उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।

उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश।

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर चल रही तैयारीयों को ससमय पूर्ण करने तथा आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न करने के दिए गए निर्देश

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा क्रम में उपायुक्त के द्वारा योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को जोड़ लाभ प्रदान करने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा आमजनों के सुविधा के मध्यजर पेयजल एवं विधुत सम्बन्धित सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतू क्षेत्रीय पदाधिकारियों/कर्मियों की सूची स्थानीय समाचार पत्रों में प्रसारित करने तथा प्राप्त शिकायतों पर नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिए गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें त्योहारों के मद्देनजर की जा रही तैयारीयों का समीक्षा कर पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के द्वारा आगामी त्योहारों की तैयारी, अवैध माइनिंग, अवैध शराब बिक्री, भण्डारण तथा परिचालन पर नियंत्रण सम्बन्धित विषयों पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निदेश दिया गया तथा अवैध कार्य में संलिप्त लोगो पर नियमानुसार कडी करवाई करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपरोक्त के उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर अचर्या सामद, एक्साइज सुपरिंटेंडेंट विमला लकड़ा, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पश्चिम सिंहभूम विवाह भवन चक्रधरपुर में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा। देवी की शक्ति की आराधना मां दुर्गा की पूजा है. इसमें सभी की सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग दें.विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा में केंद्रीय कमेटी के सहयोग से चक्रधरपुर के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला में पुराने और नए कमेटी के साथ हुई विवाद के बाद दुर्गा माता का श्रृंगार चक्रधरपुर थाना में रखा हुआ है. इस मामले कि आपसी सहयोग से मिलकर बैठक कर इसका समाधान निकाले।

वहीं पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना है पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने के लिए तत्पर है. इसमें जितने सहयोग प्रशासन की है उतना सहयोग स्थानीय लोगों को भी करना है. अगर किसी प्रकार की कोई भी सूचना हो तो इसकी तत्काल अनुमंडल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था और जो समस्या को लेकर चर्चा हुई है उसका समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. बाद में इसकी समीक्षा किया जाएगा. अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, उपयुक्त अन्यन मित्तल, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांदसा, डीएसपी दिलीप खालको, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ,केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक अशोक षाड़ंगी, उपाध्यक्ष निक्कू सिंह, सचिव डॉ शिवपूजन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश जेना, गोनु जयसवाल, दयानंद पाणी, शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, कुमार विवेक, अंबर राय चौधरी, आलोक बोस, संजय मिश्रा, संजय पासवान, पंकज शर्मा सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और चक्रधरपुर के पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

वहीं बैठक में पश्चिम सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि उपासना का पर्व मां दुर्गा का पूजा है. लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आनंद उठाएं पुलिस प्रशासन हर व्यक्ति का सहयोग करेगा. लोगों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रहेगी. एसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था को देखते हुए अगर पुलिस प्रशासन द्वारा अगर सड़क को वन वे करता है तो इसमें सभी का सहयोग चाहिए. एसपी ने कहा कि सभी पूजा पंडाल में सुरक्षा का मध्य नजर सीसीटीवी और अग्नि शामक यंत्र लगाएं. ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी हो तो पुलिस उसे पर तत्काल कार्रवाई कर सकें।

बैठक में विभिन्न पूजा पंडाल द्वारा अपनी-अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया. चक्रधरपुर के ऐतिहासिक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन पर अशोक षाड़ंगी ने कहा कि आजादी के पहले से पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस कंधे और मशाल लेकर निकलते हैं. प्रशासन ने 5:00 बजे का जो निर्देश दिया है उसका हम पालन नहीं कर सकते हैं. यह बरसों पुराना परंपरा है कि 6:30 बजे हम लोग विसर्जन जुलूस निकालते हैं और 7:30 बजे पवन चौक पहुंचते हैं. रात्रि 9:30 बजे तक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा पंडाल का विसर्जन हो जाता है. इस पर डीसी ने कहा कि आपकी परंपरा के अनुरूप विसर्जन हो. इस बात को लेकर सभी लोगों ने काफी समर्थन किया. बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. जिसका प्रशासन ने समाधान कर दिया।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यक्रम में प्रगति लाने तथा ऐसी चयनित योजनाओं जिनमे कार्यक्रम प्रारम्भ नहीं किया गया है में यथाशीघ्र कार्यक्रम प्रारम्भ करने का निदेश दिया। वही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला खरसावां को नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में लोगो के सुविधा हेतू बैंक कॉरस्पॉडेंट सेवा प्रारम्भ करने हेतू कार्य में प्रगति लाने, सभी विद्यालयों में छूटे हुए बच्चो के बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जल कल्याणकारी योजना जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने तथा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आपसी समन्वय स्थापित कर महिला एवं बाल विकास तथा उनके ससमय स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक मे उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा, सीआरपीएफ कमांडेंट एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

सरायकेला/कांड्रा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए कांड्रा थाना परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक व भाईचारे के वातावरण में मनाने का आग्रह किया. उन्होंने लाइसेंसी दुर्गा पूजा कमेटी को लाइसेंस में वर्णित सभी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सभी पूजा पंडालों के सामने आयोजन समिति साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा पूजा कमेटी प्रतिमा को विसर्जन सूर्यास्त के पूर्व करने की कोशिश करने को भी कहा गया ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना होने पाए. शांति समिति की बैठक में कहा गया कि पूजा आयोजन समिति पूजा पंडालों के आसपास अपना स्वयंसेवक तैनात करेंगे और कमेटी और पुलिस-प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे. मौके पर उपस्थित पूजा आयोजन समिति और शांति समिति के सदस्यों से अफवाहों से बचने और इस पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई. किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों तक तुरन्त पहुंचाने को कहा गया. बैठक में उपस्थित पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिजली, ट्रैफिक,अग्निशमन एवं विसर्जन के लिए कांड्रा बस्ती बांधकुली स्थित तालाब की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

वहीं मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रवीण कुमार के अलावा अंचलाधिकारी गिरेन टूटी, कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा बाजार अध्यक्ष संजय महंती, रावण दहन कमिटी अध्यक्ष लालबाबू महतो,जिप सदस्य पिंकी मंडल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा,फायर ऑफिसर महावीर मुंडा, विनोद कुमार, मेन लाइन मेन सरोज कुमार,एसआई सुनील कुमार भोक्ता, एस आई राहुल कुमार,एस आई शिवजी सिंह, एसआई चंदन कुमार, ए एस आई गुरवा मुंडा, एस आई ए एस आई किशोर मुंडा, डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा, कांड्रा पंचायत मुखियाशंकरी सिंह एवं पूजा कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे

दुर्गापूजा को लेकर डीसी ने मस्जिदों के पेश ए इमामों व अध्यक्षों के साथ की बैठक।

दुर्गापूजा को लेकर डीसी ने मस्जिदों के पेश ए इमामों व अध्यक्षों के साथ की बैठक।

पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने पर हुआ विचार-विमर्श उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

9 अक्टूबर सोमवार को जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक बैठक गई जिसमें जमशेदपुर के पेश-ए-इमाम, मस्जिद के अध्यक्ष एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर एवं एसडीएम बैठक में मौजूद रहे. बैठक में दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वहीं उपायुक्त ने मस्जिदों के अध्यक्ष और पेशेइमाम से आग्रह किया कि दुर्गापूजा के समय में किसी तरह का भी कोई वायरल विडियो या फेक न्यूज़ कोई वायरल करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि पूजा के समय किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न न हो।

वहीं उक्त बैठक में सीनियर एसपी कौशल किशोर ने मस्जिद समितियों से आग्रह किय कि आपस में सामंजस्य बनाकर भाईचारे के साथ पूजा संपन्न करानी है।

इस दुर्गा पूजा में मुख्य मार्ग पर नहीं लगेंगे ठेले खोमचे।

इस दुर्गा पूजा में मुख्य मार्ग पर नहीं लगेंगे ठेले खोमचे।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मेला लगाने और झूले आदि लगाने वाले कमेटी को जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए आदित्यपुर थाने में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में जानकारी दी गई कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 22 लाइसेंसी, चार गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समितियां है. बैठक में सर्वप्रथम प्रवीण सेवा संस्थान के लोगों ने पार्किंग की व्यवस्था की मांग उठाई. थाना प्रभारी ने आवास बॉर्ड मैदान और जय प्रकाश उद्यान को चिन्हित किये जाने की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने प्रवीण सेवा संस्थान को पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और वोलेंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया. यहां 15 अक्टूबर को ही पंडाल उद्घाटन हो जाएगा. हर कमेटी को 20-20 वोलेंटियर्स की सूची देनी है. मेला लगाने और झूले आदि लगाने वाले कमेटी को जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है. मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का ठेला खोमचा नहीं लगेगा. पान दुकान चौक का कट बंद नहीं करने की मांग उठी. जिसपर थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला डीसी स्तर से संभव हो सकेगा।

बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, सरयू पासवान, कर्नल आर पी सिंह, नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार, पार्षद नीतू शर्मा, फायर बिग्रेड के एसआई जितेंद्र कुमार, देबू चटर्जी, अजय सिंह, रामचंद्र पासवान, जगदीश नारायण चौबे, शंकर सिंह, सत्य प्रकाश, भूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, तापस सरकार, विनय चटर्जी, राजकुमारी सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, बाबू तांती, पुष्पा सिंह, देवानंद सिंह, शम्भू मोदी आदि मौजूद थे।

वहीं उक्त बैठक में सभी पंडालों में फायर सुरक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. पूजा कमेटियों ने शौचालय, मूत्रालय और नालियों की सफाई की मांग उठाया. महिलाओं की समस्या रखते हुए पार्षद नीतू शर्मा ने रफ ड्राइविंग और मनचलों के द्वारा सड़कों पर उत्पात मचाने की घटना पर अंकुश लगाने की मांग रखी।

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने जिले के सारे पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग।

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने जिले के सारे पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग।

समाज से अपने को जोड़कर चले, लेकिन वैसे लोगों से नहीं जुड़ जाये जो दागदार है:-(एसएसपी) किशोर कौशल

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

7 अक्टूबर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की बैंक और एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने की कही बात।

इस दौरान सिटी और ग्रामीण एसपी भी यहां मौजूद थे. इसके अलावा सिटी के साथ साथ ग्रामीण जिला के भी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसएसपी ने कहा कि सारे लंबित कांड, वारंट, कुर्की जब्ती के आदेश का शीघ्र तामिला कराये. क्षेत्र में सघन गश्ती और छापामारी की जाये. क्राइम मीटिंग के दौरान थानेदारों को कहा गया कि वे लोग अवैध कारोबार में लिप्त नहीं रहे।

राजनीतिक दबाव को लेकर थानेदारों ने एसएसपी से पूछा, जिस पर एसएसपी ने कहा कि इसको लेकर बहुत परेशान नहीं होना है. कानून जो कहता है, वह करते रहना है.साथ ही एसएसपी किशोर कौशल ने कानून का राज स्थापित करने की दिशा में थानेदारों को काम करने का आदेश दिया।

काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा फटकार भी लगायी गयी. इस दौरान गश्ती पर खास ध्यान और आर्म्स चेकिंग करने को कहा गया है. यातायात पुलिस को कहा गया है कि वे सामान्य लोगों को बेवजह का परेशान ना करें।

उपायुक्त नें “मिशन इंद्रधनुष 5.0” अभियान के तीसरा चरण के सफल क्रियान्वयन को सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

उपायुक्त नें “मिशन इंद्रधनुष 5.0” अभियान के तीसरा चरण के सफल क्रियान्वयन को सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

सरायकेला-खरसावां

आपसी समन्वय स्थापित कऱ शत प्रतिशत बच्चो (0-5वर्ष), गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0″ अभियान का तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जायेगा। जिसमें 0-5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती महिलाएं का टीकाकरण पूरा किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें आज सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर अभियान को सफल बनाने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा अभियान के तीसरा एवं अंतिम चरण में प्रथम एवं द्वितीय चरण के टीकाकरण गैप (अंतर) को दूर करे तथा सभी प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर अभियान का निरिक्षण कर अध्ययत्न रिपोर्ट कार्यालय को दे। साथ ही संस्थागत प्रसव के पश्चात शत प्रतिशत बच्चों को अन्य आवश्यक टिका के साथ-साथ हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण करना सुनिश्चित करे। उपायुक्त नें कहा IMI कार्यक्रम निर्धारित समस्याओं से प्रारम्भ हो साथ ही टिका सम्बन्धित जानकारिया परिवार जनो को जरूर दे ताकि किसी प्रकार की शंका-संदेह ना रहें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नें सभी पंजीकृत राजनीती दल के सदस्यों के साथ की बैठक।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नें सभी पंजीकृत राजनीती दल के सदस्यों के साथ की बैठक।

50- इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र एवं मतदाताओं के रेस्लाइजेशन से सम्बन्धित प्रस्ताव पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

सरायकेला–खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में सभी पंजीकृत राजनीती दल के सदस्यों के साथ राशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से सम्बन्धित प्राप्त प्रस्ताव को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान 50- इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र एवं मतदाताओं के रेस्लाइजेशन (सुव्यवस्थीकरण) से सम्बन्धित प्राप्त प्रस्ताव पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया।

इस दौरान बताया गया कि मतदान केंद्र संख्या 314 से 337 तक पूर्व के मतदान केंद्र में तीन नए मतदान केंद्र को बढ़ाते हुए संबंधित मतदान केन्द्रो जहां 1400 सबसे अधिक मतदाता है, उन्हें नए मतदान केंद्र में स्थानांतरण किया गया है। जिनमे नए मतदान केंद्र 316 में 866 मतदाता, मतदान केंद्र संख्या 326 में 1244 मतदाता तथा मतदान केंद्र संख्या 354 में 1268 मतदाताओं स्थानांतरण किया जा रहा है। बैठक के दौरान उपायुक्त नें राजनितिक दल के सदस्यों से वार्ता के क्रम में सुझाव पर चर्चा करते हुए मतदाताओं के सहुलियत को देखते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी को एक परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र या एक ही बल्डिंग में स्थित मतदान केंद्र में रखने के निदेश दिए। वही सम्बन्धित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी को BLO / BLO सुपरवाइजर के माध्यम से सभी मतदाताओं को हस्तांतरण से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार,निर्वाची निबंधन पदाधिकारी इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा तथा विभिन्न राजनीती दल के सदस्यगण उपस्थित रहें।

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी दिसंबर महीना में जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले सूड़ी एकता महासम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द मैदान को बुक किया जाएगा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम बनाकर कोल्हान के सभी गांव का दौरा किया जाएगा एवं सभी को इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए अनुरोध किया जाएगा साथ ही इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए तिथि निर्धारित कर बहुत जल्द एक कमेटी तैयार किया जाएगा जिस कमेटी के देखरेख पर यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सूड़ी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, प्रदेश महामंत्री अमीन म॔डल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मंडल प्रदेश महिला महामंत्री रीता मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, सरायकेला खरसावां युवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, प्रखंड महामंत्री मिहिर मंडल आदि उपस्थित थे । बरसात के कारण सभी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए अगला बैठक की तिथि जल्दी घोषित कर दिया जाएगा।

जिला दंडाधिकारी हह उपयुक्त की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

जिला दंडाधिकारी हह उपयुक्त की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सम्बन्धित पदाधिकारी के उपस्थिति में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम वन अधिकार समिति, अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति तथा प्रखंड/अनुमंडल/जिला स्तरीय एफआरसी सेल के गठन/पुनर्गठन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इस दौरान ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन/पुनर्गठन हेतु वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की सहभागिता तथा अंचलाधिकारी सहित अंचल कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित कर ग्राम सभा के आयोजन हेतु ग्राम वार शेड्यूल तैयार कर दावा आपत्ति प्राप्त करने के निदेश दिए गए । उपायुक्त नें कहा ऐसे अंचल जँहा ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन ना किया गया हो या समिति निष्क्रिय स्थिति में हो वंहा पुनः समिति गठित कर प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक लोगो को सामुदायिक वन पट्टा एवं प्रवधान का अनुपालन सुनिश्चित कर योग्य लाभुकों को व्यक्तिगत वनपट्टा हेतू आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान करे। उपायुक्त नें कहा वनपट्टा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है, इसके सफल क्रियान्वयन तथा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करने हेतू सभी सम्बन्धित वरीय पदाधिकारी एवं सभी अंचलधिकारी, क्षेत्रीय वन पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करे।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरकयकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

फैक्ट्री जमीन क्रय-विक्रय में उपेक्षित लोग ने पंचायत जनप्रतिनिधियों फैक्ट्री प्रतिनिधि के साथ बैठक की।

फैक्ट्री जमीन क्रय-विक्रय में उपेक्षित लोग ने पंचायत जनप्रतिनिधियों फैक्ट्री प्रतिनिधि के साथ बैठक की।

सरायकेला/चांडील

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अन्तर्गत आदारडीह गांव स्थित आर्दश मध्य विद्यालय में प्रस्तावित फैक्ट्री के जमीन क्रय विक्रय की अनियमता को लेकर जनप्रतिनिधियों और गांव के लोग के साथ बैठक हुई।

बैठक में पुर्व जिप सदस्य अनिता पारित, फैक्ट्री प्रभारी राजीव बनर्जी, सुखराम हेम्ब्रम आदारडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, गोरडीह पंचायत के मुखिया ग्राम प्रधान तपन महतो,शमापद कुम्हार ग्रामीण अपनी बात को रखें।

जमीन के खरीद बिक्री में मुखिया और ग्राम प्रधान के वंशावली, जमीन के वर्तमान मलिक और जमीन खतियानधारी में विभिन्नता के समस्या की बात उठाई. समस्या ग्रस्त लोगों ने इस सभा में अपनी आवाज को बुलंद किया।कोई भी व्यवसायिक पैसे देकर विवादित जमीन नहीं लेते हैं। जमीन के खरीद बिक्री आपसी रजामंदी से होता है ‌फेकट्री के जमीन खरीद में कुछ लोग का कहना है वंशवाली बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनियमितता बरती है जिसके कारण जमीन के अंशधारी उपेक्षित हुए। उपेक्षित लोग बैठक कर अपनी बात रखें. वहीं फैक्ट्री की ओर आऐ प्रतिनिधि ने इस समस्या को भी निदान करने की बात कही गई। फैक्ट्री में ली गई जमीन में कुछ लोग वंशवाली,कुछ जमीन के खाते टु में नहीं से होने, खतियानधारी में नहीं होने के कारण उपेक्षित है। गांव वालों ने कहा फैक्ट्री जमीन खरीदी ब्रिक्री में खास जमीन को भी नहीं छोड़ा गया।

वहीं कुछ लोग को कहना है कि फैक्ट्री के अनुबंध राशि और जमीन मालिक की देर राशि में अंतर की बात उठा। राजकुमार कुमार,पार्टी कुमार, आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started