अनुमंडल एवं अंचल स्तर पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

अनुमंडल एवं अंचल स्तर पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/आदित्यपुर

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के निर्देश पर झारखंड के 24 जिलों में समस्या के त्वरित समाधान हेतु एवं पुलिस एवं आम जनता के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल बुधवार को सरायकेला जिले के विभिन्न स्थानों पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपको बताते चलें कि जिला पुलिस ने झारखंड पुलिस के तत्वावधान में तीसरी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर के एसिया सभागार समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आयोजित हुआ।

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर एसिया भवन में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आदित्यपुर , आरआईटी, गम्हरिया, कांड्रा और राजनगर के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि खरसावां थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खरसावां थाना, कुचाई, सरायकेला, दलभंगा एवं सीनी ओपी के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा चांडिल अनुमंडल कार्यालय में नीमड़ीह, कपाली एवं चांडिल थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। वही चौक थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तिरुलडीह ईचागढ़ एवं चौका के थाना प्रभारी एवं पदाधिकारी लोगों की शिकायत सुनने मौजूद रहे।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायतमनेक्ष जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जनता की भागीदारी संतोषजनक रही, इसे और प्रभावी बनाने अनुमंडल और अंचल स्तर पर आयोजित किया गया है। जो आगे जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ाना और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों के लोग अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकें।

वहीं कार्यक्रम में कई समस्याओं का तुरंत निष्पादन किया गया तो कई लोगों के चेहरे गुम हुए मोबाइल फोन वापस पकड़ खिल गए।

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला

झारखंड पुलिस के महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सरायकेला टाउन हॉल में सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसंख्या समाधान कार्यक्रम के दौरान काफी भारी संख्या में दूरदराज से पीड़ित अपनी शिकायत को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत

उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में आम जनता ने भिन्न-भिन्न थानों का स्टालों में अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है साथ ही कहा कि नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी निवारण करने की पुलिस एवं नागरिकों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाना एवं दूरी को समाप्त करने की यह एक अच्छी पहल है। आगे उन्होंने कहा कि कई तरह के मामले इस कार्यक्रम में के माध्यम से देखे गए और काफी मामलों का निपटारा त्वरित कर दिया गया है साथ ही और काफी सारे मामले हैं जिनका निपटारा करना अभी बाकी है उस पर पुलिस विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे हैं उन सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  पिछले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को बरामद किया गया उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में 117 मोबाइल बरामद किया गया और मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल सौंप दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि हर सप्ताह में एक जगह निश्चित कर दो तीन थानों के स्टॉल के माध्यम से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाएगा और हर 21 दिन के बाद मामलों का निपटारा हुआ या नहीं उनका समीक्षा भी किया जाएगा

आपको बता दें कि कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र के स्टाल लगाए गए थे ताकि दूर दराज से आए पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी ना हो वह अपने क्षेत्र के थाना स्लॉट में अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं पुलिस के समक्ष रख सकते हैं एवं अपनी समस्या का निपटारा करवा सकते हैं।

वहीं समाज से भी दीपक भालोठिया ने भी सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद दिया।
तथा।

इस तरह का कार्यक्रम सरायकेला जिले में एक अच्छी पहल के रूप में सामने आया है और कार्यक्रम में आए पीड़ित अपनी समस्या को त्वरित निपटारा होते देख काफी खुश दिखाई दिए एवं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरायकेला जिला के पुलिस अधीक्षक को तहे दिल से धन्यवाद दिया

Design a site like this with WordPress.com
Get started