आदित्यपुर में थानेदार सड़क पर कर रहे पहरेदारी, बस्तियों में चोरी, मारपीट, छीनतई, छेड़खानी, ब्राउन शुगर रोकने में विफल, आक्रोशित लोग पुलिस के बदले खुद करेंगे रखवाली
सरायकेला
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों में ब्राउन शुगर खरीद-फरोख्त, मारपीट ,चोरी ,छीनतई, छेड़खानी के बढ़ते मामलों को रोकने में स्थानीय पुलिस विफल दिख रही है. थाना प्रभारी सड़कों पर एंटी क्राइम चेकिंग, सड़क सुरक्षा अभियान चला रहे हैं लेकिन बस्तियों में आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि को रोकने में नाकाम है. यह हम नहीं बल्कि उन बस्तियों में रहने वाले लोग कह रहे हैं जो बढ़ते आपराधिक घटनाओं से पनाह मांग रहे हैं.
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड सालडीह बस्ती में लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामलों से आजिज होकर रविवार को स्थानीय लोगों ने बैठक कर पुलिस के बजाय खुद मोर्चा संभालने का निर्णय लिया है. स्थानीय बस्ती वासियों में पुलिस के शिथिलता के चलते भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ओल्ड सालडीह बस्ती वासियों ने बताया कि हाल के दिनों में जेल से बाहर निकले अपराधियों द्वारा रंगदारी, मारपीट, छीनतई और वर्चस्व जमाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. बस्ती वासी बताते हैं कि ब्राउन शुगर ही सभी अपराधिक घटनाओं का का मुख्य वजह है जिसे रोकने में पुलिस लगातार विफल है. बस्ती वासियों के समर्थन में खुद स्थानीय वार्ड पार्षद विक्रम किस्कु भी खड़े हैं. उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है.
आदिवासी सेवा सरना समिति ने ग्रामसभा कर जताया विरोध
आदिवासी सेवा सरना समिति ओल्ड सालड़ीह बस्ती के लोगों ने बढ़ते हुए अपराधिक मामलों से तंग आकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक शिकायत पत्र स्थानीय पुलिस को सौंपा है. जिसमें 50 से भी अधिक लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए बस्ती में ब्राउन शुगर मारपीट चोरी चिंताई छेड़खानी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की मांग की है.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन का बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय, आदित्यपुर में कार्यक्रम 12 को
जमशेदपुर
( सानू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन द्वारा साकची स्थित बोधी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए।
बैठक में आगामी 12 मार्च को आदित्यपुर रोड नंबर 14 स्थित सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया।
साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया जाएगा। पटमदा में भी कार्यक्रम करने की बात हुई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल महाली ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संस्था द्वारा 12 मार्च को रखी गई है।
उक्त बैठक में संस्थान के सचिव असित महतो, उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, निशिकांत महतो, रानी कालुंडिया, संगीता सोरेन, वैजयंती बारी, सहित संस्था के प्रदेश व जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पश्चिमी सिंहभूम,,उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में डीएमएफटी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई
पश्चिम सिंहभूम
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में डीएमएफटी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई
बैठक में सभी कार्यकारी एजेंसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में संचालित योजनाओं यथा विद्यालयों में पेयजल,शौचालय एवं मरम्मती तथा अन्य प्रक्षेत्र में स्वीकृत योजनाओं की भौतिक स्थिति तथा संचालित वैसे योजनाओं का जिसका निविदा अब तक नहीं कराया गया है उसका निविदा करा कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश सभी कार्यकारी एजेंसी को दिया गया
जल मीनार की योजनाओं को जो अब तक प्रगति में है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया l साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी कार्यकारी एजेंसियों को एकरारनामा कराने का निर्देश दिया गया l बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा पारुल सिंह सहित सभी कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे
जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीकॉम संरचना से संबंधित बैठक आयोजित किया।
पश्चिमी सिंहभूम
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आज जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले के दूरस्थ क्षेत्र में टेलीकॉम संरचना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया
बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा यह जानकारी दि गई कि पूरे जिले में आने वाले वर्षों में लगभग 350 टावर स्थापित किया जाना है। जिसमें सभी के एनओसी की प्रक्रिया करते हुए इनको स्थापित करने का कार्य किया जाना है। USOF के अंतर्गत एयरटेल को लगभग 22 टावर और एस्पिरेशनल डिस्टिक के अंतर्गत लगभग 183 टावर दिए गए हैं, उसी प्रकार बीएसएनल को 138 टावर दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में भी टावर लगाए जाने हैं उन क्षेत्रों के लैंड वार्निंग अथॉरिटी से एनओसी प्राप्त करते हुए जिले के डिजिटल पोर्टल से एनओसी प्राप्त करते हुए निजी क्षेत्र के टेलीकॉम कंपनी को अपना कार्य प्रारंभ किया जाना है। तथा बीएसएनल के लिए लैंड वार्निंग अथॉरिटी से एनओसी प्राप्त करने के उपरांत कार्य प्रारंभ किया जाना है।
टेलीकॉम कंपनियों को आगामी 15 मार्च तक एनओसी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर, सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी, विभिन्न मोबाइल कंपनियों एयरटेल, जिओ, बीएसएनल के प्रतिनिधि सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित
पश्चिम सिंहभूम
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: बुधवार 22 फरवरी को जिला उपायुक्त के प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएफओ सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि 134 व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा और 02 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा हेतु आवेदन प्राप्त किए गए हैं।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा सभी आवेदनों पर जाँच हेतु संबंधित अंचलाधिकारी और रेंजर स्तर पर करने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को जीपीएस लोकेशन वन अधिकार पट्टा के साथ निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि भविष्य में जमीन पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
मुखिया ने पारित कराया योजनाएं और पंचायत ज्ञान केन्द्र प्रबंधन समिति का हुआ गठन
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा:-मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम की उपस्थिति में कमारहातु ग्राम मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता में मागे आखड़ा कमारहातु में विशेष ग्राम सभा बैठक बुलाई गई।
इसमें सरकार की स्वस्थ गांव ,स्वच्छ और हरा गांव योजना ओं को धरातल में उतारने के लिए कई बिंदुओं को कलमबद्ध किया गया। जिसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र का रखरखाव, आंगनबाड़ी में पोषाहार वाटिका का रोपण, स्वास्थ्य ढांचे में स्वच्छता की स्थिति में सुधार, दिव्यांग अनुकूल शौचालय का निर्माण, बाजार क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय का रखरखाव,जल निकासी निर्माण,जल निकासी की मरम्मत,वर्मी कंपोस्ट का निर्माण,ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निर्माण,भस्मक, कूड़ेदान, सार्वजनिक भवन में शौचालय का निर्माण या रखरखाव, स्ट्रीट सोलर लाइट लगाना, सामुदायिक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर लाइट लगाना, सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित कूड़ेदानों की खरीद,सोक पिट का निर्माण आदि योजनाएं पारित किया गया
साथ ही, पंचायत ज्ञान केन्द्र पुस्तकालय प्रबंधन एवं सलाहकार समिति का गठन किया गया। समिति में सरकारी निर्देश के अनुसार पदधारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में पूर्व मुखिया लादू देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, पंचायत सचिव मोयका बिरुवा, नंदलाल देवगम,मरियम सिंकू,शिमलन देवगम,सुमित्रा पाड़ेया,सोमय देवगम,सोनासिंह देवगम, महेंद्र देवगम,मोटाय देवगम, प्रमिला देवगम,विजय देवगम,मादेए देवगम,सोनामुनी देवगम,सालुका तामसोय आदि काफी संख्या में महिला -पुरुष उपस्थित थे।
Deputy Development Commissioner reviewed the work progress of PMEGP, PMFME schemes
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अधिक से अधिक इक्षुक आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़े- DDC
बिना किसी गंभीर वजह के आवेदन रिजेक्ट ना करे शाखा प्रबंधक,
शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना के लाभ देना सरकार की प्राथमिकता- DDC
सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया।
इस दौरान उन्होंने PMEGP – प्राइम मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम एवं PMFME- प्राइम मिनिस्टर फॉर्मेलिजेशन फॉर माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधक को लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने कहा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विरोध कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ऋण प्रदान कर रही है।
अतः सभी शाखा प्रबंधक बिना किसी गंभीर वजह के आवेदन रिजेक्ट ना करें। योजना के लाभ प्रदान कर इक्षुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में उनकी मदद करें। वही बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उप विकास आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र मे योजना सम्बन्धित जानकारी साझा कर इक्षुक लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित करे।
वही संबंधित विभागीय पदाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक इक्षुक लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम जीआईसी श्री शंभू शरण बैठा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के सदस्य, डायरेक्टर आरसीटी, सभी शाखा प्रबंधक सह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।
सरायकेला
उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।
बताते चले की समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने DPR कि स्थिति, वार्षिक कार्य योजना ( AAP) कार्य एवं खर्च कि स्थिति तथा MIS की स्थिति का समीक्षा कर सभी PIA को DPR तैयार कर आगामी दिनांक 23/2/2023 तक जिला में समर्पित करने के निदेश दिए।
इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन सिस्टम कार्य तेजी लाने, ऐसे कार्य जो पूर्ण हो चुका है उसका वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि SLNA को रिक्वेजीशन भेजा जा सके। इसके अतिरिक्त झारखण्ड जलछाजन योजना अंतर्गत PIA सहयोगी महिला को कार्य तेजी लाने का निदेश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में में PIA DFO सरायकेला , PIA जिला कृषि पदाधिकारी ,PIA सहयोगी महिला एवं सभी WDT सदस्य उपस्थित रहे।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।
सरायकेला खरसावां
( भरत सिंह की रिपोर्ट )
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।
इस दौरान उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से अब तक हुए जानवरों का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग से संबंधित जानकारी लिया। उपायुक्त ने वर्तमान में हुए कम वैक्सीनेशन एवं टैगिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 फरवरी तक जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य भर में अब तक हुए एवरेज वैक्सीनेशन एवं टैगिंग के दर पर जिले के भी जानवरों तथा गाय, भैंस एवं 4 माह से ऊपर के बछड़ा का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कार्य में सहयोग के लिए SHG की दीदियों को भी ट्रेनिंग देने को कहा जिससे जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ हीं विभाग के पास मौजूद 50 वैक्सीनेशन कैरियर का पूर्णतयः उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला पशु शल्य चिकित्सक, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत।
पश्चिमी सिंहभूम,
चाईबासा
(भरत सिंह की रिपोर्ट)
प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित कि गयी।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा, उपमहानिरीक्षक सीआपीएफ, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल, उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां श्री आनंद प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल चाईबासा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चाईबासा/सरायकेला खरसावां, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, चाईबासा/ मनोहरपुर/ सरायकेला- खरसावां, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, चाईबासा/ चक्रधरपुर/ सरायकेला – खरसावां, कार्यपालक अभियंता पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा/ सरायकेला- खरसावां प्रबंधक एयरटेल रांची, जिओ चाईबासा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा क्रमवार प्रमंडल अंतर्गत जिले पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के द्वारा संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई और उसके अद्यतन प्रतिवेदन के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया।
आयुक्त के द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की अद्यतन स्थिति के बारे में भी पदाधिकारियों से समीक्षा की गई। विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य में अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उस संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए आधारभूत मौलिक सुविधाएं जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यधारा में जोड़ने का भी कार्य करेंगे।
बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा विशेष रुप से प्रमंडल के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाए और संबंधित योजनाओं पर कार्य करे।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि अगर प्रमंडल के सुदूरवर्ती या नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकासात्मक कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो रही है, तो उसे संबंधित उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में त्वरित लाएं उस पर उचित समाधान किया जाएगा।
सप्ताहिक जनता दरबार मे फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश
सरायकेला
जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 30-40 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए।
क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
बताते चलें कि योजनाओं सम्बन्धित कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बताते चले की आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के लाभ समेत अन्य मामले आए।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने गणमान्य जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।
निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
सरायकेला खरसावां
आदित्यपुर
सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट
कार्यशाला में प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमावली के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई
आदित्यपुर ऑटोक्लस्टर स्थित सभाकक्ष में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखंड सरकार की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए नियोजन नीति 2021 एवं नियमावली 2022 के संबंध में बिंदुवार जानकारी साझा की। कार्यशाला में प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त नियमावली के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर भी बिंदुवार चर्चा की गई।
कार्यक्रम को उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित कर जिले मे स्थित विभिन्न उद्यमी, संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा वैसे संस्थान जिन्होंने अबतक सरकार के पोर्टल पर निबंधन नहीं कराए हैं, वे आगामी 28 फ़रवरी 2023 तक सक्षम अधिकारियों के समक्ष नियोजन करा ले। उन्होंने कहा कि सभी नियोजकों को स्थानीय उम्मीदवारों से रिक्तियों को भरना होगा। यदि उच्च कौशल युक्त मानव बल की आवश्यकता है तो उस अनुरूप सरकार के द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर मानव बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अधिनियम के दायरे में आने वाले नियोजकों को पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया। ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। उपायुक्त ने नियोजकों को बताया कि अधिनियम सह नियम के लागू होने के बाद राज्य के सभी प्रत्येक नियोक्ता चालीस हजार रुपये से अधिक तक सफल मासिक वेतन या मजदूरी वाले ऐसे पदों जो अधिसूचित होने की तिथि को रिक्त हो एवं उसके उपरान्त उत्पन्न कुल रिक्ति का 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाना अनिवार्य है। यह अधिनियम 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन करने वाला कोई व्यक्ति अथवा संस्था पर लागू होगी। प्रत्येक नियोक्ता द्वारा स्वयं का अभिहित पोर्टल पर निबंधन स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन नियम 2022 की अधिसूचना के 30 दिनों के अंदर करना होगा।
कार्यक्रम को खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदर कुमार अग्रवाल, ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर ने सम्बोधित कर नियोजन नीति एवं नियमावली के बारे में अपने अपने मंतव्य साझा कर सरकार की सोच को धरातल पर लाते हुए नियोजन नीति एवं नियमावली के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की बात कही।
अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री चम्पई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा इस कार्यशाला में उद्यमियों के समक्ष सरकार बड़े उम्मीद के साथ आयी है, क्योंकि सरकार के इस नीति को सफल बनाने में यहां के उद्यमियों की भूमिका बेहद अहम है. मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा की राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है. सरकार यहां के युवाओं का पलायन रोकने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी सोच के साथ सरकार राज्य के निजी क्षेत्र के संस्थानों में 75 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को 40 हजार वेतन तक नियोजित करना चाहती है। उन्होंने कहा राज्य विकसित तभी हो सकेगा जब यहां के उद्यमी सहयोग करेंगे। यहां के आदिवासी ईमानदार हैं, भूखे रह जाएंगे मगर भीख नहीं मांगेंगे।युवा मुख्यमंत्री यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के सोच के साथ इस नीति को लागू कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासियों मूलवासियों को मूलभूत जरूरी सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस नीति को लागू करना जरूरी है। जिसमें यहां के उद्यमियों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य तभी विकसित कहलायेगा जब हर हाथ में रोजगार होगा।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के अलावा जिले के तमाम उद्यमी संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।