आर आई टी पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

आर आई टी पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आरआईटी पुलिस ने बुधवार को बनतानगर पीएचडी रोड से बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. चोर के पास से चोरी के दो बाइक भी जब्त किए गए है. जानकारी देते हुए थानाप्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पहला बाइक मीरुडीह स्थित इफको मेटल कंपनी गेट से नो जून को चोरी हुई थी. जो राजनगर निवासी महतो का है. उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गस्ती के क्रम में एक युवक को बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाते हुए युवक से पूछताछ की गई पता चला की बाइक चोरी की है बाइक और युवक को थाने लाया गया थाना प्रभारी ने बताया कि बनता नगर पीएचईडी रोड के देवदास मुखी उर्फ फोगलू को बगैर नंबर के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने यह बाइक नौ जून को इफको मेटल कम्पनी गेट से चुराया था।

साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि उसने इससे पूर्व 27 मई को वास्तू बिहार अपार्टमेंट गेट से भी एक बाइक चुराया था. पुलिस ने उसके घर से दोनों बाइक जब्त कर आरोपी देवदास मुखी को जेल भेज दिया है।

धोखा धड़ी में युवक फंसा दुबई मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई।

धोखा धड़ी में युवक फंसा दुबई में
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई।

कपाली

कपाली: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का है जहां के एक युवक मोहम्मद आफताब को विदेश में काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई फिलहाल मोहम्मद आफताब दुबई में फंसा हुआ है।

वहीं युवक ने वीडियो भेज कर यह आरोप लगाया है कि मानगों आजाद बस्ती 13 नंबर के रहने वाले शाहिद और कमल ने 65 हजार रुपए लेकर युवक को विदेश भेजा था युवक का कहना है कि उसे टूरिस्ट वीजा दिया गया था और कहा गया था कि बाद में वहां आपको दूसरा वीजा मिल जाएगा लेकिन युवक को दूसरा वीजा नहीं मिला जिसके बाद उक्त आरोपियों ने युवक के घरवालों से वीजा दिलाने के नाम पर और 40 हजार रुपये ठग लिए वर्तमान में युवक दुबई में फंसा हुआ है और वहीं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगा रहा है युवक का कहना है कि उसे किसी तरह से अपने देश अपने घर बुलाया जाए और धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए इस मामले में युवक के परिजनों ने कपाली ओपी पहुंचकर ठगी करने वाले शाहिद और कमाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वही कपाली पुलिस द्वारा समझौता कराया गया की कंपनी के एजेंट द्वारा लिखित रूप से थाने में आश्वासन दिया की प्लेन का टिकट भेज कर दुबई में फंसे अफताब अंसारी को जल्द इंडिया वापस बुलाया जाएगा जिसके बाद मामला शांत हुआ

हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

सरायकेला/तिरूल्डीह

सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को एक लोडेड देशी कट्टा ओर दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम योगेंद्र साव उर्फ मोटू साव है, जो कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र के ही सिरकाडीह का रहने वाला है.

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि रविवार शाम को तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को धमकी देते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह से खटाल रोड से तिरूलडीह की ओर पैदल जा रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी ने अपने साथ के गश्ती दल के साथ कालिन्दी बस्ती खटाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जो पत्थर से ठोकर लगकर वहीं पर गिर गया। गिरने पर उसे पकड़ लिया गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेन्द्र साव उर्फ मोटु साव बताया, जिसकी तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड कट्टा एवं जींस पैंट के पॉकेट से 01 जिन्दा गोली पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में तिरुलडीह थाना में काण्ड सं0-14/ 23, धारा-12 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्याययिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

चोरों का हौसला बुलंद भर दोपहर को भी चोर चोरी करने लगे हैं लोग शतक रहे।

चोरों का हौसला बुलंद भर दोपहर को भी चोर चोरी करने लगे हैं लोग शतक रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. दिन हो या रात चोरों का हौसला अब प्रतिदिन बढ़ता जा रह है लोग रात को घर की सुरक्षा के साथ-साथ दिन में भी घरों की सुरक्षा करनी पड़ रही है.चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं.बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी कर रहे हैं।

ताजा घटना आदित्यपुर-1 के शांतिनगर सोसाइटी की है. जहां हाउस नं 32 में रहने वाले कृष्ण चंद्र मोदी की बच्ची की साइकिल दिन दहाड़े चोरों ने चोरी कर ली.चोरी कैसे हुई उसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. घटना सुबह 11 बजे की है. एक लड़का सोसाइटी में देखा जा रहा है.जो घर के गैरेज का शटर ऊपर उठाकर साइकिल चोरी कर के चलते बने सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के लोगों ने एक महिला सहित तीन चोर दबोचे गए हैं, जिनके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. जहां पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम गोपाल दास उर्फ चौड़ा, सुरेश कुमार उर्फ बूटी एवं परवीन खातून बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के समीप रहनेवाली बसंती दास नामक महिला के घर शनिवार की रात करीब 3:30 बजे तीनों चोरी की नियत से घुसे थे. घर के आलमीरे को तोड़कर मोबाइल की चोरी कर भाग रहे थे. उसी वक्त घर के समान गिरने से सोए हुए सदस्यो की नींद टूट गई. और शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से तीनों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. चोर के पास से घर से चुराए मोबाइल जबकि गई है

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

सरायकेला: पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खरसावां स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट से चोरी कर स्क्रैप ले कर भाग रहे 6 चोरों को धर-दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चुराए गए स्क्रैप तार को बरामद किया है।

मामले के संबंध में सरायकेला थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि 2 जून की रात सरायकेला थाना पुलिस गश्ती दल रात्रि गश्त पर थी। तभी अहले सुबह 5 बजे गुट्टूसाईं विद्यालय के पास दो पिकअप वैन में कुछ लोगों को सवार देखा। पुलिस गश्ती दल द्वारा पकड़ कर पूछताछ करने पर पिकअप वैन में सवार लोग अलग-अलग जवाब देने लगे। जहां पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस गश्ती टीम ने दोनों पिकअप वैन की जांच की तो पाया कि दोनों वाहनों में स्क्रैप के केबल लदे हुए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसमें पाया गया कि सभी 6 शातिर चोरों ने खरसावां के अभिजीत प्लांट से लोहे के केबल चुराए हैं।

पुलिस के गिरफ्त में आए इन शातिर चोर में मुख्य रूप से गुलाम वारिस, नौशाद अंसारी, मोहम्मद जलाल, अब्दुल रियाज, मोहम्मद एजाज काजी खैरुल शामिल है।खरसावां स्थित बंद अभिजीत प्लांट चोरों के लिए चारागाह साबित होता आया है। लंबे समय से यहां बंद प्लांट से स्क्रैप आदि की चोरी होती रही है। कई एक मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। बावजूद इसके अक्सर चोरी की घटनाएं यहां घटित होती रहती है। गौरतलब है कि बंद पड़े प्लांट से अब तक लाखों की संपत्ति चोरी हो चुकी है।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 2 घंटे तक तीनों लीटर बाइक से रेकी कर एटीएम लूटने घुसे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक से भागने लगे तो पीसीआर वैन से धक्का मारकर गिराया औऱ पकड़ा गया है. लुटेरे एटीएम को खोल चुके थे. तीनों को टाइगर मोबाइल के जवानों ने घेरकर पकड़ा.

इस घटना में जाबांजी दिखाने के लिए हवलदार सुरेंद्र यादव, सिपाही मोहन भेंगरा और चालक हरिशयचंद्र तिरिया को एक-एक हजार का रिवार्ड थाना प्रभारी ने दिया है. साथ ही प्रशस्ति पत्र देने के लिए अनुशंसा किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत झा एवं परमजीत सिंह आरआईटी थाना क्षेत्र और तीसरा युवक का नाम दीपक सिंह है जो एस टाइप का रहनेवाला है को जेल भेजा गया है. एटीएम में करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे जो पुलिस की ततपरता लूटने से बच गए.

बता दें कि टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित आशियाना चौक के शिवरंजनी कॉम्प्लेक्स में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे के आसपास लूटने का प्रयास किया था. अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को सूचना मिली कि कुछ युवक एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने तत्काल एएसआई राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख लुटेरे युवक छिप गए थे. थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीनों एटीएम लुटेरों को दबोच लिया. इस ऑपरेशन में एएसआई राजू राणा भी मौजूद थे।

लुटेरे के पास से गैस कटर, हथौड़ा सहित छोटे छोटे औजार बरामद किया गया है. सभी आरोपी का आपराधिक इतिहास है जिसको खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था. जहां असफल होने के बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर निशाना साधा, हालांकि यहां वे विफल रहे. बता दें कि एटीएम में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि कई बार बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बैंकों में रात्रि सेवा के दौरान गार्ड रखने की नसीहत दी गई है, बावजूद इसके बैंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज भी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक किया है और एटीएम की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

धीराजगंज में युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला हत्या का आशंका

धीराजगंज में युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला हत्या का आशंका

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार धीराजगंज का रहने वाला 22 वर्षीय विक्की रजक का शव मंगलवार की सुबह धीराजगंज स्थित उसके मकान के बगल में एक बिजली के पोल से लटका मिला. 

बताया जा रहा है कि मृतक का दो दिन पहले उसकी फुआ के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. उसके फुफेरे भाइयों ने विक्की को मारने की धमकी दी थी. सोमवार को गले में धोती से टंगा पोल में लटका उसका शव मिला.इधर परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने विक्की को मारकर लटका दिया है. विक्की पेशे से दैनिक मजदूर था. कुछ साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था. मृतक की पत्नी का नाम डिंपल लांबा बताया जा रहा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजन थाने में शिकायत की है  पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है.

पुलिस ओपी के सामने बैंक का चोरो ने तोड़ा ताला नहीं लगी भनक, कोलाबीरा में बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

पुलिस ओपी के सामने बैंक का चोरो ने तोड़ा ताला नहीं लगी भनक, कोलाबीरा में बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

सरायकेला

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबीरा ओपी के ठीक सामने बीते देर रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास किया. चोरों ने ओपी के ठीक सामने स्थित बैंक के ग्रिल का ताला तोड़ने का भरसक प्रयास किया .लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

बताया जाता है सोमवार देर रात चोरों ने कोलाबीरा बैंक ऑफ इंडिया के मेन गेट का ताला तोड़ने का भरसक प्रयास किया, हालांकि चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. चोरों ने छत के ग्रिल का भी ताला तोड़ बैंक में प्रवेश किया. लेकिन बैंक मैनेजर के अनुसार चोर संभवत कुछ भी चुरा नहीं सके. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर सुष्मिता साहू ने बताया कि मंगलवार तड़के सुबह 4:30 बजे उन्हें बैंक के पास रहने वाले कर्मचारियों ने चोरी संबंधित मामले की सूचना दी. जिसके बाद वे मौके पर पहुंची, उन्होंने पाया कि मेन गेट का ताला टूटा है और छत से भी चोर बैंक में प्रवेश किए हैं. लेकिन बैंक में चोरी की घटना को भी अंजाम नहीं दे सके हैं. बैंक मैनेजर द्वारा फौरन सरायकेला थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. बताया जाता है कि चोरों ने बैंक के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया है.

बैंक के आसपास घरों के कुंडी चोरों ने बाहर से लगाएं

शातिर चोरों ने बैंक में ताला तोड़ने से पहले आसपास घरों के दरवाजों के कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सके. चोरों का मनोबल इतना बढ़ा था कि 20 मीटर की दूरी पर ठीक सामने स्थित कोलाबीरा आउटपोस्ट का भी उन्हें भय नहीं दिखा. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के सुस्ती के चलते चोरों ने यह प्रयास किया है. गौरतलब है कि सरायकेला थाना क्षेत्र में विगत कई दिनों से अवैध लॉटरी संबंधित धंधे संचालित होने से भी चोरी के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है.

सावधान आदित्यपुर थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

सावधान आदित्यपुर थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अगर आप आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और बाजार करने के उद्देश्य से थाना रोड में आते हैं तो सतर्क हो जाएं.ऐसा हम नहीं बल्कि विगत दिनों से घटित हो रहे घटनाओं के चलते लोग कहने को विवश हैं. दरअसल इन दिनों शाम के वक्त आदित्यपुर थाना के सामने सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार में मोबाइल चोर गिरोह ने ठिकाना बनाया है. जो सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं.

ताजा घटनाक्रम रविवार 28 मई की है जहां शाम 7 से 8 के बीच थाना रोड पर डेरा जमाए मोबाइल चोर गिरोह ने 8 लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन चुरा लिए .ताज्जुब की बात है कि थाना गेट से सटे सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान सभी 8 लोगों के मोबाइल फोन को चुराया गया है. मोबाइल चोर गिरोह का शिकार हुए पीड़ित आदित्यपुर-2 आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी के पास रहने वाले दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 28 मई की शाम थाना गेट के पास से उनका मोबाइल चोरों ने चुरा लिया. जिसमें उनके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. अब उन्हें भटकना पड़ रहा है. घटना से साफ होता है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. मोबाइल चोरी घटना के पीड़ित सभी लोगों ने अगले दिन थाना पहुंचकर मोबाइल चोरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है.
हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन आदित्यपुर थाना रोड और बाजार में मोबाइल चोरी की घटना अब आम है.

मोबाइल चोर गिरोह के शिकार हुए पीड़ित लोगों ने बताया कि वर्तमान में पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी संबंधित मामले दर्ज करने के लिए शिकायत फॉर्मेट तैयार कराया गया है. जिसमें पुलिस मोबाइल चोरी के बजाय गिरने अथवा गुम होने कि शिकायत दर्ज करने की बात कहती है. जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है. लोगों ने बताया कि पुलिस एफआईआर प्रक्रिया को जटिल बताते हुए गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहती है.

आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

सरायकेला/आदित्यपुर-2

आदित्यपुर: आरआईटी  पुलिस ने शादी के नियत से नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय और आरआईटी थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया.

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया ,जबकि नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी रौनक वर्मा को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग युवती के अपहरण मामले में रौनक वर्मा के सहयोगी रहे सन्नी कुमार और रोहित वर्मा को पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर पुलिस ने अपहरणकर्ता रौनक वर्मा को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार किए गए अपहरण में शामिल सहयोगी होने रौनक वर्मा के साथ मिलकर अपहरण कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि अपहरण मामले में तीन सहयोग करने वाले आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनमें मुख्य रूप से साहिल हेंब्रम, राहुल कुमार, राजीव नयन वर्मा शामिल है. जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में  थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

सरायकेला


चांडिल: चांडिल पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पर कार से चोरी मामले में चोरी की गई सामान के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने पारडीह काली मंदिर के समीप से जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड निवासी अविषेक कुमार के कार से चेन, अंगूठी, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक तथा नगद 13 हजार रुपए चोरी मामले का खुलासा करते हुए मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ़्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने चुराए गए पर्स एवं प्रतिदिन काम आने वाले सामान, ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं चार हजार रूपये नगद बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने बताया कि वादी द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के बाद तफ्तीश शुरू की गयी. तफ्तीश के क्रम में मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ्टी की संलिप्तता पाई गई. जिसके बाद उसे कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपराधी द्वारा जुर्म कबूल करने के पश्चात पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started