा सकती है.

इधर इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की भी मांग उठाई है. स्थानीय निवासी शंभू मंडल का कहना है कि जिस जगह यह घटना घटी, वहां हमेशा काफी भीड़-भाड़ भरा माहौल रहता है. गनीमत की बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त वहां कम ही लोग मौजूद थे. फिर भी जो क्षति हुई है, उसके लिए मुआवजे की मांग की गई है.

वाहन मालिक ने मानवता पर अपने वाहन से घायल बच्चे को उपचार कराया।

वाहन मालिक ने मानवता पर अपने वाहन से घायल बच्चे को उपचार कराया।

सरायकेला/नीमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नीमडीह: नीमडीह थाना के अधीन दुंमदुमी गांव में कार चपेट आने से बालक घायल,वाहन मालिक ने घायल बालक का उपचार कराया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमी के निवासी शक्ति पद राजक का पुत्र वाहन चपेट आने एक बच्चे गंभीर रूप से घायल हुआ ‌।वाहन वाले ने घायल बच्चे को अस्पताल लाया और उपचार हेतु जमशेदपुर ले गया। टाटा बोकारो जा रहा था उसी समय नीमडीह थाना के अधीन घाघरा जुरिया के शक्ति पद राजक के पुत्र सड़क पार हो रहा थे ।उसी लगभग दस बालक वाहन के चपेट आने से गंभीर से घायल हुआ।वाहन मालिक की मानवता के कारण बच्चे को नीमडीह सीएचसी में उपचार कराया, इसके बाद गहन उपचार के लिए जमशेदपुर ले गया।

Breaking news.. आदित्यपुर एन आई टी मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा/सवारी से लदी टेंपो पलटी साइकिल सवार सहित 5 लोग घायल

Breaking news.. आदित्यपुर एन आई टी मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा/सवारी से लदी टेंपो पलटी साइकिल सवार सहित 5 लोग घायल

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी मोड़ के पास सुबह करीब 8:00 बजे हुआ सड़क हादसा इस सड़क हादसे में एक साइकिल सवार सहित 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है

वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी घटना की सूचना पाते ही आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रोड एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया और इसके साथ ही टेंपो और साइकिल को जप्त कर अपने साथ थाने ले गई

सर्विस रोड की खराब हालत के कारण होती है सड़क दुर्घटना

आपको बताते चलें कि सर्विस रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद भी सड़क की मरम्मत नही हो रही है बधार सड़क की हालत खराब होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं

पत्रकार भरत सिंह की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,, पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

पत्रकार भरत सिंह की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,, पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: शनिवार 25 फरवरी को सरायकेला जिले के काण्ड्रा थाना अंतर्गत सरायकेला मुख्य मार्ग पर वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

आपको बताते चले कि अवैध स्क्रैप बेचने वाले टीवीएस गाड़ी से हाई स्पीड से आकर वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी है तेज रफ्तार से लगी टक्कर के कारण भरत सिंह की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और कई जगहों पर स्क्रैच के निशान आ गए

मोटरसाइकिल चालक मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है

वहीं मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना क्रम में घायल हो गया मोटरसाइकिल चालक को पत्रकार भरत सिंह ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा साथ ही भरत सिंह ने घटना के बाद स्थानीय थाना एवं सरायकेला खरसावां SDPO को फोन के द्वारा पूरी घटना से अवगत कराया

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एवं मोटरसाइकिल चालक के परिचित लोगों ने बताया कि स्क्रेप विक्रेता लड़का गांव में भी इसी तरह हाई स्पीड में गाड़ी चलाया करता है

जिले में पत्रकार सुरक्षित नही

पत्रकार को जान से मारने की धमकी

घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद घटना की पूरी जानकारी देने हेतु पत्रकार भरत सिंह थाने की ओर बढ़े ही थे कि मुर्शिदाबाद के रहने वाले स्क्रैप के काम करने वाले कई अवैध स्क्रैप माफियाओं ने पत्रकार भरत सिंह को जान से मारने की धमकी देने लगे वहीं आनन-फानन में भरत सिंह ने थाने को सूचित कर मदद मांगी और तत्काल थाने से मदद आई और जान बची

भरत सिंह द्वारा जानमाल की सुरक्षा हेतु थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है

दुर्घटना कहीं भी कभी भी और किसी के भी साथ हो सकती है यह अलग बात है लेकिन गिरोह का गठन कर धमकी दिया जाना गलत है और गैरकानूनी है अगर स्क्रैप वाले इतनी दबंगता दिखा सकते हैं तो उन्हें भी प्रशासन के समक्ष दिखाना चाहिए कि किस विधि के तहत वह अपना धंधा चला रहे हैं प्रशासन या संबंधित विभाग से ऑक्शन के माध्यम या प्रशासनिक स्वीकृति से यह धंधा कर रहे हैं या अपने मन से स्क्रैप बटोर का व्यवसाय चला रहे हैं

आपको बताते चलें कि आए दिन सड़कों पर दुर्घटना के कारण लोगों को जान माल का नुकसान होता है इसके साथ ही इस तरह से स्क्रैप माफिया द्वारा जान से मारने की धमकी देना कहीं ना कहीं जिला प्रशासन इन सभी विषयों पर अंकुश लगाने में अभी भी नाकामयाब दिख रही है

Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

इचागढ़ बड़ा चुन चूड़ियां मोड सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5.. शव के पहुंचते ही गांव में पसरा मातम।

इचागढ़ बड़ा चुन चूड़ियां मोड सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5.. शव के पहुंचते ही गांव में पसरा मातम।

सरायकेला

इचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिला के इचागढ़ थाना क्षेत्र बड़ा चुनचुनिया मोड़ के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम को भीषण सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय पूनम कुमारी की मौत के बाद शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई मृतकों में एक ही परिवार के मां विमला देवी 12 वर्षीय बेटा हलदर और 16 वर्षीय बेटी दीपावली शामिल है। जबकि घायल पिता कमलाकांत प्रमाणिक सिंहपुर नर्सिंग होम पुरी में इलाज रता है।

वहीं 35 वर्षीय अलका देवी की भी मौत हो गई।
मालूम हो कि इचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में बड़ा चुनचुनिया में एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से डुमरा गांव के सवारी ऑटो में सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। छह गंभीर रूप से हुए घायलों को बेहतर इलाज हेतु सिंहपुर नर्सिंग होम रांची रिम्स भेजा गया। जहां शुक्रवार को फिर से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 4 लाशों की पहुंचते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

आपको बताते चलें सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान जोरों पर चल रही है। उसके बावजूद भी दुर्घटना आम हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, साइकिल सवार की दर्दनाक मौत….

अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, साइकिल सवार की दर्दनाक मौत….

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-सदर अस्पताल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक साइकिल से उपायुक्त कार्यालय की ओर से आ रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

मामले की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जहां- तहां बिखरे शव के टुकड़े को समेट कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए. वही सूचना पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने टैंकर का पीछा कर बिरसा चौक पर पकड़ लिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोल ब्रिज के पास 407 की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

टोल ब्रिज के पास 407 की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

रविवार 12 फरवरी की शाम आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग टोल ब्रिज के पास अनियंत्रित 407 की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया

मृतक की पहचान मानगो डिमना बस्ती निवासी जॉनी लोहार के रूप में हुई है

वहीं घायल युवक का नाम कृष्णा लोहार है घर में तक का चाचा बताया जा रहा है दोनों शादी कार्ड बांटने अपने बाइक से निकले थे जहां शाम तकरीबन 5:00 टोल ब्रिज से होकर गम्हरिया जा रहे हैं 407 संख्या JH05BX 7193 की टक्कर बाइक चला रहे हैं चाचा भतीजा से हो गई

इस घटना में जॉनी लोहार 407 की चपेट में आ गया उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कृष्णा लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह ने विधि व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सामान्य कराया

वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया

ऑटो पलट जाने से 3 यात्री घायल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया…

ऑटो पलट जाने से 4 यात्री घायल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया…

मिरुडीह बस्ती के सिद्धू कान्हू चौक के समीप यात्रियों से भरी ऑटो पलटी

सरायकेला खरसावां, गम्हरिया, मीरुडिह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के RIT थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती के सिद्धू कान्हू चौक के समीप यात्रियों से भरी ऑटो के पलट जाने की खबर सामने आ रही है

जानकारी के अनुसार ऑटो आदित्यपुर से चलकर मीरूडीह सवारियों को लेकर आरही थी सिद्धू कान्हू चौक के समीप पहुंचते ही एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो पलट गई

वहीं ऑटो के पलट जाने से 3 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है घायल यात्रियों को इलाज के लिए उनके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

Design a site like this with WordPress.com
Get started