जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर आयोजित किया गया रोजगार मेला

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर आयोजित किया गया रोजगार मेला

सरायकेला-खरसावाँ

जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज,सर्विस एडवाइजर सुपरवाइजर , तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु

टाटा मोटर्स, रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटिड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, बीके स्टील, ब्रेक्स इंडिया, एमजी जमशेदपुर, वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का किया गया अनुपालन

10 जनवरी बुधवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में टाटा मोटर्स, क्वेस कॉर्प, बीके स्टील, ब्रेक्स इंडिया, बीएन ट्रेक्टर, मित्तल मोटर्स, एमजी जमशेदपुर, एएसएल मोटर्स, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंगस, शुभ सांवरिया इंडस्ट्रीज, एलआईसी ऑफ इंडिया, जेआईएस फाउंडेशन, मैक्स लाइफ इंस्युरेन्स, देलहीवेरी प्राइवेट लिमिटेड, वरुण बेवरेजेस, इन्वोलुट स्किल अकादमी, छवि कंस्ट्रक्शन एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज सहित अन्य संस्थानों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज,सर्विस एडवाइजर सुपरवाइजर , तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 278 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।
रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, वाईपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित किया गया रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित किया गया रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड, एलआईसी ऑफ इंडिया, जेआईएस फाउंडेशन, मैक्स लाइफ इंस्युरेन्स, आर्कटिक इंडस्ट्रीज, वरुण बेवरेजेस, इन्वोलुट स्किल अकादमी, छवि कंस्ट्रक्शन एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 309 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित नियोजक संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां

राज्यान्तर्गत एवं विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु किया जायेगा योग्य उम्मीदवारों का चयन

18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया की उक्त रोजगार मेला में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 806 विभिन्न पदों पर राज्यान्तर्गत एवं विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 25 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञानं / वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञानं, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर।

149 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

फर्निश आपरेशन ऑफिसर, स्टील स्ट्रक्चरल ऑफिसर, अकाउंटेंट, तकनीशियन, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, केमिस्ट, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न के पदों पर नियुक्ति हेतु

स्टील, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, अमलगम स्टील, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड सहित जिले के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का किया गया अनुपालन

शनिवार 09 सितंबर 2023 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में टाटा स्टील, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, अमलगम स्टील, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड, एलआईसी ऑफ इंडिया, राम होंडा एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से फर्निश आपरेशन ऑफिसर, स्टील स्ट्रक्चरल ऑफिसर, अकाउंटेंट, तकनीशियन, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, केमिस्ट, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न के पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 149 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।


उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह, परियोजना सहायक जेम्स मिंज सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित नियोजक संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शनिवार, 9 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शनिवार, 9 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु किया जायेगा योग्य उम्मीदवारों का चयन। जिले के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता लेंगे भाग

18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन। सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं

इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 9 सितम्बर 2023 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया की उक्त रोजगार मेला में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 408 विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 80 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञानं / वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञानं, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं।

जिला नियोजनालय चाईबासा द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया

जिला नियोजनालय चाईबासा द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया

चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गाँधी मैदान, चाईबासा में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय चाईबासा द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि जयंत रंजन जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी चाईबासा, आलोक कुमार टोपनो एवं नियोजन पदाधिकारी चक्रधरपुर, संदीप किस्पोट्टा कि उपस्थिती मे किया गया है।

रोजगार मेला में ज्यादातर चाईबासा, चक्रधरपुर, राँची एवं जमशेदपुर के स्थानीय नियोजक उपस्थित थें। अतिथियों का स्वागत जिला नियोजन पदाधिकारी चाईबासा, आलोक कुमार टोपनो द्वारा किया गया।

ईस रोजगार मेला में हजारों अभ्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज की एवं विभिन्न नियोजकों के स्टॉल में अपनी योग्यता के अनुरूप नियोजन हेतु आवेदन / बायोडाटा समर्पित किया। जिसमें कुल 416 योग्य आवेदक / आवेदिकाओं का चयन अगले चरण के लिए Shortlisted किया गया। रोजगार मेला की भूमिका एवं झारखण्ड सरकार के निजी क्षेत्र में नियोजन अधिनियम 2021 पर नियोजन पदाधिकारी श्री संदीप किस्पोट्टा द्वारा प्रकाश डाला गया।

जिसमें कि झारखण्ड क्षेत्र मे स्थापित नियोजकों को अब भर्ती के दौरान कुल रिक्ति का 75% स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिक्ता के आधार पर नियोजित किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। रोजगार मेला के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के मध्य नियोजन कार्यालय के पदाधिकारियों के द्वारा रोजगार मेला के प्रागंण में ही Career Guidance का एक छोटा Session रखा गया था। जो कि अभ्यार्थियों के लिए बिल्कुल आकर्षण एवं मेले के दौरान का एक नया प्रयोग था जो काफी उत्साहित करने वाला रहा।

पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से भरत सिंह की रिपोर्ट

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

सरायकेला

रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा लगाए गए स्थलों का माननीय मंत्री ने किया निरीक्षण, रिक्त पदों पर नियम अनुसार स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने के दिए निदेश

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सरकार प्रयासरत, योजनाओं का लाभ लें सरकार के प्रयास को सफल बनाएं युवा- माननीय मंत्री

सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग अपेक्षित, नियोजन नीति नियमावली के आधार पर स्थानीय को प्राथमिकता दे निजी संस्थान- माननीय मंत्री

रोजगार मेला में हुए 2100 रजिस्ट्रेशन, 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में किया गया चयनित

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण का परिवहन विभाग झारखंड सरकार, ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा तथा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला श्री सनद कुमार अचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

आज आयोजित रोजगार मेला में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा कुल 25 से अधिक स्टाल लगाए गए। जिनमे संध्या चार बजे तक कुल 2100 रजिस्ट्रेशन हुए, कुल पंजीकृत आवेदनों में 1118 आवेदन शॉर्टलिस्ट किया गया वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में चयनित किया गया।

बताते चले की सर्वप्रथम कार्यक्रम को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन क्रम में उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थानीय निजी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दिलाना रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने मेला में आए किशोर किशोरियों को आगे आकर विभिन्न स्टॉल पर निरीक्षण कर अपने योग्य पद के लिए आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में सभी निजी संस्थापकों के साथ बैठक कर सरकार के नियोजन नीति नियमावली से अवगत कराया गया है, सभी स्थानीय निजी संस्थान रिक्त पदों पर नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने कहा की आने वाले दिनों में सभी निजी संस्था से रिपोर्ट मांगी जाएगी कि किस संस्थान में नियम नियमावली के अनुपालन कर रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है।

उसके तत्पश्चात कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा विधायक श्री दशरथ का बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने मंतव्य साझा की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां के स्थानीय आदिवासी मूल वासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा की सरकार गांव- गांव पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर एक ओर जहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनीज सम्पदाओ से भरा राज्य है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा इच्छुक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं विभिन्न माध्यम से ऋण प्रदान किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके, ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अपने संबोधन क्रम में उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सरकार को किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा की अब मौका है कि सरकार कोई उद्देश्य को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग आपेक्षित है, रिक्त पदों पर सरकार के नियोजन नीति नियमावली के आधार पर 75% स्थानीय बेरोजगार युवाओं का नियुक्ति करें।

कार्यक्रम के अंत में रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु चयनित कुल 18 युवक-युवतियों के बीच माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण कर उन्हें नए जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने जिले के विकास योजनाओं (लघु सिंचाई विभाग से 38, कल्याण विभाग से 13 और वन विभाग की एक योजना। की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य (टुलु) के साथ उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई,
अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जिला नियोजनालय, सरायकेला के परिसर में 25 फरवरी 2023 को आयोजित होगा रोजगार मेला

जिला नियोजनालय, सरायकेला के परिसर में 25 फरवरी 2023 को आयोजित होगा रोजगार मेला

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला 23 फरवरी 2023

सरायकेला खरसावां

श्री चम्पाई सोरेन, माननीय मंत्री, झारखण्ड सरकार होंगे मुख्य अतिथि

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर स्थानीय उम्मीदवारों को मिलेगा स्थानीय संस्थानों में रोजगार के अवसर

अभ्यर्थियों हेतु 15 से अधिक स्थानीय नियोजक लेकर पहुचेंगे अपने संस्थान की रिक्तियां

स्थानीय अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर होगा फोकस

अभ्यर्थियों हेतु 15 से अधिक स्थानीय नियोजक लेकर पहुचेंगे अपने संस्थान की 500 से अधिक रिक्तियां

सरायकेला: शनिवार 25 फरवरी 2023 को सरायकेला मेन रोड में सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित जिला नियोजनालय के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सरायकेला के सौजन्य से इस रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री चम्पाई सोरेन, माननीय मंत्री, झारखण्ड सरकार द्वारा उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में 15 से अधिक स्थानीय नियोजक 500 से अधिक रिक्तियों के साथ स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में हमारा पूरा फोकस स्थानीय अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट्स, ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रामकृष्ण फॉरजिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड, नेशनल प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी सर्विसेज, टी के कंस्ट्रक्शन एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया, नरसिंह इस्पात लिमिटेड, रिलायंस ट्रेंड्स, श्रीराम ऑटोमोबाइल, बी एन ट्रैक्टर सहित अन्य प्रतिष्ठित स्थानीय संस्थानो द्वारा आठवीं, दसवीं, इंटर, ग्रेजुएशन, बी टेक, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट की योग्यता रखने वाले बेरोजगार अथवा अनुभवी उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं वैध पहचान पत्र लाना एवम झारखण्ड राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का अब तक निबंधन नहीं हो पाया हो, उनके लिए इस रोजगार मेला में ऑन स्पॉट निबंधन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने जिले के सभी योग्य व्यक्तियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला मे आयोजित किया गया रोजगार शिविर

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला मे आयोजित किया गया रोजगार शिविर

सरायकेला खरसावां

रोजगार मेला मे 13 अभ्यर्थियों का किया गया चयन ऑन स्पॉट दिया गया नियुक्ति पत्र

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया की जॉब कैम्प में श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटिड के अधिकारी द्वारा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से ट्रेनी के पद पर कुल 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

वहीं चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,905 रुपये सीटीसी प्रतिमाह का वेतन भुगतान किया जाएगा साथ ही उन्हें मुफ्त अल्पाहार एवं बस की सुविधा सहित पीएफ, ईएसआईसी, मेडिक्लेम एवं इंसेंटिव की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला खरसावाँ के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।

शिविर में जिला नियोजनालय के संबंधित कर्मियों सहित श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स के एचआर मैनेजर श्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started