आगामी छठ पूजा की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

आगामी छठ पूजा की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

संवेदनशील छठ घाटों की सूची तैयार कर आवश्यकता अनुसार तैयारी करने तथा सभी घाटों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त करने के दिए गए निर्देश।

आगामी छठ पूजा की तैयारी को लेकर उपयुक्त रविशंकर शुक्ला ने संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

छठ पूजा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने अंचलवार छठ घाटों की संख्या,घाट पर की गई अब तक तैयारी को लेकर क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सभी छठ घाट, संबंधित सड़क की सफाई तथा आवश्यकतानुसार लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें- उपायुक्त

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने ऐसी छठ घाट जहां लोगों की संख्या 100 या उससे अधिक है वहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां जैसे बैरिकेडिंग/ आवश्यक साईनेज बोर्ड तथा उचित लाइट/ गोताखोर दल, चलंत शौचालय, वाहन पार्किंग, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने छठ घाटों की साफ सफाई संबंधित सड़कों की साफ-सफाई का कार्य ससमय पूर्ण करते हुए आवश्यकता अनुसार लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण करने तथा संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगारानी रखने की बात कही।

बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छठ घाट पर आवश्यकतानुसार पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निश्चित रूप से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा लोगों के साथ सहयोगात्मक भाव रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने में सहयोग करेंगे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक की गई।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक की गई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त

मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक- उपायुक्त

समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित बैठक आहूत की गई । बैठक के दौरान उपायुक्त ने एंटी ड्रग कैंपेन अंतर्गत 15 अगस्त से 14 सितम्बर 2023 तक चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान में सभी पदाधिकारी के सहयोग की सराहना की तथा अभियान को जारी रखने हेतू बनाए गए अग्रिम मासिक कैलेंडर के अनुरूप विभिन्न गतिविधिया आयोजित कर लोगो को जागरूक करने तथा अभियान को सफल बनाने के निदेश दिए।

बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचालन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा कर सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी को जिले के विभिन्न क्षेत्र जैसे कुचाई, इचागढ़ एवं चांडिल आदि में की जा रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई करने तथा अवैध खेती में सम्मिलित किसानों को अन्य उपजाऊ खेती के लिए प्रेरित कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाए- उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स,डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।

बैठक में उपरोक्त के आलावा अपर उपायुक्त सुबोध कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरिजा शंकर महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप सम्हर्ता अनिल टुडू,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अंचल कार्यालय अंतर्गत लंबित आवेदन तथा भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा भुगतान सम्बन्धित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सह अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो , जिला-भूअर्जन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त नें दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी एम किसान इ – के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए वही बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने तथा लोगो के सहुलियत हेतू रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित करने के निदेश दिए। इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें कहा कि अंचल स्तर पर संचालित योजनाओ से सम्बन्धित शिकायते जिला स्तर तक ना आए यह सुनिश्चित करे, लोगो की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो इस ओर पहल करे। उपायुक्त नें कहा किसी भी परिस्थिति में लोगो को बार बार कार्यालय आना या विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े इस ओर कार्य करे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें 11वी कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण के संग्रहित आंकड़ों में पाई गई तृतीय का निराकरण एक सप्ताह में पूर्ण कर प्रतिवेदन समर्पित करने के निदेश दिए वही जिस बेस्ट गम लैंड मैपिंग के लंबित कार्य मैं प्रगति लाने तथा आंचल स्तर पर संचालित योजनाओं मासिक समीक्षा कर अमीन एवं कर्मचारियों के मासिक शेड्यूल तैयार जिम्मेदारी सपना के निदेशक दिए। इस दौरान उपायुक्त नें पीएम किसान कृषक प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग तथा जीआईएस मैपिंग के लंबित कार्य में तेजी लाने तथा पीएम किसान के लाभुको के सहूलियत हेतु अंचल स्तर पर एक विशेष टेबल लगाकर प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्राम प्रधान के लंबित सम्मान राशि भुगतान करने तथा विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो का अनुपालना कर अन्य कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पत्रकार निर्भीक होकर करे पत्रकारिता सुरक्षा देगा प्रशासन- उपायुक्त

सरायकेला–खरसावां

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के मौके पर जिला समाहरणालय में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में पत्रकारिता की चुनौती विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न संस्थानों के पत्रकार मौजूद रहे.कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने की, जबकि संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता के दौर में “कृत्रिम मेधा” यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते चलन को एक चुनौती बताया और कहा इसका प्रयोग आज के दौर के पत्रकारों को सावधानी पूर्वक करने की जरूरत है. इसके सकारात्मक परिणाम जरूर होते हैं मगर ज्यादातर खतरा बना रहता है. उन्होंने पत्रकारों को किसी भी तरह के रिपोर्ट एवं खबरों की पुष्टि करने के बाद ही प्रसारित करने की अपील की। उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नकारात्मक अथवा सकारात्मक पत्रकारिता जरूर करें मगर तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर करें, ताकि लोगों
की समस्याओं का समाधान हो सके।

कार्यशाला में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष ने पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकार बीमा के मुद्दे को उठाया जिसपर पर उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी से बात कर वस्तु स्थिति जानकारी देने का भरोसा दिलाया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सचिंद्र कु. दास ने प्रेस एक्रीडेशन में आ रहे परेशानियों का मुद्दा उठाया। इस पर उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त मामलो का अविलंब निष्पादन करने का निदेश दिया। इस दौरान शेख अलाउद्दीन, लाल बहादुर शास्त्री, सचिन मिश्रा, विजय साहू समेत विभिन्न प्रेस संस्थान के प्रतिनिधिगण के द्वारा उपायुक्त के समक्ष अपने-अपने मंतव्य को रखा गया। वहीं प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां अध्यक्ष भरत सिंह द्वारा जिले मे प्रेस क्लब भवन का सामूहिक उपयोग हेतु उद्घाटन करने की बात कही गई। जिसपर उपायुक्त नें आश्वासन देते हुए समस्याओं के समाधान तथा सुझाव पर कार्य करने का अस्वासन दिया।

कार्यशाला के बाद द प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं सदस्यों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक 10 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा. इस पर उपयुक्त ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री सचिवालय तक प्रेषित कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में जिले के पत्रकार निर्भीक होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

कार्यशाला में मुख्य रूप से सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती शोभा उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू, सचिन्द्र दास, शेख अलाउद्दीन, सुमंगल कुंडू (केबु), प्रमोद सिंह, सचिन्द्र दास, भरत सिंह, रमजान अंसारी, लखिन्द्र नायक, उपेन महतो, हिमांशु गोप, उमाकांत प्रधान, प्रताप मिश्रा, मनीष चद्र, बीरेंद्र मण्डल, लाल बहादुर शास्त्री, सुरेंद्र सोरेन, सचिन मिश्रा, विजय साहू, के. दुर्गा राव, मनीष कुमार, विपिन वार्ष्णेय, सुमित सिंह, रासबिहारी मंडल, मधुसूदन सिंह, गोलक बिहारी, शुभाशीष मुखर्जी, रविकांत गोप, चंद्रशेखर, पारस होथा एवं अन्य प्रेस संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सरायकेला–खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का में पुलिस अधीक्षक डॉ॰ बिमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित काण्डो के त्वरित निष्पादन एवं आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम का संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही पीड़ितों को न्याय मिलेगी। न्याय फाइलों तक ही सिमटा नहीं रहे बल्कि वे पीड़ितों तक भी पहुंचे ताकि आमलोगों की मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो।

आगे उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि थाना पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेकर उसका अभिलंब निवारण का प्रयास करें। एसपी ने कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाया जाए ताकि दोषियों को जहां जल्द सजा मिल सके और पीडि़तों को न्याय।

उक्त कार्यक्रम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे, तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार एवं सरायकेला जिले के सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण।

सरायकेला-खरसावां

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा पर किया चर्चा।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें काशी साहू कॉलेज सरायकेला का निरिक्षण कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां के मध्यजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शौपी गई जिम्मेदारीयों को ससमय पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निदेश दिए। वही कार्यक्रम में लोगो के सहयोग हेतू विशेष हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जाँच केंद्र तथा आधार केंद्र का स्टॉल लगाने तथा सभी स्टॉल में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रखने के निदेश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार,अअनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन (आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार) होंगे उपस्थित

विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का होगा वितरण

सरायकेला-खरसावां

आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें आज विडिओ कन्फर्सिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारीयों का समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन काशी शाहू कॉलेज सरायकेला के मल्टीपरपस हॉल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नें सभी प्रखंडो में स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने, विभिन्न क्षेत्र में स्थित वीर शहीद, आंदोलनकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्तियों की साफ-सफाई, विद्युतीकरण ससमय सुनिश्चित करने तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मल्यार्पण सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त नें जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा जिले के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले लाभुकों के आवागमन, विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने तथा विभिन्न योजना के तहत चयनित लाभुकों की सूची तैयार कर परिसंपत्तियों के वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगे उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग की व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश

KCC एवं PMEGP/PMFME के लंबित आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करे- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा कर पी. डी जनरेशन में तेजी लाने, KCC तथा SHG क्रेडिट लिंकेज के लंबित मामलो को यथाशीघ्र निष्पादन करने के निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतो में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP/PPMFME अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान DDM नवार्ड के द्वारा घर-घर KCC अभियान का समीक्षा कर अभियान में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत लाभुकों का KCC सुनिश्चित करनें के निदेश दिए।

बैठक में, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

विभागीय निर्देशों के आलोक में आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के शेष बचे लंबित कार्यों को दो दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत किए जा रहें कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इस दौरान उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ कार्य योजना निर्धारण कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपयुक्त नें सभी अंचलधिकारी को शेष बचे वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के कार्य को अलगे दो दिन में पूर्ण करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से एफ आर सी का गठन करे ताकि अधिक से अधिक दावा प्राप्त हो सकें। उपायुक्त नें कहा ऐसे योग्य लाभुक जिनका किसी सर्टिफिकेट के कारण लाभ ना मिल पा रहा हो उनका नियमानुसार सहयोग प्रदान करे ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा का लाभ प्रदान किया जा सकें। उपायुक्त नें कहा योजना के तहत विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करे तथा यह सुनिश्चित करे कि किसी भी परिस्थिति में अयोग्य लाभुक (जैसे – लाभुक जीवको-पार्जन हेतू वन पर आश्रित ना हो, कट ऑफ डेट से बाहर हो या लाभुक सम्बन्धित क्षेत्र का निवासी ना हो इत्यादि) को वन पट्टा का लाभ ना प्रदान किया जाए।

बैठक के दौरान जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण के द्वारा वनाधिकार पट्टा अधिनियम एवं उसके विभिन्न प्रवधान तथा क्लैम, क्लैम वेरिफिकेशन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर सभी अंचलधिकारी एवं सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर सभी योग्य लाभुकों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आ. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प़्रखंड अंचल न्यायालय नीमडीह में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की गई।

बैठक में बीडीओ और अंचलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अन्तर्गत 2016-17 से 2021-22 तक जमीन विवाद के कारण लंबित पड़े आवास के लाभुकों के साथ बैठक किया। गया । जिसमें उपस्थित अंचल अधिकारी नीमडीह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी प्रखण्ड समन्वयक, लेखापाल – सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव एवं जमीन विवाद से संबंधित कुल 10 लाभुक उपस्थित हुए। 3 मामलों का निष्पादन किया गया एवं कार्य प्रगति हेतु निर्देशित किया गया। अन्यथा राशि वापसी हेतु करवाई की जायेगी। 3 टाईटल सूट से संबंधित मामला प्रतीत होने कारण उचित न्यायालय में वाद दायर करने हेतु सुझाव दिया गया। इन्द्रजीत हेम्ब्रम के निर्माणाधीन स्थल पर संबंधित भूमि प्रतिवेदन राजस्व कर्मचारी एवं अमीन के जाँच रिर्पोट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी। अन्य 3 लाभुकों को राशि वापस करने हेतु आदेश दिया गया। अन्यथा उन लाभुकों पर उचित कारवाई किया जायेगा ।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवाहन पदाधिकारी नें कि बैठक।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवाहन पदाधिकारी नें कि बैठक।

सरायकेला-खरसावां

बस संचालकों को विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों (SOP) के अनुपालन करने सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने तथा लोगो को भी प्रेरित करने के दिए गए निर्देश।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के सफल संचालन एवं परिचालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां श्री शंकराचार्य सामद के द्वारा आज बस ओनर एसोसिएशन तथा बस संचालकों के साथ विशेष बैठक की गई।

बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित बस संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा जारी नए संकल्प तथा होने वाले SOP के आधार पर बस संचालित किए जाने के निमित्त रूट चार्ट, परमिट, निबंधन, समय अवधि तथा वित्तीय प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई। इस दौरान संगठन के सदस्य तथा बस संचालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा जागरूकता उद्देश्य से बसों में सड़क सुरक्षा यातायात नियम संबंधित जागरूकता संदेश पोस्टर लगाने तथा विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

योजना अंतर्गत मिलने वाली लाभ, पंजीकरण की प्रक्रिया, भूमि जाँच, लाभुक की पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे मे भी दी गई विस्तृत जानकारी।

किसान मित्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करे- उपायुक्त

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एकदिवसीय उन्मुखीकरण का कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ से जुड़ने हेतू पंजीकरण की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाले लाभ, भूमि जाँच की प्रक्रिया, योजना के लाभार्थियों की पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दौरान बताया गया कि पंजीकरण के लिए लाभार्थी के आधार कार्ड मोबाइल संख्या एवं बैंक पासबुक के साथ रैयत किसान के भूमि संबंधित कागजात एवं भूमिहन किसान को बाटेदार की सहमति पत्र की आवश्यकता होगी। योजना अंतर्गत लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाली फसल क्षति के मामले में देय होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंध एवं प्रत्येक फसल मौसम (खरीफ फसल) में अलग-अलग करना होगा। योजना में भाग लेने के लिए किस को किसी प्रकार की कोई प्रीमियम देय नहीं होगा। प्राकृतिक आपदा में हुई फसल की क्षति आकलन एवं निर्धन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के आधार पर किया जाएगा। 30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ (अधिकतम 5 एकड़) ₹3000 तथा 50% से अधिक की क्षति पर प्रति एकड़ रु 4000 (अधिकतम 5 एकड़ तक) का लाभ मिलेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा किसान के आय में वृद्धि हेतू सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, किसान मित्रो को नए तकनीको की जानकारी, तकिनीकी उपकरणो के उपयोग इत्यादि की जानकारी साझा कर उन्हें सशक्त बनाएं उन्हें विभिन्न कल्याणकरी योजनाओं के लाभ प्रदान करे। अलग-अलग किस्म की खेती करने वाले युवाओ को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करे साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों को लाभुक के अंशदान जमा करने हेतू प्रेरित कर अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-के.वाई.सी कराने का निदेश।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकरचर्या सामद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री अशोक तिवारी, जिला क़ृषि पदाधिकारी, DPM JSLPS, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी, सभी ATM/BTM सभी कृषक मित्र एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started