अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध खरसावां और आमदा ओपी में चलाया गया जागरूकता अभियान।
सरायकेला – खरसांवा
सोनु कुमार सिंह
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.01.2025 को खरसावां थाना अंतर्गत रीडिंग पंचायत के चैतनपुर टोला में अंचल अधिकारी खरसावां, खरसावां अंचल के नेतृत्व में खरसावां थाना प्रभारी ,आमदा ओपी प्रभारी के द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खरसावां थाना प्रभारी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा साथ ही साथ शराब के दुष्प्रभाव एवं डायन बिसाही से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई।
राजनगर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता शिविर में 33,15876 रुपये परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।
राजनगर
राजनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में अतिथि के रूप में जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कनकन पतदार, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वसुंधरा दास, प्रधानमंत्री आवास प्रखंड समन्वयक सावन सोय, मुखिया नमिता सोरेन आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम में अतिथि के हाथों 3315876 रुपए परिसम्पति का वितरण किया गया. जिसमें जेएसएलपीएस की 15 लाभुकों के बीच 15 लाख रुपए, कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र एवं धन बीज 12 लाभुकों के बीच 59500 रुपए, ग्रामीण विकास विभाग से एक लाभुक को मनरेगा ( अनुदान राशि) 30000 रुपये, ग्रामीण विकास विभाग की ओर 12 लाभुकों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर आवास योजना 1560000 रुपए, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 99 लाभुकों को 99000 रुपये,बाल विकास परियोजना की ओर से सात लाभुकों को दिव्यांग यंत्र, ह्वील चेयर, ट्राई साइकिल वितरण योजना 67376 रुपये का वितरण किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे कनकन पतदार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोर्ट से संबंधित मामले कई वर्षों से लंबित हो तो उस मामले को मध्यस्थता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि किसी तरह का मामला हो तो पीएलवी के साथ मिल सकते हैं.कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीएम मनोज तियु,पीएलवी भक्तू मार्डी, आत्मा की बीटीएम जीतवाहन मुर्मू, शंकराचार्य महतो, मुखिया राजो टुडू आदि उपस्थित थे।