अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले आर आई टी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले आर आई टी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले में आर आई टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।

सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को लगातार गुप्त सूचनाए मिली थी। जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा मिले गुप्त सूचना के आधार पर आरआई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा के नेतृत्व में एक टीम गठित की । टीम गठित होते ही थाना प्रभारी ने मामले को लेकर लगातार निगरानी और चौकसी रखने लगे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने सोनार सहित तीन अपराध कर्मियों को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की और थाना प्रभारी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पत्रो उर्फ सरफराज, नवीन कुमार झा, विवेक सिंह उर्फ कैफ और वीरेंद्र नाथ वर्मा है। पुलिस ने पकड़े अपराधियों के निशानदेही पर सोने- चांदी के जेवरात, लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, माउस, घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने वाले लोहे का कटर, चापड़, आयरन, कैमरा, घड़ी, पावर चश्मा, बैग, सफारी व ऑटो बरामद किया है।

आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महाथा के नेतृत्व में गठित टीम ने आर आई टी थाना क्षेत्र के 32 नंबर के समीप से ऑटो संख्या JH 05 DN- 4622 को पकड़ा। जिसमें तीन युवक सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पत्रो उर्फ सरफराज, नवीन कुमार झा और विवेक सिंह उर्फ कैफ बैठा को पकड़ा। तलाशी लेने के दौरान नीले रंग के बैग से सोने- चांदी के जेवरात और अन्य सामान मिले पूछताछ करने पर तीनों ने थाना क्षेत्र एमआई 146, महावीर नगर सहित अन्य स्थानों में हाल के दोनों में हुई चोरी की घटना मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। जिसके निशानदेही पर चोरी का गहना खापने वाले सोनार विरेंद्र नाथ वर्मा को चौका के खूंटी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा गठित टीम की यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।

महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

महिला की अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी करता था परेशान चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने लिया एक्शन

सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र की महिला को कई दिनों से तीन लोगों द्वारा उसी का फोटो दिखाकर, अश्लील हरकत कर परेशान किया जाता था। मामले को लेकर महिला ने थाना प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत की।

वहीं तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की अश्लील फोटो खींचकर महिला को दिखाकर गांव के तीन लोगों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए परेशान कर पैसे की भयादोहन किया जा रहा था। महिला ने इस घटना से परेशान होकर थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू को लिखित शिकायत की, महिला के शिकायत पर गांव के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति बाहर मे काम की सिलसिले में रहते हैं। पति के नहीं रहने का मौके का फायदा उठाकर तीनों व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत किया जाता था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए महिला की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने, यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बिहार से किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने, यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बिहार से किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने 10 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान किया बरामद।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये जालसाज का नाम सुमित कुमार मंडल है, जिसे बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज से दस मोबाईल, 32 सिम कार्ड और 9 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज के सम्बंध में गोविंदपुर इलाके के लोगों से यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली थी. इसमें गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

आगे साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि. मामले में तीन और जालसाजों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश जारी है।

बागबेड़ा में मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

बागबेड़ा में मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस भी किया बरामद।

पूर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लाल बिल्डिंग निवासी बिट्टू तिवारी के परिजनों से अंजनी पांडे उर्फ बबलू पांडे ने कुछ दिनों पहले 50 हज़ार लिए थे. बिट्टू तिवारी के द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर अंजनी पांडे बिट्टू तिवारी के साथ लाल बिल्डिंग चौक पर मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर फरार हो गया।

उसके बाद अंजनी पांडे ने बागबेड़ा स्थित अपने घर पर जाकर अपने ही बंदूक से फायरिंग कर बिट्टू तिवारी के ऊपर हमला करने का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस को दिग भ्रमित करने लगा,

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जहां मामले की जांच की गई. मामले की जांच करने पर पाया गया कि पैसे की लेनदेन में अंजनी पांडे अपने साथ जुगसलाई निवासी अभिषेक पांडे और राहुल सिंह के साथ मिलकर लाल बिल्डिंग चौक के निकट बिट्टू तिवारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और रिवाल्वर का भय दिखाकर वहां से फरार हो गया और उसके बाद अपने घर पर जाकर खुद गोली चलाकर बिट्टू तिवारी को फसाने की साजिश रचने लगा. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद अंजनी पांडे के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि अंजनी पांडे का पूर्व में भी अपराधी के इतिहास रहा है फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया है

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में दिया है. इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 9 मोटरसाइकिल जब्त की गयी है, जिसमे पांच बाइक साकची पार्किंग एरिया से और अन्य बाइक को आरोपियों के घर से बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में परसुडीह के लोको कॉलोनी का रहने वाला 30 वर्षिय विजय मुखी और कदमा भाटिया बस्ती का रहने वाला सोनू कुरूवा शामिल है. वहीं विजय मुखी का अरपाधिक इतिहास भी है. एसएसपी कौशल किशोर ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस दौरान कुल 9 बाइक बरामद की गयी है. जिसमें कुछ मोटरसाइकिल साकची की है, तो वहीं कुछ सरायकेला से चोरी की गयी है।

एसएसपी ने बताया कि एक जैसी मॉडल की मोटरसाइकिल के मालिक से पहले बातचीत की जाती है. वहीं उनसे कम पैसे में ओनर बुक की खरीदारी की जाती है. फिर उन ओनर बुक के सहयोग से बाइक का नंबर बदल दिया जाता है. उसके पश्चात उस मोटरसाइकिल को बंधक पर दे दिया जाता है, जिससे उससे उन्हें अधिक पैसे की कमाई होती है. वहीं पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि प्रलोभन में आकर कम पैसे में बाइक की ओनर बुक किसी भी अजनबी के बीच साझा नहीं किया जाये. चोरों ने बाइक बेचने का नया तरीका अपनाया है।

230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हांथ लगी है जहां पर 230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर बेचती एक महिला ड्रग पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के पास से पुलिस ने कुल 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मुस्लिम बस्ती में एक महिला ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है. इसके बाद फौरन टीम गठित कर मुस्लिम बस्ती के अहमद गली में छापामारी करते हुए पुलिस ने 38 वर्षीय नाजमुन निशा नामक महिला को गिरफ्तार किया है

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के राजनगर थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक खिलासत में भेज दिया है।

आपको बताते चलें कि युवती के साथ उसके प्रेमी के ही पांच दोस्तों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पांच में से एक नाबालिग बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस हरकत में आई और पांचों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पीड़िता अपने प्रेमी के साथ खुले मैदान में बैठी थी तभी ठंड लगने पर लड़का शॉल लाने की बात कहकर चला गया. इसके बाद वहां पांच लड़के पहुंचे और पीड़िता से कहा कि उसका साथी उसे नदी किनारे बुला रहा है. पीड़िता उनकी बातों में आकर उनके साथ चली गई. तभी पांचों बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने घर आकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने राजनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वहीं राजनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा वहीं बुधवार को ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

पूर्वी सिंहभूम/परसुडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्त में एक नाबालिग है जबकि दूसरा बारीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाला दीपक कुमार ठाकुर है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात परसुडीह पुलिस बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास छापामारी करने गयी हुई थी. इसी बीच दीपक कुमार ठाकुर उर्फ डोमा और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था. पिस्तौल भी लहराया गया और पुलिस पर ही फायरिंग की गयी थी. इस घटना में दो अवर निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा और सतीश पांडेय को गंभीर चोटें आयी, जिससे वे लोग घायल हो गये. उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस पार्टी द्वारा बाद में दीपक कुमार ठाकुर और उसके भाई को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

वहीं गिरफ्त में आए अभियुक्त के पास में से पुलिस ने एक देसी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मिस फायर एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है।

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

सरायकेला/चौका

अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित चौका थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर चौका थानांतर्गत ग्राम बांसा तथा चुटियाखाल में में संचालित अवैध शराब भटी पर उत्पाद छापामारी कर 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब बरामद किया गया इसके साथ ही संबधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जायेगा।

आपको बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र में कई जगहों पर अभी भी अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है थाना प्रभारी मौन है। अगर कोई पत्रकार कोई जानकारी दें तो उन्हें झूठे केस में फंसने का धमकी सीधी दे देते हैं । इसलिए चौक थाना अंतर्गत का कोई भी न्यूज़ पत्रकार लेना नहीं चाहता है। क्योंकि चौक थाना प्रभारी को मैक्सिमम पत्रकार दूर की राम-राम कर चुके हैं।ग्राम खुचीडीह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित राजनगर थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर राजनगर थानांतर्गत ग्राम पाटाकोचा तथा बड़ा कादेल पर उत्पाद छापामारी कर पाटाकोचा में संचालित अवैध शराब भटी ध्वस्त किया गया।

वहीं छापेमारी अभियान में 1000 kg जावा महुआ, 40 लीटर अवैध चुलाई शराब, शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया तथा बड़ा कादेल में 30 कार्टून (270 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया इसके साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है वहीं एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा जिसकी खोजबीन जारी है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का सीनी ओपी पुलिस ने किया खुलासा

वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का सीनी ओपी पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला/सीनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : जिले के सीनी ओपी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए बीते 17 जुलाई को वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपको बताते चलें कि गिरफ्त में आए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के टैब, एलसीडी मॉनिटर, स्टेबलाइजर को तोड़कर निकाला गया बैटरी, बल्ब, डिवीआर एवं स्टेबलाइजर का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया है. इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने 17 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. जिसमें पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है.

मामले का खुलासा करने में शामिल बल सिनी ओपी प्रीभारी बिरजा कुजूर, सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार पंकज, हवलदार नंदू राम बाजपायी एवं आरक्षी विकास प्रसाद सिंह शामिल थे.

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम शंभू गोराई, विजय मुखी और विजय सरदार बताया जा रहा है.

आदित्यपुर में लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा।

आदित्यपुर में लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस ने फिर एक बार सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का किया खुलासा।

ज्ञात हो कि आदित्यपुर के विजयानगर स्थित गौतम चटर्जी के घर बीते दिनों लाखों रुपये के गहने और नकद की चोरी कर ली गई थी. जिसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में की गई थी वहीं शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में पश्चिम बंगार के पुरुलिया जिले के जोधपुर थाना क्षेत्र निवासी बप्पा चटर्जी है. आरोपी रिश्ते में गौतम चटर्जी का दूर का साला लगता है. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 6.43 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है. हालांकि उसने चोरी के 57 हजार रुपये खर्च कर दिए है.

घटना के संबंध में खुलासा करते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर गौतम अपने परिवार संग बाहर गए थे.बुधवार को जब वे घर वापस लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. इसकी शिकायत उन्होंने आदित्यपुर थाना में की. पुलिस ने बिना किसी देर के जांच शुरु की. जांच में पाया कि आरोपी गौतम का ही रिश्तेदार बप्पा है. पुलिस ने बिना किसी देर के रात एक बजे बप्पा के घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त बप्पा ने पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया था. उसे पता था कि गौतम में घर पर लाखों रुपये मिल सकेंगे. उसने कई दिनों से घर पर चोरी का प्लान बना रखा था. दुर्गा पूजा के दौरान उसे चोरी करने का मौका मिल गया जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिए. एसपी ने बताया कि पूर्व में गौतम ने 10.50 लाख रुपये के चोरी की बात कही थी पर बाद में उसने बताया कि 3.50 लाख रुपये घर पर ही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started