आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों हमारे देश में गंदगी कई तरह की होती है और कई चीजों को गंदगी के रूप में देखते हैं सोचते हैं समझते हैं बोलते हैं पढ़ते हैं कहते भी हैं सुनते भी हैं सुनाते भी हैं।

आज का हमारा गंदगी का मुद्दा है सड़क किनारे बनी हुई नालियां या फिर यूं कहें कि बजबजाती हुई नालिया।

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम की अगर हम बात कहें तो नगर निगम की कामयाबी की दास्तान यह बज-बजाती हुई नालियां कह रही है आपको या मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम का है जहां पर आदित्यपुर थाने के समीप ही नालि जाम हो चुकी है नालियों में पानी और कचरा दोनों भर चुका है लेकिन इस पर नगर निगम की नजर नहीं पड़ती।

DVC मोड़ से पहले AKI industries के समीप

इतना ही नहीं केवल आदित्यपुर थाना ही नहीं बल्कि आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले Royal Enfield showroom के विपरीत दिशा में Reliance पेट्रोल पंप Bharat petroleum पेट्रोल पम्प के समीप एवं Indo Danish tool room से पहले A.K.I industries की समीप सर्विस रोड में भी नालियों का गंदा पानी बह रहा है इतना ही इतना ही नहीं आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर अथवा पानी टंकी के समीप गंदे पानी और चरे का मिश्रण काफी मात्रा में देखी जा रही है और आदित्यपुर नगर निगम की कामयाबी की दास्तान कह रही है। जिसकी छाया प्रति समाचार के साथ संलग्न किया गया है।

Hp petrol pump  DVC मोड़ से पहले

आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले कई ऐसी सड़के हैं जहां पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और उस गंदे पानियों पर चलने को आदित्यपुर नगर वासी मजबूर हैं।

आदित्यपुर थाना हनुमान मंदिर के समीप

आपको बताते चलें कि इन गंदे पानियों से न जाने कई तरह के कीटाणु पैदा होते हैं कीटाणुओं के साथ-साथ कई तरह के मच्छर भी उत्पन्न होते हैं और इन्हीं गंदगियों से उत्पन्न होती है डेंगू वाले मच्छर जिससे कि डेंगू जैसी बीमारियां उत्पन्न होने की समस्या काफी बढ़ जाती है।

दुर्गा मंदिर आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर

वहीं सूत्रों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम कुछ दिनों पहले या फिर यूं कहें कि कुछ महीनों पहले काफी जोश में थी और पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में आदित्यपुर नगर निगम की ओर से काफी ध्यान दिया गया था। कहीं नालियों की सफाई की जा रही थी तो कहीं सड़क पर झाड़ू मरवाए जा रहे थे तो कहीं सड़क किनारे बसे झोपड़ी नुमा दुकानों को तोड़ा जा रहा था ताकि राष्ट्रपति महोदया (द्रौपदी मुर्मू) को हमारा सरायकेला जिला स्वच्छ प्रतीत हो।

लेकिन राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मानो आदित्यपुर नगर निगम गहरी निंद्रा में सोई हुई है शायद इसी वजह से उन्हें आदित्यपुर नगर निगम की गंदगी दिखाई नहीं देती और गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से भी अनभिज्ञ है।

आगे इस मामले पर सूत्रों ने कहा है कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने कंपनियों का कचरा निकाल कर नालियों में डाल देते हैं जिसकी वजह से भी नालिया जाम हो जाती है और नालियों में बहने वाला गंदा पानी ठहर सा जाता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है और ज्यादातर डेंगू जैसे मच्छर को यह नालियां उत्पन्न करती है जिससे कि डेंगू जैसे महामारी का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यक्ष प्रश्न

डबल रोड Union कंपनी से महज कुछ ही दूरी पर

इस मामले पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि नालियों के जाम होने की वजह कौन है ? मौसम जिसकी वजह से कचरा उड़ कर नालियों में समाहित हो जाता है ? या फिर इसकी वजह नगरवासि खुद है जो अपने घर का कचरा नालियों में डाल देते हैं ? या फिर आदित्यपुर नगर निगम का जिनकी आंखें यह गंदी नालियां नहीं देख पाती या फिर जगह-जगह पर जमा कचरा नहीं देख पाती है ? आखिर कौन है वजह ?

आखिर में एक सवाल यह भी उठता है कि आखिर कब तक यह नालियां जाम रहेंगी या फिर इस मामले पर नगर निगम कोई कदम उठाएगी अगर उठाएगी तो कब तक उठाएगी ?

आवास बोर्ड के अध्यक्ष से मिले पुरेंद्र, सौंपा ज्ञापन।

आवास बोर्ड के अध्यक्ष से मिले पुरेंद्र, सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/आदित्यपुर

आवास बोर्ड के मकान, फ्लैट, भूखंड पर अवैध रूप से बसे लोगों को आवंटित किए जाने की रखी मांग।

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर परिसदन में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय लाल पासवान से मिलकर आदित्यपुर, बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर में आवास बोर्ड के संपदाओं (मकान/ फ्लैट/ भूखंड) पर आवासीय लोगों की समस्याओं का निर्धारण समय सीमा के अंदर किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर, बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में आवास बोर्ड की संपदाओं पर आवासीत लोग वर्षों से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनका अब तक निदान नहीं हो पाया है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने आवास बोर्ड के अध्यक्ष से अनुरोध किया कि आवास बोर्ड के नियम और शर्तों पर ख्याल रखते हुए आवास बोर्ड के मकान/ फ्लैट में लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे लोगों को संबंधित मकान/ फ्लैट का आवंटन किया जाना चाहिए। साथ ही आवास बोर्ड के भूखंड पर लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे लोगों को योजनाबद्व तरीके से संबंधित भूखंड का आवंटन किया जाना चाहिएl उन्होंने यह भी मांग किया कि आदित्यपुर, बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर में मासिक किराए पर आवंटित फ्लैट/ मकान को भाड़ा सह क्रय के आधार पर आवंटित किया जाना चाहिए,इसके लिए फ्लैट/ मकान में आवासित लोग इच्छुक भी हैं।

उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड के द्वारा शुरू की गई विनियमितीकरण की प्रक्रिया को पुनः नए सिरे से प्रारंभ किया जाना चाहिए, जिससे विनियमितिकरण की प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित रह गए लोगों को भी उसका लाभ मिल सके और अधिकाधिक लोग राज्य सरकार की इस योजना से लाभान्वित हो सकेl साथ ही आवास बोर्ड की वैसी विभिन्न संपदाओं जिनके मुल आबंटी लंबे समय से लापता है अथवा उनके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है, के संबंध में नीतिगत निर्णय लेते हुए संपदाओं को संबंधित संपदा पर लंबे समय से आवासित लोगों के नाम पर आवंटित करने पर विचार किया जाना चाहिए।

आवास बोर्ड के अध्यक्ष ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर जनहित में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगाl बोर्ड अध्यक्ष ने बतलाया की 18 अगस्त को बोर्ड की पहली बैठक आहूत की गई है, उसमें सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएंगेl उन्होंने कहा कि वे जमशेदपुर आवास बोर्ड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत समीक्षा बैठक भी करेंगे

प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, अवधेश कुमार शामिल थे।

आदित्यपुर नगर निगम के सफाई सेवा कर्मियों को पुरेंद्र ने किया सम्मानित।

आदित्यपुर नगर निगम के सफाई सेवा कर्मियों को पुरेंद्र ने किया सम्मानित।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड – 32 के गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई में शामिल 40 सफाई सेवा कर्मियों तथा सुपरवाइजर को आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर लेमानसू कुमार एवं अजय कुमार के कर कमलों द्वारा अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम अपर नगर आयुक्त श् गिरजा शंकर प्रसाद के नेतृत्व में आदित्यपुर को स्वच्छ आदित्यपुर और विकसित आदित्यपुर के संकल्प के साथ एक नया आदित्यपुर बनाने की दिशा में अपने सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने आदित्यपुर के सभी सम्मानित नागरिकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों को अपना कचरा सौंपने या डस्टबिन में कचरा फेंकने का अनुरोध कियाl आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 को उसका पुराना स्थान न0-1 दिलाने के लिए उन्होंने मोर्चा संभाल लिया हैl उन्होंने कहा कि ये मेरे घर -आंगन का मामला है। आदर्श वार्ड बनाने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे।ड्रेनेज की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सफाई शाखा के सुपरवाइजर शशि शेखर, समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, बैजू यादव, फौजी शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, रामलोचन राय, रवि प्रकाश, नीरज कुमार, अमित कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, श्याम, भोला, वकील उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन बैजू यादव ने किया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच दिनों से पानी को तरस रहे,टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच दिनों से पानी को तरस रहे,टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों बरसात के मौसम में लोग एक एक बूंद पानी को मोहताज है, क्योंकि बीते पांच दिनों से पाइप लाइन के माध्यम से होनेवाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। वहीं इन वार्ड में टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा की पांच दिनों से वार्ड संख्या 12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,22 तथा 23 में पीने का पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प है। दूसरी तरफ से नगर निगम की ओर से टैंकर से भी पानी नहीं दिया जा रहा है, इस वजह से लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज है। इन 12 वार्ड के करीब 60 हजार आबादी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम के प्रशासक से दो दिनों के अंदर पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति सेवा को बहाल करने की मांग की गई।

वहीं बस्ती इलाको मे टैंकर भेजने की मांग की गई। अगर दो दिनों में बस्ती के लोगो को पानी नहीं मिलता है तो बस्ती के लोगो के साथ आंदोलन की चेतावनी दी गई है। मौके पर भाजपा नेता विशु महतो, पवन महतो, सुनीता पासवान, महाजन साव, बाबू चंद्र प्रजापति, गुरूवारी देवी आदि मौजूद थे।

वार्ड – 32 स्थित रोड- 17,18 की गली सीवरेज ड्रेनेज की सफाई युद्ध स्तर पर जारी, पुरेंद्र

वार्ड – 32 स्थित रोड- 17,18 की गली सीवरेज ड्रेनेज की सफाई युद्ध स्तर पर जारी, पुरेंद्र

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: वार्ड नंबर- 32 स्थित रोड नंबर 17, 18 की गली ,सीवरेज, ड्रेनेज की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। स्थानीय युवा समाजसेवी बैजू यादव ने पहल की और उनके इस पहल को पुरेंद्र नारायण सिंह ने गति प्रदान किया। गली की नारकीय स्थिति की जानकारी प्रशासक अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को दी गई थी।

पिछले तीन-चार दिनों से गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार एवं सफाई शाखा के रविंद्र राम, शेखर कुमार, शंभू जेरई अपने टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने स्थानीय लोगों से भी नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि लोग डोर टू डोर कचरा उठाव गाड़ियों को अपने घर का कचरा सुपुर्द करें एवं डस्टबिन में कचरा डालेंl गली और सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फेंके। नगर निगम द्वारा बरसों बाद रोड- 17,18 की गली सफाई हेतु बैजू यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, सुभाष कुमार सिंह, मनी कुमार, विक्की ने पुरेन्द्र नारायण सिंह और नगर निगम की टीम के प्रति दिल से आभार प्रकट किया है

नगर निगम के वार्ड 17 के लोग नगर निगम प्रशासक से पानी के लिए गुहार लगा रहे।

नगर निगम के वार्ड 17 के लोग नगर निगम प्रशासक से पानी के लिए गुहार लगा रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 के लोग नगर निगम प्रशासक से पानी के लिए गुहार लगा रहे हैं. मंगलवार को वार्ड के रहने वाले राजेश पाठक ने त्राहिमाम पत्र अपर नगर आयुक्त को सौंपकर पानी के लिए मचे हाहाकार से उन्हें अवगत कराया है. पत्र में वार्ड 17 में वर्तमान समय में टैंकरों से जलापूर्ति होने की बात कही गई है लेकिन कुछ खास लोगों को ही मिलने का आरोप लगाया गया है. राजेश पाठक ने कहा है कि वो पानी रसीद कटाकर लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें रसीद भी नहीं दिया जा रहा है.पाइप लाइन से जलापूर्ति की सुविधा नहीं है वार्ड 17 में

बता दें कि नगर निगम का वार्ड 17 ऐसा वार्ड है जहां पाइप लाइन जलापूर्ति की सुविधा नहीं है. यहां के लोग खुद का बोरिंग कराकर जरूरत का पानी निकालने को मजबूर हैं. जिनके बोरिंग का जल स्तर गिरने से हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की परेशानी होती है. यहां हजारों लोग या तो नगर निगम के टैंकर पर या बाजार से महंगे टैंकर खरीदकर जीने को मजबूर हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

नगर निगम के आयुक्त ने जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना की समीक्षा की गई मेन पावर बढ़ाने का निर्देश।

नगर निगम के आयुक्त ने जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना की समीक्षा की गई मेन पावर बढ़ाने का निर्देश।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम गिरिजा शंकर प्रसाद के द्वारा नगर निगम के अंतर्गत चल रहे जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना की समीक्षा की गई जिसमे मैनपावर बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

साथ ही साथ रेस्टोरेशन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जहां जहां हाइड्रोटेस्टिंग का कार्य बचा है. वहां जल्द से जल्द कार्य पूरा कर रेस्टोरेशन का कार्य भी पूरा करना को कहा गया। जेबीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा 15 दिनों में कार्य पूरा करने का बात कही। टाटा कांड्रा मुख्य सड़कों में जहां रेस्टोरेशन का कार्य हाइड्रोटेस्टिंग के चलते रुका है उसे स्टोन डस्ट या स्लैग डाल कर रेस्टोरेशन करने का निर्देश दिया गया। वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में हो रही देरी की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराने हेतु पीएमसी जुइडको को निर्देश दिया गया।

सालडीह बस्ती में बन रहे एसटीपी 2 का कार्य मैनपावर की कमी के चलते धीमी गति से चल रही है, बचे हुए सीवरेज की रेस्टोरेशन के कार्य की समीक्षा की तथा बरसात से पहले रेस्टोरेशन का कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जुइडको, जे डब्ल्यू आई एल और एस पीसीएल ,आइडेंक ,कम्पग के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित थे।
देवाशीष प्रधान।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

वार्ड नंबर 33 बंता नगर के लोगों ने समस्याए से अवगत कराया, कांग्रेस नेता सुरेश धारी को।

वार्ड नंबर 33 बंता नगर के लोगों ने समस्याए से अवगत कराया, कांग्रेस नेता सुरेश धारी को।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड नंबर 33 बनता नगर मे शनिवार को बस्ती वासियों के बुलावे पर सुरेश धारी ने लोगों से मिले और अपनी समस्याएं से अवगत कराया‌।

वहीं सीवरेज ड्रेनेज और पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों का रीस्टोरेशन नहीं होने से क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. बारिश की वजह से स्थिति और भी दैनिये होती जा रही है निगम एवं जिंदल के सहयोग से अधूरे कार्यों को देख सुरेश धारी ने जिंदल से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है कांग्रेस नेता ने कहा कि जिंदल के अधिकारियों ने अभिलंब समस्याओं को समाधान का भरोसा दिलाया है उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं जिंदल के सहयोग से अधूरे कामों को पूरा किया जाएगा इसी दौरान कांग्रेस नेता वैजयंता बारी सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रहे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

पुरेंद्र के प्रयास से शुरू किया टाटा कांड्रा मार्ग के बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती।

पुरेंद्र के प्रयास से शुरू किया टाटा कांड्रा मार्ग के बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयास से जेआरडीसीएल ने आज टाटा कांड्रा मुख्य के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती शुरू कर दी हैl ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मती 48 घंटे के अंदर शुरू किए जाने की मांग की थी, अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन आंदोलन की चेतावनी भी दी थीl
पिछले दिनों खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बतलाया था कि खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद हैl इसके अलावा खरकाई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50% लाइट ही जल रहे हैं। एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं। श पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की है।

साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराए जाने की मांग की हैl जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बतलाया है कि मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

नगर निगम वार्ड 32 का हाल बुरा लोग नारकीय जीवन जी रहे।

नगर निगम वार्ड 32 का हाल बुरा लोग नारकीय जीवन जी रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 32 का हाल बुरा है. यहां के लोग पिछले डेढ़ साल से नारकीय जीवन जी रहे हैं. वार्ड के दो रोड के बीच की गलियों में खुले में सीवरेज का मल मूत्र बह रहा है. लोग कहते हैं कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक हमलोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा नहीं मिल पाया है. इस वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले रोड नंबर 17 और 18 के बीच की जो गली है उसकी स्थिति बद से बदतर है.पांच साल में गलियों की स्थिति जस की तस।

बता दें कि यह वार्ड पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह का गृह वार्ड है जो यहां के पार्षद भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्षद रहते सभी गलियों का रिनोवेशन भी कराया था लेकिन पिछले पांच साल में गलियों की स्थिति पुनः जस की तस है. इस वार्ड में रहनेवाले समाजसेवी और राजद नेता बैजू यादव कहते हैं कि यहां की जो पिछले पांच साल पार्षद रही उसने कभी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जिसका नतीजा है कि आज यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

सरायकेला/आदित्यपुर

जोरदार जन आंदोलन- पुरेंद्र

आदित्यपुर: जेआरडीसीएल टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती 48 घंटे के अंदर प्रारंभ करें अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन शुरू करेगीl उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है। ज्ञातव्य है कि 26 जून को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकाई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की थी। जेडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 29 जून से स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू किए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया था, मगर आज 30 जून को भी मरम्मती का काम प्रारंभ नहीं किया गया।

खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बतलाया था कि खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद है। इसके अलावा खरकाई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50% लाइट ही जल रहे हैंl एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की हैl साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराए जाने की मांग की हैl जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बतलाया है कि मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 हजार लीटर टैंकर से जलापूर्ति।

पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 हजार लीटर टैंकर से जलापूर्ति।

सरायकेला/आदित्यपुर- गम्हरिया

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड 32 में 15 हजार लीटर के टैंकर से पेय जलापूर्ति की गईपुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में रोड नंबर 18 और 15 में डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन के माध्यम से रोड नंबर- 17, 18 और रोड नंबर- 15, 16 में घर-घर जलापूर्ति सेवा प्रारंभ की गई थी, जिसका लाभ आज ही लोगों को मिल रहा है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से वार्ड- 32 में 4 और डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन से शेष बचे हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति किए जाने की मांग की हैlपुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सीतारामपुर फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बांटा जाता है, जिसके कारण पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही हैl उन्होंने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से की हैl ताकि पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति में सुधार हो सके। टैंकर से जलापूर्ति करने में देव प्रकाश, सनोज ठाकुर, लक्ष्मी तिवारी, अरविंद कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Design a site like this with WordPress.com
Get started