लगभग 1 महीने से जिला परिवहन पदाधिकारी का पद खाली, दलाल बना रहे हैं दबदबा।

लगभग 1 महीने से जिला परिवहन पदाधिकारी का पद खाली, दलाल बना रहे हैं दबदबा।

सरायकेला-खरसावां

साथियों बचपन में हमने सुना था अगर किसी घर में कुछ समय के लिए रहना छोड़ दो तो उसमें भूतों का वास हो जाता है इसीलिए घर को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। अब यह तो रही बचपन की बात लेकिन यह सिर्फ बचपन तक सीमित नहीं यह आज भी कायम है लेकिन यह दूसरे रूप में कायम है। जैसे कि प्रशासनिक महकमे की अगर हम बात करें तो अगर किसी विभाग का कोई पद अगर खाली हो तो वहां दलालों का दबदबा बना जाता है।

जी हां साथियों काफी समय से झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी का पद लगभग 1 महीने से खाली पड़ा हुआ है। पूर्व के जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के तबादले के बाद से ही यह पद अब तक वीरान पड़ा हुआ है। अब तक इस पद के लिए किसी नए जिला परिवहन पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

वहीं काफी समय से पद खाली पड़े रहने से जिला परिवहन कार्यालय से संबंधित कई कार्य लंबित पड़े हुए हैं रोज मारिया के जीवन में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले जिले वासि लगातार जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

इस भीषण गर्मी में भी कई लोग, छात्र, नौकरी पेशेवर लोग कई किलोमीटर से अपनी गाड़ियों से अथवा, ऑटो, बस की सहायता से यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचने हैं लेकिन परिवहन पदाधिकारी का पद खाली होने से उन्हें भी मजबूर होकर बेरंग लौटना पड़ता है।

वहीं इस मामले पर सूत्र बता रहे हैं कि लगभग लगभग 1 महीने से जिला परिवहन पदाधिकारी का पद खाली होने से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट जैसी और भी कई ऐसे आवश्यक कार्य हैं जो लंबित पड़े हुए हैं। जिससे कि सरकार को लाखों रूपए राजसव का नुकसान हो रहा है लेकिन फिर भी अब तक इस पद के लिए किसी भी पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है आखिर क्यों नहीं की गई आखिर क्या वजह रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त विभागीय पद के खाली होने से वर्तमान में दलालों का दबदबा बना हुआ है। उक्त कार्यालय में अपनी परेशानी लेकर पहुंचे जिले वासियों से कुछ दलाल पैसों की उगाही करते हैं जिसकी रोकथाम जनहित में बेहद ही आवश्यक है

सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उलंघन है और जिला प्रशासन है खामोश।

सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उलंघन है और जिला प्रशासन है खामोश।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

धड़ल्ले से चल रहा है डीटीओ और एमवीआई ऑफिस में आम जनता को लूटने का काम।

कहीं अवैध बालू की कालाबाजारी कहीं शराब की कालाबाजारी तो कहीं जुए जैसे अवैध कारोबार की कालाबाजारी यह लगातार जिले में बदस्तूर जारी है.वहीं अब आरटीओ और मोटर वहान निरीक्षक के द्वारा कालाबाजारी।

ताजा मामला जमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस का है जहां पर जमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस में आम जनता को खुलेआम दिनदहाड़े लूटने का कारोबार दलालों के माध्यम से चल रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार लाइसेंस से लेकर के कोई भी विभाग से संबंधित काम बिना पैसे का नहीं हो सकता है। इसके लिए चिन्हित दलालों का ऑफिस के माध्यम से रखा गया है। और बड़ी ही सावधानि से आम जनता से लूटे हुए पैसे उनके द्वारा अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। महीने के करोड़ों रुपया आखिर किन सफेद पोश के हाथों में जाता है कौन है सफेद पोस जिनके इशारों पर यह कालाबाजारी का कार्य किया जा रहा है। आखिर खुफिया एजेंसी उनके पीछे क्यों नहीं लग रही है । इनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की संभावना है।

वहीं आम जनता ने वरीय पदाधिकारी से निवेदन किया है कि दलालों के माध्यम से जो आम जनता का पैसा इन डकैतों द्वारा लूट जा रहा है उन्हें यथाशीघ्र बंद करने की कृपा करें। और इन कालाबाजारी करने वाले सफेद पोस पर उचित कार्यवाही करें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started