जमशेदपुर
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में *जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू* ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर गंदगी, गंदे पानी का बहाव और रोशनी की कमी* देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद JNAC और JUSCO (अब टाटा स्टील UISL) के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और त्वरित सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में ये कमियां मिलीं:
– घाटों पर कूड़ा-कचरा और साफ-सफाई की कमी
– महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं
– घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग का अभाव
– गहरे पानी वाले डेंजर जोन चिह्नित नहीं
विधायक पूर्णिमा साहू ने स्पष्ट कहा कि – *”छठ पर व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”* उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कमियां छठ पर्व शुरू होने से पहले हर हाल में दूर की जाएं।
उन्होंने कहा कि छठ के दौरान लाखों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बैरिकेडिंग और लाइटिंग अति आवश्यक है।
बता दें कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में 25वें छठ महोत्सव की तैयारी भी अंतिम चरण में है, जहां विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।






