वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: वार्ड 17 अंतर्गत पड़ने वाली प्रभात पार्क की सफाई पिछले चार दिनों में विशेषअभियान के तहत की गई है. पार्क की सफाई होने से कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि एलआईजी, एमआईजी, 7 एलएफ सहित आसपास के लोगों के लिए यह पार्क नगर निगम ने 5 वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत 25 लाख रूपये की लागत से बनवाया था, जिससे कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को वाकिंग, शाम के समय बैठने, बच्चों के खेलने आदि में सुविधा हो रही है।

बता दें अब तक इस पार्क का रख रखाव के लिए कोई एजेंसी बहाल नहीं होने की वजह से यह पार्क जंगलनुमा हो गया है, खूबसूरत पार्क में गंदगी फैली हुई थी, पार्क के झाड़ियों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था जो पार्क को नशे सेवन का अड्डा बना लिए हैं. जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है।

बता दें पार्क के रख रखाव के लिए पार्क के अंदर एक 25 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनवाया जा रहा है जो सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे और इसकी बुकिंग से आनेवाली राशि से पार्क का रख रखाव होगा. लेकिन सामुदायिक भवन बनाने वाले ठेकेदार महीनों से काम बंद रखे हुए हैं जिससे इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में पार्क की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर पार्क की तत्काल सफाई करा दी है जिससे कॉलोनी के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

बोलेरो गाड़ी और विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो टकराए बैठे लोग बाल-बाल बचे

बोलेरो गाड़ी और विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो टकराए बैठे लोग बाल-बाल बचे

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना अंतर्गत मुखिया होटल से जाने वाली सड़क पर डैम के पास तीखा मोड़ पर सोमवार को बोलेरो और विपरीत दिशा से जा रहे एक ऑटो की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार मो असरफुल को सिर पर हल्की चोट लगी है. बोलेरो सवार व्यक्ति ने उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।

जख्मी मो असरफुल आजाद बस्ती का रहने वाला है. सोमवार को वह अपने परिवार के साथ ऑटो से चांडिल डैम घुमने जा रहा था. इस दौरान डैम के नीच पुल पार करने के बाद तीखा मोड़ पर दोनों की सीधी टक्कर हो गई. वाहनों की रफ्तार धीमा रहने के कारण किसी को अधिक चोट नहीं लगी

मुरुमडीह के समीप मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर चालक बुरी तरह जख्मी।

मुरुमडीह के समीप मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर चालक बुरी तरह जख्मी।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह मुख्य मार्ग कस्तूरबा गांधी मोड़ के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों की ओर जा घुसा।जहां एक पेड़ से टकराकर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।वहीं ट्रेलर में एक खलासी भी था,परन्तु उसे हल्की चोटें आई है।वहीं स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से चालक को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया।

वहीं सूचना पाकर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं तेज रफ्तार ट्रेलर के आगे एक और ट्रेलर के चालक ने बताया कि मैंने लुकिंग्लास से देखा एक मोटरसाइकिल उसके आगे पीछे तेज में चल रही है ।उस मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में टेलर के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया ,और सड़क की दाहिनी ओर खेतों में जा घुसा। बताया जा रहा है ट्रेलर टाटा से बड़बिल जा रही थी । जो राजनगर थाना से महज 500 मीटर दूरी कस्तूरबा मोड़ के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जिसमे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया,वहीं खलासी को हल्की चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार चालक का नाम बिपिन कुमार(50) है,जो रानीपुर सकरा मोड़,हिसाब थाना ,जिला नवादा (बिहार) का रहने वाला है।

मालगाड़ी के चपेट आने हाथी की मौत हुई।

मालगाड़ी के चपेट आने हाथी की मौत हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: दलमा वाइल्डलाइफ हाथी की झुंड गुंडा जंगल से उतरने के दौरान दक्षिण पूर्वी मुरी प्रमंडल के गुंडा रेलवे कटिंग के काशीडीह गांव पास रेलवे ट्रेक पार करने की दौरान माल ट्रैन में काट जाने से मौत हो गया। घटना रात्रि 3 से 4 बजे की आसपास बताया जा रहा है।
रामनगर गांव के मनोज महतो ने जानकारी दी।

घटना रेलवे ट्रेक पिलर 295 के आसपास 25 से 30 संख्या में झुंड रेलवे ट्रेक पार के दौरान यह बेबी हाथी माल गाड़ी की चपेट आने से काट जाने से मौत गया । इस संबध में सुईसा रेलवे स्टेशन आर पी एफ आर बी सिंह ने दुर्बास जानकारी घटना घाटी हे। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का हाथी की झुंड विगत कुछ माह से हाथी की झुंड गुंडा जंगल में डेरा डाला हुआ हे ,ग्रामीणों का कहना हे कि हाथी झुंड सेंचुरी छोड़ कर विभिन्न छोटे बड़े जंगल में भोजन पानी तलाश में डेरा डाला हुआ हे।

वहीं साम होते ही झुंड जंगल छोड़कर गांव में प्रवेश कर जाते हे और घरों को निशाना बनाना शुरू कर देते ।रखे धान अनाज को अपना निवाला बनाते हे। घटना कि सूचना मिलने के बाद चांडिल बन क्षेत्र पदाधिकारी आपने कर्मचारी के साथ पहूंच और पशु चिक्तिस्क द्वारा पोस्टमाडम करने के बाद दफना दिया जायेगा । हाथी की झुंड रेलवे ट्रेक पर एक घंटा रूखे।हुए थे ।ओर मादा हथनी द्वारा

गैस लदे ट्रक ने सड़क किनारे सीमेंट के बिजली पोल में टक्कर मारी टक्कर।

गैस लदे ट्रक ने सड़क किनारे सीमेंट के बिजली पोल में टक्कर मारी टक्कर।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हासाडूंगरी में गैस लदे ट्रक ने सड़क किनारे सीमेंट के बिजली पोल में टक्कर मार दी. जिससे बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खड़े 3 बाइक पर गिर गया.

गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने बिजली कटवा दी नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जाता है कि हासाडूंगरी में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराया, बिजली खंभे में विद्युत प्रभावित होने के चलते यहां बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कापाली पुलिस को दी ,जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया. ट्रक मालिक द्वारा क्षतिग्रस्त हुए बाइक को मुआवजा देने की बात कही गई जिसके बाद आक्रोशित लोग माने

एनएच 33 मैं भीषण बस हादसा बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त घायल यात्री को एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

एनएच 33 मैं भीषण बस हादसा बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त घायल यात्री को एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शुक्रवार को अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के पास घटी सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए हैं. इनमें सात का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कांदरबेड़ा के पास तेज रफ्तार बस ने आगे चले रहे एक ट्रेलर को जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चांडिल थाना की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने बस पर सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया. विदित हो कि बुधवार की देर रात भी एनएच 33 पर चौका थाना के उरमाल के पास दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई थी.दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के नवादा जिला अंतर्गत नरहर थाना के इब्राहिमपुर के निवासी लगभग 40 वर्षीय देवेंद्र यादव और नवादा जिले के ही लगभग 85 वर्षीय जयरानी देवी के रूप में किया गया है।

वहीं एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहे घायलों में 40 वर्षीय शिव कुमार वर्मा, 38 वर्षीय पूनम वर्मा, 14 वर्षीय गुनगुन वर्मा उर्फ पीहू वर्मा, 9 वर्षीय प्रतीक वर्मा, लगभग 42 वर्षीय मधु कुमारी, 8 वर्षीय अंश वर्मा, 10 वर्षीय अनमोल वर्मा शामिल हैं. सभी जख्मी बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थानांर्गत हिसुआ के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने से गिरा पिता पुत्र घायल, हेलमेट ने बचाई जान।

मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने से गिरा पिता पुत्र घायल, हेलमेट ने बचाई जान।

राजनगर

राजनगर: चाईबासा मुख्य मार्ग मुरुमडीह के पास गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने बकरी आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए।वहीं सूचना पाकर समाजसेवी राकेश सतपति घटनास्थल पहुंच कर 108 एम्बुलेंस की मदद से पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचा दिया गया।बता दें कि पिता पुत्र दोनों हेलमेट पहने हुए थे,जिसकी वजह से पिता पुत्र दोनों का सिर फटने से बच गया।हेलमेट का शीशा टूट गया।परन्तु दोनों के सिर फटने से बच गया।पिता के पैर में हल्की चोट आई है।वहीं पुत्र पूरी तरह सुरक्षित है।

बताया जा रहा है नीलमणि सिंह (उम्र 33 वर्ष)अपने बेटे यशराज सिंह को चाईबासा जिला स्कूल माध्यमा परीक्षा दिलाने गए थे।शाम को घर लौटते समय मुरुमडीह के समीप दुर्घटना घटी।नीलमणि सिंह जमशेदपुर बारीडीह बस्ती शक्ति नगर का रहने वाला बताया जाता है।

दो ट्रकों में हुई भीषण हादसा एक ट्रक चालक की मौत।

दो ट्रकों में हुई भीषण हादसा एक ट्रक चालक की मौत।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: बुधवार को देर रात दो ट्रकों में हुई भीषण हादसा टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के पास हुई. हादसा में एक चालक की मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक अपने वाहन के अंदर ही फंसा रह गया. घटना देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस गश्ति दल ने क्रेन की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला. चालक की मृत्यु हो गई है. पुलिस ने चालक के परिजनों को इसकी सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजने की तैयारी कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार उरमाल के पास सीमेंट लदा एक ट्रक ब्रेक डाउन होकर एनएच 33 पर खड़ा था. रात के वक्त उसी दिशा से छड़ लेकर तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी

इस दुर्घटना में टक्कर मारने वाले छड़ लदे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक का चालक ट्रक के अंदर ही फंसा रह गया. अहले सुबह जब पुलिस गश्ति वाहन वहां पहुंची तो क्रेन की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकलवाया. चालक की मृत्यु हो चुकी थी. दुर्घटना में मृत ट्रक चालक की पहचान हजारीबाग जिले के टोली के रहने वाले जमुना यादव के रूप में किया गया है. चौका थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन चौका थाना पहुंचे. पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया कर रही है

जायलो कार एवं एंबुलेंस आपस में भिड़ गए एंबुलेंस जायलो कार के ऊपर पलट गई

जायलो कार एवं एंबुलेंस आपस में भिड़ गए एंबुलेंस जायलो कार के ऊपर पलट गई

चांडिल

चांडिल: चांडिल-कांड्रा सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस विपरीत दिशा से जा रही जायलो कार से टकरा गई. टकराने के बाद एंबुलेंस जायलो के ऊपर ही पलट गई।

इस दुर्घटना में एंबुलेंस के चालक समेत दो घायल हो गए. जायलो कार पर सवार चार व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना शनिवार की दोपहर कटिया गांव के पास हुई है. जायलो सवार लोगों ने बताया कि एंबुलेंस आगे से ही अनियंत्रित होकर आ रही थी, जिसके कारण वे अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सड़क के किनारे कर ली थी।

घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद चांडिल थाना और अस्पताल को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.दुर्घटना में एंबुलेंस का चालक सोमनाथ राउत समेत एंबुलेंस में सवार एक अन्य युवक को चोट लगी है. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में घायल चालक व युवक का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के उपाधीक्षक एचएस शेखर ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. चालक के हाथ व शरीर के अन्य स्थानों में चोट लगी है. अस्पताल में इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया जाएगा. दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है. उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. जायलो कार सवार लोगों को भी चोट नहीं लगी है।

चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

चांडिल कांडा मुख्य मार्ग से खड़े ट्रक को मारी टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्र सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसे रोकने में ट्रैफिक और परिवहन विभाग विफल होता दिख रहा है. ताजा मामला रविवार तड़के सुबह 4 बजे का है जहां सड़क किनारे ख़ड़े हुए ट्रक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.कांड्रा थाना अंतर्गत चांडिल- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टॉल के नजदीक दोनों ट्रक आपस मैं ज़ोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया.घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम खाली कराते हुए दुर्घटना के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

गौरतलब है कि अभी हाल ही में इस सड़क पर ट्रक और हाईवा की जोरदार सीधी टक्कर में दोनों वाहन के चालक मौके पर ही वाहनों में दबकर मर गए थे. बावजूद इसके सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.

कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे मे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,

कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे मे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिले के इन दिनों सड़कों पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं घट रही है.सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे हो गए तेज गति से आ रहे ट्रक और हाईवा की सीधी टक्कर हो गई।जिससे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर ही हाईवा और ट्रक चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव बीएसएनल एक्सचेंज के नजदीक कांड्रा से चौका और चौका से कांड्रा की तरफ़ जा रहे हाईवा और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस भीषण सड़क हादसे में मृत हाईवा चालक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 वर्षीय रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 वर्षीय विजय महतो के रूप में हुई है.कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से शव को निकाला गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

जिले में कहीं ना कहीं रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।बताया जाता है कि रघुनाथपुर में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है. वहां कल ही एक टेलर का पिछला हिस्सा खुलकर सड़क पर आ गया था।जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला था. वही आज फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। वहीं रविवार को भी सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

गम्हरिया: ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी घायल

गम्हरिया: ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी घायल

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग ऊषा मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक समेत ऑटो पर सवार दो महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे उषा मोड़ के पास तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत ऑटो में सवार गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी रीना कुमारी और शशिलता देवी घायल हो गयीं. बाद में मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं स्थानीय लोगों के प्रयास से पलटे हुए ऑटो को सीधा कर अन्य सवार यात्रियों को भी सकुशल बाहर निकाला गया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started