सरायकेला/आर.आई.टी
( सोनू कुमार सिंह )

सरायकेला खरसावां जिले में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और जिले वासियों के मन में सरायकेला पुलिस के प्रति भरोसा कायम रखने के लिए अथवा जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिले की पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराधियों पर नकेल कसना और जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना है।

वहीं शनिवार को सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आर आई टी थाने की पुलिस द्वारा थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में पैदल गस्ती किया गया।
इस दौरान पुलिस मुख्य चौक चौराहों बाजारों अथवा संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरी तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए स्थानीय निवासियों से वार्ता भी किया।
वहीं पैदल गस्ती के दौरान थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने ज्वेलरी दुकानों किराना दुकानों मेडिकल अथवा कई दुकानदारों से संवाद किया संवाद के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी को भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो तो वह समय न गंवाते हुए यथाशीघ्र इसकी सूचना पुलिस को दें।थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा अथवा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना कानून व्यवस्था कायम रखना और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत रखना है।
वहीं इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पैदल गश्ती से अपराधियों में एक डर का माहौल पैदा होता है जिससे कि अपराधी अपराध करने से पहले 10 बार सोचते हैं और हम जनमानस को भी सुरक्षित होने का एहसास होता है।
