कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया।
सरायकेला/राजनगर
सेवानिवृत्त कारा अधीक्षक, राजनगर प्रखंड प्रमुख सह समाजसेवी सह व्यवसाई और कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू (63) का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। उनका ईलाज कोलकाता में चल रहा था। उनके निधन से गम्हरिया एवं राजनगर में शोक की लहर है।ओलिभ ग्रेस कुल्लू 2022 के पंचायत चुनाव में प्रमुख एवं मुखिया पदों पर विजयी घोषित हुई थी। बाद में मुखिया का पद रिजाइन किया था। वे अपने पीछे पति व एक लड़का को छोड़ गई हैं।
स्मृद्धि आयरन स्पंज कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति की गई जान,,भारी वाहनों के आवा जाही से सड़क की हालत बेहद खराब।
सरायकेला-खरसावां
आए दिन हमें सड़कों पर गड्ढे देखने को मिलते हैं और गड्ढे के कारण अनगिनत सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं लेकिन इन गड्ढो की मर्मती पर किसी की नजर नहीं पड़ती और कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार बनते हैं.
ऐसा ही एक वाक्य मोहितपुर से आया है जहां पर स्मृद्धि ईरानी स्पंज के द्वारा मोहितपुर में पुलिया का निर्माण किया गया और वह निर्माण अधूरा होने के कारण एक व्यक्ति को अपनी जान देकर इस अधूरे निर्माण की कीमत चुकानी पड़ी.
मिली जानकारी के मुताबिक स्मृद्धि आयरन स्पंज के द्वारा निर्मित मोहितपुर के पुलिया में बैरिकेडिंग नहीं किया गया और पुल से निकले छड़ को खुला छोड़ दिया गया और मोहितपुर बजरंग चौक से स्मृद्धि स्पंज तक कंपनी के ट्रैकों का आवागमन के कारण सड़कों की हालत बद से बत्तर हो चुकी है जिसकी वजह से चड़कपाथर के रहने वाले रतन मांझी नामक व्यक्ति जब बाजार से घर लौट रहे थे तभी स्मृद्धि आयरन स्पंज के द्वारा निर्मित फूल पर उनका पैर फिसल गया और पैर फिसलने के कारण वह व्यक्ति सीधे जाकर पुल से निकले छड में टकरा गए और छड़ उनके सिर के आर पार हो गया जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही समाज सेवी महिला ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उनकी उपस्थिति में सड़क जाम किया गया और प्रशासन एवं कंपनी से परिवार वालों को मुआवजा तथा नौकरी दिलाने की बात की गई कंपनी के द्वारा मोहितपुर बजरंग चौक से स्मृद्धि आयरन स्पंज तक सड़क निर्माण तथा पुल की बेरीकेटिंग करने की बात की गई इसके बाद मृतक के सब को सरायकेला में पोस्टमार्टम करवा कर सव को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया और मृतक के परिजनों से मिलकर उनके इस दुखद घड़ी में उनके साथ देने का वादा किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्णरेखा नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव को टाटा स्टील के गोताखोर ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मानगो और सिदगोड़ा के रहने वाले स्वर्णरेखा नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव को टाटा स्टील के गोताखोर द्वारा कड़ी मशक्कत से 24 घंटे के बाद चांडिल के कांदरबेड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी से बाहर निकाल लिया गया है. शव देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे. नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. यह दोनों बच्चे बुधवार से ही लापता है. मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह के इकलौता 17 वर्षीय बेटा कुणाल सिंह एवं सिदगोड़ा बारा फ्लैट का रहने वाला उसका साथी शिवम बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कांदरबेड़ा के स्वर्ण रेखा नदी में डूब गए. कुणाल केएमपीएम स्कूल अपने घर से पढ़ने गया था. दोपहर 1:00 बजे जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने कुणाल के मोबाइल में लगभग 2:00 बजे फोन किया. कुणाल का फोन कपाली थाना के थानेदार ने उठाकर उन्हें थाना बुलाकर बताया कि उनके बेटे का कपड़ा, मोबाइल फोन और स्कूटी चांडिल कांदरबेड़ा के वैसे स्थान में मिला है, जहां कोई आसानी से जा नहीं सकता।
वहीं थानेदार से बातचीत के बाद परिजन दौड़े दौड़े कपाली थाना पहुंचे वहां कुणाल का कपड़ा, मोबाइल और स्कूटी देखकर अचंभित रह गए. परिजनों ने बताया कि विद्यालय जाने वाला लड़का, कैसे नदी किनारे चला गया, समझ में नहीं आ रहा है।
वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया था कि बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे दो बच्चों को लोगों ने डूबते हुए देखा गया था, लेकिन वहां में पेयजल स्वच्छता विभाग का इंटकवेल रहने के कारण नदी लगभग 70 फीट गहरा है जिसके कारण बिना ऑक्सीजन लिए स्थानीय मछुआरा या कोई व्यक्ति नदी के भीतर जाकर बच्चों को खोज नहीं पाये. आखिरकार टाटा स्टील के गोताखोर की सहायता से 24 घंटे की कड़ी मस्कट के बाद दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।
पत्रकार प्रियरंजन के छोटे भाई मनोरंजन का आकस्मिक निधन
सरायकेला/आदित्यपुर
पत्रकार प्रियरंजन के अनुज मनोरंजन ने हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस।
आदित्यपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन के अनुज तथा जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज से सेवानिवृत विभागाध्यक्ष प्रो. बालमुकुंद पैनली के छोटे पुत्र मनोरंजन (40) का बीती रात इलाज के क्रम में आकस्मिक निधन हो गया। लीवर की बीमारी से ग्रस्त मनोरंजन का बीते कुछ दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल और हैदराबाद में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां से स्वास्थ्य में सुधार होने के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात 7 बजे के आसपास अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।
आपको बताते चले की मनोरंजन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अपने पीछे मां पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। आज दोपहर 1 बजे हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर नगीनापुरी स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगी, जहां से शव यात्रा निकलेगी और पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। मनोरंजन के निधन पर उनके पूरे परिवार में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन में नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, जेजेए कार्यकारी अध्यक्ष के०दुर्गा राव, कांग्रेस नेता श्रीराम ठाकुर और कई लोगो ने संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति का कामना ईश्वर से की है।
पश्चिम सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुमार वर्मा शुक्रवार को मुक्ति धाम चाईबासा में पंचतत्व में विलीन हो गए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने गांधी टोला स्थित स्व. वर्मा के पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे. विनोद कुमार वर्मा का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।
मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नीतिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, कैरा बिरुवा, राजेश सांडिल, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, जंग बहादुर, ललित कर्ण, शिवकर बोयपाई, विवेक विशाल प्रधान, संजय रवि, मो.सलीम, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र कच्छप, राहुल लाल दास, काजल गोराई, गुरुचरण सोनकर, संजय चक्रवर्ती, हिमांशु झा, नरसिंह कोड़ा, संजय घोष, बसंत गोप, मथुरा चंपिया, रितेश गिरी, योगेश लाल, मुकेश कालिन्दी, बबलू गोप, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील कुमार दास उपस्थित थे।
बरकाकाना टाटा पैसेंजर में सफर के दौरान एक महिला की मौत।
सरायकेला/कांड्रा
कांड्रा: बरकाकाना टाटा पैसेंजर में सफर के दौरान एक महिला की मौत हो गई बताया जाता है कि पलामू जिले के रेहला थाना अंतर्गत सिगसिगी ग्राम निवासी सुरेंद्रनाथ कुशवाहा की धर्मपत्नी बबीता देवी जो की कैंसर से पीड़ित थी और इलाज के लिए रविवार को जमशेदपुर स्थित मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल आ रही थी।
इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की मदद से परिवार वालों ने मृतका को कांड्रा स्टेशन पर उतार स्टेशन परिसर से बाहर निकल गए एवं मदद के लिए ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी।
वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी प्राप्त कर मदद करते हुए निजी वाहन की व्यवस्था कर उन लोगों को उनके गृह नगर पलामू भेजा गया.परिवारवालों के मुताबिक लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और उनका जमशेदपुर स्थित मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था।
भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़ आम से खास लोग हुए शामिल।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: भाजपा नेता प्रयाग चंद्र महतो के निधन के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सारथी महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, समाजसेवी खगेन महतो, झामुमो नेता सुनील कुमार महतो समेत भाजपा, आजसू, झामुमो, कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में आम से खास लोग शामिल हुए।
इधर उनके निधन को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपूरणीय क्षति बताया.ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दयापुर निवासी और रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ के सांसद प्रतिनिधि, कद्दावर नेता प्रयाग चंद्र महतो का बुधवार को अहले सुबह निधन हो गया था. प्रयाग चंद्र महतो बीते कुछ माह से बीमार चल रहे थे. बताया जाता है कि बीती रात को ही उन्हें अस्पताल से वापस घर लाया गया था. वहीं बुधवार को अहले सुबह करीब चार बजे उनका निधन हुआ. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
बीरबांस स्टेशन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद
सरायकेला/गम्हरिया
गम्हरिया: हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और वीरबांस स्टेशन के बीच स्थित कमलपुर ग्राम के पास रेलवे ट्रैक पर बीचोबीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है. महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है. सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई थी.
जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई.सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सरायकेला पुलिस के अनुसार महिला को आसपास के लोग पहचान नहीं रहे हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हुई है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.
वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी का निधन 75 वर्षीय की थी
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला- खरसावां जिला के अंतर्गत कांड्रा गुरुकुल पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक गोकुल कुमार बर्मन की माता सुमित्रा देवी का निधन हो गया। सुमित्रा देवी 75 वर्षीय की थी.वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी थी।
दुखद समाचार सुनकर टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी, जयकांत झा, नीरज गुप्ता, मनोज नारायण वर्मा, मनोज कुमार महतो, उषा मार्टिन, रांची से निशिकांत मोहंती, शोकाकुल परिवार वालों में से कमल बर्मन, गोकुल बर्मन, निर्मल बर्मन, संजय बर्मन, गोपाल बर्मन, प्रकाश बर्मन, विमल बर्मन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के ०दुर्गा राव, कांड्रा बाजार के दुकानदार गोपाल कृष्ण मालवीय, हीरालाल अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, सरोज बर्मन, संजय महंती, मिथिलेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू, विपिन वार्ष्णेय, विजय साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वार्ष्णेय, नीरज गुप्ता,राजेश गुप्ता, ईश्वर चंद्र भुई, संजू दत्ता, विमान सेनापति,दीपक घोषाल, कुलदीप बर्मन, रोशन साहू, गौरी प्रसाद सिंह, अंकित कुमार, देवेंद्र सिंह, यश कुमार, राजगोपाल वार्ष्णेय, मनोज साहू,शेखर साहू, नरेश बर्मन, जितेंन बर्मन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रामाकृष्ण फोर्जिंन ( RKFL ) प्लांट 3- 4 में कार्यरत ठेका कर्मी कीु दुर्घटना में मौत
Jamshedpur/adityapur
आदित्यपुर: थाना अंतर्गत औद्योगिक इकाई रामाकृष्ण फोर्जिंन प्लांट 3- 4 में कार्यरत ठेका कर्मी बिंदेश्वरी दुबे की कंपनी में काम करने के दौरान गिरकर मौत हो गई. हालांकि आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर को इलाज के लिए अस्पाल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.
20 लाख मुआवजा और स्थाई नौकरी देने की मांग
मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही अन्य मजदूर आक्रोशित हो उठे और मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वही मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस कामगार इकाई के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और मजदूर के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग की.
विदित हो कि कि मजदूर के घर पर पत्नी के अलावा एक छोटी बहन और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक बाबा कुटी का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. मुआवजा को लेकर वार्ता शुरू नहीं हो सकी है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के साथ कंपनी गेट पर जमे हुए थे.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को कंधा देते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
झारखंड विधानसभा/रांची
झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो , मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और मंत्री गण तथा विधायक गण।
झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन को रखा गया दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
मंत्री, सांसद, विधायक तथा अधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से दी अंतिम विदाई
भण्डारीदह, बोकारो स्थित पैतृक गांव में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंत्येष्टि
झारखंड विधानसभा रांची: राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री आलमगीर आलम, चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल, हफीजुल हसन, सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक बाबूलाल मरांडी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक गणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी
विधायक स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, जयमंगल सिंह, मंगल कालिंदी, राजेश कच्छप, दीपिका पांडेय, श्रीमती सविता महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, श्री मनीष जयसवाल और किशुन दास के अलावा विधानसभा के कई अन्य सदस्य गणों, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
चेन्नई से पहुंचा पार्थिव शरीर, रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रहे मौजूद
इससे पूर्व आज सवेरे चेन्नई से दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो जी। का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया गया। यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। दिवंगत जगन्नाथ महतो के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर लाया गया ,जहां सभी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि
झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदह , बोकारो के लिए विदा किया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
बीआरसी में शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी : मानव संसाधन मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गुरुवार को मुसाबनी बीआरसी में शिक्षकों द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिक्षकों ने उनके सम्मान में मौन रह कर एवं उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। जगरनाथ महतो ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं का मार्गदर्शन किया। उनका असमय चले जाना झारखंड के लिए भारी क्षति है। शिक्षक संघ के नेता राजकुमार रोशन ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो शिक्षक हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।जो ऐतिहासिक रहा। पारा शिक्षकों के स्थायीकरण में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी कमी शिक्षक समाज में हमेशा खलेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।