उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

सरायकेला

उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

बताते चले की समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने DPR कि स्थिति, वार्षिक कार्य योजना ( AAP) कार्य एवं खर्च कि स्थिति तथा MIS की स्थिति का समीक्षा कर सभी PIA को DPR तैयार कर आगामी दिनांक 23/2/2023 तक जिला में समर्पित करने के निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन सिस्टम कार्य तेजी लाने, ऐसे कार्य जो पूर्ण हो चुका है उसका वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि SLNA को रिक्वेजीशन भेजा जा सके। इसके अतिरिक्त झारखण्ड जलछाजन योजना अंतर्गत PIA सहयोगी महिला को कार्य तेजी लाने का निदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में में PIA DFO सरायकेला , PIA जिला कृषि पदाधिकारी ,PIA सहयोगी महिला एवं सभी WDT सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

सरायकेला खरसावां

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से अब तक हुए जानवरों का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग से संबंधित जानकारी लिया। उपायुक्त ने वर्तमान में हुए कम वैक्सीनेशन एवं टैगिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 फरवरी तक जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य भर में अब तक हुए एवरेज वैक्सीनेशन एवं टैगिंग के दर पर जिले के भी जानवरों तथा गाय, भैंस एवं 4 माह से ऊपर के बछड़ा का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्य में सहयोग के लिए SHG की दीदियों को भी ट्रेनिंग देने को कहा जिससे जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ हीं विभाग के पास मौजूद 50 वैक्सीनेशन कैरियर का पूर्णतयः उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला पशु शल्य चिकित्सक, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत।

प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत।

पश्चिमी सिंहभूम,

चाईबासा

(भरत सिंह की रिपोर्ट )

प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित कि गयी।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा, उपमहानिरीक्षक सीआपीएफ, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल, उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां श्री आनंद प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल चाईबासा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चाईबासा/सरायकेला खरसावां, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, चाईबासा/ मनोहरपुर/ सरायकेला- खरसावां, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, चाईबासा/ चक्रधरपुर/ सरायकेला – खरसावां, कार्यपालक अभियंता पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा/ सरायकेला- खरसावां प्रबंधक एयरटेल रांची, जिओ चाईबासा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा क्रमवार प्रमंडल अंतर्गत जिले पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के द्वारा संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई और उसके अद्यतन प्रतिवेदन के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया।

आयुक्त के द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की अद्यतन स्थिति के बारे में भी पदाधिकारियों से समीक्षा की गई। विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य में अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उस संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए आधारभूत मौलिक सुविधाएं जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यधारा में जोड़ने का भी कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा विशेष रुप से प्रमंडल के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाए और संबंधित योजनाओं पर कार्य करे।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि अगर प्रमंडल के सुदूरवर्ती या नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकासात्मक कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो रही है, तो उसे संबंधित उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में त्वरित लाएं उस पर उचित समाधान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सप्ताहिक जनता दरबार मे फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश

सप्ताहिक जनता दरबार मे फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 30-40 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए।

क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

बताते चलें कि योजनाओं सम्बन्धित कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताते चले की आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के लाभ समेत अन्य मामले आए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने गणमान्य जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर

सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट

कार्यशाला में प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमावली के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई

आदित्यपुर ऑटोक्लस्टर स्थित सभाकक्ष में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखंड सरकार की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए नियोजन नीति 2021 एवं नियमावली 2022 के संबंध में बिंदुवार जानकारी साझा की। कार्यशाला में प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त नियमावली के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर भी बिंदुवार चर्चा की गई।

कार्यक्रम को उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित कर जिले मे स्थित विभिन्न उद्यमी, संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा वैसे संस्थान जिन्होंने अबतक सरकार के पोर्टल पर निबंधन नहीं कराए हैं, वे आगामी 28 फ़रवरी 2023 तक सक्षम अधिकारियों के समक्ष नियोजन करा ले। उन्होंने कहा कि सभी नियोजकों को स्थानीय उम्मीदवारों से रिक्तियों को भरना होगा। यदि उच्च कौशल युक्त मानव बल की आवश्यकता है तो उस अनुरूप सरकार के द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर मानव बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अधिनियम के दायरे में आने वाले नियोजकों को पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया। ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। उपायुक्त ने नियोजकों को बताया कि अधिनियम सह नियम के लागू होने के बाद राज्य के सभी प्रत्येक नियोक्ता चालीस हजार रुपये से अधिक तक सफल मासिक वेतन या मजदूरी वाले ऐसे पदों जो अधिसूचित होने की तिथि को रिक्त हो एवं उसके उपरान्त उत्पन्न कुल रिक्ति का 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाना अनिवार्य है। यह अधिनियम 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन करने वाला कोई व्यक्ति अथवा संस्था पर लागू होगी। प्रत्येक नियोक्ता द्वारा स्वयं का अभिहित पोर्टल पर निबंधन स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन नियम 2022 की अधिसूचना के 30 दिनों के अंदर करना होगा।

कार्यक्रम को खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदर कुमार अग्रवाल, ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर ने सम्बोधित कर नियोजन नीति एवं नियमावली के बारे में अपने अपने मंतव्य साझा कर सरकार की सोच को धरातल पर लाते हुए नियोजन नीति एवं नियमावली के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की बात कही।

अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री चम्पई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा इस कार्यशाला में उद्यमियों के समक्ष सरकार बड़े उम्मीद के साथ आयी है, क्योंकि सरकार के इस नीति को सफल बनाने में यहां के उद्यमियों की भूमिका बेहद अहम है. मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा की राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है. सरकार यहां के युवाओं का पलायन रोकने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी सोच के साथ सरकार राज्य के निजी क्षेत्र के संस्थानों में 75 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को 40 हजार वेतन तक नियोजित करना चाहती है। उन्होंने कहा राज्य विकसित तभी हो सकेगा जब यहां के उद्यमी सहयोग करेंगे। यहां के आदिवासी ईमानदार हैं, भूखे रह जाएंगे मगर भीख नहीं मांगेंगे।युवा मुख्यमंत्री यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के सोच के साथ इस नीति को लागू कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासियों मूलवासियों को मूलभूत जरूरी सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस नीति को लागू करना जरूरी है। जिसमें यहां के उद्यमियों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य तभी विकसित कहलायेगा जब हर हाथ में रोजगार होगा।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के अलावा जिले के तमाम उद्यमी संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक ,,,आगामी मिशन 2024 को लेकर मूल मंत्र दिए गए

भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक ,,,आगामी मिशन 2024 को लेकर मूल मंत्र दिए गए

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अटल पार्क सभागार में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी मिशन 2024 को लेकर मूल मंत्र दिए गए बैठक में सरल ऐप और बूथ मजबूती को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया

कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई

मंडल कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय महतो मंडल प्रभारी शकुंतला महाली वरिष्ठ नेता एसएस मिश्रा निगम आदित्यपुर के उपमहापौर अमित सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ला एसपी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितिका मुखी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार मौजूद रहे

बैठक में आदित्यपुर मंडल के कार्यकर्ता में गुरजीत सिंह किशन प्रधान संतोष सा बबलू शर्मा पवन महतो कृष्णा गोपाल पिंटू रंजीत शांडिल्य सावन गुप्ता स्वप्न दास सुनीता पासवान गीता को राजकुमार सिंह वीरेंद्र कुमार बाबू चंद प्रजापति कृष्ण मुरारी झा संकरदास अनिल झा दीपक झा धनंजय स्वर्णकार अम‌रितेश सिंह आदि उपस्थित थे

कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के साथ सरल ऐप के माध्यम से संगठन विस्तार की जानकारी प्रदान की गई इसके अलावा केंद्र निर्देशों के अनुपालन को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया

जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिला, चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जमशेदपुर-कलिंगनगर विकास गलियारा परियोजना के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त परियोजना के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से झारखंड और उड़ीसा राज्यों में स्थित टाटा स्टील के दो इस्पात इकाइयों के बीच की दूरी 286 किलोमीटर में आने वाले दोनों राज्यों के 5 जिला अंतर्गत 16 प्रखंडों को सड़क के माध्यम से जोड़ा जाना है तथा इस परियोजना में कुल 72 पंचायत के 450 गांव शामिल किए गए हैं। इस परियोजना में जिले के 5 प्रखंड यथा सदर चाईबासा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, टोंटो एवं जगन्नाथपुर के 19 पंचायत सम्मिलित हैं, जहां जिला प्रशासन के समर्थन से विकास परियोजनाओं को क्रमवार संचालित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि परियोजना के बेहतरीन क्रियान्वयन हेतु टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा संलग्न पंचायतों के मुखिया से सामंजस्य स्थापित कर स्थानीय स्तर पर चेन फेलो का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक दो गांव पर एक फेलो के द्वारा समुदाय के साथ मिलकर मुखिया एवं प्रखंड पदाधिकारियों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस परियोजना के तहत निम्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी:-

★ स्थानीय मुखिया और सामुदायिक भागीदारी का क्षमता निर्माण करने के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना।

★ समुदाय के विकास हेतु स्थानीय प्रशासन की पूरी तरह कार्यात्मक संस्थाओं का निर्माण करना।

★ समुदाय स्तर पर मानव का सामाजिक, आर्थिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विकास के प्रमुख संकेतकों में सुधार के लिए सरकारी वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए पंचायत का जुड़ाव।

★ सामुदायिक स्तर पर समग्र विकास के निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को एक साथ लाना।

उक्त बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, एडीएफ अभिजीत कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीएसआर हेड अजीत सिंह, सीनियर मैनेजर कौशिक दास, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर सौमित्र चटर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर आगामी 13 फ़रवरी 2023 को एक दिवासीय कार्यशाला का होगा आयोजन

नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर आगामी 13 फ़रवरी 2023 को एक दिवासीय कार्यशाला का होगा आयोजन

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सूचित किया जाता है कि झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 अधिसूचित है। इस संबंध में दिनांक 13 फरवरी 2023 को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता मे ऑटोक्लस्टर स्थित सभागार मे पूर्वांहन 11:00 बजे से एक कार्यशाला आयोजित किया गया है।

आपको बताते चलें कि यह कार्यशाला 11 फ़रवरी को आयोजित होने वाली थी उक्त कार्यशाला को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यशाल अब 13 फ़रवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा

उक्त कार्यशाला में जिले के वैसे सभी प्रतिष्ठान / मॉल / होटल / निजी स्कुल जहाँ 10 या 10 से अधिक मानवबल कार्यरत है, वे सभी नियोजक सादर आमंत्रित है।

उक्त कार्यशाला मे जिले के सभी संगठन/प्रतिस्ठान के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

कार्यशला मे मुख्य रूप से संबंधित नियमावली के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 से अधिक कार्य बल कार्यरत हैं को झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारो का नियोजन अधिनियम के अनुपालन सुनिश्चित करने सम्बन्धित बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जायेगा ताकि स्थानीय युवाओ को नियोजन नीति नियमावली के तहत नियुक्ति का लाभ मिल सके।

स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेनदेन अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया….सरायकेला

स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवम डिजिटल लेनदेन अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया….सरायकेला

सरायकेला खरसावां

समाहरणालय

आजादी का अमृत महोत्सव 2.0

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आज दिनांक 10/02/2023 को उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवम डिजिटल लेनदेन अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला समाहाणालय सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई ने किया सरायकेला-खरसावां

इस कार्यक्रम में भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्रांक 01-12011/34/2022-RL-C दिनांक -27.12.2022 के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम दिनांक 02/01/2023 से 15/08/2023 तक वित्तीय साक्षरता सह डिजिटल लेनेदेन जागरूकता कर्यक्रम डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ गांव के अंतिम लोगों के बिच जाकर किया जाना है।

आज के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ सभी प्रखंड में निर्धारित तिथियों को कार्यक्रम डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ किया जाना है उसकी पूरी जानकारी और हमारे गांव के अंतिम व्यक्ति को किस प्रकार वित्तीय साक्षर और डिजिटली जागरूक किया जाना है अतिथियों के द्वारा बताया गया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवम अन्य मुख्य अतिथि के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के क्रम में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने पर ध्यान आकृष्ट किया,साथ ही JSLPS के विभिन्न वित्तीय समावेशन घटक अंतर्गत कार्यरत कैडर BC सखी,बैंक सखी,FLCRP के कार्यों की सराहना की एवं इनके पहुंच को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीनी की BC सखी मालती देवी एवं एफ एल सी आर पी सीमा महतो को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर FL-CRP सीमा महतो एवं बैंक बी सी सखी मालती देवी ने वित्तीय साक्षरता एवं डीजिटल ट्रांजेक्शन के प्रशिक्षण के अनुभवों को सभी अतिथियों के बीच साझा किया।

भारतीय रिजर्व बैंक के ए जी एम द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण के दौरान समुदाय को डीजीटल ट्रांजेक्शन्स के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय की भी जानकारी साझा करने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के ए जी एम, डी डी एम नाबार्ड, एल डी एम सरायकेला- खरसावां, RSETI निदेशक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, जिला समन्वयक सभी बैंक , विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बी पी एम, चयनित बैंक सखी, बैंक बी सी सखी, एफ एल सी आर पी, सी सी शामिल हुए।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक सम्पन्न

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक सम्पन्न

सरायकेला खरसावां

समाहरणालय

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरनालाय सभागार मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमजीईपी), मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निदेश निदेश दिये गये।

केसीसी के आवेदनों की समीक्षा में उप विकास आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि केसीसी आवेदनों पर बैंक प्रबंधक सहानुभूति पूर्वक विचार करें, आवेदनों को वापस लौटाते समय आवेदक का सिविल स्कोर, आवेदक का बैंक के सेवा क्षेत्र से बाहर होना और नोट वाइवल जैसी टिप्पणी से बचें और आवेदन को वापस नहीं लौटायें, जब तक कोई ठोस कारण ना हो। इस संबंध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को लिखित आदेश के माध्यम से जिला के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को अवगत कराने के निदेश दिए गए। अन्य योजनाओं के आवेदन के बिंदु पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निदेश दिया गया कि बैंकों में भेजे गये आवेदन, निष्पादित और लंबित की समीक्षा कर जल्द से जल्द निष्पादित कराये।

बैठक में उपस्थित डीडीएम, नाबार्ड श्री सिद्धार्थ शंकर ने ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप और उसे दिये जाने वाले ऋण, किसानों की आय में वृद्धि हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं जैसे एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने इत्यादि की प्रक्रियाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की स्वरोजगार से जुड़ने हेतु प्राप्त आवेदनो का यथासंभव निष्पादन किया जाए। किसानों के आय में बढ़ोतरी लाने उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभ प्रदान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से किसानो को अवगत कराते हुए लाभ प्रदान किया जाए।

बैठक के अंत में आरबीआई एजीएम श्रीमती विमला भगत में सीडी रेसीओ समेत विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी शाखा प्रबंधक को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ऐसे क्षेत्र जिनमें प्रगति के आवश्यकता है को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए अति संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक (बिना किसी ठोस कारण) रिजेक्ट न करें। यदि किसी प्रकार की छोटी मोटी त्रुटि हो तो आवेदक से समन्वय स्थापित कर दूर करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक आर बी आई के निर्देशानुसार प्राप्त लेटर के उपरांत विभिन्न क्षेत्र में कैंप लगाकर बैंक से संबंधित सेवाएं एवं बैंक फ्रॉड (जैसे फ्रॉड कॉल मैसेज इत्यादि) से लोगों को अवगत कराएं।

वहीं बैठक मे डीडीएम नाबार्ड श्री सिद्धार्थ शंकर, एजीएम आरबीआई श्रीमती विमला भगत, बैंक प्रबंधक श्री वीरेन कुमार शीट, बीपीएल जेएसएलपीएस शैलेंद्र जारीका, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started