रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति अनियमित, अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर उपभोक्ता।

रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति अनियमित, अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर उपभोक्ता।

सरायकेला/ईचागढ़

दिनभर बिजली गुल रहने से लोग परेशान, ऑनलाइन कामकाज व पानी सप्लाई भी प्रभावित

(मालखान महतो)
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं खराब मौसम का सीधा असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा है। बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है।

शुक्रवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम के बाद करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा।क्षबिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश और मौसम खराब होते ही बिजली काट दी जाती है। इसके बाद घंटों तक बिजली बहाल नहीं होती है। लगातार बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे-बड़े व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पर निर्भर रहने वाले दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
टीकर, गौरांगकोचा, सितु, मिलन चौक बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाजार क्षेत्र में फोटो कॉपी, प्रिंटिंग, ऑनलाइन फॉर्म भरने, साइबर सेवा, मोबाइल रिचार्ज समेत अन्य ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली नहीं रहने के कारण दुकानों में लगे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े रहते हैं। इससे ग्राहकों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। बिजली से चलने वाले मोटर नहीं चल पाने के कारण कई जगहों पर पानी सप्लाई प्रभावित हुई है।

लगातार बिजली कटौती का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। शाम और रात के समय बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में कई परिवारों के पास पर्याप्त वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बिजली गुल रहने पर बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो जाती है।बारिश के दौरान विद्युत लाइन में आने वाली खराबियों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

विद्युत एसडीओ द्वारा मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश।

विद्युत एसडीओ द्वारा मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: बिजली की खपत और मीटर रीडिंग में असमानता को देखते हुए विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने सभी विद्युत एसडीओ को ऊर्जा मित्रों द्वारा किए गए मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश जारी किया है।

जीएम ने खास तौर पर कमर्शियल उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग करने के आदेश दिया है. इसी के मद्देनजर सोमवार को आदित्यपुर सब डिवीजन 1 के एसडीओ संजय महतो, बिजली मिस्त्री सुरेश कुमार, चंदन कुमार और नीरज के साथ आदित्यपुर के कमर्शियल उपभोक्ताओं के यहां जाकर मीटर की दोबारा मीटर चेकिंग की गई.संजय महतो ने कहा कि वे मीटर की दुबारा चेकिंग रीडिंग कर कुछ दिन पहले ऊर्जा मित्रों के द्वारा किए गए रीडिंग कार्यों की मिलान करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ ऊर्जा मित्रों के कार्यों पर विभाग को संदेह है जिनके कार्यों की दोबारा मीटर रीडिंग की समीक्षा से खुलासा सम्भव होगा।

आदित्यपुर के कल्पनापुरी फिडर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

आदित्यपुर के कल्पनापुरी फिडर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शनिवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल आदित्यपुर के कल्पनापुरी फीडर के 11 केवी फीडर नंबर 2 में लाईन मरम्मत तथा रखरखाव कार्य की वजह से विद्युत आपूर्ति सुबह 08.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बाधित रहेगी।

इस दौरान हरि ओम नगर, नगीनापुरी, 6 एलएफ, 7 एलएफ, दिंदली बस्ती, एमआईजी फ्लैट, थाना रोड, कल्पनापुरी, एस टाइप, एम टाइप, आई टाइप, आदित्यपुर बस्ती, आदित्यपुर बाजार आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी.

विद्युत डिवीजन विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही।

विद्युत डिवीजन विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही।

सरायकेला/कुचाई

कुचाई: जहां एक तरफ सरकार पेड़ लगाने की अपील की जा रही है वहीं दूसरी और सरायकेला विद्युत डिवीजन में प्री मानसून के पूर्व विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही है. यह घटना सरायकेला विद्युत डिवीजन के कुचाई दलभंगा विद्युत लाइन की है. इन दिनों विद्युत लाइन में पड़ने वाले पेड़ की डालियों के बजाय पेड़ को बेधड़क काटा जा रहा है।

वहीं इन सारी बातों से जहां वन विभाग अंजान बना हुआ है वहीं बिजली विभाग भी इससे अंजान है.पेड़ काटने की तस्वीर इस बात का खुलासा स्थानीय लोगों ने की है बता दें कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जिले के विभिन्न विभाग पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दे रहे हैं. वहीं बिजली विभाग के लोग विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर सैंकड़ों पेड़ काट रहे है. इस बारे में विद्युत जीएम श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. और इस बारे में सरायकेला प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से बात करने की बात कही है।

नीमडीह क्षेत्र में विद्युत सेवा दिन भर बाधित,भीषण गर्मी से जीवन अस्त व्यस्त,

नीमडीह क्षेत्र में विद्युत सेवा दिन भर बाधित,भीषण गर्मी से जीवन अस्त व्यस्त,

नीमडीह

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह, तिरूलडीह के लोग विभिषण गर्मी और दिन भर विद्युत सेवा बाधित होने से जन जीवन अस्त व्यस्त काम कार्य बाधित हुआ।

वहीं नीमडीह कस्तूरबा आवसीय बालिका विद्यालय के दस छात्रा को गर्मी के कारण हालात खराब हुई। छात्रा का उपचार नीमडीह सीएचसी में किया गया।नीमडीह प्रखंड अधीन कास्तूरवा आवसीय बालिका विद्यालय नीमडीह के दस छात्रों को उल्टी एवं दस्त का उपचार नीमडीह सीएचसी में की जा रही है। घटना के संबंध में कास्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय के वाहन चालक और वाहन मालिक मो नाजीर के सहयोग से तिलरुडीह परीक्षा केंद्र नीमडीह कस्तूरबा आने क्रम में विभिषण गर्मी के कारण बच्ची को उल्टी हुआ। विद्युत कर्मी मेनटेनेंस के लिए दिन भर बिजली नीमडीह और तिलरूडीह विद्युत सेवा बाधित था। स्कूल बच्ची परीक्षा दे रही थी। परीक्षा समाप्त होते ही बच्ची वापस आने क्रम बच्ची को उल्टी होने लगा।वाहन चालक ने साठ बच्ची सीधे नीमडीह सीएचसी पहुंचे। इसके बाद पीड़ित दस बच्ची का उपचार नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा ने किया।

इस घटना के बारे चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारियों संकाराचार्ज समांड, इचागढ के विधायक सविता महतो की दी।बच्ची का हालत डाक्टर ने बताया कि ठीक है। गर्मी और कमजोरी के कारण बच्ची का हालात खराब हुई थी।दिन भर विद्युत सेवा बाधित रहे जीवन अस्त व्यस्त हुआ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started