चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल

( श्रवण कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: चांडिल के आरपीएफ प्रभारी ने,ट्रेन संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में घर से भागे एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे को आरपीएफ चांडिल द्वारा रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां को सुपुर्द किया गया तथा बच्चे के अभिभावक को सूचना दी गई 09.03 2023 को चांडिल आर पी एफ एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज उपनिरीक्षक गुन्नू पूर् प्रसाद एवं आरक्षी रविकांत कुमार आरक्षी आर के मीना, एच के मीणा आरक्षी बसीर सेन के द्वारा ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में टाटा गम्हरिया से 12 वर्षीय बालक अंकुश कुमार पिता राम ध्यान सिंह बिना घर वालों को सूचित किए घर से भाग रहे थे जिसे रेस्क्यू कर आर पी एफ चांडिल ने पोस्ट लाकर सरायकेला खरसावां चाइल्ड लाइन को दिनाक 10.03.23 को सुपुर्द किया तथा बच्चे के घर वाले को सूचित किए तथा बच्चे की मां लेने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सराइकेला खरसावाँ आए!

जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिला, चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त परियोजना के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से झारखंड और उड़ीसा राज्यों में स्थित टाटा स्टील के दो इस्पात इकाइयों के बीच की दूरी 286 किलोमीटर में आने वाले दोनों राज्यों के 5 जिला अंतर्गत 16 प्रखंडों को सड़क के माध्यम से जोड़ा जाना है तथा इस परियोजना में कुल 72 पंचायत के 450 गांव शामिल किए गए हैं। इस परियोजना में जिले के 5 प्रखंड यथा सदर चाईबासा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, टोंटो एवं जगन्नाथपुर के 19 पंचायत सम्मिलित हैं, जहां जिला प्रशासन के समर्थन से विकास परियोजनाओं को क्रमवार संचालित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि परियोजना के बेहतरीन क्रियान्वयन हेतु टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा संलग्न पंचायतों के मुखिया से सामंजस्य स्थापित कर स्थानीय स्तर पर चेन फेलो का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक दो गांव पर एक फेलो के द्वारा समुदाय के साथ मिलकर मुखिया एवं प्रखंड पदाधिकारियों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस परियोजना के तहत निम्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी:-

★ स्थानीय मुखिया और सामुदायिक भागीदारी का क्षमता निर्माण करने के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना।

★ समुदाय के विकास हेतु स्थानीय प्रशासन की पूरी तरह कार्यात्मक संस्थाओं का निर्माण करना।

★ समुदाय स्तर पर मानव का सामाजिक, आर्थिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विकास के प्रमुख संकेतकों में सुधार के लिए सरकारी वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए पंचायत का जुड़ाव।

★ सामुदायिक स्तर पर समग्र विकास के निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को एक साथ लाना।

उक्त बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, एडीएफ अभिजीत कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीएसआर हेड अजीत सिंह, सीनियर मैनेजर कौशिक दास, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर सौमित्र चटर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

माननीय अफसरों के सामने नतमस्तक हैं,,,,जगन्नाथपुर के विधायक अपने छेत्र के मात्र एक पुलिया के लिए डीसी को पत्र लिखें हैं

माननीय अफसरों के सामने नतमस्तक हैं,,,,जगन्नाथपुर के विधायक अपने छेत्र के मात्र एक पुलिया के लिए डीसी को पत्र लिखें हैं

पश्चिम सिंहभूम,चाईबासा

जगन्नाथपुर के विधायक जिस तरह अपने छेत्र के एक पुलिया के लिए डीसी को पत्र लिखें हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह माननीय अफसरों के सामने नतमस्तक हैं

2021में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के अनुसंशा पर डीएमएफट फंड से नोवामुण्डी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत में कुमीरता राजा बांध नाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई थी

पश्चिमी सिंहभूम जिला में कार्यकारी एजेंसी लघु सिचाई विभाग के अफसरसाही का है बोल बाला

चाईबासा: राज्य में छोटे भाई और बड़े भाई की गठबंधन वाली यूपीए की सरकार है।लेकिन जिस कदर गठबंधन दल के विधायकों को स्वीकृत योजनाओं का कार्य को चालु कराने के लिए उपायुक्त के समक्ष नतमस्तक होना पड़ रहा है यह काफी गंभीर मामला है।यदी देखना हो तो पश्चिमी सिंहभूम जिले में आकर देखें,यहां के उपायुक्त को स्वीकृत योजना का कार्य शुर करने के लिए बार बार पत्र लिखना पड़ रहा है लेकिन पदाधिकारी आंख कान दोनो बंद करके बैठे है।

वहीं यह कयास लगाया जा रहा है कि यह यदी झामुमो के विधायकों की योजना होती तो अब तक काम शुरु हो गया होता।लेकिन जब गठबंधन की सरकार है तो इस तरह का भेदभाव समझ से परे है।यांहा अफसरसाही का बोलबाला है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में डीएमएफटी की योजनाओं में अफसरों की मनमानी से माननीय तक प्रभावित है।

जगन्नाथपुर के विधायक जिस तरह अपने छेत्र के एक पुलिया के लिए डीसी को पत्र लिखें हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह माननीय अफसरों के सामने नतमस्तक हैं।

वर्ष 2021में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के अनुसंशा पर डीएमएफट फंड से नोवामुण्डी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत में कुमीरता राजा बांध नाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा के द्वारा टेंडर भी किया गया,संवेदक को कार्य आवंटित भी कर दिया गया लेकिन स्थल के अनुरूप प्राक्कलन नही होने के कारण उपायुक्त के ही निर्देश पर संशोधित प्राक्कलन बनाया गया,जिसकी तकनीकी स्वीकृति मुख्य अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल रांची के द्वार दिया गया है,पुनः कार्यपालक अभियंता के द्वारा संशोधित प्राक्कलन की स्वीकृति देने का प्रस्ताव भेजे एक वर्ष होने को है,लेकिन स्वीकृति की करवाई संचिका में बंद है। संचिका की जांच होने से जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की कार्य प्रणाली को उजागर करेगा,साथ ही अफसरशाही की पोल भी खोल कर रख देगा।ऐसा लगता है की पुलिया निर्माण अफसरशाही का भेट चढ गया है।विधायक डीसी को उक्त पुलिया विभाग को भेजने का प्रस्ताव देकर अपने बेबसी को जाहिर कर दिया है।डीसी को ग्रामीणों की आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने से कोई लेना देना नहीं है।

किया है पुरा मामला जो माननीय ने उपायुक्त को पत्र लिखा

सोनाराम सिंकु सदस्य झारखण्ड विधानसभा, राँची 54- जगन्नाथपुर (ST)

पत्रांक :- 157/22/JNP

उपायुक्त,

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा।

विषय :- DMFT के अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं का कार्य प्रारंभ करने के संबंध में। प्रसंग जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के पत्रांक 161 / DMFT दिनांक 28.02.2022

पता ग्राम-जिन्तुगाड़ा

पोस्ट थाना जगन्नाथपुर

जिला पश्चिमी सिंहभूम

राज्य झारखण्ड (833203) मोज़ाइल नं0 9279990035

दिनांक:- 02/02/2023

उपर्युक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत DMFT फण्ड से निम्न योजनाओं की स्वीकृति विगत वर्ष 2022 में दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्य वश योजनाओं का कार्य वर्ष 2023 में भी प्रारम्भ करने हेतु कार्यकारी एजेन्सी को अब तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। गौरतलब है कि इस संबंध में माननीया श्रीमती गीता कोडा, सांसद के द्वारा एवं मेरे द्वारा भी योजना प्रारम्भ हेतु कई बार अनुशंसा कर चुका हूँ। लेकिन अब तक जनहित से जुड़ा निम्न योजना को पूरा कराने हेतु किसी प्रकार की अब तक प्रशासनिक पहल नहीं की गई है, जो बहुत ही चिन्ता का विषय है।

मनोहरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत दिकुपोंगा जैक्शन कोयना नाला में पुलिया का निर्माण ।

नोवामुण्डी प्रखण्ड अन्तर्गत कुमिरता राजाबांध नाला पर पुलिया निर्माण ।

उक्त दोनों योजना का पुर्नरीक्षित प्राक्कलन आपके निर्देशानुसार कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल चाईबासा के द्वारा मुख्य अभियंता से तकनीकि स्वीकृति के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति हेतु DMFT शाखा में उपलब्ध कराया गया है। यह योजना नागरिक सुविधा एवं जनहित से जुड़ा हुआ है इसलिए ग्रामीणों को अवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु यथाशीघ्र योजना को पूरा कराना चाहेगें। यदि उक्त योजना को पूरा कराने हेतु किसी प्रकार की तकनीकि रूप से प्रशासनिक बाधा है तो इस संबंध में उक्त योजना का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजने का कष्ट करेंगे।

प्राप्तकर्ता

412123 प्राप्तिकर्ता

उपायुक्त का कार्यालय (समाहरणालय) प० सिंहभूम, चाईबासा

प्लाई हाउस में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया!

प्लाई हाउस में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया!

पश्चिमी सिंहभूम,

चाईबासा

चाईबासा के प्लाई हाउस में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

इस डिविजनल रिव्यू मीटिंग में कोल्हान प्रमंडल से पूर्वी सिंह, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला जिला शामिल हुए।

रिव्यू मीटिंग में मुख्य रूप से समुदाय उत्तरण सेल एवं प्रचार प्रसार से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई इस बैठक में तीनों जिला के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी हर जिला से 05 प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के लोग उपस्थित हुए

साथ ही इस रिव्यू मीटिंग में पश्चिम सिंहभूम जिला से सिविल सर्जन एवं उनकी जिला स्तरीय टीम जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए।

चाईबासा:-दुधारू गाय पशुमेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन 08-02-23 से 14-02-23 तक

चाईबासा:-दुधारू गाय पशुमेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन 08-02-23 से 14-02-23 तक

पश्चिमी सिंहभूम,

चाईबासा

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मंगलवार 7 फरवरी को हेमलता गोप, पति गौतम गोप, प्रखंड हाटगम्हरिया, लालिमा सिंह पति रमेश प्रसाद वर्मा प्रखंड जगन्नाथपुर, जानकी खिलार, पति गुलेश खिलार प्रखंड जगन्नाथपुर एवं इसरत खातून पति मोहम्मद इलियास प्रखंड जगन्नाथपुर के लाभुकों के बीच दुधारू गाय का संबंधित पंचायत के मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा वितरण किया गया

दुधारू गाय का वितरण को गति देने के लिए जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला गव्य विकास कार्यालय पश्चिम सिंहभूम चाईबासा परिसर में 08/02/23 से 14/02/23 तक पशुमेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के लाभुक आयोजन स्थल में आकर अपनी अपनी दुधारू गाय पसंद कर क्रय कर सकते हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started