डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को उपायुक्त नें किया समीक्षा।

डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को उपायुक्त नें किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें आज कार्यालय प्रकोष्ठ मे सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों का समीक्षा किया। बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुइबरू,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय, एवं सम्बन्धित विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार संबंधित कार्यपालक अभियंताओं व अधिकारियों से पूर्व से संचालित योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत अन्य विकास कार्यों को करने, विभिन्न क्षेत्रों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों आदि पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएमएफटी के तहत कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ले उपायुक्त नें फिजिकल कम्प्लीटेड योजनाओं का नियमानुसार भुगतान कर योजनाओं को क्लोज करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर योजनाओं की संचालन स्थिति सम्बन्धित प्रतिवेदन उपलब्ध करने तथा शेष बचे भुगतान पूर्ण करने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त नें ऐसी योजनाए जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उनमे यथा शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने तथा उद्योग एवं माइनिंग क्षेत्र मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायतो का सूची तैयार कर ग्राम सभा के माध्यम से जनउपयोगी योजनाओं का चयन करने के निदेश दिए।

उपायुक्त नें प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का किया औचक निरीक्षण।

उपायुक्त नें प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न पंजीयो का जाँच किया, इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों मे प्रगति लाने का निदेश दिया।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी राजनगर को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ प्रत्येक माह बैठक कर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा करनें के निदेश दिए।

राजनगर भ्रमण के क्रम मे उपायुक्त नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर का निरिक्षण किया, इस दौरान केंद्र मे दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, समान्य एवं इमरजेंसी वार्ड, MTC इत्यादि का जायजा ले उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमजनो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त नें प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण।

उपायुक्त नें प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय कुचाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालय का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा का निरीक्षण कर केंद्र में दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, भवन परिसर की स्थिति, पेयजल इत्यादि व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ले आवश्यक दिशा निदेश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त ने मध्य विद्यालय बारुहातू का निरीक्षण कर बच्चों के साथ वार्ता किया तथा संबंधित पदाधिकारी को बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्यालय भवन के आस-पास टूटे हुए भवन को ध्वस्त करने हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त ने उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर केंद्र में दावों की उपलब्धता, जनरल वार्ड, लेबर रूम, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड इत्यादि का निरिक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड में एडमिट मरीजों से वार्ता कर केंद्र मे मिल रही सुविधाओं से अवगत हो संबंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार के प्रावधान के तहत मरीजों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई सुजाता कुजूर, अंचलाधिकारी रवि कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दवा दुकानू का ड्रग इंस्पेक्टर नें किया निरिक्षण।

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दवा दुकानू का ड्रग इंस्पेक्टर नें किया निरिक्षण।

सरायकेला/आदित्यपुर

नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर 18 अगस्त शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर जया आइंड ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत ABHI MEDICAL भाटिया बस्ती, APOLO PHARMACY आदित्यपुर, DEV SAI MEDICAL आदित्यपुर, DRBHANGA MEDICAL स्टोर समेत कई दवा दुकानों एवं क्लिनिको का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

निरिक्षण क्रम मे उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री ना हो, और आम लोगों को सही और अच्छी दवा मिले यह सुनिश्चित करे, निरीक्षण क्रम में उन्होंने कहा कि कई प्रकार की दवाइयां का युवाओं के द्वारा नशा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स के प्रिस्क्रिप्नस पर ही ऐसी दवाओं का बिक्री करे।

ईवीएम वेयरहाउस में संचालित एफएलसी कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

ईवीएम वेयरहाउस में संचालित एफएलसी कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निदेश।

सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने इ वी एम कोषांग में प्रतिनिधित्व पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं वेयरहाउस में चल रहे कार्यों की जानकारी ली, उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में कुल 8 अभियंताओं के द्वारा इ.वी.एम वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल चेकिंग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफ.एल.सी कार्य 9 अगस्त से 24 अगस्त तक संचालित रहेगी ।

इस क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए एफएलसी कार्य पूर्ण करने के निदेश दिए। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा प्रोटोकॉल, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती शोभा उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहे।

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त सरायकेला-खरसावां रवि शंकर शुक्ला ने मंगलवार को सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (नई दिल्ली) के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने, मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर आदि की जांच की. इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस में किए जाने वाले एफएलसी की तैयारियों का समीक्षा कर एफएलसी अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में संपन्न कराने के निर्देश दिए. मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय, नंदन उपाध्याय एवं अन्य मौजूद रहे

डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षण, बैरक व थाने की साफ-सफाई को देखा।

डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षण, बैरक व थाने की साफ-सफाई को देखा

मुसाबनी

डीएसपी चंद्र शेखर आजाद ने बुधवार को मुसाबनी थाना का निरीक्षण कियाम इस मौके पर सबसे पहले जवानों द्वारा उन्हें सलामी दिया गया। जिसके बाद डीएसपी ने थाना के बैरक के रखरखाव थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में बैठकर थाना प्रभारी अंचित कुमार, थाना के एसआई अंकित कुमार, एएसआई मृत्युंजय पांडे, मोहित हुसैन, दीनानाथ चौधरी, क्षितिज कुमार सोनी से उन्होंने कहा कि लंबित केसों का त्वरित निष्पादन करें। अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सक्रिय अपराधियों पर नजर रखें, उनकी दिनचर्या मालूम करते रहें।

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन डायरी, रनिंग रजिस्टर सहित संबंधित अन्य पंजियों की भी गहनता से जांच किया, और आवश्यकता अनुसार कई दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करने का कार्य तेजी से करें। साथ ही अपराधी चरित्र के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। सूचना तंत्र का विस्तार करें। घरेलू हिंसा के मामले में पूरी जांच कर कार्य कार्रवाई करें। उन्होंने अपराध के तरीके बदलने की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी और विशेषकर साइबर अपराध पर पैनी नजर रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें। डीएसपी का यह निरीक्षण कार्य लगभग 3 घंटे तक चलता रहा।

फोटो। अधिकारियों के साथ थाना में बैठक कर रजिस्टर एवं पंजियों की जांच करते डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जवानों से जानकारी लेते डीएसपी

एस पी डां विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया।

एस पी डां विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ .विमल कुमार ने हर थाने का निरक्षण कर वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर रहे हैं। संनद् रहे चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप सेवा पुर्व दी थी।इस सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक के रूप में पुरे में सेवा देंगे। चांडिल थाना अधीन अवैध शराब भट्टी की मामला एक दर्ज है। डॉ विमल कुमार ने कहा हमारे जिले में अपराधी पर निकेल कसेगे, अवैध कारोबारियों को नहीं छोड़ेंगे । जनता का विश्वास हर वक्त कायम रखने काम करेंगे।चांडिल।एसपी डॉ विमल कुमार ने थाना में लंबित कांडों की जानकारी ली. साथ ही थाना के पुलिस अधिकारियों के कार्य के बारे में जानकारी लिया।

मौके पर एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक में बेहतर संबंध हो, लोग जागरूक रहे पुलिस बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करें।

एस पी डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर थाना.अपराध मुफ्त पहली प्राथमिकता।

एस पी डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर थाना.अपराध मुफ्त पहली प्राथमिकता।

राजनगर

सरायकेला जिला में नए एस पी डॉ. विमल कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को राजनगर थाना पहुँचे।

वहीं पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा :क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ,दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए दोषियों उचित करवाई की जायेगी। अर्थात मेरे कार्यकाल में दोषी छूटेंगे नही,निर्दोष रूठेंगे नही।साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्व त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आपकी सेवा में हर कदम आपके साथ खड़ी है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया।

सरायकेला-खरसावां

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा आज समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहित सील कमरे, भवन परिसर में लगाए गए CCTV कैमरे, तैनात सुरक्षा बल,अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का अवलोकन करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वेतन क्रम में उपायुक्त ने कहा लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी प्रकार का कोई संदेश ना रहे इस बाबा भवन परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का नियमित अवलोकन करे साथ ही सिफ्टवार एवं सुरक्षा बल की तैनाती रहे यह सुनिश्चित करें।

मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य रहे।

नए एसपी की आदित्यपुर पर विशेष नजर, देर रात पहुंचे आदित्यपुर थाना।

नए एसपी की आदित्यपुर पर विशेष नजर, देर रात पहुंचे आदित्यपुर थाना।

सरायकेला/आदित्यपुर

नए एसपी विमल कुमार गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले देर रात आदित्यपुर थाना पहुंचे. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर को ब्राउन शुगर का हब माना जाता है. इसे जड़ से खत्म करना प्राथमिकता रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अपराधी जिला छोड़ दें, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें. एसपी करीब एक घंटे तक आदित्यपुर थाना में रुके.

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये और कार्यशैली में सुधार लाने को कहा. जिले में एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का आदेश दिया. इसके तहत रात में लगभग सभी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

बता दें कि एसपी पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे. उन्होंने थाना प्रभारी को भी चेतावनी दी और कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई अपराधी अवैध धंधों में लिप्त है तो उसे बंद कराएं।

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

सरायकेला/चौका

सरायकेला खरसावां जिले के नए एसपी डॉ बिमल कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को आदित्यपुर और गम्हरिया थाने का निरीक्षण किया था।

वहीं शुक्रवार को रांची से लौटने के क्रम में चौका थाना का निरीक्षण किया.एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों में पुलिस के अधिकारी व कर्मी किस प्रकार काम कर रहे हैं, कहीं कोई कमी तो नहीं, किसी थाना में किसी चीज की जरूरत तो नहीं। कहीं आवश्यकता से अधिक पदाधिकारी व कर्मी तो नहीं इसकी जानकारी थाना स्तर पर ली जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार चौका थाना पहुंचे थे। थाना पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच की और कार्यकलापों की जानकारी ली। थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिचय लेते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों से काम से संबंधित जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएग अपराध प्रवृति वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनपर लगाम लगाने के साथ जनता के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना है।

आगे उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर पुलिस को अपनी समस्या बताएं, थानों में ऐसा माहौल बनाना है। ग्रामीण क्षेत्र से थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को सीधे लाईन हाजिर किया जाएगा।अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य का पालन करने को कहा। एसपी ने चांडिल बाजार में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का भी भरोसा दिया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started