“राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा” दुमका जिले में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया
दुमका
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा जिला के संयोजक श्री प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर रविवार को 11:00 बजे से झारखंड प्रदेश के दुमका जिले में स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप श्री पागल बाबा मंदिर प्रांगण में एक संगठन आत्मक बैठक का आयोजन किया गया
उक्त बैठक में। टीम का विस्तार, उसकी कार्यशैली और आगामी कार्यक्रम के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर मंदिर परिसर में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस उल्लेखनीय अवसर पर राष्ट्रीय हिंदूशक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी, प्रदेश की महिला संयोजक श्रीमती शीला रानी हेंब्रम जी, प्रदेश के लिए नव मनोनीत महिला अध्यक्षा श्रीमती शांति कुमारी जी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह जी के साथ प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल थे।
आगामी दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियों को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
26 सितंबर मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में वरिय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में सभी को आपसी भाईचारे के साथ दुर्गापूजा मनाने के लिए अपील की गई. साथ ही शहर के पूजा कमेटी के लोगों को भी नियम के हिसाब से ही पूजा का आयोजन करने के लिए कहा गया. अगर किसी तरह की समस्या होती है तो इसके लिए पुलिस है. सूचना पर ही तत्काल पुलिस पहुंचेगी.
बैठक में समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा. अधिकांश लोगों ने जर्जर सड़क, लाइट, बिजली और पानी की समस्या पर ही प्रकाश डाला. इस बीच एसएसपी ने कहा कि सबी समस्याओं को संबंधित विभाग के पास रखकर समाधान करने का काम किया जा सकता है।
सुबोध कुमार पाणिग्राही की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति इंद्रटांडी का पुनर्गठन किया गया.
सरायकेला
सुबोध कुमार पाणिग्रही की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति इंद्रटांडी का पुनर्गठन किया गया साथ ही सुबोध कुमार पाणिग्रही के नेतृत्व में पूजा समिति के सदस्यों का बैठक किया गया। बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा की गई एवं कमेटी के सदस्यों ने कई तरह के प्रस्ताव रखें। पूजा पंडाल के आसपास की सफाई पर भी गंभीर चर्चा की गई एवं पूजा पंडाल के आसपास क्षेत्र की सफाई के लिए भी पुलिस एवं नगर निगम से संपर्क करने की बात कही गई।
वहीं बैठक में सदस्यों द्वारा बताया गया किपूजा मेंदीपक पाणिग्राही मां दुर्गा पूजा महोत्सव के यजमान होंगे. तथा पुजारी पंडित चंद्रशेखर मिश्र द्वारा मां ख वार्षिक पूजा संपन्न कराई जाएगी. पूजा सहायक भंडारी सानबाबू बारीक होंगे.
बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से सनंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु आचार्य को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. इसी प्रकार प्रभात कुमार सतपथी को उपाध्यक्ष, शांतनु सतपथी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र आचार्य उर्फ शंभू आचार्य को सचिव, शुभाशीष पाणिग्राही को सहसचिव, सरोज कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष, विष्णुदेव आचार्य एवं गणेश कुमार मिश्रा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया.
माननीय विधायक अरविंद सिंह जी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आहूत की गई..
सरायकेला/आदित्यपुर
अगली दुर्गा पूजा समिति की बैठक एशिया भवन में आयोजित की जाएगी: अरविंद सिंह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दिनांक 24 सितंबर रविवार को पूर्व विधायक माननीय अरविंद सिंह जी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें लगभग सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें की सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आसपास के गंदगियोंजो पूजा पंडाल के समीप जो गंदगी है जो कूड़ा कचरा है उनकी साफ सफाई का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह ने कहा कि हमारी सारी परेशानियों को पुलिस एवं नगर निगम के समक्ष रखेंगे अगर पूजा समिति की समस्याओं का निवारण अगर पुलिस या नगर निगम नहीं करेगी तो हम अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को भी अवगत कराएंगे और साथ ही हम सभी पूजा समिति के लोग खुद भी अपने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई का श्रमदान कर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे
वहीं बैठक में आगे उन्होंने कहा की पूजा समिति के पास प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि कोई गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो और आगे उन्होंने कहा कि हम सभी समिति के मेंबर्स अपनी सहमति से जेसीबी ट्रैक्टर आदि की व्यवस्था करके अपने क्षेत्र की साफ सफाई करवाएंगे
आगे उन्होंने कहा कि पूजा में दूर दराज से श्रद्धालु पूजा का लुप्त उठाने के लिए आते हैं जिसकी वजह से मेंन रोड और सर्विस रोड दोनों ही रोड में श्रद्धालुओं की काफीभीड़ होती है और पाइप लाइन की खुदाई की वजह से सर्विस रोड की हाल बेहाल हो चुकी है सबसे पहले सर्विस रोड में पाइप लाइन की खुदाई की वजह से बने गड्ढों को भरना बेहद आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े आगे उन्होंने कहा कि रोड में लगे लाइट आधे से ज्यादा बंद है सभी लाइटों को मरम्मत करके चालू करवाना बेहद जरूरी है साथ ही बैठक में से अरविंद सिंह ने 10 पूजा समितियां को एक-एक वर्ग ब्लीचिंग पाउडर देने की बात कहीऔर इन सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए विधायक अरविंद सिंह ने पूजा समितियां के मेंबर्स को नदी में कूड़ा कचरा ना फेंकने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उपस्थित अंबुज कुमार ने कहा कि पूजा पंडाल के समीप जो गंदगी है जो कूड़ा कचरा है उसके निष्पादन के लिए नगर निगम के भरोसे नहीं बैठ सकते नगर निगम की कार्यशीलता किसी से छुपी नहीं है पूजा समिति यह मान कर चल रही है कि नगर निगम पूरी तरह से फेल है इसलिए साफ सफाई की जिम्मेदारी दुर्गा पूजा समिति खुद अपने हाथ में लेगी।
आगे अंबुज कुमार ने कहा कि हम लोग सामुदायिक रूप से आपसी सहयोग से जेसीबी ट्रैक्टर पोकलेन आदि की व्यवस्था करके जितने भी पूजा समिति हैं उसके आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई बृहद रूप से चलाएंगे।
आगे अंबुज कुमार ने कहा कि इसके पूजा समिति की ढेर सारी समस्याओं का संकलन हुआ है जैसे की पूजा पंडाल के आसपास टूटी हुई सड़के हैं जिसका टेंपरेरी लेवल पर हम लोगों को कैसे ठीक करवाया जाए इसका प्रयास करना है।
वहीं बैठक में आगे अंबुज कुमार ने कहा कि बहुत सारे पूजा पंडाल के क्षेत्र में लाइट की समस्या है पर लाइट है तो वह जल्ती नहीं इन सारी समस्याओं को हम प्रशासन के समक्ष रखेंगे
अंबुज कुमार ने कहा कि हमारी जो कमेटी है उसका भी विस्तार किया जाएगा पिछले 2 वर्षों से हमारी कमेटी काम कर रही है और आज के इस बैठक में और भी कई सारे लोग आए कई नौजवान लोग कमेटी में जुड़े हैं और पूजा समिति से जुड़कर के काम करने की इच्छा जताए हैं और अगली बैठक एशिया भवन में आहुत की जाएगी उस बैठक में पूर्व कमेटी को नए सीरे से गठन किया जाएगा और खास करके नौजवानों को और पूजा पाठ में रुचि लेकर काम करने वाले लोगों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा और हमारी जो समिति है संयुक्त केंद्र पूजा समिति शासन प्रशासनके स्तर पर एक संबंध बनाकर के कम कर करेगी और आदित्यपुर गम्हरिया, कांड्रा, चौक आदि क्षेत्रों में होने वाले पूजा में जो समस्या होती है उन सभी परेशानियों को प्रशासन के समक्ष रखेंगे और हमारे स्तर पर खास करके संयुक्त केंद्र पूजा समिति के स्तर पर जिन परेशानियों का निराकरण हो सकता है उन परेशानियों का निराकरण हम खुद करेंगें।
उक्त बैठक में मां भवानी यूथ क्लब के अंबुज कुमार, गम्हरिया दुर्गा पूजा कमेटी के फूलकांत झा, श्रीराम ठाकुर, प्रफुल चंद्र गोराई, अजय सिंह, उत्तम पात्रो, विकास सिन्हा, मनीष सिन्हा, लक्ष्मण राय, राजकुमारी देवी, भगवान सिंह, अमित प्रमाणिक, शंभू दयाल मोदी, राजीव रंजन सिंह, मनीष कुमार सिंह, उत्तम होरे, यूके सिंह, ब्रिज पंडित सिन्हा, मंगल सिंह, महेश्वर कुमार के अलावा विभिन्न पूजा कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर आहुत की गई है..
सूचना
सरायकेला/आदित्यपुर
केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी सरायकेला खरसावां की बैठक आज शाम 4:00 बजे दुर्गा पूजा पंडल आदित्यपुर में माननीय पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह के आवास पर होना निश्चित हुआ है।
कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां की सभी दुर्गा पूजा कमेटी से आग्रह है कि इस बैठक में शामिल होकर अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराय जिससे सरायकेला खरसावां में दुर्गा पूजा शांति से संपन्न हो सके उक्त बैठक में सभी मीडिया बंधु आमंत्रित हैं। निवेदक माननीय पूर्व विधायक अरविंद सिंह।
उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न।
सरायकेला-खरसावां
योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश
समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित योजना प्रगति लाने, योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।
मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा कर उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत पिट फीडिंग एवं फलदार वृक्षारोपण कार्य में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में 5 से अधिक योजनाएं संचालित कर मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं के चयन करने के निदेश दिए। वही आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने “अब ना रहे कोई आवास अधूरा-चलो करें आवाज पूरा” अभियान के तहत कार्य योजना निर्धारित कर अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर SHG की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी BPM, सभी BPO एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।
सरायकेला-खरसावां
झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों को मिशन मोड में चिन्हित कर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश।
कौशल विकास केंद्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण करें सुनिश्चित अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित की जायेगी- उपायुक्त
स्थानीय युवाओं का नियोजन स्थानीय संस्थानों में सुनिश्चित करने हेतु किया जाएगा इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम
सोमवार 18 सितंबर 2023 को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं फैक्टरीज एक्ट के तहत निबंधित जिले के अधिकांश संस्थाओं ने झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 के तहत अपना निबंधन करा लिया है। जिन संस्थाओं का निबंधन अब तक नहीं हो पाया है उन्हें चिन्हित कर करवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कारखाना निरीक्षक को यह निर्देश दिया कि जिन संस्थाओं का निबंधन उनके कार्यालय में नही है एवं यदि वैसे संस्थान जिले में संचालित हो रहे हैं तो 15 अक्टूबर तक मिशन मोड में उन सभी को चिन्हित करना है। स्थानीय युवाओं को स्थानीय संस्थाओं में नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त महोदय ने इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम करने का निर्देश दिया। इसके तहत उद्योग, श्रम एवं अन्य संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयास से जिले के सभी नियोजकों एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में प्रभावी मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़े। साथ ही अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार एवं स्थानीय मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करें।
बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार, वाइपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि एवम अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न
सरायकेला-खरसावां
लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। वर्चुअल आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, वाणिज्य कर आयुक्त आदित्यपुर एवं चाईबासा अंचल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में जानकारी लेकर ऐसे विभागीय पदाधिकारी जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर पाया गया उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य करने तथा ऐसे पदाधिकारी जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने तथा समय-समय पर विभाग सत्र पर कार्यों की समीक्षा करने के निदेश दिए।
अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी एम किसान इ – के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा रिजेक्ट किए गए आवेदनों के कारण सहित सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने तथा अपर उपायुक्त को सक्षम पदाधिकारी से सूची किवजच कराने के निदेश दिए। उपायुक्त नें अभियान चलाकर पी.एम किसान योजना के शत प्रतिशत लाभुकों का इ – के.वाई.सी करनें के निदेश दिए। वहीं नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्रामप्रधान को नियमित रूप से सम्मान राशि प्रदान करने तथा नियमानुसार रिक्त पदों के चयन करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा आमजनो द्वारा कार्यालय में विभिन्न कार्यों हेतू प्राप्त आवेदन अनावश्यक रिजेक्ट ना हो यह सुनिश्चित करे, आवेदन रिजेक्ट करने के साथ कारण इंगित करे ताकि लोगो को सुलियत हो। उपायुक्त ने लंबित कार्यों मे सुधरात्मक प्रगति लाने हेतु अपर उपायुक्त को समय-समय पर कार्यों का समीक्षा करने के निदेश दिए।
“चलो करें आवाज पूरा अभियान” तथा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान की सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।
सरायकेला-खरसावां
बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित।
विभिन्न गतिविधिया आयोजित कर लोगो को जागरूक करने तथा जन सहभागिता से अभियान को सफल बनाने को लेकर की गई चर्चा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दिनांक 15 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “चलो करें आवाज पूरा अभियान” तथा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान की सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक किया। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सभी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि (जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य )कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला श्री रंजीत ठाकुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक आवास योजना एवं अन्य उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम “चलो करें आवाज पूरा अभियान” के सफल संचालन को लेकर जिले के विभिन्न पंचायतो में लंबित आवास को पूर्ण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान उपायुक्त नें कहां लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु लाभुकों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए आवास पूर्ण करने हेतु उन्हें प्रेरित करें, आवश्यकता अनुसार विभाग स्तर से उनकी सहयोग करें ताकि अभियान के तहत अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण किया जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रखंड सत्र पर लाभुक दिवस आयोजित कर योजना सम्बन्धित त्रुटियों को दूर करे तथा लाभुकों को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करे, उन्हें अभियान की जानकारी, अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर जागरूक करे।
बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा सभी पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन में अपने सत्र से सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान उपायुक्त नें अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक शौचालय, मुख्य चौक चौराहा, पर्यटन स्थल, तथा हाट बजार इत्यादि में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने, सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर, पंचायतो में जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूकता करने के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाने तथा अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में आवास योजना के लाभुको को लंबित आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित करने तथा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दोनों अभियान के नियमित अनुश्रवण करने तथा अभियान के तहत की जाने वाले गतिविधियों एवं कार्य प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला सहायता केंद्र- 06597234008
झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला खरसावां जिला के सभी पंचायत के मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम तहत आज समुदायिक भवन स्थित सभागार में जिले के सभी पंचायत के मुखियागण के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां के द्वारा केंद्र में खाद आपूर्ति से संबंधित संचालित योजनाओं किस संबंध में जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर लाने तथा अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने में पंचायत स्तर पर मुखियागण को पहल करने की अपील की गई। मुखिया के साथ संवाद के क्रम में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया समाज का नींव है और जब तक समाज मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी राज्य प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है। राज्य सरकार योजनाओं/कार्यक्रमों को लागू करती है तथा उसका अनुपालन, लाभुकों तक उसकी पहुंच को सुनिश्चित करना पदाधिकारी एवं कर्मियों का दायित्व है। परंतु इस कड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया का भी अहम भूमिका होता है, क्योंकि इनके द्वारा व्यवस्था के अंतिम पायदान पर इसकी निगरानी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित है, यह सभी गरीब और वंचित लोगों के लिए है। जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर आप अपने उत्कृष्ट सेवा भाव का निर्वहन कर सकते हैं।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्या ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना लागू करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है, कि अनाज के अभाव में कोई भुखा नहीं रहे, कोई भी महिला या बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आज करोड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हैं तथा अधिनियम से अधिकाधिक लोग लाभान्वित होते रहें, आयोग इसके लिए लगातार कार्य कर रही है और उसी का प्रतिफल है कि आयोग के द्वारा राज्य के 16 जिलों में मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम किया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग तक अपनी बातों को रखने के लिए टेलीफोन नंबर- 0651-2252267/2252261, व्हाट्सएप नंबर- 9142622194 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु कुकड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आकाशी प्रखंड कुकड़ू को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने हेतु पंचायतो की समस्याओं उसके समाधान को लेकर की गई चर्चा।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु कुकड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया। कुकरू प्रखंड के तिरूल्डीह पंचायत में उप विकास आयुक्त, चौड़ा पंचायत में परियोजना निदेशक आईटीडीए, कुकड़ू पंचायत में अपर उपायुक्त, लेटेमदा पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, इचाडीह में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, बेरासीसीरूम पंचायत में जिला योजना पदाधिकारी, जनम पंचायत में उप निर्वाचन पदाधिकारी, पारगामा पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं ओड़िया पंचायत में एल आर डी सी नें मुख्य रूप से भाग लिया।उक्त शिविर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के चिन्हित इंडिकेटरों के संबंध में कार्य योजना से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए गए।
चिंतन शिविर में पंचायत के विभिन्न गाँव के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं तथा उसके समाधान सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पंचायतो के सर्वांगीण विकास तथा स्वच्छता इत्यादि के क्षेत्र में कार्य कर आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने हेतू जनसहभागिता की अपील की गई। शिविर में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, जलमिनार मरामत्ती, सड़क मरामत्ती, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सोख्ता एवं नाडेप निर्माण , विधुत आपूर्ति, तालाब जीर्णोद्धार, राशन, पेंशन योजना, स्वास्थ्य केन्द्रो में चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति सहित कई अन्य जनउपयोगी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में तैलिक साहू महासभा का सम्मेलन 8 को
जमशेदपुर
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में मुख्य रूप से सभी थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय कमेटी का गठन, आजीवन सदस्य अभियान, समाज का भवन एवं चुनाव पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुुई। राकेश साहू ने बताया कि आगामी 8 सितंबर शुक्रवार को बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें थाना क्षेत्र कमेटी का गठन भी होगा। इसी प्रकार आने वाले सप्ताह में किसी दूसरे थाना क्षेत्र में कमेटी का गठन करने हेतु महासम्मेलन लगातार किया जाएगा। सभी थाना क्षेत्र में कमेटी गठन करने के बाद जिला कमेटी का चुनाव भी संपन्न होगा। जिला कमेटी के सभी साथी गण सक्रिय हो जाए और सक्रिय होकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर कमेटी से जोड़ने का प्रयास करें। राकेश ने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले मंगलवार को जिला कमिटी का मीटिंग होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, भोला प्रसाद, नीरज साहू, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, संतोष साहू, रीता साहू, कृष्णा साहू, युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू, विद्यानंद गुप्ता, इंद्र साह, सत्यदेव प्रसाद अन्य साहू समाज सदस्य गण मौजूद थे।
बैठक के बाद 8 सितंबर को सिद्धू कानू मैदान बागबेड़ में होने वाले सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र बांटा गया। साथ ही घर के बाहर पोस्टर चिपकाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश साहू, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, संतोष गुप्ता, इंद्र नारायण साह, गौतम साहू आदि मौजूद थे।