सरायकेला खरसावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूटकांड के छह आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार।

सरायकेला खरसावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूटकांड के छह आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार।

सरायकेला/चौका

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई लूट और लूट के प्रयास की कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक गोली, चाकू, हथौड़ी, दाउली, तीन बाइक और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चौका थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौका थाना क्षेत्र के चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एकत्रित हुए हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में छापेमारी की। इस दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनसा सिंह मुंडा, चंबुराम मुंडा उर्फ चमुरा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल के दिनों में चौका थाना क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इनमें बानसा स्थित सरकारी शराब दुकान में लूट का प्रयास, उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप से मोबाइल और रुपये की लूट तथा घाट दुलमी स्थित होटल माउंट व्यू से मोबाइल और रुपये लूटने की घटनाएं शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार छह आरोपियों में से चार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब बरामद हथियारों और अन्य सामान के आधार पर आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चौका घाटी में लोहे लदी गाड़ी दो गाड़ी की टक्कर से , कच्चा लोहा सड़क पर बिखरा; सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस।

चौका घाटी में लोहे लदी गाड़ी दो गाड़ी की टक्कर से , कच्चा लोहा सड़क पर बिखरा; सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस।

सरायकेला/चौका

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत चौका घाटी में एक आयरन लदी भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन में लदा कच्चा लोहा सड़क पर बिखर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी चालक द्वारा थाने को कोई सूचना नहीं दी गई। सुबह जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे तो देखा गया कि सड़क पर गिरा हुआ कच्चा लोहा दूसरे वाहन  में लोड किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल जिला के मोटरयान निरीक्षक (MVI) और चौका थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई पुलिस पदाधिकारी नहीं पहुंचा था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन इस घाटी में ओवरलोड आयरन गाड़ियां बेरोकटोक चलती हैं और हादसे के बाद माल को इस तरह उठा ले जाना कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

वहीं इस संबंध में चौका थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, पेट्रोलिंग गाड़ी भेजता हूं लेकिन वहां तो पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है ।

ग्रामीणों ने जिला परिवहन पदाधिकारी और एसपी सरायकेला से पूरे मामले की जांच कर  उक्त गाड़ियों के कागजात जांचने की मांग की है।

चौका थाना के डकैती कांड में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

चौका थाना के डकैती कांड में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

सरायकेला/चौका

सरायकेला-खरसावां जिले की चौका थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अपना और अपने पिता का नाम-पता बदलकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

क्या है मामला?

यह मामला चौका थाना कांड संख्या- 66/24, दिनांक 06.12.2024, धारा 310(2) BNS से जुड़ा है। इस कांड के वादी पसुवा सरदार, पिता स्व. शत्रुधन सरदार, ग्राम- रेयांगदा, टोला डुंगरीडीह, थाना- चौका के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस कांड में कुल 7 नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध डकैती का आरोप लगा था। नामजद अभियुक्त हैं – (1) फागु सरदार, (2) मकता सरदार, (3) कालीचरण सरदार, (4) पोदो सरदार, (5) सुखराम सरदार, (6) पोदो सरदार उर्फ लंगड़ा, सभी ग्राम रेयांगदा, टोला डुंगरीडीह, थाना चौका और (7) राजाराम, ग्राम गोपालपुर सीनी, थाना सरायकेला।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पूर्व में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

दो साल से फरार था मुख्य आरोपी

इस कांड का फरार प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्व. रूई दास सरदार उर्फ रोईदास सरदार, स्थाई पता- टोला डुंगरीडीह, गाँव रेयांगदा, थाना चौका को पुलिस ने बीते दिन 18.08.2026 को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्यपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवनारायणपुर के सरना टोला में अपना नाम-पता बदलकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया।

*आरोपी का आपराधिक इतिहास:*

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है
1. चौका थाना कांड सं0- 58/14, दि0- 07.12.2014, धारा 147/148/149/302/427 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट.
2. 2. कांड्रा थाना कांड सं0- 24/2015, दि0- 06.07.2015, धारा 395 भा.द.वि.
3. 3. खरसावां थाना कांड सं0- 51/2012, दि0- 23.07.2012, धारा 17 सीएलए एक्ट.
4. चौका थाना कांड सं0- 42/2024, दि0- 11.07.2024, धारा 137(2)/3(5) बीएनएस 2023 5. चौका थाना कांड सं0- 66/24, दि0- 06.12.24, धारा 310(2) बीएनएस।

छापेमारी में दूसरा फरार भी पकड़ा गया

इसी छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंड़की थाना कांड सं0- 44/23, दि0- 04.08.23, धारा 394 IPC व 27 आर्म्स एक्ट में तीन साल से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त गंगाधर सिंह मुंडा, पिता धनुषधारी सिंह मुंडा, थाना चौका को भी गिरफ्तार किया। उसे अंड़की थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। उसका भी आपराधिक इतिहास रहा है।

छापेमारी दल में शामिल थे:
पु.अ.नि. गौरव कुमार (थाना प्रभारी, चौका), पु.अ.नि. प्रकाश कुमार (चौका), पु.अ.नि. अरुण कुमार (सरायकेला), पु.अ.नि. शिवशंकर सिंह (आदित्यपुर), स.अ.नि. दिलेश्वर कुमार, स.अ.नि. अंजेश कुमार राय एवं चौका थाना के सशस्त्र बल।

जेएसएससी के नाम पर ठगी, दस लाख रुपये एंठने पहुंचे फर्जी अधिकारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

जेएसएससी के नाम पर ठगी, दस लाख रुपये एंठने पहुंचे फर्जी अधिकारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

सरायकेला/चौका

साथियों सरायकेला खरसावां जिले से एक ऐसी ही घटना निकलकर सामने आ रही है जिसमें की ग्रामीणों की बहादुरी के चर्चे सरेआम हो रहे हैं। जिसमें की ग्रामीणों ने 10 लाख की ठगी करने आए एक बहरूपिए को पकड़ कर चौक पुलिस के हवाले किया है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुचरण साव नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर बहरूपिया को यह क

जी हां साथियों सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ में जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य अभ्यार्थी से नौकरी पक्की करने के नाम पर ठगी करने आये एक व्यक्ति को लोगो ने पकड़कर चौका थाना पुलिस को सौंप दिया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को अभ्यार्थी के पास जेएसएससी कार्यालय के नाम पर फोन आया था। जिसमें बताया गया कि आपकी नौकरी पक्की है। इसके लिए 10 लाख रुपए लगेगा नहीं तो यह नौकरी किसी दुसरे अभ्यार्थी को दे देंगे। उक्त व्यक्ति की बातें सुनकर अभ्यर्थियों ने उसे बहरूपिया समझने में देर नहीं की और तत्परता दिखाते हुए अपनी सूझबूझ से उक्त व्यक्ति को पैसे देकर नौकरी पाने के बहाने चावलीबासा बड़ामटांड़ बुलाया जहां पर कथित तौर पर अभ्यार्थियों अथवा ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर चौका पुलिस को सौंप दिया।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि चौका पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस को उक्त व्यक्ति के बैग से कई जेएसएससी का दस्तावेज एवं कई अभ्यार्थायों के दस्तावेज मिले है। कथित तौर पर उक्त व्यक्ति जेएसएससी ठगी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं इस मामले पर समाचार लिखे जाने तक चौक थाना की पुलिस द्वारा कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं इस मामले पर चौक थाना प्रभारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी कारणवश संपर्क नहीं हो पाई।

महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।

महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

महिला की अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी करता था परेशान चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने लिया एक्शन

सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र की महिला को कई दिनों से तीन लोगों द्वारा उसी का फोटो दिखाकर, अश्लील हरकत कर परेशान किया जाता था। मामले को लेकर महिला ने थाना प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत की।

वहीं तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की अश्लील फोटो खींचकर महिला को दिखाकर गांव के तीन लोगों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए परेशान कर पैसे की भयादोहन किया जा रहा था। महिला ने इस घटना से परेशान होकर थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू को लिखित शिकायत की, महिला के शिकायत पर गांव के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति बाहर मे काम की सिलसिले में रहते हैं। पति के नहीं रहने का मौके का फायदा उठाकर तीनों व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत किया जाता था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए महिला की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started