जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुख्यालय शहर चाईबासा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर सदर थाना चौक, जैन चौक होते हुए पुराना समाहरणालय परिसर के समीप अवस्थित लौह पुरुष की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला नजारत प्रभारी पदाधिकारी, परिचारी प्रवर-पुलिस लाइन, सदर थाना प्रभारी, पुलिस जवान, विभिन्न खेल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं इस रन फॉर यूनिटी समापन उपरांत उपस्थित पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य उपस्थित जनों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उपायुक्त के नेतृत्व में उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का शपथ लिया गया।

दलमा पदाधिकारी ने मनाया रंजनी हाथनी के 17वां जन्मदिन।

दलमा पदाधिकारी ने मनाया रंजनी हाथनी के 17वां जन्मदिन।

सरायकेला/चांडिल

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में लगातार 17 वर्षो से रजनी नामक हाथनी अपना जन्म दिन केक काट कर मानती है जिसका आयोजन वन बिभाग की ओर से किया जाता है, दलमा की तराई क्षेत्र के सभी गांव वाले ओर वन विभाग के लोग आज खुशी मानते है । इस लिये की आज ही के दिन रजनी को नया जन्म मिला था, ईचागढ़ के पिलिद जंगल के आसपास घायल अवस्था मे इसको पाया गया था बचने की कोई उमीद नही थी लेकिन वन विभाग और टाटा ज़ू के डॉक्टर्स ने इसको नया जन्म दिया है। इसको देखते हुए प्रत्येक वर्ष रंजनी हाथी की जन्म दिन 7 अक्टूबर मनाया जाता ।17 वर्ष की होने पर 17 पाउंड का केक काटा रजनी हथिनी ने मनाया जन्म दिन।

दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा चांडिल
जमशेदपुर प्रमंडल और सरायकेला खरसवां क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेचुरी माकूलाकोचा चेक नाका मे हाथीनी रजनी के जन्मदिन पर 17 पाउंड के केक को काट कर रजनी ने मनाया अपना जन्म दिन जन्मदिन पर दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा बताया कि यह खुशी की बात है इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने बच्चों का जन्म दिन मना सकते हैं तो जंगली जानवर का क्यों नहीं।और लोगों मे जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करने का भी एक अवसर होता है। रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है। इसी संदेश को ध्यान में रख कर जन्मदिन मनाया जा जाता है। कोशिश है कि इससे दूसरे भी सीख लें और जानवरों की संरक्षा व सुरक्षा के संदेश देने के लिए इसे आत्मसात करें। कोरोना महामारी के कारण नही आपाये स्कूली बच्चे हर साल रजनी की जन्मदिन पर आस पास के स्कूली बच्चे और ग्रामीणों के बच्चे सामिल रहते है लेकिन इस साल कोरोना के कारण स्कुल बच्चे नही सामिल हो पाये।

हाथनी रजनी की अबतक की जीवनी झुंड से बिछड़कर गढ्डे में फंसी मिली थी रजनी झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी आपने साथी हाथियों के झुंड से बिछड़ कर चांडिल वन क्षेत्र के ईचागढ़ पिलीद जंगल और स्वर्ण रेखा नदी के समीप पीलीद एक गड्ढे में फंसा हुआ मिला था। उसे घायलावस्था में निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक रजनी का इलाज हुआ। जब रजनी ठीक हो गई तो उसे चांडिल दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकूलाकोचा लाया गया। दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हाथीनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया था। उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा हे । रजनी का जन्मदिन मनाने के लिए दलमा वन आश्रयणी के कर्मचारियों के साथ ही मकुलाकोचा के ग्रामीण भी सामिल थे।

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

6 अक्टूबर शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के भदुडीह क्षेत्र स्थित धातकीडीह में खदो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में केक काट कर हरे लाल महतो का जन्मदिन मनाया गया और पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी यहां के लोगों की सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट किया गया. इसके बाद ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस मौके पर हरे लाल महतो ने कहा की झारखंड का सबसे प्रचलित खेल फुटबॉल है और इस खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा. इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और आगे जाएंगे और राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे

वहीं आगे हरे लाल महतो ने कहा कि 7 अक्टूबर शनिवार को फुटबाल टूर्नामेंट में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, रांची सांसद संजय सेठ एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई नेतागण शामिल होंगे. साथ ही 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण रक्तदान करेंगे

आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 2 को अक्टूबर को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड में आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती और साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती गम्हरिया ब्लॉक परिसर में मनाई गई और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, महामंत्री अशोक सिंह, विजय सोनार ,और संजय सरदार,धनंजय स्वर्णकार,सम्राट कुमार, आकाश कुमार, बिरेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी झा,पवन महतो, रमेश कुमार, संतोष शाह, प्रमोद सिंह, सुनीता पासवान, हिमांशु शर्मा,अभिमन्यु एवं आदि लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंत्री बन्ना गुप्ता,जीला दंडाधिकारी,पुलिस प्रमुख ने गांधी मैदान में गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

मंत्री बन्ना गुप्ता,जीला दंडाधिकारी,पुलिस प्रमुख ने गांधी मैदान में गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

2 अक्टूबर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के मैंनगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गांधी जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियो द्वारा मानगो नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही डे नुलम की 3 महिला समूहों के बीच ऋण वितरण एवं आदिम जनजाति सबर की महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया ।    

वहीं माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 154वीं जयंती मना रहे हैं । बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है । आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया । 

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है। जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है ।  

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान गांधी जयंती कब सर पर Free Craft Workshop का आयोजन किया गया।

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान गांधी जयंती कब सर पर Free Craft Workshop का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( जितेन्द्र मण्डल की रिपोर्ट )

2 अक्टूबर सोमवार को स्टूडेंट को कॉर्नर कोचिंग सेंटर प्रांगण में भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर हमारे अर्पण किया गया।

वहीं इस पर स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी free craft workshop का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 से भी अधिक अध्यापक और छात्र छात्राएं ने भाग लिया। जिसमे संस्था के संचालक चंचल साहू,आकाश सर, विश्वजीत मोहंती, दीप चटर्जी, शीला हांसदा जी आदि सभी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग 159 पंचायत/ग्राम स्तर (सरायकेला- 14, खरसावां- 09, गम्हरिया- 36, कुचाई- 18, राजनगर- 08, चांडिल- 12, इचागढ़- 14, नीमडीह- 13 तथा कुकड़ू- 35) पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वप्रथम सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा सिखाए गए आदर्श को याद किया गया। तत्पश्चात ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों को वनाधिकार विषयक पर शपथ दिलाया गया।

★★★ ग्राम सभा शपथ पत्र★★★

आज महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर हम सभी ग्रामवासिया यह शपथ लेते हैं, कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन/ पुनर्गठन करेंगे तथा वन पर निर्भर लोगों और समुदायों को वन अधिकार पट्टा दिए जाने हेतु उनके दावा पर नियम के अनुसार अनुशंसा करेंगे।

हम सभी जल, जंगल और जमीन और इसके संसाधनों की रक्षा के लिए समर्पित और संगठित प्रयास करेंगे

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत, जिला परिषद, डीएमएफटी मद सहित अन्य मदों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीण स्तर पर आधारभूत संरचनाएं यथा स्वास्थ्य संबंधित, शिक्षा संबंधित, आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित, पेयजल संबंधित के साथ- साथ टाइड और अनटाइड फण्ड द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर भी ग्राम- सभा में विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभागार में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभागार में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा महात्मा गाँधी के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना हो तो उन्हें गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनमें सुधार के प्रयास करने की सीख हमें गांधी जी से मिलती है। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए कहा कि देश के इन दो महापुरुषों की जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा, त्याग, आत्मसंयम एवं अनुशासित जीवन मूल्यों को हमें अपने जीवन एवं व्यवहार में चरितार्थ करना चाहिए। बापू का जीवन दर्शन हमें हृदय परिवर्तन द्वारा समस्याओं के स्थाई समाधान का मार्ग दिखाता है।

मौके पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा सह उप समहर्ता सामान्य शाखा, रेड क्रॉस सचिव श्रे देबाधिदेव चटर्जी , सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारी तथा समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहें।

झारखंड चेतना मंच के द्वारा अंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन किया गया।

झारखंड चेतना मंच के द्वाराअंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

झारखंड चेतना मंच के द्वारा चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी के नेतृत्व में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी लालमोहन महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह उपस्थित रहे.
चेतना मंच के द्वारा गांधी आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच फल बिस्किट केला इत्यादि का वितरण किया गया एवं गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उपस्थित समूह को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता आमजन मानस के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे ,जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ,महिला नेत्री शारदा देवी ,समरेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव ,सतीश शर्मा, सरोज कुमार, गोपाल झा अनिल पांडे नीलू सिंह पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता लक्ष्मण प्रसाद संतोष चौबे कुणाल राय संदीप गोप रमाशंकर पांडे डॉक्टर मदीना सुबोध शरण आदि उपस्थित रहे

चिलगु प्रधान कार्यालय में शताब्दी जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा..

चिलगु प्रधान कार्यालय में शताब्दी जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा..

सरायकेला/चांडिल

आजसू ने दी बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि

बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू का संघर्ष जारी : सचिन महतो

23 सितंबर शनिवार को आजसू पार्टी की ओर से सरायकेला जिले के चंडील प्रखंड अंतर्गत चिलगु प्रधान कार्यालय में शताब्दी जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की शताब्दी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। ईचागढ़ विधानसभा समेत सरायकेला – खरसावां के जिले से आए दिन आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, बिनोद बिहार महतो अमर रहें के नारे लगाए गए। तत्पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आजसू नेताओं ने बारी बारी से संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बिनोद बाबू के शताब्दी जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में 100 जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही हैं। अलग झारखंड आंदोलन से लेकर अबतक आजसू का संघर्ष जारी है। सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने सामाजिक न्याय और एकता के उद्देश्य से अलग झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो पाया है। आज भी गरीब और कमजोर तबके के जातियों को उनका हक – अधिकार नहीं मिला है। संवैधानिक अधिकार की मांग करने वाले विभिन्न समाज के लोगों को सत्ता के इशारे से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, सत्यनारायण महतो, गुरूपद सोरेन, देवराज महतो, अमला मुर्मू, बासुदेव प्रमाणिक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, रामप्रसाद महतो, जीतू महतो, प्रवीण महतो, माधव सिंह मुंडा, नवीन महतो, कमला कांत दास, कालू अंसारी, दिलीप प्रमाणिक, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक, प्रदीप गिरी, संजय प्रमाणिक, प्रेम पोद्दार, शरत चंद्र महतो, निर्मल दास, शिव प्रसाद महतो, गौतम प्रमाणिक, रहिन सिंह, शंकर सिंह, सुखदेव माहली, रेघु गोप, राहुल महतो आदि मौजूद थे।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती समारोह

सरायकेला-खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के आचार्य दीदी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर कक्षा छह से दशम तक के बच्चों ने हिस्सा लिए। बच्चों के द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन परिचय हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में बारी-बारी से प्रस्तुत किया। साथ ही उनके द्वारा रचित दोहे, रामायण के संकलित अंश आदि बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से दशम तक के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के आचार्य चीनीबास महतो जी ने सभी भैया-बहनों को तुलसी जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की और कहा की तुलसीदास जी विषम परिस्थितियों में हिंदू धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री रामचरितमानस की रचनाकर श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थापित किया और भगवान राम के संदेश को जन-जन तक पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। शालिनी दीदी ने भी भैया बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य जी ने सभी को गोस्वामी तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा की तुलसीदास जी के संघर्ष पूर्ण जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन श्री राम के लिए ही समर्पित कर दिया। वे एक महान संत होने के साथ-साथ बहुत बड़े समाज सुधारक भी थे। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा धरोहर है। मंच संचालन स्वीटी कर मोदक और सलोनी सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य जी दीदी जी उपस्थित थे।

राहुल गांधी के 53 वा जन्म दिन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा केक काटा गया।

राहुल गांधी के 53 वा जन्म दिन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा केक काटा गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार महासचिव कुणाल राय एवं वरिष्ठ नेत्री बबीता सिन्हा के द्वारा राहुल गांधी का 53वी जन्मदिवस आदित्यपुर 2 अंतर्गत एमआइजी सिक्स में केक काटकर मनाया गया.केक कटिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, प्रदेश सचिव सुरेश थारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों नौजवानों महिलाओं बेरोजगारों मजदूरों वंचितों के निर्भीक आवाज है !आज राहुल गांधी जैसे निर्भीक एवं इमानदार राजनेता नहीं होते तो देशवासियों के सामने भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार सामने नहीं आ पाता.वहीं दूसरी ओर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने राहुल गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राहुल गांधी वर्तमान समय में देश के विद्वान एवं मृदुभाषी, जन आकांक्षाओं के लिए संघर्ष करने वाले निडर राज नेता है सच्चे अर्थों में देशवासियों की आवाज के रूप में राहुल गांधी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ,जिला महासचिव रामा शंकर पांडे ,जिला महासचिव सुनील सिंह, विभास चौधरी ,कुणाल राय, संदीप गोप, संजीव सिन्हा, जिला महासचिव मुकेश श्रीवास्तव जिला सचिव प्रकाश मंडल, मनसा लोहार, सिमरन मेहरा ,श्रीनिवास यादव ,अरविंद कुमार पप्पू ,महिला नेत्री वैजयंती बारी ,फूलों ताई सॉन ,संजीव सिन्हा विष्णु कुमार ,सुनील कारवां ,राहुल कुमार ,अनुपमा सिन्हा ,शीला देवी गीता देवी, शालिनी प्रसाद ,दीपक ठाकुर आदि उपस्थित रहे

Design a site like this with WordPress.com
Get started