सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई।
व्रतियों की सुरक्षा को लेकर घाटो पर लाइट व चप्पे चप्पे पर गोताखोर की तैनाती की गई थी।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ संपन्न। पूजा को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आई. घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग आदि एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए थे. सरायकेला जिला के आदित्यपुर में छठ पूजा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों से की गई. छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आई. एसपी डॉ बिमल कुमार ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं कई अधिकारी पहुंचकर छठ घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

पुलिस अधिकारियों को घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग आदि एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए थे. एसपी डॉ बिमल कुमार ने खरकई नदी घाट तक आने वाले सभी रास्तो पर ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करवाने के भी निर्देश दिए थे. जिससे पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा प्रशासनिक दल खरकई घाट पहुंचा. जहां गोताखोर की तैनाती का जायजा लिया गया।
छठ पूजा को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ यातायात व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया. खरकई घाटों तक आने वाले सभी रास्तो पर जरूरत के हिसाब से बेरिकेटिंग भी की गई. जिससे खरकई घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके अलावा घाटो पर गोताखोर भी लगातार तैनात रहे. ताकि किसी भी श्रद्धालुओं के डूबने जैसी घटना पर तुरंत राहत बचाव कार्य किया जा सके. सुरक्षा के लिहास डेंजर जॉन पर प्रशासन की ओर से लाइट की व्यवस्था की गई।
लोक आस्था के महा पर्व छठ के मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार,आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा आदि पुलिस अधिकारी सक्रिय दिखाई दिए।





