क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया

आदित्यपुर: गम्हरिया अंचल के क्वार्टर पर कब्जा कर रखे बाबू दास नामक व्यक्ति के साथ बीती रात मारपीट की घटना हुई है. घटना के आरोपी देवाशीष दास और अज्जू थापा है. जिसके विरुद्ध थाने में बाबू दास ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने दहशत के लिए हवाई फायरिंग भी की है. घटना वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर है।

वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी द्वारा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर रखे झोपड़ी आदि को तोड़ने की कार्रवाई की है. झोपड़ी में टेबुल, कुर्सी और अवैध तरीके से शराब का सेवन किया जाता था. थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण करने का है. बता दें कि बाबू दास और देवाशीष दास के बीच सरकारी और वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण कर खरीद फरोख्त को लेकर झगड़ा चल रहा है. बाबू दास जहां अंचल कार्यालय के क्वार्टर को कब्जा रखा है वहीं देवाशीष दास वन भूमि को कब्जा कर के आफिस और होटल चलाता है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

समाजसेवी बिलटू राय को युवकों द्वारा राड लाठी डंडे से हमला किया घायल।

समाजसेवी बिलटू राय को युवकों द्वारा राड लाठी डंडे से हमला किया घायल।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : चांडिल डैम कॉलोनी के रहनेवाले समाजसेवी बिल्टू राय पर रविवार की दोपहर बाइक सवार 8 युवकों रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में घटना की जानकारी चांडिल पुलिस को भी दी गयी

घटना के बारे में बिल्टू राय का कहना है कि वे अपने एक दोस्त के साथ बोलेरो कार से डैम की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही विपरीद दिशा में आ रहे बाइक सवार 8 युवकों ने कार में टक्कर मार दी. इसके बाद कहा-सुनी होने के बाद युवकों ने उनपर रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घटना के समय गांव के लोगों के पहुंच जाने पर सभी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

घटना के बाद घायल बिल्टू राय को गांव के लोगों ने पहले तो चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गये थे, लेकिन यहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. बिल्टू राय का कहना है कि चांडिल डैम और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा नहीं होने के कारण यहां पर असामाजिक तत्व नशे का सेवन कर सैलानियों और ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं. वे इसकी शिकायत अब एसपी से करेंगे।

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चली गोली फिरोज अंसारी युवक की मौके पर मौत।

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चली गोली फिरोज अंसारी युवक की मौके।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच रोड में रविवार की रात 8.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी नामक युवक को गोली मार दी है। युवक को अपराधियों ने एक गोली सीने एवं दूसरी गोली पेट में मारा हैअपराधियों ने घर से बुलाकर सिविल मिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी .जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी के घर के पास गोली मारी है। घटना के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है. वहीं उसका कनेक्शन कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान से बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कादिम के जेल जाने के बाद उसके कई काम को फिरोज देख रहा था.ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर भी फिरोज द्वारा कादिम खान गिरोह के प्रतिद्वंदियों को इसकी जानकारी थी कि फिरोज कादिम खान का मददगार है. इसको लेकर उसके प्रतिद्वंदियों में खुन्नस थी. इसी को लेकर रविवार की रात उसे गोली मार दी गयी. मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है. वहीं मृतक के पिता ब्राउन शुगर के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है. वहीं आज उसकी जमानत हुई थी. पिता भी ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त था. इसी को देखते हुए पुलिस यह अंदेशा लगा रही है कि ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर यह हत्या की घटना घटी है. बहरहाल पुरे मुस्लिम बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

सरायकेला सहित देश की संसद तक चर्चित रही तबरेज के मौत के मामले में एडीजे वन न्यायालय में हुई सुनवाई; दो हुए मामले से रिहा; शेष 10 के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई 5 को।

सरायकेला सहित देश की संसद तक चर्चित रही तबरेज के मौत के मामले में एडीजे वन न्यायालय में हुई सुनवाई; दो हुए मामले से रिहा; शेष 10 के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई 5 को।

सरायकेला

सरायकेला सहित देश के संसद तक में गूंजी तबरेज अंसारी के मौत के मामले पर एडीजे वन अमित शेखर की अदालत में सुनवाई हुई। जिसमें मामले के दो आरोपी सत्यनारायण नायक और सुमंत महतो को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में मामले से रिहा किया गया। जबकि मामले के अन्य 10 आरोपी प्रकाश मंडल उर्फ पप्पू मंडल, भीमसेन मंडल, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, महेश महाली, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और सुनामो प्रधान पर आरोप सिद्ध होते हुए फैसला को न्यायालय द्वारा सुरक्षित रखा गया। जिसमें सजा के बिंदुओं पर आगामी 5 जुलाई को न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए सजा सुनाये जाने की बात कही गई।

बताते चलें कि सरायकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव में 18 जून 2019 को एक घर में चोरी की नीयत से घुसे तबरेज अंसारी की पिटाई भीड़ द्वारा की गई थी। जिसके बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था। और वहां से तबरेज अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद सरायकेला मंडल कारा में उसकी तबीयत बिगड़ी थी। और सरायकेला सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम इलाज के दौरान तबरेज अंसारी की मौत हो गई थी। मामले को लेकर उस समय इसे मॉब लिंचिंग के रूप में भी प्रचारित करने का प्रयास भी किया गया था।

इस संबंध में मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस अनुसंधान के क्रम में कुल 13 लोगों को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया गया था। जिसमें मामले के एक आरोपी कुशल महाली का निधन हो चुका है।

राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।

राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।

राजनगर

राजनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई।चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज राजनगर प्रखंड मुख्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।जिसकी मदद से पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है टाँगरानी गाँव का बागुन माझी अपने मित्र बाना पंचायत के मुखिया रामसिंग हेम्ब्रम के साथ सुबह 11 बजे राजनगर ब्लॉक किसी काम से गया था।और अपनी काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH05BU 2148 को ब्लॉक परिसर एक पेड़ के नीचे हैंडल लॉक कर छोड़ दिया गया था।प्रखंड कार्यलय से अपना कार्य समाप्त करने के बाद दोपहर के लगभग 1 बजे वापस लौटा ,तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था।जिसकी सूचना उन्होंने राजनगर पुलिस को दी।वहीं राजनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तफ्तीश में जुट चुकी है।

आरआईटी थाना क्षेत्र में जुआ- लॉटरी का खेल बदस्तूर जारी, बोले एसपी सूचना मिलने पर करेंगे कार्रवाई।

आरआईटी थाना क्षेत्र में जुआ- लॉटरी का खेल बदस्तूर जारी, बोले एसपी सूचना मिलने पर करेंगे कार्रवाई।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती से सटे अंबेडकरनगर इच्छापुर बस्ती समेत अन्य कई स्थानों पर जुआ -लॉटरी का खेल धड़ल्ले से जारी है. खबरें प्रकाशित होने के बाद भी जुआ अड्डा संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पुलिस की अनदेखी का नतीजा रहा कि सोमवार को भी कुछेक स्थानों पर लॉटरी जुआ का खेल चलता रहा।

मामले को लेकर सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है, उन्होंने कहा कि अगर इन क्षेत्रों में जुआ लॉटरी का संचालन हो रहा है तो उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. हालांकि एसपी के बात से बेखबर जुआ- लॉटरी के संचालक सोमवार को भी बेरोकटोक अपना कारोबार करते रहें. गौरतलब है कि इन स्थानों पर अवैध- धंधे होने से स्थानीय लोगों को असामाजिक तत्व का सामना करना पड़ रहा है. जबकि युवा वर्ग लॉटरी जुआ की लत के चलते बर्बाद हो रहे हैं. पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई ना करना बड़े गड़बड़झाला की ओर इशारा करता है

हाय रे चोर दूध की चोरी

हाय रे चोर दूध की चोरी

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अब चोर गिरोह के लोग दूध की चोरी पर भी उतारू हो गये हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला आदित्यपुर इलाके में देखने को मिला है.आदित्यपुर रोड नंबर एक पान दुकान चौक के पास स्थित मोदी स्टोर से बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की सुबह 6.40 बजे दूध की चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इस बीच बाइक सवार बदमाशों को देखा गया. घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि दूध चोर बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे. बाइक सवार बदमाशों ने मोदी स्टोर से 4 ट्रे दूध की चोरी की है. गुरुवार सुबह 6:40 बजे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे हुये थे. बदमाशों ने दूध से भरा ट्रे उठाया और मौका का फायदा उठाते हुये वहां से फरार हो गये. दुकान मालिक जब दुकान पर पहुंचे थे तब देखा कि दूध का पैकेट कम है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी

सरायकेला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,झापड़गुड़ा गांव से शव बरामद।

सरायकेला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,झापड़गुड़ा गांव से शव बरामद।

सरायकेला/टेंटोपोसी

सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी के पास झापड़गुड़ा गांव से बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बरामद किए गए शव के पीठ पर गोली के निशान है. आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है।

घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई .घटनास्थल पर भीड़ उमड़ने के बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.शव औंधे मुंह गांव के पास गिरा हुआ मिला है .कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यक्ति के शव को लाकर फेंका गया है. इधर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है

मोबाइल चोर को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

मोबाइल चोर को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

सरायकेला/कपाली

कपाली: चांडिल थाना के कपाली ओपी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कपाली के हांसाडुंगरी निवासी हबीब का बेटा मो इसरार उर्फ छोटे लाल है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चाेरी किए गए आईफोन 13 प्रो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वह पहले भी जेल जा चुका है. कपाली के हांसाडुंगरी निवासी मो आदीप ने 15 जून को मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना कपाली ओपी पुलिस से की थी. उनकी शिकायत पर कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इसी क्रम में तकनीकि सहयोग से पुलिस ने मो इसरार उर्फ छोटे लाल को चोरी गए आई फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया

नीलांचल आयरन पावर लिमिटेड में चोरी के लोहा तांबे एवं ट्रैक्टर जप्त।

नीलांचल आयरन पावर लिमिटेड में चोरी के लोहा तांबे एवं ट्रैक्टर जप्त।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: रविवार को कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से निकल रहे ट्रैक्टर को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका. तलाशी के दौरान छुपा कर रखे गए तांबे और लोहे की बरामदगी के बाद ट्रैक्टर को जप्त कर उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं कंपनी के महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर के चालक और सह चालक ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि दोबारा ऐसी गलती उनके द्वारा नहीं की जाएगी. कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गयी है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. जप्त किया गया ट्रैक्टर अभी तक कंपनी परिसर में ही खड़ा है. प्रबंधन के सूत्रों के मुताबिक जिस कांट्रेक्टर के अधीन उक्त ट्रैक्टर संचालित है ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा तथा उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी. टैक्टर कांट्रेक्टर मेसर्स जेआर मंडल के अधीन कार्यरत है तथा ट्रैक्टर के मालिक श्रवण टूडू, चालक सनातन माझी, सहचालक साधु कालिंदी बताया गया है

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस को अफीम तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए अफीम तस्कर में मुख्य रूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव निवासी सोमा सिंह मुंडा उर्फ सोमाय मुंडा और लखींद्र महतो शामिल है।

मामले के संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस को वरीय अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो बाइक पर सवार व्यक्ति जंगली क्षेत्र से अफीम -डोडा की खरीदारी कर बेचने के लिए ला रहे हैं. तभी पुलिस ने चेक नाका लगाकर बाइक सवार दोनों तस्करों को दबोचा. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से बाइक में रखे 400 ग्राम अफीम गादा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 21 हज़ार नगद बरामद किए गए. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी यह लोग झाबरी नेशनल हाईवे- 33 किनारे लाइन होटल से ट्रक ड्राइवरों को अफीम- डोडा बेचा करते थे।

वहीं गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने रामाकांत सिंह मुंडा लाइन होटल के अंदर से छुपा कर रखे गए एक बोरा से 10 किलोग्राम डोडा का चूर्ण भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने यहां से एक ग्राइंडर मशीन ज़ब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग लाइन होटल के पास से अफीम -डोडा का पैकेट बनाकर बेचा करते थे

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

सरायकेला/कपाली

कपाली: कपाली ओपी पुलिस ने रविवार की सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के रहने वाले 29 वर्षीय अरुण महतो के रूप में किया गया है।

इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. कपाली ओपी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भोर करीब चार बजे गश्ती एवं चेकिंग के दौरान कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक लड़का पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिसे पुलिस बल के मदद से पकड़ लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि घर में आपसी कलह के कारण अपने पास रखे देशी कट्टा को बाहर निकालकर शिव मंदिर के पास घूम रहा था. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब किया है।

वहीं छापामारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी संदीप, पुअनि कासिम अंसारी, सअनि रामनाथ वानरा, हवलदार बासुदेव प्रसाद, आरक्षी रामबली बैठा, अनिल कुमार झा आदि शामिल थे

Design a site like this with WordPress.com
Get started