सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  का प्रखण्ड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन।

सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  का प्रखण्ड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन।

मुसाबनी

  ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर  सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  का  प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि – दुनिया का हर व्यक्ति ग्राहक होता है। देखा जाय तो एक व्यक्ति जन्म के पूर्व से  लेकर मरणोपरांत  तक ग्राहक रहता है। पुराने समय में  ग्राहकों को देवता की संज्ञा दी जाती थी, आज बिलकुट  उलटा  है। हम प्रत्येक वस्तु का  मूल्य चुका कर खरीदते हैं, फिर भी हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। हमें समाज के हर वर्ग में जाकर जागरूकता लानी चाहिए। 

बैठक में मुसाबनी प्रखण्ड समिति का गठन भी किया गया।
समिति के संयोजक रामदास बेसरा, सह संयोजक प्रशांत नामाता एवं रितिका चाशा, पर्यावरण प्रमुख रघुनाथ हेम्ब्रम, महिला जागरण प्रमुख माधुरी चौधरी एवं सह प्रमुख रीना मिश्र, रोजगार सृजन प्रमुख अर्जुन हाँसदा, प्रचार प्रसार प्रमुख सीताराम कन्डुलना, स्टूडेंट क्लब प्रमुख रामानंद यादव एवं संजय महतो, व्यवस्था प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया।

मुख्य अतिथि  मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये बहुत खुशी का विषय है कि हमारे मुसाबनी प्रखण्ड में हम ग्राहकों की आवाज बुलन्द करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इससे जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिसकी जानकारी हमसब को नहीं थी। हम लोगों को इसकी जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने की जरूरत है। 

बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों के अलावा किशन नायर, हिमांशु मिश्र, पिथो मुर्मू, प्रसाद टुडू, धनंजय दास, राजे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

आगामी 17 मार्च 2023 को पोस्ट-मैट्रिक ई-कल्याण छात्रवृति के आवेदन की अंतिम तिथि है।

आगामी 17 मार्च 2023 को पोस्ट-मैट्रिक ई-कल्याण छात्रवृति के आवेदन की अंतिम तिथि है।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां: आगामी 17 मार्च 2023 को पोस्ट-मैट्रिक ई-कल्याण छात्रवृति के आवेदन की अंतिम तिथि है।

इस आलोक मे राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक मे जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा 14 मार्च 2023 को संबंधित सभी अधिकारियों को सभी पेंडिंग जाति/ आवासीय तथा अन्य प्रमाण पत्रों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश जारी किया गया है। ताकि किसी छात्र को आवेदन में असुविध ना हो।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

चाईबासा।

( सोनू सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

समीक्षा उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल ₹7000 करोड़ का नीलाम पत्र वाद लंबित है, जिसमें ₹6700 करोड़ का मामला खनन डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय से संलग्न है तथा माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

उपायुक्त ने बताया कि शेष बचे ₹300 करोड़ के लंबित नीलाम पत्र बाद में संबंद्ध सर्टिफिकेट ऑफिसर को नोटिस निर्गत करने तथा तमिला उपरांत संलग्न व्यक्ति के द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने उपरांत कुर्की जब्ती करवाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त के अलावे सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर को नियमित तौर पर पंजी 9 एवं 10 का समीक्षा तथा मिलान कर संलग्न राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बादिया महावीर मंदिर रामनवमी अखाड़ा कमेटी का हुआ गठन

बादिया महावीर मंदिर रामनवमी अखाड़ा कमेटी का हुआ गठन

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाये जाने के साथ-साथ रामनवमी का जुलूस निकाले जाने को लेकर बादिया महावीर मंदिर प्रांगण में शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक में रामनवमी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस व शोभा यात्रा की भव्यता को बनाए रखने पर बल दिया गया ।जुलूस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की गई ।

रामनवमी का पर्व धूमधाम से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से रामनवमी अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में संरक्षक दिनेश साव,अध्यक्ष राजेश प्रसाद,सचिव रसराज नायक,सह सचिव अमित मदिना, कोषाध्यक्ष चंचल महाली,सह कोषाध्यक्ष नन्दलाल मदीना को चुना गया।कार्यकारणी सदस्य के रूप में शत्रुघ्न प्रसाद,अजितेश दास, राजीव राय, अरुण नायक, रमेश माहली,विकास धीर,अनिल नायक,शंकर प्रसाद दास,पंकज मन्ना, शक्ति नाथ पातर,सनातन धीर को शामिल किया गया है। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पश्चिम सिंहभूम:-जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम:-जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में बच्चों के बीच नशीली दवाओं और पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम के संदर्भ में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनसीपीसीआर के निर्देशानुसार 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को मादक दवाओं एवं नशीले पदार्थों के सेवन से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी संलग्न विभागों यथा शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण इकाई, उत्पाद विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर नशे के विरुद्ध एक व्यापक मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी संलग्न विभाग में आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य संपादन तथा उत्पाद अधीक्षक को जिला अंतर्गत अवस्थित सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन को लेकर निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में बाल संरक्षण इकाई को स्थानीय पुलिस प्रशासन के समन्वय से वैसे स्थानों जहां 18 वर्ष से नीचे के बच्चे नशा पान करने हेतु इकट्ठे रहते हैं, पर रेड करते हुए ऐसे कामों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति हेतु नामित नोडल शिक्षकों का एनसीपीसीआर के तहत कार्यशाला आयोजित करने तथा बच्चों के बीच नशा के दुष्प्रभाव विषय आधारित जागरूकता फैलाया जाए।

उक्त बैठक में एनईपी डायरेक्टर एजाज़ अनवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई संपन्न

सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई संपन्न

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम में जिला अध्यक्ष श्रीमान सतीश पुरी जी की अध्यक्षता में सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई ।


इस बैठक की शुरुआत स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गा कर किया गया।


बैठक में सरायकेला खरसावां के प्रभारी श्रीमान जे. बी. तुबिद जी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए आदेश है कि सभी शक्तिकेन्द्रों एवं बूथों पर कार्यकर्त्ता जाकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण को स्थानीय ग्रामीण जनता के बीच पढ़ा जाय और उन्हें बताया जाय कि देश में वर्तमान भाजपा की सरकार ने जन लाभकारी 300 से भी ऊपर योजनाएं चला रही है जिससे बुजुर्गों , महिलाओ, बच्चों,युवाओं, किसानो, मजदूरो को लाभ मिल रहा है और इन योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है, साथ ही साथ देश के सामने क्या क्या चुनौतियां हैं उन चुनौतियों को भारत की जनता हम सब मिलकर उसका सामना कैसे करेंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण कैसे करें, यह तब होगा जब देश की एक-एक जनता का सहयोग होगा।

इस बैठक में चंद्रमोहन तिउ जी, विपिन लागुरी जी, चंदन झा जी तथा रामानुज प्रसाद शर्मा जी के द्वारा राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण जो 24 पृष्ठ की है उसे उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बारी-बारी से पढ़ा गया।

जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी ने निर्देश दिया कि जिस प्रकार से आज कि कार्यशाला में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण को पढ़ा गया उसी प्रकार जिले के सभी शक्ति केंद्र एवं बूथों पर इसी प्रकार चार कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण को पढ़ेंगे और मोदी सरकार में चल रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता के बीच पहुंचाएंगे।

उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जे. बी. तुबिद जी, प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष गीता बालमुचू जी, पूर्व जिला महामंत्री विपिन लागुरी जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा जी , युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तिउ जी, भूषण पाट पिंगुआ जी, मनोज लियांगी जी , तरुण संवैया जी ,मनोज आजाद जी, रामानुज प्रसाद शर्मा जी, देवानंद जी, काबू दत्ता जी ,बाबूराम लागुरी जी, रंजन प्रसाद जी ,राजू निषाद जी, लेबेया देवगम, महती लागुरी, संजीव कुमार महतो, लीबिया लागुरी, रवि किशन लागुरी, कृष्णचंद्र पाल ,अर्जुन बोपाई, पांडु कैतवार , माटा सिंह कुंटीया, श्याम दास, मधुसूदन गौड़, सतारी बिरूली ,महेंद्र सवैया, कुंवारे लाल केसरी ,कल्याण बिरुआ एवं अन्य कार्यकर्ता के जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्यों के द्वारा सराइकेला में समीक्षा बैठक संपन्न

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्यों के द्वारा सराइकेला में समीक्षा बैठक संपन्न

सरायकेला खरसावां

बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह रोकना तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आयोग की प्राथमिकता

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्य विकास दोदराजका, उज्जवल तिवारी और रूचि कुजुर की तीन सदस्यीय टीम ने सराइकेला खरसावां के जिला मुख्यालय सराइकेला में भ्रमण कार्यक्रम सह प्रशानिक बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में बाल अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
विशेष कर जिले में व्याप्त बाल तस्करी के मुद्दे तथा बाल विवाह पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई।
इससे पहले सद्स्यों के परिसदन भवन पहुंचने पर बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण पदाधिकारीयों के सदस्यों के द्वारा पारम्परिक रीति रीवाज से सदस्यों का स्वागत किया गया।

बैठक में बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीयों से जिला की वस्तु स्थिति का आकलन कर झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों रूचि कुजुर, उज्जवल प्रकाश तिवारी और विकास दोदराजका ने सभागार में विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक किया।

आयोग द्वारा बताया गया कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का अनुपालन प्राथमिकता है, झारखंड राज्य को बाल मित्र राज्य और बाल अधिकार अधिनियम के अनुरूप बनाना है, सभी के सहयोग से यह संभव बन सकता है।

बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्कारी जैसे अभ्यास पूर्णतः बंद होने चाहिए, इस संबंध में जिले की आवश्यकता की समीक्षा कर बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य पदाधिकारीयों, श्रम अधीक्षक, विशेष बाल पुलिस इकाई के पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही शिक्षा पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में ड्रॉप आउट बच्चों की स्थिति, स्कूल के गैर शिक्षण कर्मचारियों सहित बस चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र और बी पी एल विद्यार्थियों कि शिक्षा भी सुनिश्चित किया जाय। बच्चों को नशापान से बचाने हेतु अभिभावकों के संग आवश्यक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिले में बाल गृह, संप्रेक्षण गृह और विशेष दत्तक ग्रहण की स्थापना पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी, रूचि कुजुर और विकास दोदेरजका ने बताया कि दिए गए दिशा निर्देश अनुपालन सुनिश्चित कर अगले समीक्षा बैठक में समीक्षा किया जायेगा।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण, विशेष बाल पुलिस इकाई के अधिकारी चन्दन कुमार वत्स, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, डी एस ई चार्ल्स हेमब्रॉम, डी एस डबल्यू ओ शिप्रा सिन्हा, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, सी डी पी ओ, खनन विभाग, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित कु महतो , सदस्यगण रविशंकर प्र गुप्ता, जुझार सोरेन तथा बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा

सरायकेला

आपसी तालमेल स्थापित कर लोगो को बेहतर सुविधा प्रदान करने के दिए निदेश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार मे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता मे जिला समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा सभी एमओआईसी सभी सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपायुक्त ने बारी बारी से स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए दोनों विभाग के पदादिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए महिलाओ, बच्चो को बेहतर सुविधाए प्रदान करने के निदेश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत संचालित धीमी प्रगति वाले संबंधित प्रखंड के सीडीपीओ को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कर अधिक से अधिक गर्भवती माताओं को योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। वही डोर टू डोर सर्वे कर 18 से 19 वर्ष के छूटे हुए किशोरियों को फुले बाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने, कम वजन के जन्मे बच्चों को एमटीसी में भर्ती करा उन्हें पोषण युक्त आहार एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त सीडीपीओ ऐसी योजनाएं जिंदगी कार्य प्रगति धीमी है मे सुधरात्मक प्रगति लाने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी MOIC निदेशित करते हुए कहा कि समय समय पर क्षेत्र एवं अस्पताल का निरिक्षण कर लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा ले साथ ही अस्पताल मे बने MTC बेड का जायजा ले और कोशिश करें कि शत प्रतिशत बच्चों को उसमे भर्ती किया जाय ताकि ऐसे बच्चे जिनका वजन काफी काम है उनमे सुधार ला कर उन्हें ठीक कर के वापस भेजा जाय यह सुनिश्चित करने के निदेश दिए। समीक्षा के क्रम मे उन्होंने जिले मे होने वाले बच्चों अथवा बुजुर्ग के मृत्यु दर का भी जायजा लिया एवं इसमें सुधार लाने का दिशा निदेश दिए।

उक्त अवसर पर उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, सभी BEO, MOIC, CDPO, LS एवं अन्य उपस्थित रहे।

समाहरणालय सभागार में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई।

समाहरणालय सभागार में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गुरुवार 2 मार्च 2023 को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी श्री विजय कुमार कुजूर ने आत्मा एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 2021-22 एवं 2022-23 में प्राप्त राशि के विरुद्ध किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक के दौरान ऐसे किसान मित्र जिनका कार्य प्रगति ठीक नहीं है तथा रिक्त पदों पर किसान मित्रों का चयन करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 23 में आवंटन प्राप्त होने पर किसान मेला आयोजित कर कृषकों को जागरूक करें तथा योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषिको को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिले, कृषको के आय में बढ़ोतरी हो इस हेतु कार्यक्रम संचालित करें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसानों को मोटिवेट करने, तकनीकों से खेती करने हेतु प्रेरित करें।वही योग्य लाभुकों को सरकार के योजनाओं के तहत सहायक उपकरण, एक्सचेंज सीड्स ससमय उपलब्ध कराएं ताकि अच्छी फसल हो सके।

इस दौरान बैठक में उपस्थित डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को ओटल मशीन(सहायक उपकरण ) उपलब्ध कराया गया है जो किसान उपयोग नहीं कर रहे हैं, ऐसे किसानों को चयनित कर उन्हें मशीन की उपयोगिता इसके फायदे तथा संचालन संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दें ताकि वह मशीन का सही इस्तेमाल कर सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ डीडीएम नाबार्ड श्री सिद्धार्थ शंकर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री विजय कुजुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार शीत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा

( पश्चिम सिंहभूम से भरत सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राजीव सिंह एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन भी उपस्थित रहे।

जिला उपायुक्त के द्वारा लाभुकों को कहा गया कि जो भी सक्रिय एवं क्रियाशील सदस्य हैं, उन्हें समिति से जुड़े एवं जो भी आमदनी हो रही उससे लाभान्वित होते हुए आगे का कार्य करें। उपायुक्त के द्वारा समिति के सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति को होने वाले समस्याओं के बारे में बताया गया एवं जो भी उन्हें लाभ हो रहा है। उसकी भी जानकारी ली गई समिति को मोटरबोट भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे समिति को अच्छी आमदनी हो रही है लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी आया है, वैसे लोग जो रोजगार की तलाश में बाहर गए थे वैसे लोग भी वापस आकर मछली पालन के क्षेत्र से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं, उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि आप लोगों को यदि और केज की आवश्यकता है तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा फिड रखने हेतु गोदाम का निर्माण, डैम तक सड़क का निर्माण, मछली सह बत्तख पालन, डेम गेट की मरम्मति, कोल्ड स्टोरेज, बिजली की उपलब्धता करने हेतु योजना बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी से किया 18 मिनट संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी से किया 18 मिनट संवाद

पूर्वी सिंहभूम

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के अथक प्रयास व मेहनत से मुसाबनी प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मिनट तक मुसाबनी प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी से संवाद किया और क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के कई गुण सिखाए।

इस बारे में अपने अनुभव को बताते हुए सीमा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में एक खाका तैयार कर बताया कि गरीबी दूर कर ग्रामीणों का विकास करना है, जिससे राज्य में सुशासन स्थापित करना है, जो भी विकास के कार्य किए जाएं वह जनकल्याण पर आधारित हो, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देश की उच्च तकनीकों का प्रयोग करते हुए पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि गरीबी की फौज की शक्ति को बढ़ाना है और संकल्प लेना है कि अब गरीबी को नहीं रहने देना है। साथ ही विकास के कार्य को भ्रष्टाचार मुक्त होकर करा जाए। तय समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन करें, धन खर्च करने के साथ ही मन भी लगाएं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर झारखंड राज्य के लगभग सभी विभागों के सचिव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बताया गया कि विकास के कार्य करने का समय आप लोगों के लिए आज से प्रारंभ हो गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपना अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है मैनें प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद किया।

फोटो। प्रधानमंत्री के साथ संवाद करती प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के दिए गए निदेश

समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त महोदय ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्या पर विस्तार पूर्वक वार्ता करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। उपायुक्त ने वैसे विभाग जिनका राजस्व संग्रहण की गति धीमी पाई उन्हें विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाकर सुधारात्मक प्रगति लाने तथा शेष बचे निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वर्तमान माह तक लक्ष्य के आधार पर वर्तमान माह तक की वसूली का प्रतिशत विभागवार निम्न प्रकार है 👇

वाणिज्य कर आदित्यपुर अंचल- 78.82%

वाणिज्य कर चाईबासा अंचल 91.71%

परिवहन विभाग – 80.99

एम भी आई सरायकेला – 46.60%

निबंधन सरायकेला- 78.30%

निबंधन चांडिल – 154.86%

मत्स्य विभाग – 93.70%

उत्पाद अधीक्षक- 102.06%

नगर निगम आदित्यपुर- 77.78%

नगर पंचायत सरायकेला-76.70%

विधुत सरायकेला- 126.87%

विधुत आदित्यपुर- 123.50%

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत कुमार लोहरा, उत्पाद अधीक्षक श्री अजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री राजेंद्र प्रसाद, एवं सभी सम्बंधित पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started