सरायकेला जिले में फल फूल रहा ओवैध लॉटरी का धंधा,, पुलिस प्रशासन खामोश

सरायकेला जिले में फल फूल रहा ओवैध लॉटरी का धंधा,, पुलिस प्रशासन खामोश

लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं।

पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

सरायकेला-खरसावां

संपादक भरत सिंह की रिपोर्ट

प्रतिबंध के बावजूद सरायकेला जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

सरायकेला थाना क्षेत्र में भी कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है। खासकर निर्धन तबके के लोगों को करोड़पति बनने का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है।

इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र छऊ नृत्य के लिए विश्व में विख्यात है वहीं  सरायकेला थाना अंतर्गत लॉटरी माफियाओं ने कब्जा कर सीधे साधे ग्रामीणों को लॉटरी खेल कर करोड़पति बनने का झांसा दे खुलेआम लूट रहे हैं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सरायकेला थाना इनके सेटिंग गेटिंग में चल रही है। स्थानीय थाना व प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद भी आखिर इस अवैध लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है यह यक्ष प्रश्न है। जो सवालिया निशान सरायकेला थाना पर बनता जा रहा है। और सरायकेला के गरीब तबके के सीधे-साधे लोगों को लॉटरी की अवैध माफियाओं द्वारा शिकार बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है। यह एक ऐसा लत है जिसके लग जाने पर खेलने वाले खिलाड़ी घर परिवार से बेखबर हो मेहनत का सारा पूंजी लॉटरी में उड़ा देते हैं जिसके कारण कई घरों को बर्बादी के कगार पर देखा जा सकता है। प्रतिबंधित लॉटरी की अवैध कारोबारी का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी आवाज निकाले तो थाना की मिली भगत से झूठे केस में फसना या उनको सीधे अस्तर से कोई असंवैधानिक रूप से नुकसान पहुंचाने का सीधे अंजाम दे सकते हैं। आपको बताते चले की दबी और सहमी आवाजों में सरायकेला थाना अंतर्गत रह रहे लोगों ने झारखंड सरकार से गुहार लगाई है कि बरसों से चली आ रही प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के कारोबार पर अंकुश लगा कर हमारी रक्षा करें। जिससे की हमारी मेहनत की कमाई से हमारा घर परिवार स्वस्थ रहे शिक्षित रहे और स्वस्थ , शिक्षित झारखंड का निर्माण हो सके। तथा इन अवैध लॉटरी कारोबारी एवं उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे कानूनी शिकंजा कसकर भेजने की प्रक्रिया झारखंड सरकार यथा शीघ्र करें। अवैध लॉटरी कारोबारी का कुछ नाम का खुलासा हमें ग्रामीणों ने किया है जिसका जिक्र झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर जनहित में आप लोगों के बीच ला रहा है । जो नीचे दिए गए हैं।

1.सुरसी राणा

2.मनीष दास

3.राजा अंसारी

चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ भाजपा मोर्चा महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ भाजपा मोर्चा महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिले में चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गोरखधंधे की उच्च स्तरीय जांच कराकर इसपर रोकथाम लगाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. 

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि रातोंरात लखपति बनने के सपने संजोए गरीब-मजदूर अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ा रहे हैं. ऐसे में इनका परिवार इस कृत्य का भुक्तभोगी बन रहा है. रश्मि साहू ने कहा कि जिले के चांडिल व सरायकेला थाना क्षेत्र में लॉटरी का अवैध कारोबार व्यापक रूप से संचालित हो रहा है. क्षेत्र के पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा से सटा होना अवैध कारोबारियों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है. इसके चंगुल में दिहाड़ी मजदूर व छोटे व्यपारी, ठेला, खोमचा लगाकर जीवन-यापन करने वाले लोग अधिक फंस रहे हैं.

लॉटरी का कारोबार बेधड़क चल रहा है इस कार्य में लॉटरी के टिकट बेचने के लिए छोटे छोटे बच्चों का सहारा कारोबारियों के द्वारा लिया जा रहा है. जिले के प्रमुख चौक चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पॉकेट में लॉटरी लेकर टिकट बेचने का काम घड़ल्ले से किया जा रहा है. अवैध कारोबारियों के चंगुल में मजदूर, किसान और ठेला, खोमचे वाले लोग अधिक फंसते हैं. अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ाने के कारण आए दिन ऐसे लोगों के घरों में कलह होता है. इस वजह से घरों में अशांति का माहौल बना रहता है. कई परिवार टूटने के कागार पर आ गए हैं. उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि जिले के पुलिस अधीक्षक को देते हुए इस पर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सरायकेला थाना क्षेत्र में फल-फूल रहा है अवैध लॉटरी का काला खेल

पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सरायकेला थाना क्षेत्र में फल-फूल रहा है अवैध लॉटरी का काला खेल

सरायकेला

( सरायकेला से विजय कुमार साहू की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित सरायकेला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से अवैध लॉटरी का धंधा कुटीर उद्योग का रुप ले लिया है 25 से 35 वर्ष आयु के लड़के जिनके हाथों में किताब कलम होनी चाहिए वे लड़के अपने जेब में लॉटरी के टिकट लेकर पुरे सरायकेला थाना क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते मिल जाएंगे।

वहीं लॉटरी माफिया बेरोजगार युवकों को अच्छी कमाई का भरोसा दिला कर उन्हें लॉटरी के धंधे में उतार कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में टिकट बेच रहे एक युवक से इस मामले में जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी खासी कमाई टिकट बेचने से हो जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि पूरे सरायकेला थाना क्षेत्र में पांच कारोबारी इस धंधे में है।एक एक कारोबारी के अंदर 15 से 20 लड़के जुड़े हैं जो घूम घूम कर अवैध लॉटरी का टिकट बेचते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सारा सिस्टम मैनेज है। जिसके कारण यह धंधा फल फूल रहा है।

वहीं इस संबंध में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल से अवैध रूप से फल-फूल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर स्पेशल फोर्स गठन कर पूरे जिले में चल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाएगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started